फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   news-updates-north-east-west-south-india-elections-2026-politics-crime-national-news-in-hindi

Update: आंध्र प्रदेश में कोरोना से व्यक्ति की मौत, पांच संक्रमित मिले; केरल में 130 साल पुराना क्लॉक टावर ढहा

Thu, 09 Jul 2026 02:57 PM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Thu, 09 Jul 2026 02:57 PM IST
विज्ञापन
news-updates-north-east-west-south-india-elections-2026-politics-crime-national-news-in-hindi
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

बंगलूरू के बाहरी इलाके कदयारप्पनाहल्ली के एक स्कूल में छठी कक्षा के 12 साल के छात्र की आज संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने इस मामला दर्ज कर लिया गया है। परिवार का आरोप है कि छात्र की मौत स्कूल के फिजिकल एजुकेशन टीचर द्वारा की गई मारपीट और अत्यधिक दबाव के कारण हुई। इस घटना के बाद, परिवार के सदस्य और अन्य अभिभावक स्कूल और अस्पताल में जमा हुए और विरोध प्रदर्शन किया। नॉर्थ-ईस्ट डिवीजन के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया, अभिभावकों से बातचीत की और उन्हें भरोसा दिलाया कि मामले की पूरी जांच की जाएगी।

विज्ञापन


आंध्र प्रदेश में कोरोना से व्यक्ति की मौत, पांच संक्रमित 
आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में एक व्यक्ति की कोविड -19 से मौत हो गई। उसे सांस लेने में तकलीफ और खांसी की शिकायत के बाद हाल ही में एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक अधिकारी ने बताया कि 49 वर्षीय पीड़ित शराब का आदी था। उसके दोनों फेफड़े खराब हो चुके थे, जिससे उसे निमोनिया भी हो गया था।
विज्ञापन


कडप्पा जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रवि बाबू ने कहा, चार दिन तक एंटीबायोटिक दवाओं से इलाज के बाद भी जब मरीज की हालात में सुधार नहीं हुआ तो डॉक्टरों ने कोरोना का परीक्षण किया, जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई। उन्होंने कहा, मरीज को कंटेनमेंट जोन में रखा गया था। अब उसके संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है। इलाके में सैनिटाइजेशन भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना से मौत के बाद राज्यभर में कोविड की समीक्षा कराई गई। इस दौरान कडप्पा और तिरुपति जिलों में संक्रमण के पांच और मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सरकारी अस्पतालों से आइसोलेशन बेड, आईसीयू बेड, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, दवाइयों, रैपिड टेस्ट किट, एंबुलेंस और मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता का ब्योरा मांगा है।

कोझिकोड रेलवे स्टेशन पर 130 साल पुराना क्लॉक टावर ढहा
केरल के कोझिकोड रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह करीब 11:10 बजे 130 साल पुराना क्लॉक टावर ढह गया। टावर का मलबा प्लेटफॉर्म नंबर-2 और ओवरहेड बिजली लाइनों पर गिरा, लेकिन उस समय वहां कोई यात्री मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्टेशन पर खड़ी कोझिकोड-कन्नूर पैसेंजर ट्रेन लॉक थी और उसमें कोई सवार नहीं था। घटना के बाद प्लेटफॉर्म नंबर-2 और 3 को एहतियातन बंद कर दिया गया। वहीं, कुछ ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। शुरुआती जांच में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण इमारत के कमजोर होने को हादसे की वजह माना गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इमारत में पहले से दरारें देखी गई थीं और उसकी जर्जर हालत को लेकर चेतावनी भी मिली थी। फिलहाल प्रभावित क्षेत्र को पूरी तरह घेरकर लोगों की आवाजाही रोक दी गई है। स्थानीय विधायक ने स्टेशन की पुरानी इमारतों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट कराने और लापरवाही की जांच की मांग की है।

तेलंगाना हाईकोर्ट ने केंद्रीय मंत्री के बेटे बंडी भगीरथ को दी नियमित जमानत

तेलंगाना हाईकोर्ट ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार के बेटे बंडी भगीरथ को पॉक्सो मामले में नियमित जमानत दे दी है। कोर्ट ने जमानत देते हुए कुछ शर्तें भी लगाई हैं। इसके तहत भागीरथ को 1 लाख रुपये का मुचलका भरना होगा और इसके साथ दो जमानतदार देने होंगे।

हाईकोर्ट ने जमानत के साथ कुछ अन्य शर्तों का पालन करने का भी निर्देश दिया है। यह मामला बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण देने वाले कानून (पॉक्सो) के तहत दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed