फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates 23th August North East West South India Politics Crime National News In Hindi

Updates: सेना प्रमुख ने श्रीलंका के CDS से की बात; जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार से हटाए गए खाली संदूक-अलमारी

Sat, 24 Aug 2024 12:45 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 24 Aug 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
News Updates 23th August North East West South India Politics Crime National News In Hindi
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala

भारतीय सेना ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 9.25 बजे मिनी यूएवी यानी मानव रहित हवाई यान (UAV) भारतीय क्षेत्र में उड़ान भर रहा था। प्रशिक्षण के लिए इस्तेमाल किए जा रहे इस यान में अचानक तकनीकी खराबी आ गई इस कारण यूएवी पाकिस्तान के निकियल सेक्टर में चला गया। ये स्थान भारत के भीम्बेर गली सेक्टर की विपरीत दिशा में है। मीडिया में आई खबरों के आधार पर मिली जानकारी के मुताबिक यूएवी को पाकिस्तानी सैनिकों ने बरामद कर लिया। सेना के मुताबिक पाकिस्तानी सेना को यान लौटाने के लिए हॉटलाइन पर संदेश भेजा गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन


भारत-श्रीलंका के शीर्ष सैन्य अधिकारियों की बातचीत
एक अन्य अहम घटनाक्रम में भारतीय सेना ने बताया कि भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने टेली कॉल पर श्रीलंका के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल शैवेंद्र सिल्वा के साथ बातचीत की। इस दौरान भारत और श्रीलंका के बीच चल रहे संयुक्त सैन्य अभ्यास 'मिर्ता शक्ति 2024' सहित आपसी हित और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई: नाबालिग लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने वाला गिरफ्तार  
मुंबई की समता नगर पुलिस ने चार और छह साल की दो नाबालिग लड़कियों का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मुंबई पुलिस आरोपी को आज यानी शुक्रवार को कोर्ट में पेश करेगी। 

तेलंगाना CM रेड्डी के खिलाफ BJP मानहानि मामले में समन जारी
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि मामले में हैदराबाद की एक विशेष अदालत ने बृहस्पतिवार को समन जारी किया है। अदालत ने उन्हें मामले में 25 सितंबर को व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा है। हालिया लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेता कासम वेंकटेश्वरलू ने सीएम रेड्डी पर उनके खिलाफ झूठे और आधारहीन आरोप लगाने का आरोप लगाते हुए याचिका दायर की गई थी।  

उत्पाद शुल्क मामलों के विशेष न्यायिक प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट (जेएफसीएम) ने शिकायतकर्ता कासम द्वारा दायर दस्तावेजों पर विचार करने, गवाहों की जांच करने और शिकायतकर्ता के वकील की दलीलें सुनने के बाद रेड्डी को धारा 499, 171सी, 171जी और 153 के तहत अपराध के लिए समन जारी किया। कहा कि सीएम रेड्डी को भारतीय दंड संहिता और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 125 के तहत 25 सितंबर को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होना होगा।

बता दें कि तेलंगाना भाजपा के महासचिव कासम वेंकटेश्वरलू ने पहले उत्पाद शुल्क मामलों के लिए विशेष जेएफसीएम में शिकायत दर्ज की थी, जिसमें मुख्यमंत्री पर 4 मई को भद्राद्री कोठागुडेम जिले में एक लोकसभा चुनाव बैठक के दौरान बयान देने का आरोप लगाया गया था कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो संविधान और आरक्षण में बदलाव करेगी। याचिकाकर्ता ने दावा किया कि यह भ्रामक और गलत है और इस बयान ने पार्टी और पार्टी कार्यकर्ताओं को बदनाम किया है। दावा किया कि रेड्डी द्वारा दिए गए बयानों से मतदाताओं की नजर में पार्टी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। 'मतदाताओं को अनुचित रूप से प्रभावित करने के इरादे से इस तरह के झूठे बयान' देना कानून के तहत चुनावी अपराध है।

सिनेर्गेन एक्टिव इंग्रीडिएंट्स प्राइवेट लिमिटेड में आग लगने से चार लोग घायल 
आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली की एसपी एम दीपिका ने बताया कि जवाहरलाल नेहरू फार्मा सिटी में सिनेर्गेन एक्टिव इंग्रीडिएंट्स प्राइवेट लिमिटेड में आग लगने से चार लोग घायल हो गए। घायलों को विशाखापट्टनम के इंडस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है और अन्य तीन को मामूली चोटें आई हैं। यह हादसा रसायन मिलाते समय हुआ है।

केरल में पारिवारिक विवाद को लेकर व्यक्ति को मारी गोली
केरल के एर्नाकुलम जिले में पारिवारिक विवाद को लेकर 28 वर्षीय एक व्यक्ति को उसके चचेरे भाई ने कथित तौर पर गोली मारकर घायल कर दिया। घटना गुरुवार रात मुवाट्टुपुझा में हुई।पुलिस के अनुसार, पीड़ित नवीन की अपने पड़ोसी चचेरे भाई किशोर (41) से बहस हो गई, जब वह घर लौट रहा था। लाइसेंसी बंदूक रखने वाले किशोर ने नवीन पर गोली चला दी। गोली नवीन के पेट में लगी थी। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। नवीन का फिलहाल एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसे गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है।

पुरी के जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार से खाली संदूक और अलमारियां हटाईं

पुरी के जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार (कोषागार) से खाली लोहे के संदूक और अलमारियों को शुक्रवार को हटाया गया। इनको मंदिर परिसर में स्थित नीलाद्रि विहार संग्रहालय के कमरे में स्थानांतरित कर दिया गया। संदूकों और अलमारियों को शिफ्ट करने के बाद कोषागार के कक्षों को सील कर दिया गया।  जुलाई में जब रत्न भंडार को 46 साल बाद कीमती सामानों की सूची बनाने और इसकी मरम्मत के लिए फिर से खोला गया था। तब संदूक और अलमारियों में रखे आभूषण और अन्य कीमती सामान को दो चरणों में मंदिर के अंदर अस्थायी स्ट्रांग रूम में स्थानांतरित कर दिया गया था। जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक अरबिंद पाधी ने कहा कि समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति विश्वनाथ रथ की उपस्थिति में खाली लोहे के संदूक और लोहे और लकड़ी की अलमारियों को स्थानांतरित किया गया। उन्होंने बताया कि खाली लोहे की पेटियों को हटाने के लिए रत्न भंडार के बाहरी हिस्से के लकड़ी के दरवाजे के एक हिस्से को काटना पड़ा और बाद में दरवाजे की मरम्मत की गई। इसकी वीडियोग्राफी भी की गई।

महाराष्ट्र : नागपुर में पुलिस उप-निरीक्षक को रौंदकर फरार हो गया कार चालक
नागपुर के सदर इलाके में एक हिट-एंड-रन दुर्घटना में पुलिस सब-इंस्पेक्टर दीपक चोरपगार (56) की मौत हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि धंतोली पुलिस स्टेशन में तैनात सब-इंस्पेक्टर दीपक चोरपगार बृहस्पतिवार देर रात गोधनी रोड इलाके में अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक मौके से भाग गया। राहगीरों ने पीएसआई को अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

एमबीबीएस डॉक्टरों के पंजीकरण के लिए एनएमआर पोर्टल लॉन्च
 केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने भारत में सभी पात्र एमबीबीएस डॉक्टरों के पंजीकरण के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के राष्ट्रीय चिकित्सा रजिस्टर (एनएमआर) पोर्टल का उद्घाटन किया। एनएमआर भारत में सभी एलोपैथिक पंजीकृत डॉक्टरों के लिए एक व्यापक और गतिशील डेटाबेस के रूप में काम करेगा। इसकी विशिष्टता डॉक्टरों की आधार आईडी से इसके जुड़ाव में निहित है, जो व्यक्ति की प्रामाणिकता सुनिश्चित करता है। कार्यक्रम में नड्डा ने राष्ट्रीय चिकित्सा रजिस्टर बनाने में उनके प्रयासों के लिए एनएमसी और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) की सराहना की। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री का विजन भारत को डिजिटल रूप से उन्नत बनाना है। यह तभी हासिल किया जा सकता है, जब स्वास्थ्य पारिस्थितिकी तंत्र भी डिजिटल रूप से मजबूत हो। राष्ट्रीय चिकित्सा रजिस्टर इस दिशा में एक बहुप्रतीक्षित कदम है, जो डिजिटल स्वास्थ्य सेवा पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करेगा और भारत के लोगों के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करेगा।

महाराष्ट्र : विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, नाबालिग समेत 6 गिरफ्तार
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में 27 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म करने और उसके साथ हुई दरिंदगी का वीडियो बनाने के आरोप में पुलिस ने एक नाबालिग समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। नाबालिक को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड की हिरासत में भेज दिया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि घटना 12 अगस्त की रात को नागभीड तहसील में हुई। मुख्य आरोपी की पहचान हरिनारायण मनरे के रूप में हुई है। चार अन्य को वीडियो शूट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। 17 साल के एक नाबालिक लड़के को भी हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा, आरोपियों ने घटना को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो के बारे में पता चलने के बाद पुलिस ने महिला की पहचान की। इसके बाद आरोपियों की तलाश शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed