फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates 28th Sept North East West South India Elections 2024 Politics Crime National News In Hindi

Updates: सोमनाथ मंदिर के पीछे किए गए अवैध निर्माण ध्वस्त; असम में कल आठ घंटे बंद रहेगा इंटरनेट

Sat, 28 Sep 2024 10:00 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 28 Sep 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
News Updates 28th Sept North East West South India Elections 2024 Politics Crime National News In Hindi
आज की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

गुजरात में सोमनाथ मंदिर के पीछे किए गए अवैध निर्माण को शनिवार को ध्वस्त कराया गया। गिर सोमनाथ के कलेक्टर दिग्विजय सिंह जड़ेजा ने बताया कि नौ धार्मिक स्थलों और 45 कमरों का इस्तेमाल मुसाफिर खाना के रूप में किया जा रहा था। इस जमीन की कीमत 320 करोड़ रुपये आंकी गई। पहले हमने नोटिस जारी किए और उचित प्रक्रिया का पालन किया गया है। लेकिन हमें कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद शनिवार सुबह ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई। हमने अब तक 102 एकड़ जमीन खाली कर दी है। दो दिनों के भीतर और जमीन खाली कर देंगे। वहीं एसपी मनोहर सिंह ने बताया कि सोमनाथ मंदिर और सर्किट हाउस के पीछे कई असामाजिक तत्वों ने अतिक्रमण किया था। स्थानीय प्रशासन और पुलिस के साथ ध्वस्तीकरण अभियान चलाया जा रहा है। हमने 1400 पुलिस बल तैनात किए हैं और लगभग 150 लोगों को हिरासत में लिया है। हम उनके खिलाफ मामला दर्ज कर रहे हैं।

विज्ञापन



असम में राज्य स्तरीय लिखित परीक्षा कल
असम में रविवार को तृतीय श्रेणी के सरकारी पदों के लिए होने वाली राज्य स्तरीय लिखित परीक्षा के मद्देनजर सुबह 8:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक राज्य भर में मोबाइल इंटरनेट और डाटा सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगीं। असम के गृह और राजनीतिक मंत्रालय के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने यह आदेश जारी किया।  

विज्ञापन

युद्धक्षेत्र में त्वरित निर्णय के लिए भविष्य के रणनीतिक नेतृत्व की जरूरत : सीडीएस

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने कहा कि प्रौद्योगिकी आधारित युद्धक्षेत्र में त्वरित निर्णय लेने के लिए भविष्य के रणनीतिक नेतृत्व की आवश्यकता है, जहां समयसीमा तेजी से कम हो रही है। जनरल चौहान पहले ट्राई सर्विसेज फ्यूचर वारफेयर कोर्स के समापन पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, स्टील्थ प्रौद्योगिकी और हाइपरसोनिक्स में प्रगति तथा रोबोटिक्स भी भविष्य के युद्धों के स्वरूप को निर्धारित करेंगे। गतिशील सुरक्षा परिवेश के साथ-साथ विशिष्ट प्रौद्योगिकियों का प्रसार, युद्ध का बदलता स्वरूप तथा हाल के तथा वर्तमान में जारी संघर्षों से मिली सीखों के कारण भविष्य के ऐसे नेताओं को तैयार करना आवश्यक हो गया है, जो आधुनिक युद्ध की बारीकियों को समझने में सक्षम हों।
विज्ञापन

केरल में Mpox का एक और मामला
केरल में मंकी पॉक्स (एमपॉक्स) का एक और मामला सामने आया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि स्थिति का मूल्यांकन करने के लिए शुक्रवार को उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई, जिसमें सभी पहलुओं पर विचार किया गया। इस सप्ताह की शुरुआत में देश में एमपॉक्स के नए स्ट्रेन क्लेड 1बी का पहला मामला भी केरल में दर्ज ही किया गया था। ताजा मामले में मलप्पुरम के 38 वर्षीय व्यक्ति में क्लेड 1बी स्ट्रेन की पुष्टि हुई। वह हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात से भारत लौटा है। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि मरीज की संपर्क सूची तैयार कर ली गई है और निवारक उपाय किए गए हैं। भारत, अफ्रीका के बाद तीसरा देश बन गया है, जिसमें एमपॉक्स वायरस के इस स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। पिछले महीने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने एमपॉक्स को सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया था। नया स्ट्रेन एमपॉक्स क्लैड 2 की तुलना में अधिक खतरनाक और संक्रामक है।

विज्ञापन

पीएम मोदी ऑनलाइन माध्यम से कल करेंगे पुणे मेट्रो का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पुणे में शिवाजीनगर जिला न्यायालय और स्वर्गेट के बीच मेट्रो लाइन का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। पुणे के सांसद और केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा कि कॉरिडोर का उद्घाटन करने के अलावा प्रधानमंत्री रविवार को स्वर्गेट-काटराज मेट्रो खंड की आधारशिला भी रखेंगे। पुणे में भारी बारिश की वजह से बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महाराष्ट्र दौरा रद्द कर दिया गया था। प्रधानमंत्री 26 सितंबर को पुणे का दौरा करने वाले थे, जहां उन्हें 20,900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करना था। प्रधानमंत्री के दौरे के लिए पुणे के एसपी कॉलेज मैदान में तैयारियां की गई थीं, लेकिन भारी बारिश के कारण इसमें खलल पड़ गया।

सरोगेसी से माता-पिता बनने वाले कर्मियों को ओडिशा में अवकाश
ओडिशा सरकार सरोगेसी का विकल्प चुनने वाले कर्मचारियों को मातृत्व और पितृत्व अवकाश देगी। राज्य के वित्त विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, महिला कर्मियों को 180 दिनों की, जबकि पुरुष कर्मचारियों को 15 दिनों के पितृत्व अवकाश का लाभ मिलेगा। केंद्र की ओर से सरोगेसी से माता-पिता बनने वाले अपने कर्मचारियों को मातृत्व व पितृत्व अवकाश का लाभ देने के बाद आया है। राज्य की महिला कर्मचारी, जिसके दो से कम जीवित बच्चे हैं, अगर वह कमीशनिंग से मां बनती है तो 180 दिनों का मातृत्व अवकाश मिलेगा। कमीशनिंग मां का अर्थ जैविक मां से है।

गुजरात में घर की दीवार ढहने से एक बच्चे की मौत और परिवार के तीन सदस्य घायल
गुजरात के दाहोद जिले में शनिवार तड़के एक घर की दीवार ढहने से पांच वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई जबकि उसके दो छोटे भाई-बहन सहित परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि राछरदा गांव में शनिवार तड़के करीब तीन बजे यह हादसा हुआ। कठवारा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘भारी बारिश के कारण कच्चे मकान की दीवार ढह गई और ये वहां सो रहे परिवार के चार सदस्यों पर गिर गई।’

उन्होंने बताया, ‘इस हादसे में पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में मृतक की मां और उसके दो छोटे भाई-बहन (छह महीने का लड़का और तीन साल की लड़की) घायल हो गए हैं।

अवैध रूप से असम में घुसे 17 बांग्लादेशी वापस भेजे गए

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बताया कि असम में कथित तौर पर अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में पकड़े गए आठ बच्चों समेत 17 बांग्लादेशियों को शनिवार को वापस भेज दिया गया। अवैध प्रवासियों की एक तस्वीर साझा करते हुए सीएम सरमा ने एक्स पर कहा, 'घुसपैठ के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए असम पुलिस ने आज तड़के नौ बांग्लादेशियों और आठ बच्चों को सीमा पार वापस भेज दिया।'

अधिकारियों ने बताया कि बांग्लादेश में अशांति के बाद देश में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में राज्य में अब तक करीब 100 लोगों को पकड़ा गया है और उन्हें वापस भेज दिया गया है।

मणिपुर के जिरिबाम जिले के गांव में संदिग्ध उग्रवादियों ने की गोलीबारी

मणिपुर के जिरिबाम जिले के एक गांव में संदिग्ध उग्रवादियों ने शनिवार को गोलीबारी की। अधिकारियों ने बताया कि हथियारबंद लोगों ने पास की पहाड़ियों की चोटियों और आसपास के घने जंगलों से मोंगबुंग मेइतेई गांव पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसके बाद इलाके के स्वयंसेवियों ने भी जवाबी कार्रवाई की। 

एक पुलिस अधिकारी ने ग्रामीणों के हवाले से बताया कि कई महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों को रवाना कर दिया गया है और अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जिला मुख्यालय शहर से सात किलोमीटर दूर स्थित मोंगबुंग मेइतेई गांव में इस साल जून में हिंसा भड़कने के बाद से हथियारबंद लोगों ने कई हमले किए हैं।

ओडिशा में सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट करने वाला गिरफ्तार, हिंसा में शामिल सात लोग पकड़े

ओडिशा में एक सोशल मीडिया पोस्ट बाद फैली हिंसा के मामले में भद्रक जिले में पुलिस ने कार्रवाई की है। एसपी वरुण गुंटुपल्ली ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है। पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही अपमानजनक पोस्ट करने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा पुलिस पर हमला करने वालों में से सात लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। अभी इंटरनेट बंद है। इस मामले में जल्द फैसला लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी को एसडीजेएम कोर्ट भद्रक में पेश किया गया और वह न्यायिक हिरासत में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed