Updates: अमेरिका-फ्रांस के दौरे से भारत लौटे पीएम मोदी; कांग्रेस ने 16 प्रदेशों में महासचिवों की नियुक्ति की
कांग्रेस ने भूपेश बघेल और सैयद नसीर हुसैन को क्रमश: पंजाब और जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख का महासचिव नियुक्त किया है। कांग्रेस ने हरीश चौधरी, अजय कुमार लल्लू और के राजू को क्रमश: मध्य प्रदेश, ओडिशा और झारखंड का प्रभारी नियुक्त किया है।
Congress appoints Bhupesh Baghel and Syed Naseer Hussain as the general secretaries of Punjab and J&K and Ladakh respectively.
विज्ञापन
Congress appoints Harish Chaudhary, Ajay Kumar Lallu, K. Raju as the in-charges of Madhya Pradesh, Odisha, Jharkhand, respectively. pic.twitter.com/VOLeVCSaJL— ANI (@ANI) February 14, 2025
पीएम मोदी दिल्ली पहुंचे
पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिका-फ्रांस के दौरे से वापस लौट आए हैं। उनका विमान नई दिल्ली हवाई अड्डे पर उतर गया है।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi arrives at Palam airport in Delhi after concluding his two-nation visit to France and the US.
During his visit, PM Modi co-chaired AI summit in France and in the US, the PM met President Donald Trump - first meeting of the two leaders after… pic.twitter.com/wX4UyhdqJ5— ANI (@ANI) February 14, 2025
कोलकाता: पुलिस ने जामताड़ा गिरोह से जुड़े 46 लोगों को किया गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल पुलिस ने ऑनलाइन ठगी और वित्तीय धोखाधड़ी कर लोगों को ठगने में शामिल जामताड़ा गिरोह से जुड़े 46 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि राज्य की ‘साइबर शक्ति’ पहल के तहत उनकी टीम ने बीरभूम, आसनसोल, दुर्गापुर, चंदननगर और पूर्व बर्दमान में में कई जगह छापे मारे। इस दौरान 84 मोबाइल और इतनी ही संख्या में सिम कार्ड जब्त किए गए। अधिकारी ने कहा कि पिछले 15 दिनों में की गई छापेमारी में 100 से अधिक क्रेडिट और डेबिट कार्ड भी बरामद किए गए हैं।
पीली मटर का शुल्क मुक्त आयात फरवरी से आगे नहीं बढ़ेगा
सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए पीली मटर के शुल्क मुक्त आयात को फरवरी से आगे नहीं बढ़ाएगी। खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा, घरेलू आपूर्ति को बढ़ावा देने और मूल्य वृद्धि पर अंकुश लगाने के लिए दिसंबर, 2023 में पीली मटर के शुल्क मुक्त आयात की अनुमति दी गई थी। बाद में इसे 28 फरवरी तक तीन बार बढ़ाया। जोशी ने कहा, खाद्य मंत्रालय ने टिप्पणियां दे दी हैं और पीली मटर पर सीमा शुल्क लगाने पर अंतिम निर्णय मंत्रियों का समूह लेगा।
तृणमूल कांग्रेस अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव : अभिषेक
तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पार्टी 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। राज्य में पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी जबकि केंद्र में विपक्षी दल इंडिया गठबंधन की घटक बनी रहेगी। अभिषेक ने अपने क्षेत्र डायमंड हार्बर में कहा, दीदी (ममता बनर्जी) पहले ही स्पष्ट कर चुकी हैं कि हम बंगाल में अकेले लड़ेंगे। यह कोई नई बात नहीं है। हमने 2014, 2016, 2019 और 2024 में अकेले चुनाव लड़ा था। हमने तब अच्छा प्रदर्शन किया था और हम फिर से ऐसा करेंगे।
वोडा-आइडिया को 5493 करोड़ नकद देने का आदेश
दूरसंचार विभाग ने कर्ज में डूबी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन-आइडिया को 2015 में अधिग्रहित स्पेक्ट्रम के कम भुगतान के लिए 10 मार्च तक 6,090.7 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी या 5,493.2 करोड़ रुपये नकद जमा करने का आदेश दिया है। हालांकि, वोडाफोन-आइडिया के गैर-कार्यकारी निदेशक हिमांशु कपानिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह इक्विटी के जरिये बकाया राशि का भुगतान करने के लिए डीओटी के साथ चर्चा कर रही है। बता दें कि 2024 तक समूह का बैंकों से बकाया ऋण 2,345.1 करोड़ है। समूह की कुल बकाया राशि 2.27 लाख करोड़ रुपये से अधिक है।
तेलंगाना में उम्रकैद की सजा से नाराज दोषी ने जज पर फेंका जूता
हत्या के प्रयास मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने से नाराज एक दोषी ने बृहस्पतिवार को कोर्ट रूम में महिला जज पर जूता फेंक दिया। पुलिस के अनुसार यह घटना 11 फरवरी को उस समय हुई जब हत्या के एक अन्य मामले में आरोपी को अतिरिक्त जिला जज (एडीजे) की कोर्ट में पेश किया गया।
पुलिस ने बताया कि जूता जज को नहीं लगा। वकीलों ने दोषी को पकड़ लिया और पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। रंगा रेड्डी जिला बार एसोसिएशन ने घटना की निंदा की है। बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने कहा कि आजीवन कारावास की सजा पाए आरोपी की जज से रंजिश थी। इसलिए उसने जज पर जूता फेंका। उन्होंने मांग की कि हमलावर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। अधिवक्ता संघ ने शुक्रवार को घटना के विरोध में अदालती कार्यवाही का बहिष्कार करने का फैसला किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जारी है।
21 को सोल लीडरशिप कॉन्क्लेव कई क्षेत्रों की हस्तियां होंगी शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 फरवरी को स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप (सोल) कॉन्क्लेव के पहले संस्करण का उद्घाटन करेंगे। दिल्ली के भारत मंडपम में होने वाले इस दो दिवसीय सम्मेलन में राजनीति, खेल, कला, मीडिया, व्यापार, सामाजिक क्षेत्र और आध्यात्मिक जगत की दिग्गज हस्तियां अपनी व्यक्तिगत नेतृत्व यात्रा के बारे में नई पीढ़ी को प्रेरित करने वाले अनुभव साझा करेंगी।
सम्मेलन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास, ब्रह्माकुमारी की आध्यात्मिक नेता बीके शिवानी, शतरंज विश्व चैंपियन डी गुकेश, पीरामल समूह के प्रमुख अजय पीरामल और भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल जैसे वक्ता शामिल होंगे। सोल के प्रभारी निदेशक सौरभ जौहरी ने कहा, नेतृत्व का मतलब सिर्फ दूसरों का मार्गदर्शन करना नहीं है। इसका मतलब है उन्हें जनहित के लिए दूरदृष्टि, उद्देश्य और ईमानदारी के साथ काम करने के लिए प्रेरित करना।
पीएनबी घोटाला : मेहुल चोकसी की फर्म की 13 संपत्तियां होंगी नीलाम
मुंबई की विशेष अदालत ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ऋण धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी भगोड़े हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी की कंपनी गीतांजलि जेम्स लिमिटेड की 13 संपत्तियों की नीलामी की अनुमति दे दी। ये संपत्तियां हैं: मुंबई के सांताक्रूज स्थित खेनी टॉवर में सात फ्लैट, भारत डायमंड बोर्स में एक वाणिज्यिक इकाई, गुजरात के सूरत स्थित डायमंड पार्क में चार कार्यालय और एक दुकान।
विशेष पीएमएलए जज एसएम मेंजोगे ने आधिकारिक परिसमापक की याचिका को स्वीकार करते हुए कहा कि यदि संपत्तियों को बिना रखरखाव के बेकार रखा जाता है तो इससे निश्चित रूप से मूल्य कम हो जाएगा। परिसमापक ने पिछले सप्ताह एक याचिका दायर कर मांग की थी कि इन संपत्तियों का मूल्यांकन किया जाए, जो सुरक्षित नहीं हैं, तथा बाद में उन्हें नीलामी के जरिये बेचा जाए। ईडी ने इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई।
अदालत ने मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू करने के बाद, परिसमापक को गीतांजलि जेम्स लिमिटेड की असुरक्षित संपत्तियों की नीलामी करने की अनुमति दे दी। अदालत ने कहा कि परिसमापकों को परिसंपत्तियों की बिक्री से प्राप्त आय के संबंध में आईसीआईसीआई बैंक के साथ सावधि जमा खोलने की भी अनुमति होगी।
मणिपुर पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मणिपुर के इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व और थौबल जिलों से प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (नोयोन) के दो सक्रिय कार्यकर्ताओं को गुरुवार को इंफाल पश्चिम के थांगमेइबंद और केशमपट से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इंफाल पूर्व के खुरई थौदम लेइकाई से केसीपी (नोयोन) के एक अन्य सदस्य को भी गिरफ्तार किया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी 'आम जनता, सरकारी अधिकारियों, अस्पतालों, स्कूलों और पेट्रोल पंपों से जबरन वसूली की गतिविधियों में सीधे तौर पर शामिल था।' उन्होंने बताया कि एक अन्य अभियान में, केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के दो कार्यकर्ताओं को थौबल जिले के संगाईयुम्फाल से गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किया गया है। इसी तरह के एक अन्य घटनाक्रम में, सुरक्षा बलों ने कांगपोकपी और चंदेल जिलों में अलग-अलग अभियानों के दौरान कई आग्नेयास्त्र बरामद किए, पुलिस ने शुक्रवार को बताया। उन्होंने बताया कि बरामद हथियारों में एक असॉल्ट राइफल, एक स्नाइपर राइफल, चार पिस्तौल और हथगोले शामिल हैं।
त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। साहा ने एक्स पर लिखा कि केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से नई दिल्ली में उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। हमने त्रिपुरा में स्वास्थ्य कल्याण और संगठनात्मक विकास पर एक उपयोगी चर्चा की। जिससे एक त्रिपुरा श्रेष्ठ त्रिपुरा का मार्ग प्रशस्त हुआ।
Tripura CM Manik Saha tweets, "Met Union Minister and BJP National President JP Nadda at his official residence in New Delhi. We had a fruitful discussion on health welfare & organizational development in Tripura, paving the way for 'Ek Tripura Shrestha Tripura'.
— ANI (@ANI) February 14, 2025
(Image Source:… pic.twitter.com/x1m87g8ZRK
उत्तर प्रदेश के जौनपुर से छह सदस्यों वाले एक चोर गिरोह को विजयवाड़ा में 273 मोबाइल चोरी करने के बाद पकड़ा गया। पुलिस आयुक्त विजयवाड़ा एसवी राजशेखर बाबू ने कहा कि यूपी के जौनपुर जिले के छह सदस्य पांच फरवरी को विजयवाड़ा आए। 5-6 फरवरी की रात को उन्होंने 273 मोबाइल चोरी किए। हमें सीसीटीवी फुटेज मिले और बिहार, झारखंड, उड़ीसा और यूपी की राज्य पुलिस के साथ समन्वय किया गया। गिरोह को बिहार के सासाराम जिले में पकड़ा गया। डीसीपी गौतमी साली और डीसीपी तिरुमलेश्वर रेड्डी लगातार अधिकारियों के संपर्क में थे और छह तारीख की दोपहर को गिरोह को पकड़ लिया।
#WATCH | Vijayawada, Andhra Pradesh | A burglary gang of 6 members from Jaunpur, Uttar Pradesh, was apprehended after committing a theft of 273 mobiles in Vijayawada. pic.twitter.com/lyumNF1nPt
— ANI (@ANI) February 14, 2025
ईडी ने 6.47 करोड़ की अचल संपत्ति कुर्क की
ईडी हैदराबाद ने मैसर्स गो रूरल इंडिया द्वारा धन के दुरुपयोग के मामले में 6.47 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति को अस्थायी रूप से कुर्क किया है।
Enforcement Directorate tweets, "ED, Hyderabad Zonal Office has provisionally attached immovable properties worth Rs. 6.47 Crore under the provisions of the PMLA), 2002 in the case of misappropriation of funds by M/s Go Rural India" pic.twitter.com/NFtF4aeXea
— ANI (@ANI) February 14, 2025
तहव्वुर राणा से जरूरी हाफिज सईद को लाना: मनीष तिवारी
मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित करने की मंजूरी पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाशिंगटन डीसी में हैं। इस दौरान ट्रंप ने सभी देशों पर पारस्परिक टैरिफ लगाने वाले एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं और बार-बार भारत को टैरिफ का लगातार दुरुपयोग करने वाला देश कहा है। ऐसी स्थिति में जो लोग अपनी पीठ थपथपाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह एक सफल यात्रा थी, उन्हें पता चल सकता है कि जब तक वे भारत वापस आएंगे तब तक वास्तविकता पूरी तरह से अलग होगी। हम अमेरिका से विमान खरीदने में अरबों डॉलर खर्च कर रहे हैं और अमेरिकी राष्ट्रपति हमें टैरिफ का लगातार दुरुपयोग करने वाला देश कह रहे हैं। अगर तहव्वुर राणा अंततः भारत वापस आता है, तो इससे 26/11 के पीछे की साजिश को उजागर करने में मदद मिलेगी। लेकिन असली परीक्षा हाफिज सईद को पाकिस्तान से बाहर निकालना है क्योंकि वह 26/11 हमलों का असली मुख्य सूत्रधार है।
केरल में 11वीं के छात्र के साथ रैगिंग
केरल के कन्नूर जिले में 11वीं कक्षा के एक छात्र के साथ रैगिंग का मामला सामने आया है। कोलावल्लूर पुलिस ने बताया कि एक छात्र ने रैगिंग को लेकर गंभीर आरोप लगाए। पांच स्कूली छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित फिलहाल थालास्सेरी कोऑपरेटिव अस्पताल में भर्ती है। सीनियर छात्रों ने सम्मान नहीं करने का आरोप लगाकर उसकी पिटाई की। भारतीय न्याय संहिता की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
त्रिपुरा विधानसभा अध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री, विपक्ष के नेता के खिलाफ टिप्पणी के लिए मांगी माफी
त्रिपुरा विधानसभा अध्यक्ष बिस्व बंधु सेन ने पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार और विपक्ष के नेता जितेंद्र चौधरी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के लिए शुक्रवार को माफी मांगी। इसके पहले बुधवार को उत्तरी त्रिपुरा के धर्मनगर में भाजपा के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने सरकार को धोखेबाज नंबर 1 और एलओपी को धोखेबाज नंबर 2 कहा था। सेन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, धर्मनगर में एक पार्टी रैली में मैंने पूर्व सीएम माणिक सरकार और नेता प्रतिपक्ष जितेंद्र चौधरी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। मैं इसके लिए माफी मांगता हूं। इसके पहले चौधरी ने पूर्व सीएम और खुद पर सेन की ओर से की गई टिप्पणी की कड़ी आलोचना की थी। जितेंद्र चौधरी सीपीआई(एम) के राज्य सचिव भी हैं। उन्होंने कहा, विधानसभा अध्यक्ष के रूप में हम उनका बहुत सम्मान करते हैं। मुझे नहीं पता कि उन्होंने ऐसी टिप्पणी क्यों की। राज्य की जनता फैसला करेगी कि धोखेबाज कौन है। शायद वह मानसिक रूप से संतुलन खो बैठे हैं।
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने बताया कि एयरो इंडिया शो में वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने एचएएल के नए एचजेटी 36 'यशस' जेट ट्रेनर को उड़ाया।
HAL (Hindustan Aeronautics Limited) tweets, "The Chief of Air Staff Air Chief Marshal AP Singh flew HAL’s newly upgraded HJT 36 'Yashas' jet trainer at the Aero India show..." pic.twitter.com/Q0trnViqtE
— ANI (@ANI) February 14, 2025
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि अवैध रूप से अमेरिका में प्रवास करने वाले भारतीय नागरिकों को लेकर एक दूसरा विमान कल अमृतसर में उतरेगा। विदेश मंत्रालय को यह बताना चाहिए कि विमान उतारने के लिए अमृतसर को किस मानदंड के आधार पर चुना गया। आप पंजाब को बदनाम करने के लिए अमृतसर का चयन करते हैं। जिस समय पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप मिल रहे थे तो अमेरिकी अधिकारी हमारे लोगों पर बेड़ियां डाल रहे होंगे। क्या ट्रंप ने यही तोहफा दिया है?
#WATCH | Amritsar | Punjab CM Bhagwant Mann says, "A second plane carrying (Indian citizens who allegedly illegally migrated to the US) will land in Amritsar tomorrow...Ministry of External Affairs should tell the criteria based on which Amritsar was selected to land the… pic.twitter.com/TmPivL0xpn
— ANI (@ANI) February 14, 2025
इसरो ने ठोस मोटरों के लिए 10 टन का प्रोपलेंट मिक्सर बनाया
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा कि उसने ठोस मोटरों के लिए 10 टन का प्रणोदक (प्रोपलेंट) मिक्सर बनाया है। शुक्रवार को इसरो ने एक बयान में कहा कि ठोस प्रणोदन भारतीय अंतरिक्ष परिवहन प्रणालियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और वर्टिकल मिक्सर ठोस मोटर उत्पादन में महत्वपूर्ण उपकरणों में से एक है। बयान में कहा गया है कि ठोस प्रणोदक रॉकेट मोटर्स की रीढ़ हैं और उनके उत्पादन के लिए अत्यधिक संवेदनशील और खतरनाक अवयवों के सटीक मिश्रण की आवश्यकता होती है। अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि ठोस मोटर खंडों के उत्पादन के स्तर को बढ़ाने की दिशा में, श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र ने केंद्रीय विनिर्माण प्रौद्योगिकी संस्थान (सीएमटीआई) बंगलूरू के सहयोग से ठोस प्रणोदकों के प्रसंस्करण के लिए 10 टन के वर्टिकल प्लैनेटरी मिक्सर को सफलतापूर्वक डिजाइन और विकसित किया है। इसरो ने इसे एक महत्वपूर्ण तकनीकी चमत्कार बताया है। उसने कहा कि 10 टन का वर्टिकल मिक्सर दुनिया का सबसे बड़ा ठोस प्रणोदक मिश्रण उपकरण है। इस वर्टिकल मिक्सर का वजन लगभग 150 टन है, लंबाई 5.4 मीटर, चौड़ाई 3.3 मीटर और ऊंचाई 8.7 मीटर है।
दिवंगत कांग्रेस नेता अहमद पटेल के पुत्र फैजल पटेल ने घोषणा की है कि वह कांग्रेस के लिए काम नहीं करेंगे। पटेल ने कहा कि उन्होंने अपने पिता के पदचिह्नों पर चलने की कोशिश की, लेकिन हर कदम पर उन्हें ऐसा करने से रोका गया। राज्यसभा सांसद, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष और पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव के रूप में कार्य करने वाले अहमद पटेल का नवंबर 2020 में निधन हो गया था। फैजल पिछले साल लोकसभा चुनाव में गुजरात की भरूच सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया।
1984 के सिख विरोधी दंगों में सज्जन कुमार की सजा पर राहुल गांधी को लिखे अपने पत्र में भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि मैंने राहुल गांधी को लिखा है कि सज्जन कुमार को अभी तक पार्टी से निष्कासित नहीं किया गया है। मैंने उनसे संसद में एक प्रस्ताव पारित करने का अनुरोध किया है जिसमें सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए मोदी सरकार द्वारा एसआईटी गठित करने की सराहना की गई है। अभी तक उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया है।
अरुणाचल में ड्रग्स लेने के आरोप में 2 पुलिसकर्मी निलंबित
अरुणाचल प्रदेश के क्रा दादी जिले में ड्रग्स का सेवन करने के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है। मामले में शुक्रवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात को जिला मुख्यालय पालिन में एक मीट की दुकान पर छापेमारी के दौरान दोनों को दो नागरिकों के साथ गिरफ्तार किया गया। क्रा दादी के एसपी सेपराज परमे ने बताया कि अभियान के दौरान, 2.24 ग्राम वजन के संदिग्ध प्रतिबंधित पदार्थ की दो शीशियां जब्त की गईं। उन्होंने बताया कि हालांकि, ड्रग सप्लाई का मुख्य संदिग्ध अंधेरे और भारी बारिश की आड़ में भाग निकला।
गुजरात के गोदाम में लगी आग
कच्छ के कांडला विशेष आर्थिक क्षेत्र स्थित एक गोदाम में आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल पहुंच गई है। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।
TTD घी मिलावट मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया#WATCH | Kachchh | Fire breaks out in a godown located in Kandla Special Economic Zone, Gandhidham; operation underway to douse the fire pic.twitter.com/CXi9Kc4Wtr
— ANI (@ANI) February 14, 2025
तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) को दिए जाने वाले घी में कथित मिलावट के मामले में गिरफ्तार चार लोगों को स्थानीय अदालत ने बृहस्पतिवार को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी। बता दें कि, सीबीआई की अगुवाई में एक विशेष जांच दल ने हाल ही में भोले बाबा डेयरी के पूर्व निदेशक विपिन जैन और पोमिल जैन, वैष्णवी डेयरी से अपूर्व चावड़ा और एआर डेयरी से राजू राजशेखरन को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की दो टीमें आरोपी व्यक्तियों के घरों और कार्यालयों पर तलाशी लेने के लिए चेन्नई और उत्तराखंड गई हैं।
थाईलैंड में आयोजित 'संवाद' कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल संबोधन में कहा, 'पर्यावरण संकट और तनाव जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान भगवान बुद्ध के शिक्षाओं में मिलता है। उनका संयम का सिद्धांत आज वैश्विक चुनौतियों का सामने करने में हमारा मार्गदर्शन करता है...आज संघर्ष देशों और लोगों के बीच ही नहीं बल्कि इससे आगे बढ़कर पर्यावरण संकट तक पहुंच गए हैं। जिससे हमारे ग्रह के लिए खतरा पैदा हो गया है...हिंदू धर्म बौद्ध धर्म और अन्य एशियाई परंपराएं हमें सिखाती हैं कि हमें खुदको पर्यावरण से अलग न देखकर उसी का हिस्सा मानना चाहिए।'
पीएम मोदी ने आगे कहा- हम खुद को प्रकृति से अलग नहीं मानते। हम ट्रस्टीशिप की अवधारणा में विश्वास करते हैं। जैसा कि महात्मा गांधी ने कहा था, प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करते समय हमें भावी पीढ़ियों के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी समझनी चाहिए। यह दृष्टिकोण सुनिश्चित करता है कि संसाधनों का उपयोग विकास के लिए किया जाए, लालच के लिए नहीं। पीएम मोदी ने कहा- पाली को हमारी सरकार ने शास्त्रीय भाषा घोषित किया है, जिससे इसके साहित्य का संरक्षण सुनिश्चित होता है। हमने प्राचीन पांडुलिपियों की पहचान करने और उन्हें सूचीबद्ध करने के लिए ज्ञान भारतम पहल शुरू की है। इससे बौद्ध धर्म के विद्वानों के लाभ के लिए दस्तावेजीकरण और डिजिटलीकरण को बढ़ावा मिलेगा।
LIVE: PM Shri @narendramodi's remarks during SAMVAD programme in Thailand. https://t.co/DrHmfAI0WK
— BJP (@BJP4India) February 14, 2025