{"_id":"68524565d91c086c340dc24d","slug":"news-updates-18th-june-north-east-west-south-india-politics-crime-events-national-news-in-hindi-2025-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Updates: विमान हादसे के बाद एअर इंडिया का बड़ा फैसला; मुंबई में होगी नवीन पटनायक की सर्वाइकल आर्थराइटिस सर्जरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Updates: विमान हादसे के बाद एअर इंडिया का बड़ा फैसला; मुंबई में होगी नवीन पटनायक की सर्वाइकल आर्थराइटिस सर्जरी
Wed, 18 Jun 2025 11:05 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: बशु जैन
Updated Wed, 18 Jun 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें।
- फोटो : अमर उजाला
अहमदाबाद विमान हादसे के बाद भारतीय एयरलाइन कंपनी एअर इंडिया ने बड़ा एलान किया है। एयरलाइन के मुताबिक, एअर इंडिया अगले कुछ सप्ताहों के लिए अंतर्राष्ट्रीय वाइडबॉडी विमान परिचालन में 15 प्रतिशत की कटौती करेगी।
नवीन पटनायक सर्वाइकल आर्थराइटिस की सर्जरी करवाएंगे
ओडिशा के पूर्व सीएम और विधानसभा में विपक्ष के नेता नवीन पटनायक 22 जून को मुंबई के एक निजी अस्पताल में सर्वाइकल आर्थराइटिस की सर्जरी करवाएंगे। बीजद प्रमुख के अनुसार, उनके डॉक्टर रमाकांत पांडा उनके इलाज की देखरेख और समन्वय कर रहे हैं। एक्स पर एक पोस्ट में नवीन पटनायक ने लिखा- 'जय जगन्नाथ। चिकित्सा विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार, मैं इस महीने की 22 तारीख को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में सर्वाइकल आर्थराइटिस की सर्जरी करवाऊंगा। मेरे निजी डॉक्टर डॉ. रमाकांत पांडा मुंबई में इसका समन्वय कर रहे हैं। भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद और ओडिशा के मेरे भाइयों और बहनों की शुभकामनाओं के साथ, आप सभी की सेवा जारी रखने के लिए जल्द ही वापस लौटने की उम्मीद कर रहा हूं'।
गोवा कैबिनेट से हटाए गए मंत्री गोविंद गौड़े
गोवा के भाजपा अध्यक्ष दामोदर नाइक ने जानकारी देते हुए बताया कि, गोवा के कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद गौड़े को प्रमोद सावंत मंत्रिमंडल से हटा दिया गया।
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश में तीन माओवादी मारे गए
आंध्र प्रदेश पुलिस ने तलाशी अभियान के दौरान तीन माओवादियों को मार गिराया। पुलिस ने बताया कि अल्लूरी सीताराम राजू जिले में तलाशी अभियान के दौरान कार्रवाई की गई। एसपी ने बताया कि आंध्र-ओडिशा सीमा (एओबी) में माओवादियों के एओबीएसजेडसी (आंध्र ओडिशा सीमा विशेष क्षेत्रीय समिति) सचिव उदय और पूर्वी डिवीजन सचिव अरुणा एक अन्य कैडर के साथ मारे गए। अल्लूरी सीतारामराजू जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित बरदार ने कहा कि मुठभेड़ में तीन माओवादी मारे गए। आगे की जांच जारी है। पुलिस ने आदिवासी क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है।
YSRCP के पूर्व विधायक बंगलूरू हवाई अड्डे पर रोके गए
शराब मामले में वाईएसआरसीपी के पूर्व विधायक चेवीरेड्डी भास्कर रेड्डी को बंगलूरू हवाई अड्डे पर रोका गया। वे बंगलूरु से कोलंबो (श्रीलंका) जा रहे थे। हवाई अड्डे पर आव्रजन अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया। उनके साथ आरोपी वेंकटेश नायडू को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों को विजयवाड़ा में एसआईटी कार्यालय ले जाया गया। अधिकारी बुधवार दोपहर को उन्हें एसीबी अदालत में पेश कर सकते हैं।

Andhra Pradesh | "In Andhra-Odisha Border (AOB), Maoists' AOBSZC (Andhra Odisha Border Special Zonal Committee) Secretary Uday and East Division Secretary Aruna, along with another cadre, killed by the security forces in Alluri Sitharama Raju district," says Alluri Sitharama Raju…
— ANI (@ANI) June 18, 2025
YSRCP के पूर्व विधायक बंगलूरू हवाई अड्डे पर रोके गए
शराब मामले में वाईएसआरसीपी के पूर्व विधायक चेवीरेड्डी भास्कर रेड्डी को बंगलूरू हवाई अड्डे पर रोका गया। वे बंगलूरु से कोलंबो (श्रीलंका) जा रहे थे। हवाई अड्डे पर आव्रजन अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया। उनके साथ आरोपी वेंकटेश नायडू को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों को विजयवाड़ा में एसआईटी कार्यालय ले जाया गया। अधिकारी बुधवार दोपहर को उन्हें एसीबी अदालत में पेश कर सकते हैं।
YSRCP says, "Party's former MLA Chevireddy Bhaskar Reddy, who was travelling from Bengaluru (Karnataka) to Colombo (Sri Lanka), was intercepted by immigration officials at the airport in connection with a liquor case. Along with him, accused Venkatesh Naidu was also arrested in…
— ANI (@ANI) June 18, 2025
मणिपुर में 3 उग्रवादी गिरफ्तार
मणिपुर के विभिन्न हिस्सों से जबरन वसूली के आरोप में तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्लूजी) के दो सदस्यों को बिष्णुपुर जिले के निंगथौखोंग खा खुनौ से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि उनकी पहचान खोमद्रम जॉय सिंह (51) और माईबाम मेम्चा देवी (49) के रूप में हुई है। वे व्यापारियों से जबरन वसूली कर रहे थे। उनके पास से एक .32 पिस्तौल और एक खाली मैगजीन जब्त की गई। वहीं केसीपी (एमएफएल) के एक सक्रिय सदस्य को इंफाल ईस्ट जिले के चिंगमेइरोंग से गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान युमनाम जेनिका (22) के रूप में हुई है, उस पर भी व्यापारियों से जबरन वसूली करने का आरोप है। उधर इंफाल पूर्वी जिले के लैरीक्येंगबाम माखा लेईकाई से एक व्यक्ति को अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान हाओबाम सीतलजीत (55) के रूप में हुई है, जिसके पास से 9 एमएम की लोडेड पिस्तौल बरामद की गई है। वहीं सोशल मीडिया पर गलत सूचना फैलाने के आरोप में बिष्णुपुर जिले से रबीकांत कोंजेंगबाम (34) को गिरफ्तार किया गया।

गुजरात में बाढ़ प्रभावित स्थल से महिलाओं समेत 22 कर्मियों को बचाया गया
भारतीय तटरक्षक बल ने गुजरात में बाढ़ प्रभावित एक स्थान से महिलाओं समेत 22 फंसे हुए कर्मियों को बचा लिया है। आईसीजी ने एक्स पर एक पोस्ट में यह जानकारी साझा की। बयान में कहा गया कि तेज और साहसी अभियान। भारतीय तटरक्षक बल के स्टेशन पिपावाव ने मरीन पुलिस के साथ समन्वय कर, अमरेली के विक्टर गांव के पास बाढ़ग्रस्त गुजरात जलापूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड के स्थल से महिलाओं सहित 22 फंसे हुए कर्मियों को बचाया। पोस्ट में कहा गया कि कठिन मौसम और कम दृश्यता के बीच आईसीजी ने अपने आदर्श वाक्य की पुष्टि की: हम सुरक्षा करते हैं।

पश्चिम बंगाल में फिर से मनरेगा शुरू करने का निर्देश
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को पश्चिम बंगाल में 1 अगस्त, 2025 से मनरेगा को फिर से शुरू करने का निर्देश दिया है। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को पश्चिम बंगाल में 1 अगस्त, 2025 से 100 दिन का काम शुरू करने का भी आदेश दिया है।

दूरसंचार विभाग ने अपने कर्मचारियों को दी चेतावनी
दूरसंचार विभाग ने अपने कर्मचारियों को सेवा संबंधी मामलों के लिए राजनीतिक या बाहरी प्रभाव का उपयोग करने के खिलाफ चेतावनी दी है। बुधवार को जारी एक कार्यालय ज्ञापन में यह जानकारी दी गई। इस ज्ञापन में कहा गया कि संसद सदस्य या किसी अन्य गणमान्य व्यक्ति से संदर्भ को माना जाएगा कि यह कर्मचारियों द्वारा मांगा गया है और इस मामले में सेवा नियमों के अनुरूप कार्रवाई की जाएगा।
ज्ञापन के अनुसार, 'देखा गया है कि कुछ सरकारी कर्मचारी, रिश्तेदारों या वार्डों के माध्यम से राजनीतिक या बाहरी समर्थन की याचना करके सेवा-संबंधित निर्णयों, विशेष रूप से स्थानान्तरण और पोस्टिंग को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। यह सीसीएस (आचरण) नियमों, 1964 के नियम 20 का उल्लंघन है, जो स्पष्ट रूप से इस तरह के मामलों में राजनीतिक या बाहरी प्रभाव लाने या लाने के प्रयास को रोकता है।' ज्ञापन ने नियम 20 के तहत सरकार के फैसलों की याद दिला दी। पहली बार उल्लंघन पर औपचारिक सलाह दी जाती है। दूसरी बार उल्लंघन पर लिखित चेतावनी को दस्तावेज के तौर पर रखा जाता है और इसके बाद उल्लंघन पर सीसीएस (सीसीए) नियम, 1965 के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाती है।

NIA ने तमिलनाडु में कट्टरपंथी बनाने के मामले में चार अन्य आरोपियों को किया गिरफ्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने तमिलनाडु में कट्टरपंथी बनाने और देशविरोधी गतिविधियों के लिए उनकी भर्ती करने के मामले में चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला कोयंबटूर कार बम विस्फोट मामले से जुड़ा है। एनआईए ने इस मामले में अब तक कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अहमद अली, जवाहर सातिक, राजा अब्दुल्ला उर्फ एमएसी राजा और शेख दाऊद के रूप में हुई है। चारों आरोपियों को मद्रास अरबी कॉलेज के संस्थापक जमील बाशा ने कट्टरपंथी बनाया था। वह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर तमिलनाडु में अरबी भाषा की कक्षाएं देने के नाम पर भोले-भाले युवाओं की भर्ती करता था और उनमें सलाफी-जिहादी विचारधारा भरता था। एनआईए ने पहले जमील बाशा और उसके सहयोगियों इरशाद, सैयद अब्दुर रहमान और मोहम्मद हुसैन को गिरफ्तार कर उन पर आरोप लगाए थे, जो कक्षाओं और सोशल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कट्टरपंथ फैलाने और भर्तियां करने के लिए कर रहे थे।