फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates 22th Nov North East West South India Elections 2024 Politics Crime National News In Hindi

Update: असम में बाल विवाह के खिलाफ कार्रवाई में 416 लोग गिरफ्तार: पश्चिम बंगाल सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

Sun, 22 Dec 2024 09:45 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 22 Dec 2024 09:45 AM IST
विज्ञापन
News Updates 22th Nov North East West South India Elections 2024 Politics Crime National News In Hindi
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
असम में बाल विवाह के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तीसरे चरण में 416 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने बताया कि 21-22 दिसंबर की रात से यह कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान पुलिस ने 335 मुकदमे दर्ज किए। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। एक्स पर सीएम ने लिखा कि असम में बाल विवाह के खिलाफ लड़ाई जारी है। 21-22 दिसंबर की रात को शुरू किए गए तीसरे चरण के अभियान में 416 गिरफ्तारियां की गईं और 335 मामले दर्ज किए गए। गिरफ्तार किए गए लोगों को अदालत में पेश किया जाएगा। हम इस सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए साहसिक कदम उठाते रहेंगे।
विज्ञापन

असम के कछार में 20 करोड़ की नशीली दवाएं जब्त
असम के कछार में 20 करोड़ की नशीली दवाएं जब्त की गईं हैं। साथ ही एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर आईजी पार्थसारथी महंता के नेतृत्व में एसटीएफ का गठन किया गया। इसके बाद सिल्कोरी रोड पर चेकिंग के दौरान एक युवक को 60 हजार याबा टैबलेट और 125 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवक का नाम साहिल अहमद लस्कर है। जब्त की गईं नशीली दवाओं की कीमत 20 करोड़ के आसपास है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

असम सड़क हादसे में अमेरिकी पर्यटक की मौत
असम के होजई जिले में शनिवार को एक अमेरिकी पर्यटक की मोटरसाइकिल को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पर्यटक की पहचान बेरी थॉम्पसन के रूप में हुई है। वह पूर्वोत्तर में मोटरसाइकिल से यात्रा कर रही थी। वह सिलचर से तेजपुर जा रही थी, तभी उसकी यह दुर्घटना हुई। 

इलाज के दौरान हुई मौत
होजई के पुलिस अधीक्षक सौरभ गुप्ता ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई, जब पर्यटक एक मोड़ पर मुड़ रहा था। उन्होंने कहा ऐसा लगता है कि कुछ गलत अनुमान के कारण यह दुर्घटना हुई। पर्यटक घायल हो गई और उसे अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस अधिक्षक ने आगे बताया कि अमेरिकी वाणिज्य दूतावास से संपर्क किया गया है और महिला के शव को नागांव मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रखा गया है। उन्होंने कहा कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है और चालक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

रेल मंत्री ने यात्रियों को बेहतर अनुभव देने की आवश्यकता पर दिया जोर
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को भारत मंडपम में आयोजित एक समारोह में बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण और यात्रियों को विश्वस्तरीय अनुभव प्रदान करने के लिए सुरक्षा, रखरखाव, गुणवत्ता और प्रशिक्षण पर तीन गुना अधिक प्रयास करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने 69वें अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार में 101 रेलवे अधिकारियों को सम्मानित किया और 22 रेलवे जोनों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शील्ड प्रदान की। इस अवसर पर वैष्णव ने रखरखाव, नवाचार, उद्योग सहयोग, उन्नत निरीक्षण प्रणाली और अधिकारियों के बेहतर प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान देने की घोषणा की।

रेलवे में हुए परिवर्तन
रेल मंत्री ने पिछले एक दशक में रेलवे द्वारा की गई प्रगति पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेल कनेक्टिविटी, उत्तर-पूर्व कनेक्टिविटी और रेलवे के अन्य बड़े प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम होने की बात कही।

विद्युतीकरण और सुरक्षा में सुधार
उन्होंने कहा कि रेलवे में विद्युतीकरण के प्रयासों को तेजी से लागू किया जा रहा है, और 2025 तक 100% विद्युतीकरण का लक्ष्य है। वंदे भारत और माल ढुलाई गलियारों जैसी परियोजनाओं ने भी गति पकड़ी है। रेल मंत्री ने रेलवे सुरक्षा के लिए कवच सुरक्षा प्रणाली को बड़े पैमाने पर लागू करने की बात भी कही और कहा कि इससे दुर्घटनाओं में काफी कमी आई है। साथ ही, उन्होंने कुशल भर्ती प्रक्रिया में सुधार और 1.5 लाख पदों को भरने की जानकारी दी।

पश्चिम बंगाल: फ्लाईओवर की रेलिंग से टकराकर नीचे गिरी मोटरसाइकिल, दो की मौत
कोलकाता में रविवार को एक फ्लाईओवर की रेलिंग से एक मोटरसाइकिल टकरा गई जिसकी वजह से वाहन पर सवार दो लोग नीचे गिर गए और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल सवार तेज गति से चिंगरीघाटा क्षेत्र से पार्क सर्कस की ओर जा रहे थे तभी फ्लाईओवर पर मोड़ लेते समय वाहन रेलिंग से टकरा गया। दोनों की उम्र 22-24 वर्ष के बीच थी और वे लगभग 100 फीट की ऊंचाई से गिरे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें तुरंत एसएसकेएम ट्रॉमा केयर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान बहु बाजार क्षेत्र के निवासी दानिस आलम और अनीस राणा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed