फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates 26th Sept North East West South India Elections 2025 Politics Crime National News In Hindi

Updates: हिमाचल समेत कई राज्यों के हाईकोर्ट जजों की नियुक्ति को मंजूरी; भगोड़ा परमिंदर UAE से भारत लाया गया

Fri, 26 Sep 2025 11:08 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 26 Sep 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
News Updates 26th Sept North East West South India Elections 2025 Politics Crime National News In Hindi
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के 10 अधिवक्ताओं और 14 न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी। नए जजों में अधिवक्ता विवेक सरन, विवेक कुमार सिंह, गरिमा प्रसाद, सुधांशु चौहान, अबधेश कुमार चौधरी, स्वरूपमा चतुर्वेदी, सिद्धार्थ नंदन, कुणाल रवि सिंह, इंद्रजीत शुक्ला और सत्य वीर सिंह शामिल हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायिक अधिकारियों में डॉ. अजय कुमार-2, चवन प्रकाश, दिवेश चंद्र सामंत, प्रशांत मिश्रा-1, तरूण सक्सैना, राजीव भारती, पदम नारायण मिश्रा, लक्ष्मी कांत शुक्ला, जय प्रकाश तिवारी, देवेन्द्र सिंह-1, संजीव कुमार, वाणी रंजन अग्रवाल, अचल सचदेव और बबीता रानी को पदोन्नत किया गया है। दो वकीलों जिया लाल भारद्वाज और रोमेश वर्मा को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में जज नियुक्त किया गया। वहीं कर्नाटक हाईकोर्ट में तीन न्यायिक अधिकारियों गीता कदबा भरतराज सेट्टी, बोरकट्टे मुरलीधर पई और त्यागराज नारायण इनावली को अतिरिक्त जज के रूप में नियुक्त किया गया अतिरिक्त जज जस्टिस कुरुबरहल्ली वेंकटरामरेड्डी अरविंद को स्थायी किया गया। इन नियुक्तियों से हाईकोर्ट में न्यायिक कार्यवाही में तेजी आएगी और लंबित मामलों के निपटारे में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


आतंकी गतिविधियों में वांछित भगोड़ा परमिंदर यूएई से भारत लाया गया
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को आतंकी गतिविधियों में वांछित भगोड़े को यूएई से भारत लाने में सफलता मिली है। आरोपी परमिंदर सिंह उर्फ निर्मल सिंह उर्फ पिंडी को शुक्रवार को पंजाब पुलिस की टीम भारत लेकर आई। परमिंदर पर आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन जुटाने, जबरन वसूली, हत्या के प्रयास और आपराधिक धमकी देने जैसे गंभीर आरोप हैं। वह लंबे समय से भारत से भागकर विदेश में छिपा हुआ था। पंजाब पुलिस के अनुरोध पर सीबीआई ने 13 जून, 2025 को इंटरपोल के माध्यम से आरोपी के खिलाफ रेड नोटिस जारी कराया। इसके बाद यूएई के अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार किया और भारत प्रत्यर्पित करने का निर्णय लिया। इस कार्यवाही में अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग इकाई (आईपीसीयू), विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय, एनसीबी-अबू धाबी और पंजाब पुलिस ने मिलकर काम किया। सीबीआई प्रवक्ता ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने पंजाब पुलिस के अनुरोध पर प्रत्यर्पण प्रक्रिया पूरी की और आरोपी को सुरक्षित भारत लाने में सफलता पाई। इस कार्रवाई से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकवादियों के खिलाफ सहयोग और भारत की कानूनी कार्रवाई की प्रभावशीलता स्पष्ट होती है। यह घटना आतंकी गतिविधियों में लिप्त भगोड़े अपराधियों के प्रत्यर्पण और न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।
विज्ञापन


गोल्ड स्मगलिंग मामले में ED जांच पर आयोग की जांच पर रोक बरकरार
केरल हाईकोर्ट ने गोल्ड स्मगलिंग मामले में राज्य सरकार की अपील खारिज कर दी और आयोग की जांच पर रोक बरकरार रखी। अदालत ने कहा कि आयोग की कार्यवाही आपराधिक जांच में दखल देगी और आरोपी को अनुचित लाभ मिलेगा। प्रवर्तन निदेशालय ने दलील दी थी कि यह मामला केंद्रीय सूची से जुड़ा है, इसलिए राज्य सरकार आयोग गठित करने की पात्र नहीं है। कोर्ट ने एकल न्यायाधीश के 2021 आदेश को सही ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक ऋण घोटाले में पूर्व कांग्रेस सांसद और बैंक अधिकारी न्यायिक हिरासत में
पोर्ट ब्लेयर की अदालत ने शुक्रवार को पूर्व कांग्रेस सांसद कुलदीप राय शर्मा और अंडमान एवं निकोबार राज्य सहकारी बैंक के पूर्व ऋण अधिकारी के. कलैवानन को 500 करोड़ रुपये के ऋण घोटाले में न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दोनों आरोपियों को प्रवर्तन निदेशालय ने 18 सितंबर को गिरफ्तार किया था और कोलकाता में 8 दिनों की रिमांड पर पूछताछ की गई। एनएससीबीएल के प्रबंध निदेशक के. मुरुगन को स्वास्थ्य कारणों से पोर्ट ब्लेयर में पूछताछ की गई। ईडी के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुरुगन समेत तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। यह जांच अंडमान और निकोबार पुलिस के अपराध एवं आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ द्वारा दर्ज प्राथमिकी (15 मई, 2025) पर आधारित है। सहकारी समितियों के उप-पंजीयक की शिकायत में कहा गया कि ऋणदाता की ओर से विभिन्न लोगों को ऋण स्वीकृत करने में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं। यह मामला बैंकिंग घोटालों और राजनीतिक हस्तक्षेप के खिलाफ कड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है।

मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ में बम की धमकी
मदुरै पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार सुबह अधिकारियों को मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ में बम की धमकी मिलने के बाद अफरा-तफरी मच गई। प्रोटोकॉल के अनुसार परिसर की गहन तलाशी लेने पर पता चला कि यह एक 'झूठी' धमकी थी। उन्होंने बताया कि ईमेल न्यायालय को भेजा गया था, जिसके बाद आज सुबह न्यायालय परिसर से कर्मियों और आम जनता को बाहर निकाला गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, 'यह धमकी आज सुबह ईमेल के जरिए आई थी... तलाशी पूरी हो गई है और यह धमकी झूठी निकली।' सीआईएसएफ और पुलिस विभाग सहित एजेंसियों ने तीन घंटे से ज़्यादा समय तक गहन तलाशी ली और इसे 'झूठी' बताया।

नौसेना का द्विवार्षिक उभयचर अभ्यास जल प्रहार पूरा
भारतीय नौसेना ने द्विवार्षिक संयुक्त अभ्यास जल प्रहार का सफलतापूर्वक समापन किया। अभ्यास आर्मी के समन्वय में भारत के पूर्वी तट पर उभयचर अभियानों में अंतर-सेवा तालमेल, परिचालन योजना और कार्यान्वयन को प्रमाणित और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किए गए। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि अभ्यास दो चरणों में हुए। विशाखापत्तनम में बंदरगाह चरण (16-20 सितंबर) में आईएनएस घड़ियाल पर सैन्य टुकड़ियों के प्रवेश और एकीकरण पर ध्यान केंद्रित किया गया। इसमें जहाज पर प्रशिक्षण, सुरक्षा संबंधी जानकारी, नाविक जीवन के प्रति उन्मुखीकरण, खेलकूद और सौहार्द बढ़ाने के लिए बातचीत के सत्र शामिल थे। समुद्री चरण (21-23 सितंबर) में उभयचर अभियानों का निष्पादन हुआ, जिसमें काकीनाडा में कठिन समुद्र तट पर उतरना, हल्के लड़ाकू विमानों और बीएमपी का प्रक्षेपण और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी), संयुक्त प्रशिक्षण प्रोटोकॉल का सत्यापन शामिल था।

गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे कोलकाता
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार रात को कोलकाता पहुंचे। कोलकाता एयरपोर्ट पर वरिष्ठ भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने उनका स्वागत किया। अपने कोलकाता प्रवास के दौरान वे शहर में चल रहे दुर्गा पूजा उत्सवों में हिस्सा लेंगे। शाह एयरपोर्ट से सीधे न्यू टाउन स्थित होटल पहुंचे। यहां रात को आराम करने के बाद आज शुक्रवार को वे उत्तर कोलकाता के संतोष मित्रा स्क्वायर सर्वजनिन दुर्गोत्सव समिति के पांडाल का उद्घाटन करेंगे। यह पांडाल भाजपा पार्षद सजल घोष द्वारा आयोजित किया गया है और इसमें 'ऑपरेशन सिंदूर' को प्रदर्शित किया गया है। इसके बाद अमित शाह दक्षिण कोलकाता स्थित कालिकाट मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। शाम को वे सॉल्ट लेक के ईस्टर्न जोनल कल्चरल सेंटर में भाजपा समर्थित पश्चिम बंग सांस्कृतिक मंच के पांडाल का उद्घाटन करेंगे।

गुजरात : सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दुकानों में तोड़फोड़ और पथराव, 60 लोगों को हिरासत में लिया
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट के बाद गांधीनगर जिले के एक गांव में अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों ने कई दुकानों और वाहनों में तोड़फोड़ की और पथराव किया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि पुलिस ने बुधवार देर रात हुई झड़प और दंगे के लिए देहगाम तालुका के बहियाल गांव से लगभग 60 लोगों को हिरासत में लिया है। हमले में चार दुकानें और पांच से छह वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गांधीनगर के पुलिस अधीक्षक ने बताया, सोशल मीडिया पर एक हिंदू व्यक्ति ने आई लव मुहम्मद पर पोस्ट की थी, जिससे अल्पसंख्यक समुदाय नाराज हो गया और हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजे एक बड़े समूह ने व्हाट्सएप पर स्टेट्स लगाने वाले एक व्यक्ति की दुकान का शटर तोड़ा और उसकी दुकान का सामान निकालकर जला दिया। हिंदू इलाकों पर पथराव किया। 

हैदराबाद में खराब मौसम, कई उड़ानें हुई डायवर्ट
हैदराबाद में खराब मौसम के कारण अब तक तीन उड़ानों को डायवर्ट किया गया है। राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (आरजीआईए) अधिकारी ने बताया कि कोलकाता, मुंबई और पुणे से इंडिगो की उड़ानों का मार्ग विजयवाड़ा की ओर डायवर्ट कर दिया गया है।

रतन दुबे हत्याकांड में NIA ने दाखिल किया आरोपपत्र
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 2023 रतन दुबे हत्याकांड में प्रतिबंधित नक्सली आतंकी संगठन के दो गुर्गों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। ये जानकारी राष्ट्रीय जांच एजेंसी की तरफ से साझा की गई है।

जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव के लिए BRS ने उतारा उम्मीदवार
तेलंगाना की पूर्व सत्ताधारी दल भारत राष्ट्र समिति पार्टी ने आगामी जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की आधिकारिक घोषणा कर दी है। पार्टी प्रमुख के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने घोषणा की है कि मगंती सुनीता गोपीनाथ पार्टी की उम्मीदवार होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed