फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates Disability rights activist dropped off at airport like luggage UDF spectacular victory in Kerala

Updates: दिव्यांग अधिकार कार्यकर्ता को हवाई अड्डे में सामान की तरह उतारा! केरल में यूडीएफ की शानदार जीत

Thu, 14 Dec 2023 04:33 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी/तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी/तिरुवनंतपुरम Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 14 Dec 2023 04:33 AM IST
विज्ञापन
News Updates Disability rights activist dropped off at airport like luggage UDF spectacular victory in Kerala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला डॉट कॉम

दिव्यांग अधिकार कार्यकर्ता अरमान अली ने आरोप लगाया कि गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बारदोली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चार लोगों ने उन्हें एक विमान से सामान की तरह उतारा। उन्होंने अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि पीडब्ल्यूडी अधिनियम और डीजीसीए दिशानिर्देशों के मुताबिक, उन्हें एम्बुलिफ्ट दी जानी चाहिए थी, लेकिन नहीं मिली। मामला मंगलवार का है। उधर, हवाई अड्डे के अधिकारियों ने दावा किया कि दिव्यांग लोगों के लिए अन्य सुविधाओं के अलावा उनके पास एम्बुलिफ्ट उपलब्ध है और उन्हें अभी तक अली से औपचारिक शिकायत नहीं मिली है।

विज्ञापन

News Updates Disability rights activist dropped off at airport like luggage UDF spectacular victory in Kerala
evm

यूडीएफ ने निकाय उपचुनावों में किया शानदार प्रदर्शन
केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन यूडीएफ ने मंगलवार को हुए निकाय उपचुनावों में 33 में से 17 सीटों पर जीत दर्ज की। राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, 33 में से यूडीएफ ने 17 सीटों पर, एलडीएफ ने 10 और भाजपा नीत एनडीए ने 4 सीटें और अन्य ने दो सीटें जीती हैं। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वीडी सतीशन ने नतीजों का स्वागत किया और कहा कि चुनाव ने यूडीएफ की लहर को साबित किया है। उन्होंने कहा कि यूडीएफ ने अपनी सीटों की संख्या 11 से बढ़ाकर 17 की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

News Updates Disability rights activist dropped off at airport like luggage UDF spectacular victory in Kerala
KCR - फोटो : ANI

नागार्जुन ने अस्पताल में केसीआर से मुलाकात की
अभिनेता नागार्जुन बुधवार को हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी से उबर रहे तेलंगाना के पूर्व सीएम के चंद्रशेखर राव (केसीआर) से मिलने के लिए हैदराबाद के यशोदा अस्पताल पहुंचे। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की ओर से साझा किए गए एक वीडियो में नागार्जुन को केसीआर के साथ बात करते हुए देखा जा सकता है। हाल ही में मेगास्टार चिरंजीवी भी केसीआर के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए अस्पताल गए थे।

विज्ञापन

News Updates Disability rights activist dropped off at airport like luggage UDF spectacular victory in Kerala
एटीएस - फोटो : अमर उजाला
पाक गुर्गों को खुफिया जानकारी देने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने यहां नौसेना शिपयार्ड में काम करने वाले एक व्यक्ति को कथित तौर पर पाकिस्तानी गुर्गों को नौसैनिक प्रतिष्ठानों के बारे में जानकारी मुहैया कराने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया।

एटीएस की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि आरोपी, जिसकी उम्र 20 साल के आसपास है, यहां एक सिविल प्रशिक्षु के रूप में काम कर रहा था। वह कथित तौर पर अप्रैल, 2023 से अक्तूबर, 2023 के दौरान व्हाट्सएप और फेसबुक के माध्यम से दो पाकिस्तानी गुर्गों के संपर्क में था। उसने पैसे के लिए नौसेना और दक्षिण मुंबई में अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के बारे में उन्हें गोपनीय और संवेदनशील जानकारी भेजी।

दो पाकिस्तानियों सहित चार लोगों के खिलाफ आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

News Updates Disability rights activist dropped off at airport like luggage UDF spectacular victory in Kerala
दलाई लामा - फोटो : संवाद

सिक्किम: दलाई लामा गंगटोक में राजकीय भोज में हुए शामिल
तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा बुधवार को यहां सम्मान भवन में सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग की ओर से आयोजित राजकीय भोज में शामिल हुए। अधिकारियों ने बताया कि राजकीय भोज से पहले उन्होंने भक्तों को आशीर्वाद दिया। भोज के तुरंत बाद, 87 वर्षीय आध्यात्मिक गुरु अपने होटल के लिए रवाना हो गए।

News Updates Disability rights activist dropped off at airport like luggage UDF spectacular victory in Kerala
Pakistan Army - फोटो : Social Media

सेना ने सिक्कम के गंगटोक में फंसे 800 यात्रियों को बचाया
भारतीय सेना ने बुधवार को पूर्वी सिक्किम में ऊंचाई वाले इलाकों में फंसे 800 से अधिक पर्यटकों को बचाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पर्यटक, जिनमें बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, बर्फबारी और खराब मौसम के कारण पूर्वी सिक्किम के विभिन्न इलाकों में फंस गए थे। अधिकारियों ने कहा कि भारतीय सेना की त्रिशक्ति कोर की ओर से बचाव अभियान देर शाम तक जारी रहा। सभी फंसे हुए पर्यटकों को सुरक्षित क्षेत्रों में ले जाया गया और उन्हें आश्रय के साथ ही गर्म कपड़े, चिकित्सा सहायता और गर्म भोजन मुहैया कराए गए। उन्होंने बताया कि फंसे हुए पर्यटकों को ठहराने के लिए सैनिकों ने अपनी बैरकें भी खाली कर दीं।

News Updates Disability rights activist dropped off at airport like luggage UDF spectacular victory in Kerala
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कर्नाटक के राजभवन में बम रखने की झूठी सूचना देने वाला गिरफ्तार
कर्नाटक के राजभवन में बम रखने की झूठी सूचना देने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कोलार जिले के मुलबागल तालुक के वडाहल्ली गांव निवासी भास्कर के रूप में हुई है। उसे चित्तूर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि 11 दिसंबर की रात को एक फोन कॉल में दावा किया था कि राजभवन परिसर के अंदर बम लगाया गया है, जिसमें कभी भी धमाका हो सकता है।

News Updates Disability rights activist dropped off at airport like luggage UDF spectacular victory in Kerala
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुणे में रोड रेज के बाद कारोबारी को मार डाला, 3 आरोपी गिरफ्तार
रोड रेज की घटना में फर्नीचर कारोबारी पर पत्थरों और धारदार हथियार से हमला कर कुछ लोगों ने मार डाला। पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि फुरसुंगी में अभिषेक भोसले की कार से विलास सकट को टक्कर लग गई। गुस्से में सकट ने गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। भोसले नुकसान की भरपाई मांगने विलास के घर गए, जहां आरोपी ने कुछ लोगों के साथ भोसले पर हमला कर घायल कर दिया, जिसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

News Updates Disability rights activist dropped off at airport like luggage UDF spectacular victory in Kerala
नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में 29 को होगी जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक
जनता दल (यूनाइटेड) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 29 दिसंबर को दिल्ली में होगी। इसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह (नेता संसदीय दल) ने 29 दिसंबर 2023 को सुबह 11:30 बजे नई दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक निर्धारित की है। इसमें पार्टी के सर्वोच्च नेता और बिहार के सीएम नीतीश कुमार सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य शामिल होंगे। एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed