फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates 6th March North East West South India Elections 2025 Politics Crime National News In Hindi

Updates: ओडिशा में अपराधी की रिश्तेदारों ने हत्या की; मणिपुर में 32 हथियार सौंपे, PLA के दो सदस्य गिरफ्तार

Thu, 06 Mar 2025 10:05 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 06 Mar 2025 10:05 AM IST
विज्ञापन
News Updates 6th March North East West South India Elections 2025 Politics Crime National News In Hindi
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
ओडिशा के गंजम जिले में बुधवार को हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहां आपराधिक इतिहास वाले 48 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर रिश्तेदारों ने ही  हत्या कर दी। आरोप मृतक के दो भतीजों और अन्य लोगों ने लगा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान रवींद्र नाथ दास उर्फ खांडी रबी के रूप में हुई है। पैतृक गांव हरिपुर में हत्या के बारे में अधिकारी ने बताया, रवींद्र नाथ दास कथित तौर पर जिले के खलीकोट पुलिस थाना क्षेत्र में दो हत्याओं, हत्या के प्रयास, डकैती और लूटपाट सहित कम से कम 18 आपराधिक मामलों में शामिल था। चार मोटरसाइकिल सवार लोगों ने पहले दास के घर के पास बम फेंके। उसके घर से निकलने के बाद हमलावरों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन


32 हथियार सौंपे गए
मणिपुर में चूराचंदपुर, इंफाल पूर्व और कांगपोकपी जिलों में 32 और हथियार और गोला-बारूद सुरक्षा बलों को सौंपे गए। उन्होंने कहा कि हथियार और गोला-बारूद बुधवार को इंफाल पूर्व जिले में कमांडो यूनिट, लामलाई, पोरोमपट और हीनगांग पुलिस स्टेशनों और 7वीं मणिपुर राइफल्स बटालियन इकाई में आत्मसमर्पण कर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि लोगों ने स्वेच्छा से एसपी चुराचांदपुर कार्यालय और कांगपोकपी जिले के सैकुल पुलिस स्टेशन में अधिकारियों को हथियार सौंप दिए। उधर, सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। दोनों जबरन वसूली में शामिल थे। दोनों की पहचान नगैरंगबाम अजीत सिंह और लैशराम बिजॉय सिंह के रूप में हु
विज्ञापन


झारखंड में चार नक्सली गिरफ्तार
झारखंड के सिमडेगा जिले में प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। सिमडेगा सदर के अनुमण्डल पुलिस अधिकारी बैजू उरांव ने बताया कि ये नक्सली विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई मामलों में वांछित थे और लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहे थे। उरांव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सबसे पहले पीएलएफआई सदस्य सुनील उरांव उर्फ तूफान को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह पाकरटांड़ थाना क्षेत्र में लेवी वसूलने आया था। पूछताछ में उससे मिली जानकारी से उसके तीन अन्य साथी पकड़े गए। ये चारों पाकरटांड़ थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण कर रहे वाहन में आग लगाने, एक कंपनी से लेवी मांगने और खिजरी थाना क्षेत्र में पोस्टर लगाने में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

News Updates 6th March North East West South India Elections 2025 Politics Crime National News In Hindi
अंजू राठी राणा। - फोटो : X/@AnjuRathiRana
अंजू राठी राणा पहली महिला विधि सचिव होंगी
केंद्र सरकार ने अंजू राठी राणा को नया विधि सचिव नियुक्त किया है। भारतीय विधि सेवा की अधिकारी अंजू विधि सचिव नियुक्त होने वाली पहली महिला हैं। बुधवार को उनकी नियुक्ति के संबंध में अधिसूचना जारी की गई। 2017 में उन्हें विधि मंत्रालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया था। 18 साल तक वह दिल्ली सरकार में सरकारी वकील भी रही थीं। आईएएस अधिकारी नितेन चंद्र कुछ महीने पहले तक विधि सचिव थे और तब से यह पद रिक्त था। वहीं, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव प्रवीण मल खनूजा की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति अवधि को 11.08.2025 से आगे 07.11.2026 तक की अवधि के लिए बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने वर्तमान में सीबीआई के डीआईजी के रूप में कार्यरत अश्विन शेनवी, सुधा सिंह और अशोक कुमार को सीबीआई के संयुक्त निदेशक के रूप में नियुक्त करने के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

वित्तीय फर्म के 4 कर्मचारियों का अपहरण मामला: ओडिशा में 7 और गिरफ्तार
ओडिशा पुलिस ने बुधवार को एक निजी वित्तीय कंपनी के चार कर्मचारियों के अपहरण और दो करोड़ फिरौती मांगने के मामले में सात और लोगों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान नूतन कुमार पात्रा (42), सागर प्रसाद साहू (22), रवींद्र मोहंती (41), दंडा मोहराना (41), टी गणेश राव (32), कार्तिक बेहरा (31) और के सुनील राव (30) के रूप में हुई है। ये सभी गंजम जिले के निवासी हैं। बरहामपुर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीमा स्वैन ने बताया, आरोपियों के पास से कथित तौर पर अपराध को अंजाम देने में इस्तेमाल की गई तीन कारें, 15 मोबाइल फोन (जिनमें से चार पीड़ितों के हैं) और 2,000 रुपये नकद जब्त किए गए हैं।

कोलकाता में तिहरे हत्याकांड की जांच: पुलिस ने अपराध स्थल का रीक्रिएट किया सीन
पश्चिम बंगाल में तिहरे हत्याकांड को लेकर अहम अपडेट आया है। कोलकाता पुलिस के जासूसों ने बुधवार को बताया कि पिछले महीने एक परिवार की तीन महिला सदस्यों की हत्या की गई थी। मृतकों में से एक के पति पर भी आरोप लगे हैं। पुलिस ने बुधवार को सीन रीक्रिएट करने के लिए उस घर का दौरा किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, जांच के दौरान जासूसों ने यह भी पाया कि चमड़े के कारोबार में लगे डे भाइयों पर 15 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज था, जिसे वे चुकाने में असमर्थ थे। इसके कारण उन्होंने सभी लोगों को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के मुताबिक दोनों भाई - प्रणय और प्रसून - अपनी पत्नियों, सुदेशना और रोमी के साथ टांगरा इलाके में उस घर में रहते थे। घर के अन्य निवासियों में प्रणय का बेटा और प्रसून की बेटी शामिल थे।

वायुसेना से 444 एकड़ वन भूमि वापस लेगी कर्नाटक सरकार
कर्नाटक सरकार ने वायुसेना से 444.12 एकड़ वन भूमि वापस लेने का फैसला किया है। राज्य सरकार ने इसको लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। कर्नाटक के वन मंत्री ईश्वर खंड्रे ने निर्देश दिया कि अधिकारी नियमों के अनुसार बंगलूरू के पीन्या बागान और जराकाबांदे आरक्षित वन क्षेत्र में वायुसेना के पास मौजूद वन भूमि वापस लें।

कुछ लोग हिंदी को नहीं देते सम्मान : सरमा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बगैर किसी का नाम लिए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग अंग्रेजी को अपनाते हैं, लेकिन वे हिंदी को उसी के समान मान्यता नहीं देते। सरमा ने यह बात बुधवार को उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों के राजभाषा सम्मेलन के दौरान कही।

हिंदी न केवल भारत की आधिकारिक भाषा, बल्कि सभी भारतीयों के दिलों में गूंजने वाली एक भाषा है। उन्होंने यह बयान ऐसे वक्त में दिया है जब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन हिंदी को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर है। उनका आरोप है कि हिंदी उत्तर भारत में अपनी पच्चीस बोलियों को खा गई। वहीं, सरमा ने हिंदी को एकता की शक्ति करार देते हुए उसकी अहमियत पर बल दिया।  

इसके साथ ही उन्होंने सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने में क्षेत्रीय भाषाओं की अहम योगदान के बारे में भी बात की। सीएम सरमा ने लोगों से भारत की स्वदेशी भाषाओं पर गर्व करने की अपील करते हुए कहा कि हिंदी को क्षेत्रीय भाषाओं के साथ अपनाना चाहिए, क्योंकि यह रोजगार और व्यापार के बड़े अवसरों के दरवाजे खोलती हैं। इस सम्मेलन में भाषाई समावेशिता की जरूरत बताने के साथ ही विविध भाषाई समुदायों के बीच हिंदी को एक सेतु के रूप में बढ़ावा देने के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया।

हार्वर्ड कैनेडी स्कूल लीडरशिप कार्यक्रम के लिए चुने गए राघव चड्ढा
आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा ने कहा, मुझे हार्वर्ड कैनेडी स्कूल लीडरशिप कार्यक्रम के लिए चुना गया है। हार्वर्ड कैनेडी स्कूल को दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित और सर्वश्रेष्ठ सार्वजनिक नीति स्कूल माना जाता है। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दुनियाभर से कुछ ऐसे लोगों को चुना गया है, जो अपने-अपने क्षेत्र में विशेषज्ञ हैं। उन्हें अमेरिका के बोस्टन आमंत्रित किया गया है। मुझे इस कार्यक्रम के लिए चुना गया है और मुझे कूटनीति, शासन, प्रशासन, सार्वजनिक नीति से जुड़ी सभी प्रकार की चीजों का अध्ययन करने और सीखने का अवसर मिलेगा। मैं इन चीजों को अपने काम में सकारात्मक तरीके से ढाल सकूंगा।  

भारत ने ब्रिटेन के प्रभारी राजनयिक को बुला दर्ज कराई आपत्ति
विदेश मंत्री एस जयशंकर की लंदन में सुरक्षा चूक को लेकर भारत ने यहां ब्रिटेन के प्रभारी राजनयिक को तलब कर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। मामले से परिचित सूत्रों ने बताया कि ब्रिटिश उच्चायोग के प्रभारी राजनयिक को विदेश मंत्रालय में बुलाया गया। इस दौरान विदेश मंत्री की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर भारत ने प्रभारी राजनयिक को आपत्ति पत्र दिया।  

बंदरगाह में आग की चपेट में आईं कई नावें
ओडिशा के जगतसिंहपुर में एक बंदरगाह पर कई नावें आग की चपेट में आ गईं। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। 
 

सीआईएसएफ ने देश के सभी बंदरगाहों के लिए तैयार किया सुरक्षा रोडमैप 
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने देश के सभी बंदरगाहों के लिए एक सुरक्षा रोडमैप तैयार किया है। इस रोडमैप में अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) के अंतरराष्ट्रीय जहाज और बंदरगाह सुविधा सुरक्षा कोड (आईएसपीएस कोड) और गृह मंत्रालय (एमएचए) के बंदरगाह सुरक्षा दिशानिर्देशों को शामिल किया गया है। सीआईएसएफ ने कहा कि वे बंदरगाहों में तैनात निजी क्षेत्र की एजेंसियों को प्रशिक्षण और समर्थन देने के लिए तैयार हैं।

 सीआईएसएफ ने बताया कि 2024 में CISF में आत्महत्या की दर 9.87 थी, जो राष्ट्रीय औसत 12.4 प्रति लाख (2022 के NCRB डेटा के अनुसार) से कम है। यह पिछले पांच वर्षों में सबसे कम दर है और 2023 की तुलना में 40 प्रतिशत कम है। 

पूर्व एमएलसी एमआर दोरेस्वामी का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर
पूर्व विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) और प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान पीईएस ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष एमआर दोरेस्वामी (85) का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। शिक्षाविद् दोरेस्वामी पिछले तीन महीने से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। परिवार के सदस्यों ने बताया कि उन्होंने शाम करीब 6 बजे अपने निवास पर अंतिम सांस ली। दोरेस्वामी के भतीजे हरि बाबू ने बताया कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से परिवार और शिक्षा जगत में शोक की लहर है। दोरेस्वामी के परिवार में पत्नी राधा मनोहरी, बेटे जवाहर और बेटी सुमा हैं। रिश्तेदार श्रीनिवास नायडू ने कहा कि अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा। दोरेस्वामी ने 1972 में पीईएस संस्थान की स्थापना की थी। यह आज बंगलूरू समेत कर्नाटक के कई शहरों में इंजीनियरिंग, मेडिकल और प्रबंधन शिक्षा का प्रमुख केंद्र है। वह पीईएस यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति भी रहे। 2016 से 2022 तक वह कर्नाटक विधान परिषद के सदस्य भी थे।

भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, देश ने एक महान शिक्षाविद खो दिया। मेरा एक प्रिय मित्र चला गया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। उन्होंने दोरेस्वामी के परिवार के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed