फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates 3rd Sept North East West South India Elections 2024 Politics Crime National News In Hindi

Updates: आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में खदान के उप-निदेशक गिरफ्तार; संसदीय समितियों को लेकर थरूर नाराज

Tue, 03 Sep 2024 09:22 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 03 Sep 2024 09:22 PM IST
विज्ञापन
News Updates 3rd Sept North East West South India Elections 2024 Politics Crime National News In Hindi
आज की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
भ्रष्टाचार निरोधक सतर्कता अधिकारियों ने मंगलवार को आय से अधिक संपत्ति जमा करने के आरोप में खदान के एक उप निदेशक को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने बताया कि तालचेर के खदान उपनिदेशक धरणीधर नायक के पास दो बहुमंजिला इमारतें, 1.30 करोड़ रुपये का एक तीन बीएचके फ्लैट और भुवनेश्वर में 1800 वर्ग फुट क्षेत्र में एक डुप्लेक्स, 19 दुकानें हैं। इसके अलावा उसके पास से 9.85 लाख रुपये से अधिक नकद भी पाया गया। नायक को 2014 में कोरापुत के खदान अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया गया था। 2021 में वह तालचेर के खदान अधिकारी बनें। 
विज्ञापन

कर्नाटक के राज्यपाल ने खरगे के परिवार से मांगा जवाब

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष एम मल्लिकार्जुन खरगे के परिवार के न्यास (KIADB) को जमीन के कथित आवंटन को लेकर जवाब मांगा है। राज्यपाल ने कांग्रेस अध्यक्ष के बेटे व मंत्री प्रियांक खरगे को राज्य मंत्रिमंडल से हटाने की मांग वाले भाजपा के एक आवेदन पर कांग्रेस सरकार से यह स्पष्टीकरण मांगा। प्रियांक खरगे ने सोमवार को इसकी पुष्टि भी की है। खरगे के बेटे राहुल खड़गे को आवंटित KIADB जमीन पर बीजेपी सांसद लहर सिंह सिरोया ने कहा, कांग्रेस ने अपनी सरकार का दुरुपयोग किया। उन्होंने कहा, 5 एकड़ जमीन एयरोस्पेस के पास आवंटित करवाई थी। अब कई लोग हमसे संपर्क कर रहे हैं। 19 एकड़ अवैध जमीन आवंटन की बात सामने आ रही है। दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम, IMD वैज्ञानिक ने दी जानकारी
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हुई बारिश के बीच जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। हैदराबाद मौसम विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक ए. श्रावणी ने कहा, 30 अगस्त को बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना। यह 31 अगस्त तक एक सुस्पष्ट कम दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील हो गया। इससे तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में व्यापक रूप से भारी वर्षा हुई। आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में 27 सेमी तक भारी वर्षा हुई। मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ और कई इलाकों में जलभराव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

संसदीय समितियों की अध्यक्षता विपक्ष को देने की अनिच्छा परकी आलोचना

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने महत्वपूर्ण संसदीय समितियों की अध्यक्षता विपक्ष को देने में सरकार की अनिच्छा को लेकर मंगलवार को उस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह 10 साल के शासन के बाद समझ या आत्मविश्वास पैदा होने के बजाय सरकार की बढ़ती असुरक्षा को दर्शाता है। तिरुवनंतपुरम से चार बार के सांसद थरूर ने ये टिप्पणियां उस मीडिया रिपोर्ट के बाद की हैं, जिसमें दावा किया गया है कि विभाग संबंधी संसदीय स्थायी समितियों का गठन इसलिए नहीं किया गया, क्योंकि इन समितियों पर नियंत्रण को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच मतभेद हैं।
विज्ञापन

मुंबई हवाई अड्डे पर महिला यात्री ने कर्मचारी पर हमला किया
मुंबई हवाई अड्डे पर एयर इंडिया एक्सप्रेस काउंटर पर एक महिला यात्री ने महिला कर्मचारी पर हमला कर दिया। यात्री को पुलिस को सौंप दिया गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि एक सितंबर को मुंबई हवाई अड्डे पर एक यात्री ने हमारे स्टाफ सदस्य के साथ दुर्व्यवहार किया। ड्यूटी मैनेजर ने तुरंत सीआईएसएफ को सूचित किया और यात्री को पुलिस को सौंप दिया गया। 

भारतीयों को साइबर अपराध गिरोह में काम करने के लिए भेजा म्यांमार, मुकदमा दर्ज
सीबीआई ने भारतीयों को थाईलैंड में आकर्षक नौकरी दिलाने के नाम पर म्यांमार में साइबर अपराध के धंधे में काम करने के लिए भेजने वाले चंडीगढ़ के एक गिरोह के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज किया है। सीबीआई ने गिरोह की कथित मास्टरमाइंड रिया सोनकर और अजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सीबीआई ने सोनकर के परिसरों पर छानबीन की तो घोटाले से संबंधित डिजिटल जानकारी और लेन-देन के विवरण का पता चला। सोनकर ने लोगों को कथित तौर पर थाईलैंड, लाओस और कंबोडिया में ग्राहक-सहायता अधिकारियों और डाटा-एंट्री ऑपरेटर की नौकरी का वादा किया, लेकिन उन्हें म्यांमार के म्यावाड़ी में मानव तस्करों के नेटवर्क में भेज दिया। इन लोगों को इंटरनेट पर विदेशी नागरिकों को धोखा देने के लिए मजबूर किया जाता है। अगर पीड़ित काम करने से इनकार करते, तो उन्हें शारीरिक यातना, बिजली का झटका जैसी सजा दी जाती। 

केरल पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी के 37 मामले दर्ज किए, छह गिरफ्तार
केरल पुलिस ने इंटरनेट पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी के खिलाफ 37 मामले दर्ज किए। साथ ही छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पी-हंट अभियान के तहत पिछले कुछ दिनों में 455 स्थानों पर छापे मारे गए। सबसे अधिक मलप्पुरम में 60 स्थानों पर तलाशी ली गई और 23 उपकरण जब्त किए। तिरुवनंतपुरम ग्रामीण पुलिस 39 स्थानों की तलाशी ली और 29 उपकरण जब्त किए। तिरुवनंतपुरम शहर में पुलिस ने 22 जगह पर तलाशियां ली और पांच इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारियां तिरुवनंतपुरम ग्रामीण, कोल्लम शहर, पथानामथिट्टा, मलप्पुरम, कोझिकोड ग्रामीण और कासरगोड पुलिस जिले में की गईं।

के राजलक्ष्मी मेनन बनीं डीआरडीओ की नई महानिदेशक (एयरो)
के राजलक्ष्मी मेनन ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की महानिदेशक (एयरो) बनाया गया है। उन्होंने मंगलवार को कार्यभार संभाल लिया। साथ ही उन्हें सेंटर फॉर एयरबोर्न सिस्टम्स (सीएबीएस) की निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। मेनन ने पुणे विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विज्ञान में एमएससी करने के बाद 1988 में सीएबीएस (पूर्व में एएसडब्ल्यूएसी) में वैज्ञानिक-बी के रूप में डीआरडीओ में काम करना शुरू किया था। उन्होंने भारतीय विज्ञान संस्थान के एयरोस्पेस इंजीनियरिंग विभाग से इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर और पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। मेनन ने एयरबॉर्न सर्विलांस सिस्टम बनने और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed