फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonia Gandhi Voter Roll Case: BJP Attacks Congress After Delhi Court Order

सोनिया गांधी: वोटर लिस्ट से जुड़े मामले में घिरी कांग्रेस, भाजपा ने साधा निशाना; पूछा- कैसे हुआ था नाम दर्ज?

Tue, 22 Sep 2026 03:34 PM IST
शिवम गर्ग पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 22 Sep 2026 03:34 PM IST
सार

सोनिया गांधी के वोटर लिस्ट में नाम शामिल किए जाने के मामले में दिल्ली कोर्ट ने निचली अदालत के आदेश को रद्द कर नए सिरे से सुनवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बाद भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कई सवाल उठाए। मामले की अगली सुनवाई 29 सितंबर को होगी।

विज्ञापन
Sonia Gandhi Voter Roll Case: BJP Attacks Congress After Delhi Court Order
सोनिया गांधी वोटर लिस्ट विवाद में नया मोड़ - फोटो : ANI/अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की एक अदालत के उस आदेश के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है, जिसमें सोनिया गांधी का नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाने के मामले में जांच की मांग वाली याचिका पर दोबारा सुनवाई का निर्देश दिया गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस को 'लोकतंत्र का चोर' बताते हुए कई सवाल उठाए।

विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली की अदालत ने सोमवार को मजिस्ट्रेट के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें सोनिया गांधी का नाम मतदाता सूची में कथित तौर पर गलत तरीके से शामिल किए जाने के मामले में जांच से इनकार किया गया था। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने कहा कि मजिस्ट्रेट अदालत ने संज्ञेय अपराध के खुलासे से जुड़े पहलू पर अपना मुख्य दायित्व पूरा नहीं किया।
विज्ञापन


अदालत ने मामले को वापस मजिस्ट्रेट अदालत के पास भेजते हुए बीएनएसएस की धारा 175(3) की आवश्यकताओं के अनुसार नया और स्पष्ट आदेश पारित करने को कहा है। साथ ही शिकायतकर्ता की दलीलों पर नए सिरे से सुनवाई के निर्देश दिए गए हैं। मामले की अगली सुनवाई 29 सितंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


BJP ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
अदालत के आदेश के बाद भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोकतंत्र के चोर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग वोट चोरी की बात करते हैं, उनके सत्ता में रहते हुए कथित तौर पर लोकतंत्र की चोरी हुई। भंडारी ने कहा कि भारतीय कानून के तहत चुनाव में मतदान का अधिकार भारतीय नागरिक को होता है। उन्होंने दावा किया कि सोनिया गांधी का नाम उस समय मतदाता सूची में शामिल किया गया था, जब उन्होंने भारतीय नागरिकता हासिल नहीं की थी।

भाजपा प्रवक्ता ने सवाल उठाया कि यदि सोनिया गांधी उस समय भारतीय नागरिक नहीं थीं तो उनका नाम मतदाता सूची में कैसे शामिल हुआ और उन्होंने वोट कैसे डाला? उन्होंने यह भी सवाल किया कि कथित दस्तावेज किसने तैयार किए और क्या तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार की इसमें कोई भूमिका थी।

अदालत के आदेश का मतलब क्या है?
दिल्ली की अदालत का मौजूदा आदेश किसी आरोप को साबित करने वाला अंतिम फैसला नहीं है। अदालत ने निचली अदालत के आदेश को रद्द कर मामले पर कानून के मुताबिक नए सिरे से विचार करने को कहा है। इसलिए सोनिया गांधी के खिलाफ लगाए गए आरोपों की सत्यता पर अंतिम निष्कर्ष अभी नहीं निकला है।


इससे पहले भी सोनिया गांधी की नागरिकता को लेकर अदालतों में मामले सामने आ चुके हैं। 2001 में सुप्रीम कोर्ट के समक्ष आए एक मामले में दर्ज न्यायिक रिकॉर्ड में कहा गया था कि उन्हें 30 अप्रैल 1983 को नागरिकता अधिनियम की धारा 5(1)(c) के तहत भारतीय नागरिक के रूप में पंजीकृत किया गया था और उस नागरिकता प्रमाणपत्र को रद्द या वापस लिए जाने का उल्लेख नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed