फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates 18 October North East West South India Politics Crime National News In Hindi

Update: कर्नाटक में एग्रीगेटर्स प्लेटफॉर्म की हर लेनदेन पर लगेगा टैक्स; छत्तीसगढ़ में आठ करोड़ का सोना बरामद

Fri, 18 Oct 2024 10:11 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 18 Oct 2024 10:11 PM IST
विज्ञापन
News Updates 18 October North East West South India Politics Crime National News In Hindi
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala
जे जयललिता सरकार के विज्ञापन खर्च का ब्यौरा मांगने वाली आरटीआई याचिका पर सुनवाई के दौरान खड़े होने से इनकार करने के कारण जेल में बंद कार्यकर्ता शिवा एलंगो को आखिरकार उनके खिलाफ दर्ज मामले से बरी कर दिया गया है। बता दें कि जब एलंगो देश भर के कई दैनिक समाचार पत्रों में 2011 से 2012 तक एआईएडीएमके सरकार की एक साल की उपलब्धियों के विज्ञापन के लिए खर्च की गई राशि का ब्यौरा मांगा, तो राज्य के अधिकारियों ने जानकारी देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


रिहाई के बाद एलंगो ने कहा मैं इस मामले में एक पक्षकार के रूप में पेश हुआ। यह मामला 10 साल तक चला और 140 बार स्थगन हुआ। मुझे आखिरकार 15 अक्टूबर, 2024 को 18वीं सैदापेट मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने बरी कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ अभियोजन पक्ष के मामले को साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं थे।
विज्ञापन

असम राइफल्स ने पकड़ी शराब
सीमा शुल्क निवारक बल के साथ असम राइफल्स ने चम्फाई जिले के हम्नमेल्था और जोखथार क्षेत्रों से हेरोइन, अवैध सुपारी और विदेशी मूल की शराब बरामद की। इसकी अनुमानित कीमत 1.40 करोड़ रुपये है।


गुजरात के जूना बंदर रोड पर गोदाम में लगी आग

गुजरात के भावनगर जूना बंदर रोड पर एक गोदाम में आग लग गई। जिससे आसपासे के क्षेत्र में भगदड़ मच गई। मामले की जानकारी देते हुए फायर ऑफिसर यश गढ़वी ने बताया कि हमें जूना बंदर इलाके में एक बंद गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। 2 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग पर काबू पा लिया गया है।
 

 

विज्ञापन

पुणे सामूहिक दुष्कर्म  मामले में विशेष वकिल की नियुक्ति
पुणे के बोपदेव घाट में 3 अक्तूबर को 21 वर्षीय महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुणे पुलिस का बयान सामने आया है। पुणे पुलिस ने गुरुवार को कहा कि 3 अक्टूबर को बोपदेव घाट के पास 21 वर्षीय महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक विशेष वकील नियुक्त किया जा रहा है। महिला के साथ तीन लोगों ने दुष्कर्म किया था, जिनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार का बयान
पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा कि मामले में विशेष वकील नियुक्त किया जा रहा है और महाराष्ट्र सरकार को एक प्रस्ताव भेजा गया है। हमारा उद्देश्य जल्द से जल्द जांच पूरी करना, आरोप पत्र दाखिल करना और मामले को तेजी से आगे बढ़ाना है ताकि जल्द से जल्द सजा मिल सके। उन्होंने कहा कि मामले में पहली गिरफ्तारी 11 अक्टूबर को पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों में से एक नागपुर चला गया था और वहां से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज चला गया था।
 
विज्ञापन

आदिवासी कला प्रदर्शनी के अवसर पर बोले जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को नई दिल्ली में आदिवासी कला प्रदर्शनी साइलेंट कंवर्सेशन: फ्रॉम मार्जिन्स टू द सेंटर के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि भारत की विकास यात्रा पर्यावरण संरक्षण के साथ गहराई से जुड़ी हुई है और उन्होंने जैव विविधता की रक्षा में आदिवासी समुदायों की भूमिका की सराहना की। वे दिल्ली में आदिवासी कला प्रदर्शनी साइलेंट कन्वर्सेशन: फ्रॉम द मार्जिन्स टू द सेंटर' के उद्घाटन के अवसर पर इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
 

त्रिपुरा : पुलिस प्रताड़ना से आदिवासी युवक की माैत, पांच हिरासत में
 त्रिपुरा के सबरूम में चोरी के आरोप में गिरफ्तार किए गए एक आदिवासी युवक की उसके घर पर मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस हिरासत के दौरान अधिकारियों ने उसे इतना प्रताड़ित किया कि उसकी जान चली गई। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस संबंध में युवक के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर मनुबाजार पुलिस थाने में तैनात पांच पुलिसकर्मियों को हिरासत में लिया गया है। जांच की जा रही है। उधर, घटना से नाराज लोगों ने थाने के पास विरोध प्रदर्शन किया।  

महाराष्ट्र : खिचड़ी खाने से 41 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र में ठाणे के दिवा-अगासन इलाके के एक सरकारी स्कूल में 41 छात्रों की बृहस्पतिवार को मध्याह्न भोजन में परोसी गई खिचड़ी खाने के बाद तबीयत खराब हो गई। सभी छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्कूल का है। ठाणे नगर निगम आयुक्त सौरभ राव ने बताया कि खिचड़ी के नमूने एकत्र किए। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। 

कर्नाटक:  महर्षि वाल्मीकि के नाम पर होंगे सरकारी आवासीय विद्यालय
 कर्नाटक के सीएम सिद्धरमैया ने कहा कि राज्य के सभी सरकारी आवासीय विद्यालयों का नाम बदलकर महर्षि वाल्मीकि आवासीय विद्यालय रखा जाएगा। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर विधान सौंध परिसर में यह घोषणा की। उन्होंने कहा, कर्नाटक में सभी एसटी सरकारी आवासीय विद्यालयों का नाम बदलकर महर्षि वाल्मीकि आवासीय विद्यालय कर दिया जाएगा और रायचूर विवि का नाम महर्षि वाल्मीकि विवि कर दिया जाएगा। एजेंसी

एस अरुण कुमार नंबूदरी बने सबरीमाला मंदिर के मुख्य पुजारी
 सबरीमाला भगवान अयप्पा मंदिर के नए मुख्य पुजारी (मेलसंथी) के तौर पर बृहस्पतिवार को एस अरुण कुमार नंबूदरी को नियुक्त किया गया। कोल्लम जिले के शक्तिकुलंगरा के रहने वाले एस अरुण 15 नवंबर को अपना कार्यभार संभालेगे। वहीं, कोझिकोड के रहने वाले वासुदेवन नंबूदरी को मलिकप्पुरम देवी मंदिर का मुख्य पुजारी नियुक्त किया गया है। दोनों का चुनाव सबरीमाला मंदिर में सन्निधानम में पारंपरिक ड्रा से किया गया।  

हिरासत के लिए पहली बार इस कानून का मुंबई पुलिस ने किया इस्तेमाल
मुंबई पुलिस ने पहली बार हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद इकबाल मोहम्मद इजराइल शेख उर्फ मूसा (34) की हिरासत के लिए नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (पीआईटी एनडीपीएस कानून) का इस्तेमाल किया। इसके लिए पुलिस ने काननू के तहत अवैध तस्करी की रोकथाम के प्रावधानों का इस्तेमाल किया। एक अधिकारी ने कहा, यह मुंबई में पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत पहला मामला है। यह देश का पहला मामला भी है जिसमें थाना स्तर पर कार्रवाई शुरू की गई। बता दें कि आरोपी पर आरसीएफ पुलिस स्टेशन में नशीली दवाओं की तस्करी और वितरण के 7 मामले दर्ज हैं। राज्य के गृह विभाग की ओर से शेख की हिरासत को मंजूरी देने के बाद उसे छत्रपति संभाजीनगर की केंद्रीय जेल में भेज दिया गया था।

क्या है पीआईटी एनडीपीएस कानून
पीआईटी एनडीपीएस कानून देश में नशीली दवाओं और साइकोट्रोपिक पदार्थों की अवैध तस्करी से निपटने के लिए बनाया गया है। जिसका उद्देश्य मादक पदार्थों के उत्पादन, रखरखाव, बिक्री और परिवहन पर रोकथाम लगाना है। यह कानून इन गतिविधियों में शामिल लोगों को हिरासत में लेने की अनुमति देता है।

सीएम ममता ने अधिकारियों से अस्पतालों की सुरक्षा का लिया जायजा
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार शाम कालीघाट स्थित आवास पर मुख्य सचिव मनोज पंत और स्वास्थ्य सचिव नारायण स्वरूप निगम के साथ आपात बैठक की। करीब एक घंटे तक चली बैठक में सीएम ने अस्पतालों की सुरक्षा से संबंधित प्रगति की जानकारी ली। इसके अलावा ममता ने दोनों अधिकारियों से सीसीटीवी, टॉयलेट, रेस्ट रूम आदि के बारे में जानकारी ली और पूछा की बाकी का काम कब तक पूरा होगा। सूत्रों के मुताबिक, बैठक के बाद शुक्रवार को राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों के साथ नवान्न (सचिवालय) में एक आपात बैठक बुलाई गई है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी उपस्थित रहने के लिए कहा गया है।

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी के 'भाई' पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

बेंगलुरु पुलिस ने जेडी(एस) के एक पूर्व विधायक की पत्नी की तरफ से दर्ज कराई गई धोखाधड़ी की शिकायत के आधार पर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी के भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हालांकि केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि वह अपने भाई गोपाल जोशी से तीन दशक से अधिक समय से अलग हैं और उन्होंने कहा कि उन्होंने अदालत में एक हलफनामा दायर किया है और एक सार्वजनिक नोटिस भी प्रकाशित किया है जिसमें कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति जो उनका भाई, रिश्तेदार या दोस्त होने का दावा करता है और किसी भी वित्तीय व्यवसाय में शामिल है, वह उनके लिए बाध्यकारी नहीं होगा।

बसवेश्वरनगर पुलिस ने गोपाल जोशी और विजयलक्ष्मी जोशी नाम की एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि एफआईआर में गोपाल के बेटे अजय जोशी का भी नाम है। शिकायत नागथाना के पूर्व विधायक देववंद फूल सिंह चव्हाण की पत्नी सुनीता चव्हाण ने दर्ज कराई है, जो 2023 का विधानसभा चुनाव हार गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि गोपाल ने परिवार से वादा किया था कि वह उन्हें मई में होने वाले लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए भाजपा का टिकट दिलाएंगे, जब वह मार्च में उत्तर कर्नाटक के हुबली स्थित उनके आवास पर पहुंची थीं और बाद में उनके निर्देश पर विजयलक्ष्मी के घर बसवेश्वरनगर में 25 लाख रुपये पहुंचाए थे।

सलमान खान के घर पर फायरिंग का मामला- कोर्ट ने आरोपी की याचिका की खारिज

मुंबई की एक विशेष अदालत ने शुक्रवार को अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर गोलीबारी करने वाले शूटरों में से एक को जमानत देने से इनकार कर दिया। विशेष न्यायाधीश बीडी शेलके ने विक्की गुप्ता की जमानत याचिका खारिज कर दी। बता दें कि, 14 अप्रैल को फिल्म सुपरस्टार के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई घटना के लिए गुप्ता को अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसने और सह-आरोपी सागर पाल ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर गोलीबारी की थी।

ESI, AB-PMJAY को एक साथ लाने को मंजूरी
 
कर्मचारी राज्य बीमा निगम की चिकित्सा लाभ परिषद ने शुक्रवार को लाभार्थियों के लिए स्वास्थ्य सेवा पहुंच बढ़ाने को लेकर आयुष्मान भारत पीएम-जन आरोग्य योजना (जेएवाई) के साथ कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) योजना को एक साथ लाने की मंजूरी दे दी। श्रम मंत्रालय ने बयान में कहा कि दोनों योजनाओं को एकीकृत करने का फैसला कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) मुख्यालय में आयोजित चिकित्सा लाभ परिषद की 86वीं बैठक में लिया गया। इस बैठक की अध्यक्षता ईएसआईसी के महानिदेशक (डीजी) अशोक कुमार सिंह ने की।

एग्रीगेटर्स प्लेटफॉर्म पर हर लेनदेन पर लगेगा टैक्स- कर्नाटक सरकार

कर्नाटक के श्रम मंत्री संतोष लाड ने बताया कि, कर्नाटक के श्रम विभाग ने जोमैटो, डंजो, स्विगी, जेप्टो, ओला और अन्य जैसे एग्रीगेटर्स प्लेटफॉर्म पर हर लेनदेन पर टैक्स लगाने का फैसला किया है। जो पैसा इकट्ठा किया जाएगा उसका इस्तेमाल गिग श्रमिकों के कल्याण कोष के लिए किया जाएगा। हम उपभोक्ताओं की तरफ से खरीदे जाने वाले उत्पादों या वस्तुओं के लिए शुल्क नहीं ले रहे हैं, केवल परिवहन पर शुल्क लिया जाएगा।

रायपुर में बस स्टैंड पर आठ करोड़ का सोना बरामद
 
छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की पुलिस ने तीन लोगों के पास से आठ करोड़ रुपए मूल्य के 12 किलोग्राम से अधिक वजन के सोने के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि शहर के भाठागांव क्षेत्र में मौजूद बस स्टैंड पर तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने लिंगराज नायक, हितेश तांडी और शुभम पात्रो के पास से लगभग 12 किलो 800 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत आठ करोड़ रुपए है। मामले में एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शहर में लगातार होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए रायपुर पुलिस अवैध कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित कर रही है।

पिता आसाराम से मिल पाएगा नारायण साईं- गुजरात HC ने अनुमति   

गुजरात उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को बलात्कार के दोषी नारायण साईं को राजस्थान की जोधपुर जेल में अपने पिता और स्वयंभू धर्मगुरु आसाराम से चार घंटे तक मिलने की अनुमति दी है।  उनके स्वास्थ्य को लेकर मानवीय आधार पर यह अनुमति दी गई है। बता दें कि नारायण साईं वर्तमान में 2002 से 2005 के बीच अपने पिता के आश्रम में एक महिला का बार-बार यौन उत्पीड़न करने के आरोप में सूरत जेल में बंद है। उसके पिता आसाराम भी नाबालिग के यौन शोषण के आरोप में जोधपुर सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed