News Updates: पश्चिम बंगाल में दो ट्रकों की भीषण टक्कर, तीन मजदूरों की मौत 12 की हालत गंभीर
#WATCH | One reportedly dead after a wall collapsed due to heavy rain near the Mettupalayam lorry terminal in Puducherry.
विज्ञापन
Firefighters and local residents are jointly carrying out rescue operations to free those trapped under the rubble. Chief Minister N Rangasamy was present… pic.twitter.com/Ler4v5AbRbविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 6, 2026
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ 16 अगस्त से नेपाल की पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर काठमांडू जाएंगे। यह दौरा नेपाल के सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिग्देल के निमंत्रण पर हो रहा है। नेपाल के राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल नेपाली सेना के जनरल की मानद उपाधि प्रदान करेंगे। भारत और नेपाल के बीच एक-दूसरे के सेना प्रमुखों को मानद जनरल रैंक से सम्मानित करने की सात दशक पुरानी परंपरा है।
इसलिए अहम यात्रा
हाल के राजनीतिक परिवर्तनों के बाद भारत और नेपाल के बीच रक्षा और रणनीतिक सहयोग को मजबूत बनाए रखने के लिहाज से यह यात्रा अहम होगी। भारत और नेपाल के बीच कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा जैसे सीमाई मुद्दों पर बीच-बीच में कूटनीतिक चर्चाएं होती रही हैं। ऐसे समय में सैन्य स्तर पर यह जुड़ाव विश्वास बहाली बनाए रखने में मदद करेगा।
पिछले कुछ समय में नेपाल में बीजिंग की पैठ तेजी से बढ़ी है। चीन अपने बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव और ट्रांस-हिमालयन कनेक्टिविटी के तहत नेपाल में बुनियादी ढांचे, रेलवे, सुरंगों और जलविद्युत परियोजनाओं में लगातार निवेश कर रहा है। ऐसे में नेपाल के साथ भारत के भरोसेमंद संबंधों के बीच चीन की दखल संतुलित करने के लिए भी उच्च स्तरीय संवाद जरूरी है।
पश्चिम बंगाल के झारग्राम जिले में गुरुवार को एक सरकारी इंजीनियर को सरकारी निर्माण परियोजना के बिल को मंजूरी देने के बदले में 2 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि जाम्बोनी ब्लॉक विकास कार्यालय में उप-सहायक अभियंता के पद पर तैनात विमल साहा भ्रष्टाचार विरोधी शाखा (एसीबी) द्वारा बिछाए गए जाल में रंगे हाथों पकड़े गए, जब एक उप-ठेकेदार ने शिकायत दर्ज कराई कि उन्होंने भुगतान जारी करने के बदले पैसे की मांग की थी।
शिकायत के अनुसार, एक उप-स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य पूरा हो चुका था, लेकिन बिल कथित तौर पर रोक दिया गया था। साहा ने कथित तौर पर भुगतान को मंजूरी देने और जारी करने के लिए 2 लाख रुपये की मांग की थी। एसीबी कर्मियों ने साहा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। अधिकारियों ने बताया कि उसके पास से 2 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या कथित रिश्वतखोरी में कोई अन्य अधिकारी भी शामिल थे।
तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके के दिग्गज नेता एम. करुणानिधि की 8वीं पुण्यतिथि पर पार्टी सांसदों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर डीएमके सांसद तिरुचि शिवा ने कहा कि दिल्ली से लेकर पूरे देश में करुणानिधि की प्रतिष्ठा अतुलनीय थी। उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। शिवा ने कहा कि अन्नादुरई के निधन के बाद जब पार्टी के खत्म होने की आशंका जताई जा रही थी, तब करुणानिधि ने ही डीएमके को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
तमिलनाडु सरकार की रेवेन्यू ऑगमेंटेशन कमेटी, जिसकी अध्यक्षता पूर्व योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया कर रहे हैं। उन्होंने राज्य की आय बढ़ाने के लिए जनता और विशेषज्ञों से सुझाव मांगे हैं। समिति राज्य के कर और गैर-कर राजस्व बढ़ाने, राजस्व संग्रह को अधिक प्रभावी बनाने और वित्तीय आत्मनिर्भरता मजबूत करने के उपाय तलाश रही है। इच्छुक लोग 11 अगस्त तक tnrac@tn.gov.in पर अंग्रेजी या तमिल में सुझाव भेज सकते हैं। ईमेल के विषय में GST, स्टांप ड्यूटी, राज्य उत्पाद शुल्क, मोटर वाहन कर, खनन, गैर-कर राजस्व या सामान्य जैसी श्रेणी का उल्लेख करना होगा।
पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के इटाहार में शुक्रवार सुबह नेशनल हाईवे-12 पर दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बालियापारा के पास उस समय हुआ, जब करीब 30 संविदा मजदूरों को लेकर जा रहा ट्रक सामने से आ रहे 10-चक्का ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मजदूर सड़क पर जा गिरे। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है, जबकि चालक फरार है। पुलिस को आशंका है कि चालक नशे में था। मामले की जांच जारी है।
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर महिला से 1.43 करोड़ की साइबर ठगी
आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में साइबर ठगों ने दिल्ली पुलिस अधिकारी बनकर एक महिला से 1.43 करोड़ रुपये ठग लिए। ठगों ने महिला को फर्जी मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने, गैर-जमानती वारंट और गिरफ्तारी का डर दिखाया। उन्होंने खुद को जांच अधिकारी बताकर महिला से बैंक खातों और संपत्ति की जानकारी ली और पूरी रकम ट्रांसफर करा ली। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), आईटी एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बंगलूरू स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) के 19 वर्षीय बीटेक छात्र रक्षण ने कथित तौर पर हॉस्टल के कमरे में आत्महत्या कर ली। वह कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले का रहने वाला था। पुलिस को कमरे से एक हस्तलिखित नोट मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि छात्र किसी शैक्षणिक दबाव या अन्य तनाव में था या नहीं। गुरुवार सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने फिलहाल किसी तरह की साजिश या संदेह नहीं जताया है।
मिजोरम के आइजोल जिले में असम राइफल्स और राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की संयुक्त टीम ने एक एम्बुलेंस से करीब 45 करोड़ रुपये की 15 किलोग्राम मेथामफेटामाइन टैबलेट्स बरामद की हैं। कार्रवाई गुरुवार को सेलिंग इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। इस दौरान तीन तस्करों, जिनमें मरीज बनकर एम्बुलेंस में बैठी एक महिला भी शामिल थी, को गिरफ्तार किया गया। एम्बुलेंस भी जब्त कर ली गई है। बरामद ड्रग्स, आरोपियों और वाहन को आगे की जांच और NDPS Act के तहत कार्रवाई के लिए DRI को सौंप दिया गया है।