फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates North East West South India Elections 2024 Politics Crime National News In Hindi

Updates: TMC प्रत्याशी के बिगड़े बोल; BJP सांसद का चौंकाने वाला दावा- झारखंड में सीएम पर कुर्सी छोड़ने का दबाव

Thu, 11 Apr 2024 06:12 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 11 Apr 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
News Updates North East West South India Elections 2024 Politics Crime National News In Hindi
बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
देशभर में बृहस्पतिवार को ईद मनाई जाएगी। दिल्ली की जामा मस्जिद और फतेहपुरी मस्जिद के इमामों ने दिल्ली समेत देशभर में बुधवार शाम ईद के चांद के दीदार की पुष्टि की।  लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने बताया कि दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में चांद देखा गया। ईद मोहब्बत का त्योहार है। इसे सभी धर्मों के लोगों को मिल जुलकर मनाना चाहिए। शाही इमाम ने बताया कि दिल्ली की जामा मस्जिद में ईद की नमाज 6.30 बजे व फतेहपुरी मस्जिद में नमाज 7.30 बजे अदा की जाएगी।
विज्ञापन


 

पश्चिम बंगाल की ममता ठाकुर ने बांग्ला में शपथ ली
राज्यसभा के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने बुधवार को शपथ ली। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने कहा कि आज पश्चिम बंगाल की ममता ठाकुर ने बांग्ला में शपथ ली। लेकिन इस दौरान उन्होंने भगवान की शपथ लेने के बजाए अपने देवता की शपथ ली, यह संविधान के अनुच्छेद 99 का उल्लंघन था, इसलिए मैंने उन्हें दोबारा शपथ लेने का आदेश दिया। बता दें, अनुच्छेद 99 संसद में शपथ के लिए एक प्रारूप को निर्धारित करता है। 

उपसभापति ने आगे कहा कि मेरे आदेश का पालन करते हुए उन्होंने दोबारा शपथ ली। मनोनीत सदस्य संविधान की तीसरी अनुसूची के अनुसार शपथ ले सकते हैं। वे भाषाओं की आठवीं अनुसूचि के अनुसार ही शपथ ले सकते हैं। संविधान में निर्धारित नियमों के इतर किसी भी अंतर की अनुमित नहीं दी सकती है। यह अवैध होगा और इसे अमान्य माना जाएगा।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म में काम दिलाने का कहकर ठगने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
मुंबई पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक पर आरोप है कि उसने एक महिला को यह कहकर ठगा कि वह उसे सुपरस्टार अक्षय कुमार की प्रोडक्शन कंपनी द्वारा बनाई जा रही फिल्म में रोल दिला देगा। आरोपी ने महिला को पोर्टफोलियो बनाने के एवज छह लाख रुपये की मांग की। आरोपी ने कहा कि वह अमिताभ बच्चन के लिए काम करने वाले फोटोग्राफर से उसका पोर्टफोलियो बनवाएगा। पुलिस ने आरोपी रोहन मेहरा उर्फ प्रिंस कुमार सिन्हा को जुहू के एक होटल से गिरफ्तार किया है। महिला ने अक्षय कुमार के सहायक से जब इस बारे में बात की तो उन्हें पता चला कि रोहन नाम का कोई व्यक्ति उनके ऑफिस में काम ही नहीं करता है, जिसके बाद महिला ने अपने पिता के साथ मिलकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन

हैदराबाद : ओवैसी की पार्टी और कांग्रेस में समझौता
असदुद्दीन ओवैसी को भाजपा की बी टीम बताने वाली कांग्रेस ने हैदराबाद सीट पर एआईएमआईएम नेता से हाथ मिला लिया है। तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोहम्मद फिरोज खान ने कहा कि दोनों दलों में समझौता हो गया है। खान ने कहा, समझौता होने के कारण मैं हैदराबाद संसदीय सीट पर चुनाव की रेस में नहीं हूं। इस पर मल्लिकार्जुन खरगे फैसला लेंगे।

हैदराबाद में इस बार ओवैसी को कड़ी टक्कर दे रहीं भाजपा प्रत्याशी माधवी लता ने एआईएमआईएम व कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा, असदुद्दीन ओवैसी कांग्रेस का इस्तेमाल कर रहे हैं। माधवी ने कहा, कांग्रेस की यहां सरकार है और वह एआईएमआईएम के साथ अनधिकृत गठजोड़ कर रही है। इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं कर रही।


 

भाजपा सांसद का चौंकाने वाला दावा- झारखंड में सीएम पर कुर्सी छोड़ने का दबाव

झारखंड से निर्वाचित भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने चौंकाने वाला दावा किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद सीएम बने चंपई सोरेन पर कुर्सी छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन के लिए पद छोड़ने का फरमान जारी किया गया है।
 

महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष की कार को टक्कर मारने का प्रयास

महाराष्ट्र में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, भंडारा के पास जानबूझकर मेरी कार को टक्कर मारने की कोशिश की गई। कार को काफी नुकसान पहुंचा है, लेकिन लोगों के प्यार और आशीर्वाद की वजह से मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं. पुलिस इसकी जांच करेगी कि यह कोई साजिश थी या नहीं।

अहमदाबाद: चंदे के नाम पर करोड़ों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

गुजरात के अहमदाबाद में एक राजनीतिक पार्टी के लिए चंदा इकट्ठा करने के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। इसके लिए आरोपी मोहम्मद आमिर ने अपने एक साथी की मदद से नेचर्स सीरियल पैकेजिंग (एनसीपी) नामक एक फर्जी कंपनी खोली और लोगों को टैक्स में 100 प्रतिशत छूट का झांसा देकर एक बैंक खाते में चंदा लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कर्नाटक : भाजपा कार्यकर्ता पर हमला, कांग्रेस पर लगाया आरोप

कर्नाटक के रामनगर अंतर्गत केम्पाशेट्टीडोड्डी गांव में कुछ अज्ञात लोगों ने भाजपा कार्यकर्ता पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार कार्यकर्ता की पहचान किसान नवीन सीएस के रूप में हुई है। उस पर दो लोगों ने 9 अप्रैल को हमला किया था। घटना के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कांग्रेस पर भाजपा-जेडीएस के कार्यकर्ताओं पर हमला और डर का माहौल पैदा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

सुप्रीम कोर्ट का आदेश- कांग्रेस विधायक धर्म सिंह ईडी के समक्ष पेश हों

News Updates North East West South India Elections 2024 Politics Crime National News In Hindi
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा के समालखा से कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर को उनके खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होने को कहा है। हालांकि शीर्ष अदालत ने छोक्कर को मौखिक रूप से सुरक्षा प्रदान की, और जांच एजेंसी से कहा कि अगर गिरफ्तारी की जरूरत हो तो वह अदालत में आवेदन दायर करें। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की पीठ ने बुधवार को सुनवाई के दौरान ईडी का प्रतिनिधित्व कर रहे राजू से पूछा कि क्या ईडी उन्हें गिरफ्तार करने का इरादा रखती है। राजू ने जवाब दिया कि छौक्कर फरार हैं और जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। उन्हें समन जारी किए गए थे। 

मीसा भारती का विवादित बयान, हमलावर भाजपा ने कहा- भ्रष्टाचार में लिप्त लोग बेदाग पीएम को दे रहे गाली

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की बेटी मीसा भारती के विवादास्पद बयान पर भाजपा ने जमकर हमला बोला है। दरअसल भारती ने बृहस्पतिवार को पटना में चुनावी बॉण्ड का मुद्दा उठाते हुए कहा था कि केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है। हमारी सरकार आएगी तो पीएम मोदी सहित भाजपा नेताओं को जेल भेजा जाएगा। इस पर भाजपा ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में जांच का सामना कर रहे लोग नरेंद्र मोदी को गाली दे रहे हैं, जिनका पूरा राजनीतिक कॅरिअर बेदाग है।

प्रधानमंत्री का पद बेहद सम्मानित, ऐसे बयान निंदनीय : रविशंकर
भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा, ऐसे बयान बेहद निंदनीय हैं। प्रधानमंत्री का पद अत्यंत सम्मानित है। देश से कुछ भी छिपा नहीं है कि मीसा भारती के पिता को चारा घोटाले में दोषी ठहराया गया है। उनका परिवार गले तक भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। उन्हें ऐसे सपने देखने बंद कर देने चाहिए। 4 जून को सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा, जब लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होंगे और राजद को अपमानजनक हार का सामना करना पड़ेगा।

उत्तरी दिनाजपुर में चोपड़ा विधानसभा सीट से तृणमूल प्रत्याशी के बिगड़े बोल

पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में चोपड़ा विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) विधायक हमीदुर रहमान ने कहा, बीजेपी, कांग्रेस और सीपीएम का लोग इंतजार कर रहे हैं, मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि केवल 26 अप्रैल तक ही केंद्रीय सुरक्षा बल वहां हैं, उसके बाद आपको हमारे बल के साथ ही रहना होगा अगर बीजेपी, कांग्रेस या सीपीएम के लोग कुछ भी करेंगे तो हम उसका जवाब देंगे। रहमान ने कहा, वे बीजेपी, कांग्रेस और सीपीएम के लोगों से अनुरोध करते हैं कि अपना बहुमूल्य वोट बर्बाद न करें और इलाके को बदनाम न करें। धमकी भरे अंदाज में उन्होंने कहा कि 26 तारीख के बाद कुछ हो जाए तो शिकायत या केस दर्ज न कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed