फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   news updates north east west south india politics crime events national news in hindi

Updates: हथियार तस्करी गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार; विधायकों के इस्तीफे की धमकी पर जी परमेश्वर की सफाई

Wed, 25 Jun 2025 01:29 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 25 Jun 2025 01:29 PM IST
विज्ञापन
news updates north east west south india politics crime events national news in hindi
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

मणिपुर पुलिस ने हथियार तस्करों के अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद जब्त किया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने हथियार तस्करों और बिचौलियों के गिरोह पर कार्रवाई की। वे ग्रेटर इंफाल क्षेत्र में गुप्त रूप से काम कर रहे थे।उन्होंने बताया कि इनके पास से दो 9 एमएम स्मिथ एंड वेसन पिस्तौल, एक 9 एमएम सिग सॉयर पिस्तौल, एक ग्लॉक 19 पिस्तौल और दो मैगजीन, एक 7.65 एमएम जेडी टॉरस पिस्तौल और मैगजीन, एक फाल्कन कैल 7.62 एमएम और मैगजीन, एक एम-20 फाल्कन पिस्तौल, एक केल्टेक पिस्तौल .32 एमएम और दो मैगजीन, एक बेरेटा पिस्तौल, एक ग्लॉक पिस्तौल .32, .32 एमएम के 159 जिंदा कारतूस और चार वायरलेस सेट जब्त किए गए।

विज्ञापन


पुलिस ने मंगलवार को इंफाल पश्चिम जिले के बाबूपारा से यूएनएलएफ (पंबेई) के तीन सक्रिय कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। वे ठेका पाने के लिए सरकारी कर्मचारियों से जबरन वसूली और धमकी देने में शामिल थे। उनके कब्जे से दो 9 एमएम पिस्तौल, मैगजीन सहित, एक .32 पिस्तौल, मैगजीन और गोला-बारूद जब्त किया गया। सुरक्षा बलों ने थौबल जिले में जबरन वसूली में शामिल यूएनएलएफ (निंगोलमाचा) के एक सक्रिय कैडर को भी गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


विधायकों के इस्तीफे की धमकी पर जी परमेश्वर की सफाई
कर्नाटक के कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे की धमकी पर गृह मंत्री जी परमेश्वर ने सफाई दी है। कांग्रेस विधायक बीआर पाटिल और राजू केज के आरोपों पर कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि उनके अपने निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित व्यक्तिगत मुद्दे हो सकते हैं, लेकिन उन्होंने सरकार के बारे में कुछ नहीं कहा है। मुख्यमंत्री निश्चित रूप से उनके मुद्दों को हल करेंगे। मुझे नहीं लगता कि इसका समग्र शासन से कोई लेना-देना है। सीएम सिद्धारमैया के दिल्ली दौरे पर उन्होंने कहा कि सीएम कुछ बिलों के बारे में प्रतिनिधित्व करने के लिए दिल्ली गए थे जो राष्ट्रपति कार्यालय के पास हैं। वे राष्ट्रपति से उन बिलों को मंजूरी देने का अनुरोध करने गए थे। मुझे नहीं पता कि उप-मुख्यमंत्री को जाना था या नहीं। इसमें कोई राजनीति शामिल नहीं है। बेंगलुरु भगदड़ की मजिस्ट्रेट जांच चल रही है। एक बार यह पूरी हो जाने पर सरकार को एक रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडमान सागर में 4.2 तीव्रता का भूकंप
अंडमान सागर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 4.2 आंकी गई। भूकंप के झटके मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात 1:43 बजे महसूस किए गए। हालांकि, भूकंप से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 
 

ओडिशा में साइबर फ्रॉड के मामले में तीन गिरफ्तार
ओडिशा सीआईडी ने साइबर धोखाधड़ी के दो अलग-अलग मामलों में बंगलूरू और महाराष्ट्र से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान महाराष्ट्र के स्वप्निल गोरक्ष ढोकले व अजाज शफीक शेख और बंगलूरू के गणेश के सेट्टी के रूप में हुई है। सीआईडी के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को महाराष्ट्र से ढोकले और शेख को एक शिकायतकर्ता से 6 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन दिन पहले बंगलूरू से शेट्टी को 1 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

दलितों से मारपीट और सिर मूड़ने के आरोप में नाबालिग समेत 9 पकड़े
गंजम जिले में मवेशी तस्करी के संदेह में दो दलित लोगों के सिर मुंड़वाकर घुटनों के बल पर घिसटने के लिए मजबूर करने के आरोप में ओडिशा पुलिस ने मंगलवार को आठ लोगों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा एक किशोर को भी हिरासत में लिया गया है। रविवार को धारकोटे थाना क्षेत्र के खारीगुम्मा गांव के जाहदा में हुई इस घटना के कथित वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में व्यापक आक्रोश फैल गया।

दक्षिणी रेंज के डीआईजी नीति शेखर के अनुसार आरोपियों द्वारा मांगे गए 30 हजार रुपये देने से इन्कार करने पर उनके सिर मुंड़वा दिए गए, उन्हें पीटा और घुटनों के बल घिसटने, घास खाने और नाली का पानी पीने के लिए मजबूर किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान 25 वर्षीय सिबा शंकर महापात्र, 20 वर्षीय सत्य साहू, 23 वर्षीय बैनाथ बिसोयी, 23 वर्षीय ओम गौड़ा, 36 वर्षीय गणपति पोलाई, 30 वर्षीय संतोष डाकुआ, 25 वर्षीय शंकर दास और 30 वर्षीय नारायण डाकुआ के साथ एक किशोर के रूप में की गई है।

बंगाल के जादवपुर में ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को कुचला
पश्चिम बंगाल के जादवपुर इलाके में मंगलवार रात को ट्रक ने एक मोटरसाइकिल सवार को कुचल दिया। पुलिस के अनुसार, बाघाजतिन इलाके में एससी मलिक रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। तभी यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने बताया कि घायल को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, मृतक एक फूड एग्रीगेटर के साथ काम करने वाला डिलीवरी एग्जीक्यूटिव था। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

अभिनेता श्रीकांत ड्रग तस्करी में 7 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में
 लोकप्रिय अभिनेता श्रीकांत को मादक पदार्थ के मामले में सात जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पूर्व एआईएडीएमके पदाधिकारी टी प्रसाद की हिरासत के बाद सोमवार को नुंगमबक्कम पुलिस थाने में अभिनेता से करीब 8 घंटे पूछताछ की गई। पुलिस को संदेह है कि प्रसाद ने श्रीकांत और एक अन्य अभिनेता को कोकीन की आपूर्ति की थी। पुलिस ने श्रीकांत के रक्त के नमूने चिकित्सीय जांच के लिए एकत्र किए गए।  

कलबुर्गी में तीन लोगों की हत्या
कलबुर्गी के बाहरी इलाके पट्टन गांव के पास एक ढाबे पर बदमाशों ने तीन लोगों की हत्या कर दी। बुधवार रात 1:30 बजे वारदात को अंजाम दिया गया। मृतकों की पहचान सिद्दरूधा (32), जगदीश (25) और रामचंद्र (35) के रूप में हुई है। वे सभी एक-दूसरे के रिश्तेदार थे और ढाबे पर काम करते थे। पुलिस को आशंका है कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश है। इसमें कथित तौर पर बदमाशों ने घातक हथियारों का इस्तेमाल किया और अपराध को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
 

पश्चिम बंगाल: फर्जी निकली स्कूलों को बम से धमाके की धमकी
कोलकाता के दो प्रमुख स्कूलों को बुधवार को ईमेल के जरिए बम धमकी मिली, जिसके कारण स्कूल प्रशासन को छुट्टी घोषित करनी पड़ी और छात्रों को घर भेज दिया गया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

हालांकि, पुलिस ने स्कूल परिसरों की अच्छी तरह से तलाशी ली और पाया कि यह धमकियां फर्जी थीं। अधिकारियों ने बताया कि यह धमकी कोलकाता इंटरनेशनल स्कूल (जो शहर के दक्षिणी हिस्से के आनंदपुर इलाके में स्थित है) और कोलकाता बॉयज स्कूल (टालतला इलाके में स्थित) को भेजी गई थी। इन ईमेल में कहा गया था कि दोपहर के वक्त जब कक्षाएं चल रही होंगी, स्कूलों में बम धमाके होंगे। 

कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, आनंदपुर थाने की एक टीम कोलकाता इंटरनेशनल स्कूल गई, जबकि टालतला की एक टीम कोलकाता बॉयज स्कूल पहुंची। बम स्क्वाड और स्निफर डॉग्स ने दोनों स्कूल परिसरों और आसपास के इलाकों में गहन तलाशी ली। कुछ भी संदिग्ध या खतरनाक नहीं मिला। यह एक फर्जी धमकी थी। 

सरकारी नाबालिग सुधार गृह में किशोर की मौत, एनएचआरसी ने लिया संज्ञान
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी)ने दिल्ली के मजनू का टीला क्षेत्र में स्थित एक सरकारी नाबालिग सुधार गृह में किशोर (17 वर्षीय) की मौत के मामले में  संज्ञान लिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लड़के को उसके दो साथी कैदियों ने घायल किया था। बताया जा रहा है कि यह हमला इस साल 17 जून को हुआ था। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एनएचआरसी ने इस मामले का संज्ञान लिया है। 
 

सीआईएसएफ कर्मियों के पेंशन फंड से 60 लाख रुपये का गबन, पूर्व हेड कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एक बर्खास्त सीआईएसएफ कर्मी पर यहआरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया है कि उसने 5,640 सीआईएसएफ कर्मचारियों के पेंशन फंड (एनपीएस) से कथित रूप से करीब 60 लाख रुपये से अधिक की हेराफेरी की।

हैदराबाद की राष्ट्रीय औद्योगिक सुरक्षा अकादमी (एआईएसए) कई सीआईएसएफ इकाइयों के लिए चेक जारी करने और भुगतान का काम कर रही थी। उसने पुष्टि की है कि 5,640 कर्मियों के एनपीएस खातों से कुल 60.26 लाख रुपये का कथित रूप से गबन किया गया है। सीआईएसएफ हवाई अड्डों और परमाणु संयंत्रों जैसे महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा करती है। उसने एनपीएस योगदान में हुई अनियमितताओं की जांच के लिए एक फैक्ट फाइंडिंग जांच शुरू की। 

जांच रिपोर्ट में पाया गया कि यह राशि कथित रूप से पूर्व हेड कांस्टेबल रूप सिंह मीणा ने गबन की थी। उन्हें नवंबर 2016 से नवंबर 2020 तक विशाखापट्टनम के एनटीपीसी सिम्हाद्री में तैनात किया गया था और वह एनआईएसए के एनपीएस सेक्शन से जुड़े थे। फिर यह मामला विस्तृत जांच के लिए सीबीआई को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि मीणा को 6 जुलाई 2023 को एक अन्य मामले में बर्खास्त कर दिया गया था।

ईरान से 296 भारतीय, चार नेपाली नागरिक निकाले गए
भारत ने बुधवार को ईरान से 296 भारतीयों नागरिकों और चार नेपाली नागरिकों को निकाला। इस्राइल-ईरान संघर्ष के बीच भारत ने ऑपरेशन सिंधु के तहत अब तक वहां से 3,154 लोगों को निकाला है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर पोस्ट में कहा, इन नागरिकों को ईरान से एक विशेष विमान से लाया गया। विमान 25 जून शाम 16:30 बजे मशहद से नई दिल्ली पहुंचा। भारत ने मंगलवार को ईरान और इस्राइल से 1,100 से अधिक नागरिकों को निकाला था। इस्राइल से 594 भारतीयों को वापस लाया गया। 


 

जगन मोहन कार से व्यक्ति के कुचले जाने का आरोप झूठा: सतीश कुमार रेड्डी

रैली के दौरान कथित तौर पर जगन मोहन रेड्डी की कार से एक व्यक्ति के कुचले जाने की घटना पर वाईएसआरसीपी नेता एसवी सतीश कुमार रेड्डी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) का ये रोज का काम बन गया है कि वो जगन मोहन रेड्डी पर आरोप लगाए। टीडीपी ने जनता से जो वादे किए थे, पिछले एक साल से अब वो उन्हें पूरा नहीं कर पा रही है।

उन्होंने आगे कहा कि अपनी खामियों को छिपाने के लिए टीडीपी बार-बार झूठे आरोप लगाकर जगन मोहन रेड्डी को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। यह भी ऐसा ही एक आरोप है। अगर यह घटना सच में हुई भी है, तो इसे एक दुर्घटना माना जाना चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed