फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates 21th April North East West South India Elections 2025 Politics Crime National News In Hindi

Updates: अमरावती में सौगात से पहले पीएम मोदी करेंगे रोड शो; झारखंड- वरिष्ठ कांग्रेस नेता तिलकधारी सिंह का निधन

Mon, 21 Apr 2025 04:24 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Mon, 21 Apr 2025 04:24 PM IST
विज्ञापन
News Updates 21th April North East West South India Elections 2025 Politics Crime National News In Hindi
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

अमरावती को सौगात देने से पहले प्रधानमंत्री मोदी करेंगे रोड शो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती ग्रीनफील्ड राजधानी शहर के निर्माण कार्यों को फिर से शुरू करने से पहले 2 मई को रोड शो करने की उम्मीद है। ये जानकारी आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव के विजयानंद ने दी है। प्रधानमंत्री की यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए विजयानंद ने कहा कि मोदी के 2 मई को दोपहर करीब 3 बजे गन्नावरम हवाई अड्डे पर उतरने की उम्मीद है। विजयानंद ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा, 'पीएम मोदी हवाई अड्डे से सचिवालय के पास हेलीपैड पर पहुंचने के लिए एक हेलीकॉप्टर लेंगे और वहां से रोड शो करते हुए मुख्य स्थल तक जाएंगे।'

यात्रा की देखरेख करने वाले नोडल अधिकारी जी वीरपांडियन के अनुसार, मोदी के संभावित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर करीब 3.20 बजे हेलीपैड पर पहुंचने की उम्मीद है। वीरपांडियन ने बताया कि हेलीपैड से शुरू होकर मोदी मुख्य कार्यक्रम स्थल तक 1.2 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे। उन्होंने बताया कि रास्ते में बड़ी संख्या में लोग उनका स्वागत करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक श्रृंखला भी आयोजित की जा रही है। उम्मीद है कि प्रधानमंत्री दोपहर करीब 3.35 बजे कार्यक्रम स्थल के पास अमरावती मंडप पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 3.45 बजे कार्यक्रम का फिर से शुभारंभ होगा। उन्होंने बताया कि दो घंटे लंबे कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री शाम करीब 5 बजे अपनी वापसी यात्रा शुरू करेंगे। राज्य सरकार प्रधानमंत्री मोदी के दौरे की सफलता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम कर रही है।

विज्ञापन


जामनगर में वायुसेना के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग
जामनगर पुलिस ने बताया कि भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के एक हेलीकॉप्टर ने सोमवार को गुजरात के जामनगर जिले में एक बांध के पास आपात लैंडिंग की। हालांकि यह तुरंत पता नहीं चल पाया कि हेलीकॉप्टर में कितने लोग सवार थे, लेकिन पुलिस अधीक्षक प्रेमसुख डेलू ने पुष्टि की कि कोई भी घायल नहीं हुआ। स्थानीय पुलिस के अनुसार, हेलीकॉप्टर ने जामनगर वायुसेना स्टेशन से करीब 22 किलोमीटर दूर रंगमती बांध के पास चांगा गांव के बाहरी इलाके में सुबह करीब 11 बजे आपात लैंडिंग की। एसपी डेलू ने कहा, 'भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने रंगमती बांध के पास कुछ समस्याओं के कारण आपात लैंडिंग की। इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ। पुलिस ने बताया कि वायुसेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे और अपनी ओर से जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 



कोलकाता की एक इमारत में आग लगने से दो लोगों की मौत
उत्तर कोलकाता के जोरबागान इलाके में सोमवार तड़के एक चार मंजिला इमारत में आग लग गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, यह घटना पथुरियाघाटा स्ट्रीट पर हुई थी। एक अधिकारी ने बताया कि आग इमारत की ऊपरी मंजिल पर लगी थी। सूचना मिलते ही दमकल की 10 गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद सुबह करीब साढ़े आठ बजे आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने बताया कि इमारत से दो लोगों को बेहोशी की हालत में निकाला गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक अग्निशमन अधिकारी के मुताबिक, जिस इमारत में आग लगी, उसमें घरों के साथ-साथ कुछ दुकानें और ऑफिस भी थे। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या किसी और वजह से।

 

वडोदरा में तीन मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा
गुजरात के वडोदरा शहर में रविवार रात एक तीन मंजिला आवासीय इमारत का कुछ हिस्सा गिर गया। अच्छी बात यह रही कि सभी लोग समय रहते बाहर निकल आए, और कोई हताहत नहीं हुआ। यह घटना रविवार रात करीब 11 बजे वडोदरा के लक्ष्मीपुरा थाना क्षेत्र में स्थित सूर्यकिरण बिल्डिंग में हुई। इस इमारत में कुल छह फ्लैट हैं।

परिवार के सभी लोग सुरक्षित
अधिकारियों के अनुसार, भूतल, पहली और दूसरी मंजिल तक की इमारत का करीब आधा हिस्सा ढह गया। पहली और दूसरी मंजिल पर रहने वाले लोग समय रहते बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
बता दें कि भूतल पर मरम्मत का काम चल रहा था, जिससे शुरू में आशंका थी कि शायद कुछ मजदूर मलबे में फंसे हो सकते हैं। लेकिन ठेकेदार ने पुष्टि की कि सभी मजदूर इमारत गिरने से पहले ही वहां से जा चुके थे।

भुवनेश्वर में दुष्कर्म पीड़िता के परिवार को फंसाने की साजिश का पर्दाफाश
भूवनेश्वर में एक युवक ने खुद को गोली मारकर पुलिस को यह कहने की कोशिश की कि दुष्कर्म पीड़िता के परिवार वालों ने उस पर हमला किया। लेकिन पुलिस जांच में पता चला कि यह सब एक साजिश थी। पुलिस ने बताया कि युवक बलात्कार के एक मामले में आरोपी था और हाल ही में जेल से जमानत पर छूटा था। रविवार सुबह युवक ने बालीपटना थाने में शिकायत दर्ज कराई कि पीड़िता से जुड़े दो लोगों ने उसे गोली मार दी। लेकिन जांच के बाद पता चला कि युवक ने खुद को गोली मारी थी ताकि वह पीड़िता के परिवार को फंसा सके और उनसे बदला ले सके। बता दें कि पुलिस ने इस मामले को 10 घंटे में सुलझाया गया। 

जमशेदपुर में अज्ञात हमलावरों ने व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी
झारखंड के जमशेदपुर में रविवार शाम को बालीगुमा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने 46 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।  एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि  मृतक की पहचान विनय कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर 'क्षत्रिय करणी सेना' का प्रदेश अध्यक्ष था। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
अधिकारी ने बताया कि सिंह कुछ अन्य लोगों के साथ घर लौट रहे थे, तभी बंदूकधारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर एक होटल के पास गोलीबारी की, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है और जांच जारी है।

असम में अज्ञात लोगों ने हमला कर दंपती की हत्या की, 3 बच्चे घायल
असम के कार्बी आंगलोंग जिले में अज्ञात लोगों ने हमला कर दंपती की हत्या कर दी। हमले में दंपती के तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, हमला शनिवार रात बारपाथर इलाके में नंबुर्नाडी चाय बागान में मुंडा बस्ती में जुलो मुंडा के घर पर हुआ। जुलो मुंडा और उनकी पत्नी पंचमी को बदमाशों ने पीटा और उनके घर से अगवा कर लिया। बदमाशों ने दंपती के 9 से 13 साल के तीन बच्चों पर भी हमला किया और उन्हें घायल अवस्था में छोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, बच्चों को नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गोलाघाट सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लापता जोड़े का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया। रविवार दोपहर को दोनों के शव घर से कुछ दूरी पर पानी से भरे कोयला खनन गड्ढे से बरामद किए गए। 

 अदालतों में लंबित 7 लाख मामलों में केंद्र सरकार पक्षकार, कमी लाने पर दिया जोर
 देश की विभिन्न अदालतों में लंबित लगभग सात लाख मामलों में केंद्र सरकार पक्षकार है। इनमें से लगभग दो लाख मामलों में अकेले वित्त मंत्रालय ही पक्षकार है। लंबित मामलों की संख्या को देखते हुए केंद्रीय कानून मंत्रालय इन मुकदमों में कमी लाने का प्रयास कर रहा है।

कानून मंत्रालय ने कहा कि जनहित में लिए गए फैसलों के अप्रभावी क्रियान्वयन से मुकदमों का बोझ बढ़ सकता है, क्योंकि इनके लाभ से वंचित लक्षित लाभार्थी कानून का सहारा ले सकते हैं। मुकदमेबाजी के कुशल प्रबंधन पर कानून मंत्रालय के एक दस्तावेज के अनुसार, विभिन्न फैसलों और कार्रवाइयों का मकसद जनहित और बेहतर प्रशासन को बढ़ावा देना है। दस्तावेज के मुताबिक, भारत सरकार से जुड़े मुकदमों के कुशल और प्रभावी प्रबंधन के लिए दिशा-निर्देश तैयार किए हैं, जिनका मकसद ऐसे मामलों की संख्या में कमी लाना और उनकी रोकथाम करना है। इसमें स्पष्ट किया गया कि सभी केंद्रीय मंत्रालयों के लिए इन दिशा-निर्देशों पर अमल करना अनिवार्य है। 

रैकेट के मास्टरमाइंड की तलाश जारी
फिलहाल पुलिस इस पूरे रैकेट के मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कंपनी के ऑडिट और रिकॉर्ड्स में कोई गड़बड़ी तो नहीं की गई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की जानकारी गोपनीय रखी जा रही है ताकि जांच प्रभावित न हो। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं, जिससे देश के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल चोरी नेटवर्क का पर्दाफाश हो सकता है।

900 किआ इंजन चोरी मामले में पुलिस ने नौ आरोपी पकड़े
आंध्र प्रदेश के श्री सत्य साई जिले स्थित किया मोटर्स के प्लांट से 900 ऑटोमोटिव इंजन चोरी मामले में पुलिस ने अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से अधिकतर आरोपी तमिलनाडु के रहने वाले हैं, जबकि दो विदेशी नागरिक भी शामिल हैं, जो पहले किया मोटर्स में काम कर चुके हैं। कोर्ट ने सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि ये इंजन देश के कई बड़े शहरों जैसे मेरठ, दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद, बंगलूरू और मदुरै में बेचे गए। पुलिस का दावा है कि इस पूरे नेटवर्क में करीब 30 लोग शामिल हो सकते हैं और यह अब तक का सबसे बड़ा संगठित ऑटोमोबाइल चोरी रैकेट हो सकता है।

असम राइफल्स ने पानी की टंकी में गिरी बच्ची को बचाया
असम राइफल्स ने मणिपुर के कामजोंग जिले के सुदूर गांव ग्रिहांग से दो वर्षीय बच्ची चुइशुत को गंभीर हालत में मेडिकल सहायता के साथ बाहर निकाला। 21 अप्रैल की सुबह वह गलती से पानी की टंकी में गिर गई थी। संकट की सूचना मिलने पर असम राइफल्स के जवान और मेडिकल कर्मी मौके पर पहुंचे, प्राथमिक उपचार देकर बच्ची को स्थिर किया और कुछ ही क्षणों में इम्फाल में असम राइफल्स के सैन्य अस्पताल में उसे ले जाने के लिए एक सैन्य हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की। रसद संबंधी चुनौतियों के बावजूद, निर्बाध समन्वय ने यह सुनिश्चित किया कि दुर्घटना के कुछ ही घंटों के भीतर बच्ची को विशेषज्ञ देखभाल मिल गई। असम राइफल्स के सैन्य अस्पताल, मंत्रिपुखरी में, विशेषज्ञ बाल चिकित्सा देखभाल ने सुनिश्चित किया कि बच्ची को गंभीर खतरे से बाहर निकाला जा सके। समय पर हस्तक्षेप महत्वपूर्ण था और किसी भी देरी से उसकी जान जा सकती थी।
 

24 अप्रैल से लेंगपुई हवाई अड्डे की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेगा CISF
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने जानकारी देते हुए बताया कि, 24 अप्रैल, 2025 को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) मिजोरम के लेंगपुई हवाई अड्डे की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेगा, जो राज्य में इसकी पहली इकाई होगी और 2000 के बाद से सीआईएसएफ सुरक्षा के तहत 69वां नागरिक हवाई अड्डा होगा। सुचारू परिवर्तन के लिए 21 अप्रैल से मिजोरम पुलिस और सीआरपीएफ के साथ संयुक्त तैनाती शुरू होगी।

मुर्शिदाबाद हिंसा से जुड़े छह लोग झारसुगुड़ा में हिरासत में लिए गए
ओडिशा के झारसुगुड़ा में छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, ये सभी मुर्शिदाबाद के जंगीपुर पुलिस जिले के समसेरगंज के जाफराबाद और बेतबोना गांवों में आगजनी और दंगे के मामलों में शामिल थे और घटना के बाद ओडिशा भाग गए थे। मुर्शिदाबाद में हुए दोहरे हत्याकांड में उनकी संलिप्तता की भी पुष्टि की जा रही है।
 

वरिष्ठ कांग्रेस नेता तिलकधारी सिंह का निधन
पूर्व सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता तिलकधारी सिंह का सोमवार को झारखंड के गिरिडीह जिले के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। वे 87 वर्ष के थे। अस्पताल के एक अधिकारी के अनुसार, वे मधुमेह समेत कई बीमारियों से पीड़ित थे। कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की। झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने उन्हें एक व्यावहारिक नेता बताया। कमलेश ने कहा, 'मुखिया के पद से वे सांसद बने। उन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कांग्रेस के लिए कोडरमा लोकसभा सीट दो बार जीती। उनके निधन से जो खालीपन आया है, उसे भरा नहीं जा सकता।' तिलकधारी सिंह 1980 में धनवार विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक चुने गए थे। इसके बाद उन्होंने 1984 और 1999 में कोडरमा लोकसभा सीट जीती।

मणिपुर में भीड़ और सुरक्षा बलों के बीच झड़प
मणिपुर के थौबल जिले में सोमवार को एक सड़क पर कथित अतिक्रमण को लेकर भीड़ द्वारा निर्माणाधीन मकान को नुकसान पहुंचाने के बाद स्थानीय लोगों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प हो गई। जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों का एक समूह खांगाबोक अरोंगथोंग माखोंग इलाके में मकान और दुकान के निर्माण का विरोध कर रहा था। हालांकि, मालिक ने निर्माण कार्य जारी रखा, जिससे स्थानीय लोगों में गुस्सा भड़क गया और उन्होंने मकान और दुकान को नुकसान पहुंचाया। वहीं स्थिति पर प्रतिक्रिया करते हुए, सुरक्षा बलों ने हस्तक्षेप किया और भीड़ को तितर-बितर करने और व्यवस्था बहाल करने के लिए कई राउंड आंसू गैस के गोले दागे। फिलहाल वहां स्थिति अब नियंत्रण में है।

सऊदी एयरलाइंस के विमान ने दिल्ली एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग की
सऊदी एयरलाइंस के एक विमान ने सोमवार शाम को जेद्दाह से दिल्ली आ रहा था, लेकिन संदिग्ध टायर के फटने के कारण उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। सूत्र ने बताया कि जेद्दाह से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले विमान एसवी758 में 300 से अधिक लोग सवार थे और विमान ने एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। सूत्र ने बताया कि विमान के एक टायर के फटने का संदेह है।

गूगल को पांच साल के लिए लागू करना होगा समझौता शर्त
सीसीआई नियामक ने गूगल को पांच साल की अवधि के लिए समझौते की शर्तों को लागू करने और प्रत्येक वर्ष 15 अप्रैल तक वार्षिक अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया, जो उस वर्ष की 31 मार्च तक की अवधि को कवर करती है। सीसीआई ने कहा, यदि समझौता आवेदक आयोग के आदेश का पालन करने में विफल रहता है या आयोग के संज्ञान में आता है कि उसने समझौता कार्यवाही के दौरान पूर्ण और सही खुलासा नहीं किया है या तथ्यों में कोई महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है, तो अधिनियम की धारा 48 ए (3) के तहत पारित आदेश निरस्त और वापस ले लिया जाएगा। समझौते को मंजूरी देने वाला 28 पन्ने का बहुमत आदेश सीसीआई की अध्यक्ष रवनीत कौर व दो सदस्यों - श्वेता कक्कड़ और दीपक अनुराग ने पारित किया। वहीं एक अन्य सदस्य अनिल अग्रवाल ने असहमति आदेश पारित किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed