फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates 21st February North East West South India Elections 2025 Politics Crime National News In Hindi

Updates: श्रीलंका से 15 भारतीय मछुआरे पहुंचे स्वदेश; बीबीसी वर्ल्ड सर्विस इंडिया पर ईडी ने लगाया जुर्माना

Fri, 21 Feb 2025 08:56 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 21 Feb 2025 08:56 PM IST
विज्ञापन
News Updates 21st February North East West South India Elections 2025 Politics Crime National News In Hindi
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
तेलंगाना के वानापर्थी जिले के मदनपुरम मंडल के कोन्नूर में पोल्ट्री फार्मों में एक रहस्यमयी बीमारी फैल गई है, जिसके कारण मात्र तीन दिनों के भीतर लगभग 2,500 मुर्गियों की मौत हो गई है। इस जानकारी वानापर्थी जिले के जिला पशु चिकित्सा एवं पशुपालन अधिकारी के. वेंकटेश्वर ने दी है। जिला पशु चिकित्सा एवं पशुपालन अधिकारी के अनुसार, 'लगभग 2,500 मुर्गियों की मौत हो गई है, और हमने घटनास्थल का निरीक्षण किया है, और नमूने लिए हैं, जिन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है। ये सभी मौतें तीन दिनों में हुईं। जिसमें 16 तारीख को 117, 17 तारीख को 300 और बाकी 18 तारीख को, जिसके बाद हमें सूचित किया गया और हमने नमूने 19 तारीख को प्रयोगशाला में भेजे। ये मुर्गियां प्रीमियम फॉर्म में मरीं, जो शिवकेहवुलु के स्वामित्व वाली 5,500 की क्षमता वाला फार्म है।
विज्ञापन


गोवा सीएम के खिलाफ धमकी भरे बयान देने पर केस दर्ज
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के खिलाफ कथित तौर पर धमकी भरे बयान देने के आरोप में एक सामाजिक कार्यकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले में अधिकारी ने बताया कि पणजी पुलिस ने बुधवार को आजाद मैदान में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता रामा कंकोंकर के बयानों के लिए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। एफआईआर के अनुसार, आरोपी ने 'सीएम को जिंदा दफनाने' की धमकी दी थी। इसमें कहा गया है कि इस तरह के बयान से आम जनता में दुश्मनी पैदा हो सकती है या उसे बढ़ावा मिल सकता है और वे सीएम के खिलाफ भड़क सकते हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रामा कंकोंकर पर कथित तौर पर आपराधिक धमकी और सार्वजनिक उपद्रव के लिए मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को पुलिस के सामने पेश होने के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन


बीईएल से 149 अत्याधुनिक रेडियो खरीदने के लिए करार
सरकार विश्वसनीय सूचना साझाकरण को मजबूती देने के लिए भारतीय तटरक्षक बल को 149 अत्याधुनिक रेडियो प्रदान करेगी। इन रेडियो की खरीद के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लि. (बीईएल) के साथ 1220.12 करोड़ के अनुबंध पर हस्ताक्षर हुए हैं। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक ये कदम उच्च गति डाटा के माध्यम से सुरक्षित और विश्वसनीय सूचना साझाकरण और स्थितिजन्य जागरूकता को सक्षम करेगा। इसके अतिरिक्त, ये रेडियो भारतीय नौसेना के साथ संयुक्त अभियानों के लिए अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाएंगे। मंत्रालय ने आत्मनिर्भर भारत मुहिम के तहत बीईएल के साथ 1220.12 करोड़ के करार पर हस्ताक्षर किए। मंत्रालय ने कहा, ये अत्याधुनिक रेडियो से तटरक्षक बल की समुद्री कानून प्रवर्तन, खोज और बचाव अभियान, मत्स्य संरक्षण और समुद्री पर्यावरण संरक्षण सहित अपनी मुख्य जिम्मेदारियों को पूरा करने की क्षमता मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


असम में 44 दिन बाद खदान से निकाले गए बाकी 5 शव
असम के दीमा हसाओ जिले में एक अवैध कोयला खदान से 44 दिन बाद बाकी बचे 5 श्रमिकों के शव बाहर निकाल लिए गए। 6 जनवरी को कोयला खदान में अचानक पानी भरने की वजह से 9 मजदूर खदान के अंदर फंस गए थे। इनमें से चार श्रमिकों के शव पहले ही बार निकाले जा चुके थे, लेकिन खदान में पानी अधिक होने की वजह से बचाव दल बाकी फंसे श्रमिकों तक पहुंच नहीं पाया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बुधवार देर शाम खदान से निकाले 5 श्रमिकों के शव बुरी तरह गल चुके हैं। अभी शवों की पहचान नहीं हो सकी है।

फिल्म निर्देशक शंकर की 10 करोड़ की संपत्ति जब्त
साहित्यिक चोरी और कॉपीराइट उल्लंघन के आरोपों से घिरे फिल्म एंथीरन के निर्देशक एस शंकर के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कार्रवाई करते हुए 10 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त कर ली। साहित्यिक चोरी और कॉपीराइट उल्लंघन से जुड़े मामले में किसी फिल्म निर्देशक के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत की गई कार्रवाई देश में अपनी तरह का यह पहला मामला है। ईडी अधिकारियों ने बताया कि फिल्म निर्देशक शंकर की जब्त तीन अचल संपत्तियों की कीमत 10.11 करोड़ रुपये है। 2010 में रिलीज हुई रजनीकांत और ऐश्वर्या राय अभिनीत फिल्म एंथीरन पर कॉपीराइट व साहित्यिक चोरी का आरोप है।  लेखक अरुर तमिलनाडन ने 19 मई, 2011 को फिल्म के निर्देशक शंकर के खिलाफ इसका मुकदमा दर्ज कराया था। शंकर पर आरोप है कि उन्होंने फिल्म एंथीरन की कहानी अरुर की किताब जिगुबा से चोरी की थी, जो कॉपीराइट अधिनियम, 1975 का उल्लंघन है।

पाकिस्तान को अवैध रूप से दवाएं निर्यात करने पर तेलंगाना फर्म की 5 करोड़ की संपत्ति जब्त
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन निरोधक कानून के तहत तेलंगाना स्थित एक दवा कंपनी की पांच करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है। ईडी ने बृहस्पतिवार को कहा कि कंपनी पर पाकिस्तान को अवैध रूप से 18,000 किलो से अधिक दवाइयां निर्यात करने का आरोप है। राज्य के संगारेड्डी जिले में स्थित कंपनी ल्यूसेंट ड्रग्स प्रा. लि. के खिलाफ बुधवार को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक अंतरिम आदेश जारी किया गया था। संघीय जांच एजेंसी के मुताबिक, जब्त की गई संपत्तियों में कंपनी की जमीन, इमारत और फैक्टरी परिसर शामिल हैं और इनकी कीमत करीब 5.67 करोड़ रुपये है। ईडी ने कहा कि धन शोधन का मामला नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) में कंपनी के खिलाफ ट्रामाडोल दवा के अवैध निर्यात, विभिन्न निर्यात प्राधिकरणों से संबंधित दस्तावेज की जालसाजी के लिए दर्ज की गई शिकायत पर आधारित है। 


 

विदेश में एमबीबीएस करने से पूर्व पास करना होगा नीट-यूजी
विदेश जाकर मेडिकल की पढ़ाई करने की चाहत रखने वाले भारतीय विद्यार्थियों को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। ऐसे छात्र-छात्राओं को विदेश में एमबीबीएस करने से पहले नीट-यूजी की परीक्षा पास करनी होगी। इसके बाद ही वे विदेश में दाखिला ले सकेंगे। अदालत ने विदेश में मेडिकल की पढ़ाई को लेकर भारतीय चिकित्सा परिषद (एमसीआई) के नियम को बरकरार रखा है। सुप्रीम कोर्ट में विदेश में मेडिकल की पढ़ाई के लिए नीट-यूजी की अनिवार्यता को चुनौती दी गई थी। बड़ी संख्या में भारतीय छात्र विदेश जाकर मेडिकल की पढ़ाई करते हैं। 2018 में एमसीआई ने पुराने नियमों में बदलाव करते हुए अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स के लिए नीट क्वालिफाई करना अनिवार्य कर दिया था। ब्यूरो

मणिपुर के 4 जिलों से 17 उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में मणिपुर के चार जिलों से कई प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े 17 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक बयान में बताया गया कि गुरुवार को बिष्णुपुर जिले के मोइरांग कियाम लेईकाई इलाके से प्रतिबंधित कांगलेई यावोल कन्ना लूप (केवाईकेएल) संगठन से जुड़े 13 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। इसमें बताया गया कि कुल 27 कारतूस, तीन वॉकी-टॉकी सेट, छद्म वर्दी और अन्य सामरिक सामान भी जब्त किए गए।

जानकारी के मुताबिक, सभी गिरफ्तार किए गए लोगों को आगे की जांच के लिए इंफाल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को इंफाल पूर्वी जिले के नगारियान चिंग इलाके से प्रतिबंधित यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (पी) के एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा, 'गिरफ्तार किया गया व्यक्ति जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल था।' उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने गुरुवार को बिष्णुपुर जिले के नगाईखोंग खुल्लन इलाके से कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (सिटी मैतेई) के एक कैडर को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने काकचिंग जिले के काकचिंग सुमाक लीकाई क्षेत्र से जबरन वसूली गतिविधि में शामिल कांगलेई यावोल कन्ना लुप (केवाईकेएल) के एक सक्रिय कैडर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने इंफाल पश्चिम जिले के फिडिंगा से केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के एक कैडर को पकड़ा।

श्रीलंका से 15 भारतीय मछुआरे पहुंचे स्वदेश
श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में मौजूद भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट कर बताया कि कल शाम 15 भारतीय मछुआरों को श्रीलंका से वापस लाया गया।
 

कर्नाटक में मदरसा संचालक को किया गया गिरफ्तार
कर्नाटक में मदरसा संचालक मोहम्मद हसन को थानिसांद्रा इलाके में स्थित मदरसे में चार लड़कियों के साथ कथित तौर पर मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बंगलरू पुलिस के मुताबिक, माता-पिता की शिकायत के बाद कोथनूर पुलिस ने बीएनएस की धारा 11(2) और किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 के तहत मामला दर्ज किया।

झारखंड के दंपती ने केरल के निजी अस्पताल में छोडृी नवजात, केरल सरकार करेगी सुरक्षा
झारखंड के दंपती ने कोच्चि के एक निजी अस्पताल की नवजात गहन देखभाल इकाई में अपनी 23 दिन की बच्ची को छोड़ दिया। अब केरल सरकार बच्ची की सुरक्षा करेगी। केरल की स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास मंत्री वीना जॉर्ज ने मामले में महिला एवं बाल विकास विभाग को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। निर्देश के मुताबिक अगर बच्ची के माता-पिता वापस आते हैं, तो बच्ची को उन्हें सौंप दिया जाएगा। अगर वे हिरासत नहीं चाहते हैं, तो बाल कल्याण समिति बच्चे की देखभाल के लिए कानूनी कदम उठाएगी। एर्नाकुलम जनरल अस्पताल अधीक्षक को बच्ची का उपचार सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

कोट्टायम में एक मछली फार्म में काम करने वाली झारखंड की महिला को प्रसव के लिए घर जाते समय ट्रेन में स्वास्थ्य संबंधी समस्या हुई। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची का वजन एक किलोग्राम से कम था, इसलिए उसे विशेष देखभाल के लिए एक निजी अस्पताल के एनआईसीयू में ले जाया गया। बाद में बच्ची के माता-पिता लापता हो गए।

सीपीआई एम के नेता का निधन
पिछले महीने कोट्टायम जिला समिति के सचिव चुने गए सीपीआई (एम) नेता एवी रसेल का निधन हो गया है। वह 63 वर्ष के थे। कैंसर का इलाज करा रहे रसेल को चेन्नई अपोलो अस्पताल में सर्जरी के बाद घर लौटने की तैयारी के दौरान दिल का दौरा पड़ा। 1981 में सीपीआई (एम) में शामिल होने के बाद उन्होंने 2006 में चंगनास्सेरी सीट से विधान सभा चुनाव लड़ा। 2000 से 2005 तक वह जिला पंचायत सदस्य रहे। वह चंगनास्सेरी अर्बन बैंक के अध्यक्ष भी थे। चार जनवरी को उन्हें सीपीआई (एम) के कोट्टायम जिला सचिव के रूप में फिर से चुना गया। सहकारिता एवं पंजीकरण मंत्री वीएन वासवन ने रसेल के निधन पर शोक व्यक्त किया।

अमृतसर में बॉर्डरमैन मैराथन 23 फरवरी से: बीएसएफ
अमृतसर में हैंड इन हैंड विद बॉर्डर पॉपुलेशन थीम के साथ बॉर्डरमैन मैराथन 2025 के चौथे संस्करण का आयोजन 23 फरवरी को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत बीएसएफ के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी करेंगे। 2022 में अपनी शुरुआत के बाद से भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के तत्वावधान में बीएसएफ द्वारा आयोजित यह वार्षिक कार्यक्रम अब काफी बढ़ गया है। बीएसएफ ने कहा कि इस वर्ष इसमें भारत और विदेश के पेशेवर एथलीटों सहित 5200 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे। पंजाब के छह सीमावर्ती जिलों से युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी इसके महत्व को और मजबूत करती है।

बीबीसी वर्ल्ड सर्विस इंडिया पर ईडी ने लगाया जुर्माना
ईडी ने एफडीआई नियमों के उल्लंघन को लेकर बीबीसी वर्ल्ड सर्विस इंडिया पर 3.44 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है। ईडी के अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत ब्रिटिश प्रसारणकर्ता के खिलाफ निर्णय आदेश जारी करते हुए उसके तीन निदेशकों में से प्रत्येक पर 1.14 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया। बीबीसी वर्ल्ड सर्विस इंडिया, इसके तीन निदेशकों और वित्त प्रमुख को चार अगस्त 2023 को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के बाद न्याय निर्णय की कार्यवाही शुरू की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed