फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates 8th April North East West South India Elections 2025 Politics Crime National News In Hindi

Updates: खैरागढ़ से परमलकासा तक नई रेल लाइन को मंजूरी; नीट को लेकर होने वाली बैठक में शामिल नहीं होगी AIADMK

Tue, 08 Apr 2025 10:28 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 08 Apr 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
News Updates 8th April North East West South India Elections 2025 Politics Crime National News In Hindi
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने बताया कि 'केंद्रीय गृह मंत्री ने सुनिश्चित किया है कि इस देश से मार्च 2026 के अंत तक नक्सल समस्या खत्म हो जाएगी। हमारे जवान पूरी बहादुरी से लड़ रहे हैं। नक्सलियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। अब खैरागढ़ से परमलकासा तक नई रेलवे लाइन को मंजूरी दी गई है। यह छत्तीसगढ़ के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। इससे उद्योगों का विस्तार होगा और संपर्क भी बढ़ेगा। इससे रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। नई रेल लाइन से मुंबई हावड़ा रेल लिंक पर भी दबाव कम होगा।'

विज्ञापन


नीट को लेकर होने वाली डीएमके की बैठक में शामिल नहीं होगी एआईएडीएमके 
नीट को लेकर डीएमके सरकार की नौ अप्रैल को होने वाली विधायक दल की बैठक में एआईएडीएमके शामिल नहीं होगी। एआईएडीएमके प्रमुख पलानीस्वामी ने कहा कि नीट पर डीएमके सरकार की बैठक एक नाटक है, इसका कोई उद्देश्य नहीं है।
विज्ञापन


उजबेकिस्तान के होटल रूम में मृत मिले मेघालय के मुख्य सचिव
मेघालय के मुख्य सचिव सैयद मोहम्मद ए राजी उजबेकिस्तान के एक होटल के रूम में मृत पाए गए। वह मध्य एशियाई देश के निजी दौरे पर थे। अधिकारियों ने बताया कि आईआरटीएस अधिकारी राजी वर्ष 2021 से मेघालय में प्रतिनियुक्ति पर थे। वह 4 अप्रैल से उजबेकिस्तान के बुखारा के निजी दौरे पर थे। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि मुख्य सचिव की मौत हार्ट अटैक से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राजी ने सोमवार को फोन कॉल का जवाब नहीं दिया, जिसके बाद होटल स्टाफ दरवाजे को तोड़कर कमरे के अंदर गए, जहां वह मृत पाए गए। मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने बताया कि आवश्यक औपचारिकताएं चल रही हैं और मुख्य सचिव की पत्नी उजबेकिस्तान रवाना हो चुकी हैं। राज्य के मुख्य सचिव की मौत पर मुख्यमंत्री ने दुख प्रकट किया है।

अगले 7 दिनों में ओडिशा के जिलों में बारिश की संभावना
अप्रैल का पहला हफ्ता बीत चुका है। मार्च से ही भीषण गर्मी की मार झेल रहे ओडिशा में आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा, इस पर मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वानुमान जारी किया है। ओडिशा में भीषण गर्मी के बारे में IMD भुवनेश्वर केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती ने कहा, पिछले 24 घंटे में बौध जिले में सबसे अधिक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 9 स्थानों पर 9 डिग्री सेल्सियस और उससे अधिक तापमान दर्ज किया गया... अगले 7 दिनों में ओडिशा के जिलों में बारिश की संभावना है... कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। तेज़ हवाएं चलने की भी संभावना है... दिन के तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके बाद, अगले 4 दिनों के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

नवकार महामंत्र दिवस में शामिल हों लोग, पीएम मोदी ने की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 अप्रैल को राष्ट्रीय राजधानी के विज्ञान भवन में आयोजित 'नवकार महामंत्र दिवस' में भाग लेंगे। इस दौरान वह एक सभा को भी संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिये लोगों से अपील की कि नवकार महामंत्र दिवस में हिस्सा लें। उन्होंने कहा, नौ अप्रैल को सुबह 8 बजे, महावीर जयंती से एक दिन पहले मैं दिल्ली के विज्ञान भवन में नवकार महामंत्र दिवस के अनूठे कार्यक्रम में हिस्सा लूंगा। 100 से अधिक देशों के लोग इसमें शामिल होकर वैश्विक शांति, एकता और आध्यात्मिक जागृति के मंत्रोच्चार के साक्षी बनेंगे। उन्होंने कहा, नवकार महामंत्र जैन धर्म के सबसे पवित्र मंत्र हैं जो आध्यात्मिकता, भाईचारे और अहिंसा के सिद्धांत पर जोर देते हैं। पीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह आयोजन एक वैश्विक पहल है, जिसमें 108 से अधिक देशों के लोग भाग लेंगे।  इसका उद्देश्य शांति, आध्यात्मिक जागरूकता और सार्वभौमिक सद्भाव को बढ़ावा देना है। 'नवकार महामंत्र दिवस' का आयोजन जैन धर्म के सबसे पूज्य और सार्वभौमिक मंत्र 'नवकार महामंत्र' के सामूहिक उच्चारण के माध्यम से किया जाता है। 

भारत ने जर्मनी को पीछे छोड़ा, अब पवन और सौर ऊर्जा का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक
भारत ने जर्मनी को पीछे छोड़ दिया है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने 2024 में पवन सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन के मामले में जर्मनी को पछाड़कर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश होने का दर्जा हासिल कर लिया है। वैश्विक ऊर्जा थिंक टैंक एम्बर के ग्लोबल इलेक्ट्रिसिटी रिव्यू के छठे संस्करण की रिपोर्ट में कहा गया, पिछले साल वैश्विक बिजली का 15 प्रतिशत उत्पादन पवन और सौर ऊर्जा से हुआ। इसमें भारत का हिस्सा 10 प्रतिशत रहा। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में बिजली उत्पादन में स्वच्छ स्रोतों का योगदान 22 प्रतिशत है।

इलेक्ट्रॉनिक युद्ध उपकरण के लिए बीईएल से 2,385 करोड़ का करार
रक्षा मंत्रालय ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड बंगलूरू के साथ लगभग 2,385 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। इस करार के तहत भारतीय वायुसेना के लिए अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर (ईडब्ल्यू) सूट और एयरक्राफ्ट मॉडिफिकेशन किट खरीदी जाएगी। एमआई-17 वी5 हेलिकॉप्टरों में उनकी स्थापना के लिए। 

ब्रिटेन-ऑस्ट्रिया दौरे पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को ब्रिटेन और ऑस्ट्रिया के एक सप्ताह के दौरे पर रवाना होने के बाद लंदन पहुंच गई हैं। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी बयान में इसकी जानकारी दी गई। उनका दौरा 13 अप्रैल को समाप्त होगा। मंत्रालय ने बताया कि अपने इस दौरे पर वित्त मंत्री सीतारमण दोनों यूरोपीय देशों में मंत्रिस्तरीय द्विपक्षीय बैठकों में भाग लेंगी। बुधवार को वह भारत-ब्रिटेन आर्थिक एवं वित्तीय वार्ता (ईएफडी) के 13वें मंत्रिस्तरीय दौर में भाग लेंगी। इस वार्ता की सह-अध्यक्षता वित्त मंत्री सीतारमण और ब्रिटेन के वित्त मंत्री की ओर से की जाएगी। इस दौरान वह ब्रिटेन और ऑस्ट्रिया के थिंक टैंकों, निवेशकों और व्यापार जगत के नेताओं के साथ विचार-विमर्श करेंगी। सीतारमण के इस दौरे के दौरान कई अहम समझौते भी हो सकते हैं। वित्त मंत्रालय के मुताबिक, 13वां ईएफडी दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय मंच है। यह निवेश मामलों, वित्तीय सेवाओं, वित्तीय विनियमनों, यूपीआई अंतर्संबंधों, कराधान मामलों और अवैध वित्तीय प्रवाह सहित वित्तीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं में स्पष्ट सहभागिता के अवसर प्रदान करता है।

चिटफंड मामला : ईडी ने एम्पुरान के निर्माता गोपालन से की पूछताछ
प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को मलयालम फिल्म एम्पुरान के निर्माताओं में से एक गोकुलम गोपालन से कोच्चि स्थित अपने कार्यालय में उनकी चिटफंड कंपनी के विदेशी मुद्रा कानून के उल्लंघन के संबंध में पूछताछ की। सूत्रों ने बताया कि एजेंसी ने व्यवसायी का बयान दर्ज किया है। ईडी पिछले सप्ताह कोझिकोड और चेन्नई में मामले में मारे गए छापे को लेकर भी पूर्व में उनसे पूछताछ कर चुकी है।

न्यायिक सहयोग के लिए भारत व नेपाल के सुप्रीम कोर्ट में समझौता
न्यायिक सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से भारत और नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता नेपाल के मुख्य न्यायाधीश प्रकाश मान सिंह राउत और भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना की मौजूदगी में हुआ। इस समझौते का मकसद कानून और न्याय प्रणाली के क्षेत्र में सूचना के आदान-प्रदान, तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देना है।

कुत्ते के हमले से चार साल के मासूम की कटी नस, मौत
आंध्र प्रदेश के गुंटूर के स्वर्ण भारती नगर इलाके में एक चार साल के बच्चे की लावारिस कुत्ते के हमले में मौत हो गई। मासूम अपने घर के पास खेलने निकला था। इसी दौरान एक कुत्ते ने उसकी गर्दन पर काट लिया, जिससे उसकी नस गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। हमले के बाद  घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

स्टालिन का आरोप, तमिलनाडु की मांगों को पीएम कर रहे नजरअंदाज
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी पर तमिलनाडु की मांगों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि अपनी हालिया श्रीलंका यात्रा में पीएम ने न तो राज्य के मछुआरों और उनकी मछली पकड़ने वाली नौकाओं को रिहा कराने के लिए कोई कदम उठाया है और न ही कच्चातीवु द्वीप को वापस लाने पर कोई बात की।

विमानन नियामक एजेंसियों में स्टाफ की कमी

देश की तीन प्रमुख विमानन नियामक एजेंसियां डीजीसीए, बीसीएएस और एएआई कर्मचारियों की भारी कमी का सामना कर रही हैं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इन एजेंसियों में कर्मचारियों के कुल स्वीकृत पदों में से 48% तक पद खाली पड़े हैं। नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) में सबसे अधिक करीब 48 फीसदी पद रिक्त हैं। वहीं, नागरिक विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) और सरकारी स्वामित्व वाले भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) में कर्मचारियों के 37 फीसदी पद खाली पड़े हैं।
 

गैस की कीमतें बढ़ने पर कर्नाटक डिप्टी सीएम ने भाजपा पर कसा तंज

पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतें बढ़ने पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने भाजपा पर तंज कसा है। एक वीडियो संदेश जारी करते हुए डीके शिवकुमार ने कहा कि 'मेरे भाजपा के सभी साथियों को नमस्कार। आप सभी जन आक्रोश यात्रा निकाल रहे हैं, लेकिन उसी समय केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल और गैस के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। तो अब आपकी जन आक्रोश यात्रा भाजपा के खिलाफ होनी चाहिए। मैं आप सभी को धन्यवाद देता हूं।'
 

गुजरात में सड़क हादसे में तीन की मौत

गुजरात के आणंद जिले सोमवार रात को हुए एक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब एक मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर हो गई। घटना अंबुकी गांव की है, जहां सोमवार रात करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक ने अचानक से ब्रेक लगा दिए, जिससे बाइक सवार संतुलन नहीं बना सके और सीधे ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गए। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। 

गर्भवती पर हमला करने वाला पति गिरफ्तार

तेलंगाना में एक गर्भवती पत्नी पर उसी के पति ने जानलेवा हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने पति को गिरप्तार कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पति ने सार्वजनिक रूप से गर्भवती पत्नी पर ईंटों से हमला किया। हमलावर की पहचान इंटीरियर डिजाइनर बशरथ (32) के रूप में हुई है। कोलकाता की मूल निवासी शबाना (22) के साथ अजमेर दरगाह की यात्रा के दौरान जनवरी 2023 में मिले बशरथ ने अक्तूबर, 2024 में कोलकाता में शादी की। शारीरिक कमजोरी और उल्टी के कारण निजी अस्पताल में भर्ती कराई गई शबाना ने अस्पताल के कर्मचारियों को बताया कि पति उसके साथ दुर्व्यवहार करता है। एक अप्रैल को बशरथ शबाना को अपने साथ ले जाने के लिए आया, लेकिन उसने जाने से इनकार कर दिया। गुस्से से आगबबूला बशरथ ने उसे अस्पताल से घसीटकर बाहर निकाला और सड़क पर फेंक दिया। सीमेंट की ईंटों से उसने शबाना की छाती और सिर पर 12-14 वार किए और फरार हो गया। शिकायत के बाद आरोपी को पुलिस ने 2 अप्रैल की रात को गिरफ्तार कर अगले दिन स्थानीय अस्पताल में पेश किया। महिला का बेहोशी की हालत में अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बानू मुश्ताक की कन्नड़ लघुकथा ‘हार्टलैंप’ बुकर पुरस्कार की सूची में शामिल
कर्नाटक की लेखिका बानू मुश्ताक की लघुकथा संग्रह ‘हार्ट लैंप’ मंगलवार को लंदन में अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार 2025 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। इसका कन्नड़ से अंग्रेजी में दीपा भाष्थी ने अनुवाद किया है। मुश्ताक की यह लघुकथा संग्रह ने पारिवारिक और सामुदायिक तनावों को चित्रित करने की अपनी मजाकिया, विशद, बोलचाल, मार्मिक और कटु शैली के लिए निर्णायक मंडलों को आकर्षित किया। निर्णायक मंडलों ने कहा कि दक्षिण भारत में मुस्लिम महिलाओं के जीवन को कहानी के माध्यम से बताना इस संग्रह की खासियत है। इसे पढ़ना स्फूर्तिदायक है। मूल रूप से 1990 और 2023 के बीच प्रकाशित 12 कहानियों का यह संग्रह अब दुनिया भर के छह चयनित लघुकथा संग्रहों के साथ प्रतिस्पर्था करेगी। यह पहली बाह है जब कोई कन्नड भाषा की कथा संग्रह बुकर पुरस्कार के लिए प्रतिभागी सूची में शामिल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed