फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   news updates north east west south india elections 2026 politics crime national news in hindi

Updates: पीएम मोदी आज सचिवों के साथ करेंगे बैठक; खामनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे हसनैन और मार्गेरिटा

Tue, 30 Jun 2026 05:03 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Tue, 30 Jun 2026 05:03 AM IST
विज्ञापन
news updates north east west south india elections 2026 politics crime national news in hindi
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में एक निजी सीफूड फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक होने से बड़ा हादसा हुआ। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। यह घटना 21 जून को पेरियापालयम के पास एक एक्सपोर्ट यूनिट में सामान्य कामकाज के समय हुई थी। जहरीली गैस की चपेट में आने से कुल 83 लोग बीमार हुए थे। इन लोगों को सांस लेने में तकलीफ, खांसी और सीने में दर्द जैसी समस्याएं हुई थीं। फिलहाल 25 मजदूरों का इलाज अभी भी अस्पतालों में चल रहा है।
विज्ञापन

कर्नाटक में आम किसानों को राहत और सूखे से निपटने की तैयारी
मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने घोषणा की है कि राज्य सरकार पिछले साल की तरह इस बार भी आम उत्पादकों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) देना जारी रखेगी। उन्होंने सूखे की स्थिति से निपटने के लिए मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों को जिलों में तैनात किया है। पीने के पानी की समस्या के लिए जिला प्रशासन को पर्याप्त फंड दे दिया गया है। क्लाउड सीडिंग पर उन्होंने कहा कि अभी बारिश की उम्मीद करना बेहतर है। कैबिनेट विस्तार पर उन्होंने कहा कि, फैसला उचित समय आने पर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर जोर
वरिष्ठ कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने पश्चिम बंगाल में पार्टी की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने नेताओं से आगामी उपचुनावों और निकाय चुनावों के लिए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने को कहा। वेणुगोपाल ने 21 जुलाई के 'शहीद मीनार चलो' कार्यक्रम और 9 अगस्त को दिल्ली में होने वाली छात्र रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने राज्य इकाई से 'छात्रों की गूंज' अभियान में सक्रिय रूप से शामिल होने को भी कहा।
विज्ञापन

खामनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे हसनैन व मार्गेरिटा
ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई के अंतिम संस्कार में भारत सरकार की ओर से दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा। इसमें बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि.) सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा शामिल होंगे। खामनेई इस साल 28 फरवरी को अमेरिका-इस्राइल के हमलों में मारे गए थे। उनके अंतिम संस्कार की रस्में 4 जुलाई को शुरू होंगी।

खुदरा दुकानों पर पेट्रोल-डीजल से सीमा हटी
केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल की बिक्री और वितरण पर लगे अस्थायी प्रतिबंध हटा दिए हैं। अब खुदरा दुकानों पर प्रति ग्राहक और प्रति वाहन रोजाना 200 लीटर मोटर  स्पिरिट (एमएस)  व डीजल की सीमा हटा दी गई है। यह निर्णय एक जुलाई से लागू हो जाएगा।
पश्चिम एशिया संकट के चलते सरकार ने खुदरा कीमतें स्थिर रखने के कई उपाए किए थे। खुदरा ईंधन और थोक उपभोक्ताओं के लिए लागू कीमतों में अंतर के कारण औद्योगिक, वाणिज्यिक उपभोक्ताओं ने खुदरा दुकानों से ईंधन खरीदना शुरू कर दिया, जिससे हेराफेरी और कालाबाजारी के मामले बढ़े और ईंधन के समान वितरण पर असर पड़ा। इससे निपटने के लिए 12 जून को लागू किए गए अस्थायी नियामक उपायों के अंतर्गत खुदरा दुकानों पर प्रति ग्राहक/वाहन प्रतिदिन 200 लीटर हाई स्पीड डीजल की सीमा तय की थी। इसका मकसद खुदरा उपभोक्ताओं को पेट्रोल-डीजल की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करना और कालाबाजारी, जमाखोरी व हेराफेरी रोकना था। 

सुधारों की समीक्षा के लिए पीएम आज सचिवों के साथ करेंगे बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए सभी केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के सचिवों की मंगलवार को बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि इसमें जीवन-यापन और कारोबार करने में आसानी को बेहतर बनाने के लिए शुरू किए गए सुधारों की समीक्षा भी होगी।
सूत्रों ने बताया कि कुछ सचिव अपने-अपने मंत्रालयों की प्रस्तुति देंगे। इसमें मंत्रालयों के कामकाज और अल-अलग सुधारों व लोगों के हित में उठाए गए कदमों की जानकारी होगी। प्रधानमंत्री ने पहले ही सरकार का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है, जो देश की स्वतंत्रता के 100वें वर्ष यानी 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। 

पाकिस्तान से ट्रैक-2 वार्ता की खबरों को भारत ने किया खारिज
भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह की अनौपचारिक या ट्रैक 2 कूटनीतिक बातचीत की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने सोमवार को स्पष्ट किया कि विदेशी धरती पर सेवानिवृत्त राजनयिकों और सैन्य अधिकारियों के बीच होने वाली ऐसी चर्चाओं में सरकार की कोई भूमिका नहीं है। नई दिल्ली ऐसी बैठकों का संज्ञान भी नहीं लेती है।
हाल ही में श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आयोजित एक क्षेत्रीय सुरक्षा सम्मेलन के इतर भारत और पाकिस्तान के पूर्व अधिकारियों, राजनयिकों और राजनेताओं के बीच कथित तौर पर ट्रैक-2 वार्ता होने की खबरें सामने आई थीं। मिस्री से इसी बारे में सवाल पूछा गया था। विदेश सचिव ने कहा कि दुनिया भर में दर्जनों स्थानों पर ऐसी कई बैठकें होती रहती हैं। इन आयोजनों में कुछ भी विशेष नहीं है। यह निजी तौर पर आयोजित कार्यक्रम हैं। इनमें कुछ भी आधिकारिक नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि वह पाकिस्तान सरकार की ओर से तो नहीं बोल सकते, लेकिन भारत की तरफ से इसमें कोई आधिकारिक भागीदारी या समर्थन नहीं है। 

तृणमूल विधायक कुणाल घोष और सांसद डोला सेन पर एफआईआर दर्ज
कोलकाता पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के विधायक कुणाल घोष, राज्यसभा सांसद डोला सेन और पार्टी नेता बैश्वानर चट्टोपाध्याय के खिलाफ मध्य कोलकाता में एफआईआर दर्ज की है। इन नेताओं पर रविवार दोपहर 2:50 से 4:00 बजे के बीच बेंटिंक स्ट्रीट पर विक्टोरिया हाउस के सामने 21 जुलाई की शहीद दिवस रैली के मंच का सर्वे करने और नापजोख के दौरान यातायात बाधित करने तथा पैदल यात्रियों को असुविधा पहुंचाने का आरोप है।
पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। संबंधित नेताओं को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजे जाएंगे। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब कलकत्ता हाईकोर्ट ने भी इस स्थल पर जनसभा करने को लेकर तृणमूल को नोटिस जारी किया है। 

ग्लोबल स्किल्स चैलेंज में भारत को तीन स्वर्ण समेत पांच पदक
ऑस्ट्रेलिया में 23 से 29 जून तक आयोजित हुई ग्लोबल स्किल्स चैलेंज (जीएसएसी) प्रतिस्पर्धा में भारतीय टीम ने तीन स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक सहित कुल पांच पदक जीते। इस शानदार प्रदर्शन से साल के अंत में शंघाई में होने वाली 48वीं विश्व कौशल प्रतिस्पर्धा (वर्ल्डस्किल्स कंप्टीशन) के लिए भारतीय टीम का मनोबल बढ़ेगा। ऑस्ट्रेलिया में हुई प्रतियोगिता में आस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, चीन, अमेरिका, जापान, फ्रांस, कोरिया समेत वर्ल्डस्किल्स के 16 सदस्य देशों ने हिस्सा लिया। कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने भारतीय टीम के प्रदर्शन पर बधाई दी। 

इन्होंने दिलाए पदक : पवन भद्रावती सुरेश (कर्नाटक) को एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग में स्वर्ण पदक। मौसम कुमार गिरी (बिहार) ने क्लाउड कंप्यूटिंग में स्वर्ण। विष्णुप्रिया सुनील (दिल्ली) स्वास्थ्य एवं सामाजिक देखभाल में स्वर्ण पदक। हर्ष रमेश पवार (महाराष्ट्र) : 3डी डिजिटल गेम आर्ट में रजत पदक। मुस्कान (हरियाणा) : पेंटिंग और डेकोरेटिंग में कांस्य पदक

मणिपुर में छह उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार जब्त
भारतीय सेना, असम राइफल्स, पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों ने राज्य के पांच जिलों में अभियान चलाकर छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। उनसे भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, कांगपोकपी, इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, थौबल और काकचिंग जिलों से इन उग्रवादियों की गिरफ्तारी हुई है। 

विजयन के घर छापे  के बाद हमला माकपा  की साजिश : ईडी
ईडी ने सोमवार को अदालत में दावा किया कि केरलम के पूर्व सीएम विजयन के आवास पर छापे के बाद उसके अधिकारियों पर हुआ हमला माकपा शीर्ष नेतृत्व की साजिश का नतीजा था। ईडी ने यह आरोप हमले के आरोपी लेनिन की जमानत का विरोध करते हुए जिला अदालत में दाखिल जवाब में लगाया। 

सेना की बाज बटालियन संभालेगी रिमोट-चालित विमान की कमान, युद्धक क्षमताएं बढ़ाने की दिशा में बड़ा फैसला
सेना ने अपनी युद्धक क्षमताएं अत्याधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा फैसला िकया है। सेना बड़े पैमाने पर बाज बटालियन के गठन पर काम कर रही है। खास बात यह है कि ये बटालियनें सामान्य ड्रोन इकाइयों से बिल्कुल अलग होंगी और इनका मुख्य काम रिमोट-चालित विमानों को संचालित करना होगा। यह नई व्यवस्था सेना के आर्मी एविएशन कोर के अंतर्गत काम करेगी।

इन बटालियनों में ऐसे विशेषज्ञ सैन्यकर्मी शामिल होंगे जो रिमोट-चालित विमानों को प्रबंधित और संचालित करने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित होंगे। इस कदम से सेना की खुफिया, निगरानी और टोही क्षमताओं में वृद्धि होगी। इससे एकीकृत हवाई निगरानी, युद्धक्षेत्र की निरंतर जानकारी और किसी भी स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने की क्षमता मजबूत होगी। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती बटालियनों का गठन कर लिया गया है। थिएटर कमानों का ढांचा बनने के बाद इनको हर थिएटर कमान में तैनात किया जाएगा। 

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बताया कि दो साल पहले तक सेना के पास केवल कुछ सौ ड्रोन थे। लेकिन आज यह संख्या काफी बढ़ चुकी है और 50,000 के पार पहुंच गई है। सेना प्रमुख ने आगे कहा कि मौजूदा जरूरतों के आधार पर अगले दो से तीन वर्षों में ड्रोन्स की यह संख्या दोगुनी होने की उम्मीद है।

2 लाख करोड़ रुपये के निर्यात लक्ष्य के लिए बनेगा रोडमैप- गोयल
भारत अपने निर्यात लक्ष्य को पाने के लिए पांच साल का रोडमैप बनाएगा। इसमें यूके, यूरोपियन यूनियन, ओमान, न्यूजीलैंबड, कनाडा आदि देशों के साथ हुई ट्रेड डील के जरिए निर्यातकों को बड़ा बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है। वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत का लक्ष्य इस वर्ष एक ट्रिलियन डॉलर और अगले 5 वर्षों में 2 लाख करोड़ रुपये के निर्यात का निर्यात करना है। इसी क्रम में अगले महीने के पहले हफ्ते में इस मुद्दे को आगे बढ़ाने के उद्यमियों, निर्यातकों व राज्यों के साथ अहम बैठक होगी। इसमें निर्यातकों की समस्याओं का समाधान कराने की योजना बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed