फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates 15th September North East West South India Politics Crime National News In Hindi

Updates: पुराने संसद भवन के आसपास जल निकासी के लिए बोलियां आमंत्रित; केरल में इडली खाने से एक व्यक्ति की मौत

Mon, 16 Sep 2024 01:53 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 16 Sep 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
News Updates 15th September North East West South India Politics Crime National News In Hindi
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala

केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) ने पुराने संसद भवन के आसपास जल निकासी व्यवस्था और अन्य कार्यों की मैपिंग के लिए निविदा आमंत्रित की हैं। निविदा दस्तावेज के अनुसार, एक स्थलाकृतिक सर्वेक्षण, एक ग्राउंड पेनेट्रेशन रडार (जीपीआर) सर्वेक्षण, एक ऊर्ध्वाधर विद्युत प्रतिरोधकता परीक्षण और संविधान सदन के अंदर और बाहर रोबोटिक सर्वेक्षण आयोजित किया जाएगा। सीपीडब्ल्यूडी ने कहा कि तकनीकी और वित्तीय बोली जमा करने की अंतिम तिथि 23 सितंबर है। प्रस्तावित कार्य का अनुमानित लगभग 16.83 लाख रुपये है। बता दें कि पिछले महीने भारी बारिश के बाद संसद परिसर में जलभराव हो गया था। कुछ विपक्षी नेताओं ने इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर उठाया था।

विज्ञापन

केरल : इडली खाने की प्रतियोगिता में दम घुटने से एक प्रतिभागी की मौत
केरल के वालयार में ओणम समारोह के दौरान आयोजित खाने की प्रतियोगिता में इडली खाने से एक व्यक्ति सुरेश (49) की मृत्यु हो गई। प्रतियोगिता का आयोजन एक स्थानीय क्लब की ओर से किया गया था। लोगों ने उसके हलक से इडली निकालने की कोशिश की और उसे पास के अस्पताल ले गए। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। वालयार पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है।
प्रतियोगिता में बिना किसी व्यंजन के सादी इडली का सेवन किया जाना था। इसमें 4 लोगों ने भाग लिया जिसमें लगभग 60 दर्शक मौजूद थे। जहां अन्य प्रतिभागियों ने एक-एक इडली खाकर प्रतियोगिता शुरू की, वहीं सुरेश ने एक बार में तीन इडली खा लीं। एक मिनट के भीतर ही उसे बेचैनी और दम घुटने का अहसास हुआ, इसके बाद वह गिर पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंगाल में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, बम भी फेंके
पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में रविवार सुबह एक स्थानीय कांग्रेस नेता की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मानिकचक के गोपालपुर इलाके के कांग्रेसी नेता शेख सैफुद्दीन के रूप में की गई।  पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना सुबह करीब 9 बजे धरमपुर स्टैंड बाजार में हुई। सैफुद्दीन के परिवार ने दावा किया कि चेहरा ढके हुए चार-पांच लोगों ने उन पर गोलियां चलाईं और दो देसी बम फेंके। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। भीड़भाड़ वाले बाजार में हुई इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया।

विज्ञापन

महिला आरक्षण अधिनियम महिलाओं को पहचान दिलाने का अवसर : राहुल
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि महिला आरक्षण अधिनियम कांग्रेस के लिए महिलाओं को पहचान दिलाने और समर्थन करने का अवसर है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस (एआईएमसी) की 40वीं वर्षगांठ पर राहुल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान वह भारत भर में ऐसी महिलाओं से मिले जो बदलाव के लिए संकल्पित थीं। अन्याय के खिलाफ सबसे उग्र और निडर आवाज महिलाओं की ही थी। उन्होंने कहा कि आज के युग में महिलाओं को सार्वजनिक जीवन में अवसरों से वंचित रखने का कोई कारण नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed