फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates 13th Nov North East West South India Elections 2024 Politics Crime National News In Hindi

Updates: ईडी ने तमिलनाडु में जब्त किए आठ करोड़ से अधिक नकद, पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ नया वारंट जारी

Wed, 13 Nov 2024 06:36 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 13 Nov 2024 06:36 PM IST
विज्ञापन
News Updates 13th Nov North East West South India Elections 2024 Politics Crime National News In Hindi
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
प्रवर्तन निदेशालय के चेन्नई जोनल कार्यालय ने 11 और 12 नवंबर को ओपीजी ग्रुप के खिलाफ तलाशी अभियान चलाया था। ईडी के मुताबिक ओपीजी समूह के खिलाफ विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा), 1999 और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) विनियमों के उल्लंघन का आरोप है। ईडी के अधिकारियों ने मेसर्स ओपीजी ग्रुप के कार्यालय परिसर और इसके निदेशकों के आवासीय परिसर से लगभग 8.38 करोड़ रुपये जब्त किए हैं।
विज्ञापन


पूर्व भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ नया वारंट जारी
महाराष्ट्र की एक विशेष अदालत ने बुधवार को पूर्व भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ एक नया जमानती वारंट जारी किया। 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में प्रज्ञा मुख्य आरोपी हैं।  राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से जुड़े मामलों की सुनवाई करने वाली विशेष अदालत ने ठाकुर के खिलाफ इस महीने यह दूसरा वारंट जारी किया है। इससे पहले प्रज्ञा स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर अदालत के सामने पेश होने में विफल रहीं थीं। बीते 5 नवंबर को अदालत ने कार्यवाही में शामिल नहीं होने पर उनके खिलाफ वारंट जारी किया था और उन्हें 13 नवंबर को पेश होने का निर्देश दिया था। बुधवार को ठाकुर के वकील जेपी मिश्रा ने अदालत को बताया कि वह पेश नहीं हो सकतीं क्योंकि उनका भोपाल के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। अदालत ने मेडिकल रिकॉर्ड देखने के बाद नया जमानती वारंट जारी किया और प्रज्ञा ठाकुर को 2 दिसंबर को अदालत में उपस्थित रहने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकी विधारधारा को बढ़ावा देने का आरोप, कठोर कारावास की सजा
एनआईए की विशेष अदालत ने हिज्ब-उत-तहरीर(एचयूटी) कैडर को लेकर सख्त रवैया अपनाते हुए कठोर सजा देने की घोषणा की हैं। अदालत ने हिब्ज-उत-तहरीर एययूटी पर आतंकी विधारधारा को बढ़ावा देने के आरोप मामले में सुनवाई की, जिसके बाद विशेष अदालत ने हिज्ब उत-तहरीर (एचयूटी) कैडर को आतंकी विचारधारा को बढ़ावा देने के लिए कठोर कारावास की सजा सुनाई। 
 

तेलंगाना में अधिकारियों पर हमला मामले में 16 गिरफ्तार
तेलंगाना के विकाराबाद जिले में एक गांव में अधिकारियों पर हमले के मामले में 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ग्रामीण प्रस्तावित दवा कंपनी के लिए अपनी जमीन का अधिग्रहण किए जाने का विरोध करने के लिए जमा हुए थे।

पुलिस ने दी जानकारी
पुलिस ने बताया कि सोमवार को हुए हमले में एडिशनल कलेक्टर, कोडांगल क्षेत्र विकास प्राधिकरण (केएडीए) के चेयरमैन और पुलिस के एक डीएसपी रैंक अधिकारी हमले में घायल हो गए थे। पुलिस ने बताया कि जमीन अधिग्रहण को लेकर गांव के बाहर तेलंगना औद्योगिक अवसंरचना निगम के अधिकारी लोगों के विचार सुन रहे थे। इसी बीच बीआरएस युवा शाखा का नेता पहुंचा और कलेक्टर प्रतीक जैन से दूसरे गांव में चलकर वहां के लोगों की राय सुनने को कहा। कलेक्टर जब वहां अन्य अधिकारियों के साथ पहुंचे को भीड़ ने उन लोगों पर हमला कर दिया था।

फेडर्स इलेक्ट्रिक के पूर्व अफसरों ने बैंकों से ठगे 1,028 करोड़
सीबीआई ने 1,028 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी मामले में फेडर्स इलेक्ट्रिक एंड इंजीनियरिंग के पूर्व अधिकारियों और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। सीबीआई ने इन लोगों पर आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और एसबीआई के नेतृत्व वाले बैंकों के समूह को 1,028 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है।

विशेष अदालत में दाखिल आरोपपत्र
दिल्ली की विशेष अदालत में दाखिल आरोपपत्र में सीबीआई ने पूर्व सीएफओ अख्तर अजीज सिद्दीकी, पूर्व निदेशक शाम सुंदर गौड़, भरत पुंज, ब्रिजेश चंद माथुर, मनोज कुमार, सौरभ किठानिया और प्रतीक किठानिया का नाम रखा है। सीबीआई को एसबीआई के तत्कालीन उप महाप्रबंधक की जांच की अनुमति नहीं मिल सकी थी।

इसके साथ ही सीबीआई ने अदालत को बताया कि वह एसबीआई अधिकारियों की संलिप्तता की जांच नहीं कर सकती, क्योंकि बैंक ने उसे भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17-ए के तहत अनिवार्य अनुमति नहीं दी थी। इसलिए उसने सिर्फ आईपीसी की प्रासंगिक धाराओं के तहत निजी व्यक्तियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया।

जानें मामला
सीबीआई ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने एक अप्रैल, 2012 से 31 मार्च, 2018 तक गलत लाभ के लिए बैंक के वित्त को डायवर्ट और गबन करने के लिए धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश, आपराधिक विश्वासघात, आपराधिक कदाचार और जालसाजी की। के अपराध किए, जिससे बैंकों के संघ को 1,028.94 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

तेलंगाना के पेद्दापल्ली में पटरी से उतरी मालगाड़ी, 20 ट्रेनें रद्द

तेलंगाना के पेदापल्ली जिले में एक मालगाड़ी के पटरी से उतरने की वजह से यहां रेल मार्ग बाधित हो गया। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि करीब 20 यात्री ट्रेनों को रद्द किया गया है। वहीं, 10 ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं। 

बताया गया है कि राघवपुरम से रामागुंडम जा रही मालगाड़ी की 11 बोगियां पटरी से उतर गईं। इनसे लौह अयस्क भेजा जा रहा था। मंगलवार रात को ही यह घटना हुई। इसके चलते दो ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया। फिलहाल ट्रैक के मरम्मत और इससे डिब्बों को हटाए जाने का काम जारी है।

कई प्रमुकख रेलवे खंडों में 2X25 ओएचई प्रणाली की शुरुआत

ईस्ट कोस्ट रेलवे (ईसीओआर) अपने अधिकार क्षेत्र के कई प्रमुकख रेलवे  खंडों में 2X25 केवी ओवरहेड विद्युतीकरण (ओएचई) प्रणाली की शुरुआत की। इसे विद्युतीकरण बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि इसका उद्देश्य वोल्टेज विनियमन में सुधार करना, सेमी-हाई-स्पीड ट्रेनों के लिए सुचारू संचालन की सुविधा प्रदान करना और भारी भार वाली मालगाड़ियों की बढ़ती आवाजाही का समर्थन करना है।

असम में मादक पदार्थों की तस्करी में एक महीला समेत चार लोग गिरफ्तार

असम के गुवाहाटी में तीन करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं। इस सिलसिले में एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को इसकी  जानकारी दी। गुवाहटी पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, हाटीगांव इलाके में एक गेस्ट हाउस से हेरोइन और याबा की गोलियां बरामद की गई। पोस्ट में कहा गया, दिसपुर थाने की पूर्वी गुवाहाटी जिला पुलिस (ईजीपीडी) टीम ने छापेमारी कर साबुन के पांच बक्सों में रखी 10 हजार ‘याबा’ गोलियां और 11 ग्राम संदिग्ध हेरोइन जब्त की। इस मामले में 40 वर्षीय एक महिला समेत चार तस्करों की गिरफ्तार हो चुकी है।

पुरुषों और महिलाओं के लिए विवाह की उम्र के मुद्दे पर अगले सप्ताह विचार

पुरुषों और महिलाओं के लिए विवाह की उम्र के मुद्दे पर एक संसदीय स्थायी समिति अगले सप्ताह विचार करेगी। इस मामले में समानता लाने के उद्देश्य से लाया गया विधेयक 17वीं लोकसभा के विघटन के साथ ही समाप्त हो गया। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (डब्ल्यूसीडी) के सचिव और नेशनल कोलिशन एडवोकेटिंग फॉर एडोलसेंट कंसर्न्स (एनसीएएसी) और यंग वॉयस कैंपेन के प्रतिनिधि बच्चों की शादी की उम्र में प्रस्तावित बदलावों पर 22 नवंबर की बैठक में पैनल के सामने पेश होंगे।

कर्नाटक के स्कूल में नाश्ता करने के बाद 30 छात्र बीमार

कर्नाटक में बीदर के हुमनाबाद में एक प्राइवेट रेजिडेंशियल स्कूल में बुधवार को नाश्ता करने के बाद 30 छात्र बीमार हो गए। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी। फूड पाइजनिंग होने की आशंका जताई गई है। नाश्ता में दिए गए चावल को खाने के बाद बच्चे उल्टी करने लगे। इसके साथ ही उन्होंने चक्कर आने की भी शिकायत की। सबी छात्रों की उम्र 12 से 14 साल है। फिलहाल उनकी स्थिति ठीक है। 

मारकुंबी दलित अत्याचार मामले में 99 लोगों को जमानत

कर्नाटक हाईकोर्ट की धारवाड़ पीठ ने आज कोप्पल जिले के मारकुंबी दलित अत्याचार मामले में उन 99 लोगों को जमानत दे दी, जिसे जिला अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। पिछले महीने कोप्पल जिला अदालत ने 99 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। 
 

जस्टिस सूर्यकांत सुप्रीम कोर्ट कानूनी सेवा समिति के नए अध्यक्ष के रूप में नामित

भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने जस्टिस सूर्यकांत को सुप्रीम कोर्ट कानूनी सेवा समिति के नए अध्यक्ष के रूप में नामित किया है। यह पद पहले जस्टिस बीआर गवई के पास था, जो अब एनएएलएसए के प्रमुख होंगे। यह समाज के कमजोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सेवाएं प्रदान करने के लिए अनिवार्य है।
 

जस्टिस सूर्यकांत एससीएलएससी अध्यक्ष नियुक्त

चीफ जस्टिस संजीव खन्ना ने जस्टिस सूर्यकांत को सुप्रीम कोर्ट विधिक सेवा समिति (एससीएलएससी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) ने 12 नवंबर की अधिसूचना में इस पद के लिए जस्टिस सूर्यकांत के नाम की घोषणा की थी। इस पद पर पहले जस्टिस बीआर गवई थे, जो अब एनएएलएसए के प्रमुख होंगे। सीजेआई नालसा के मुख्य संरक्षक हैं, जबकि उनके बाद सबसे वरिष्ठ जज इसके कार्यकारी अध्यक्ष होते हैं। दूसरे सबसे वरिष्ठ जज एससीएलएससी के प्रमुख बनते हैं। जस्टिस सूर्यकांत ने 5 अक्तूबर 2018 को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में कार्यभार संभाला था। उन्हें 24 मई, 2019 को सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में पदोन्नत किया गया। उनका कार्यकाल 9 फरवरी 2027 को समाप्त होगा।
 

इंजीनियर राशिद का मामला एमपी/एमएलए कोर्ट में स्थानांतरित किया जाए या नहीं फैसला 20 नवंबर को

आतंकवाद वित्तपोषण मामले में जेल में बंद बारामूला के सांसद इंजीनियर राशिद का मामला एमपी/एमएलए अदालत में स्थानांतरित किया जाए या नहीं पटियाला हाउस कोर्ट 20 नवंबर को इस पर फैसला करेगी। बुधवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की ओर से मामले पर बहस के लिए समय मांगे जाने के बाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश चंद्रजीत सिंह ने मामले की सुनवाई स्थगित कर दी। न्यायाधीश ने पहले भी इस मामले में जमानत आदेश सुरक्षित रखा था। उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि वह पहले अधिकार क्षेत्र के मुद्दे पर विचार करेंगे। इस बात पर भी विचार करेंगे कि मामले को विशेष अदालत में स्थानांतरित किया जाए या नहीं।

‘मन की बात’ से सुर्खियों में आए डोगरा कलाकार को जितेंद्र प्रसाद ने सारंगी भेंट की

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को उधमपुर के प्रसिद्ध डोगरा कलाकार गौरीनाथ को एक नयी सारंगी भेंट की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में गौरीनाथ का उल्लेख किया था और उनकी प्रशंसा की थी। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी। जम्मू में सारंगी भेंट करते हुए मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की ओर से दिवाली उपहार के रूप में गौरीनाथ को एक नया वाद्ययंत्र भेंट करने का निर्णय लिया गया था।कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि सिंह के भाई के असामयिक निधन के कारण ऐसा पहले नहीं हो सका था, लेकिन शोक अवधि समाप्त होने के तुरंत बाद आज यह किया गया।कार्मिक राज्य मंत्री सिंह जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य हैं।

तेलंगाना में 48 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी

तेलंगाना साइबर सुरक्षा ब्यूरो (टीजीसीएसबी) ने देश भर में 2,194 मामलों में शामिल 48 साइबर अपराधियों की गिरफ्तार किया है। इसमें अकेले तेलंगाना के 508 मामले शामिल हैं, जिससे पीड़ितों को 8.16 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। टीजीसीएसबी की निदेशक शिखा गोयल बुधवार को बताया कि गिरफ्तारी के लिए टीजीसीएसबी ने स्थानीय पुलिस के साथ एक अभियान चलाया था। गिरफ्तार किए गए आरोपी व्यापार निवेश (ट्रेडिंग) धोखाधड़ी, नौकरी धोखाधड़ी, डिजिटल गिरफ्तारी और कूरियर घोटाले जैसे विभिन्न साइबर अपराधों में शामिल थे। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में बेरोजगार लोग, साथ ही कैब ड्राइवर, छोटे व्यवसाय के मालिक और आईटी कर्मचारी जैसे पेशेवर शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान, पुलिस ने 53 मोबाइल फोन, चार लैपटॉप, पांच सीपीयू, 18 बैंक पासबुक और 16 चेक बुक जब्त किए। आगे की जांच चल रही है।
 

मिजोरम में दो हजार जिलेटिन की छड़ें और डेटोनर बरामद

मिजोरम में सुरक्षाबलों ने एक अभियान के तहत एक टैक्सी से भारी मात्रा में विस्फोट सामग्री जब्त की है और इस सिलसिले में दो एक महिला समेत लोगों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस ने मिलकर आइजोल के पास तलाशी अभियान चलाया और एक टैक्सी ने 1,000 जिलेटिन छड़ें और 1,000 डेटोनेटर बरामद किए।
 

मानव तस्करी : बांग्लादेशी नागिरक समेत 4 गिरफ्तार

बांग्लादेश से झारखंड में मानव तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दो बांग्लादेशी नागरिकों समेत चार लोगों को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। बांग्लादेशी नागरिक रोनी मंडल और समीर चौधरी तथा भारतीय नागरिक पिंटू हलदर को मंगलवार को , जबकि बुधवार को भारतीय महिला पिंकी बसु को गिरफ्तार किया गया। संघीय एजेंसी ने कहा कि चारों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर को रांची लाया जाएगा।
 

मणिपुर की इंफाल घाटी में बंद से जनजीवन प्रभावित

मणिपुर के जिरीबाम जिले में उग्रवादियों की ओर से तीन-तीन महिलाओं व बच्चों के अपहरण के विरोध में इंफाल घाटी में 13 नागरिक अधिकार संगठनों के बुलाए पूर्ण बंद से सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। अधिकारियों ने बताया कि इंफाल घाटी के पांच जिलों इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, थौबल, काकचिंग और बिष्णुपुर में व्यापारिक प्रतिष्ठान और शैक्षणिक संस्थान बंद रहे। निजी और अंतर-जिला सार्वजनिक परिवहन सेवा भी बंद रही जिससे सरकारी कार्यालयों में उपस्थिति कम रही। बंद के दौरान इंफाल घाटी में किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई।
 

आरजी कर दुष्कर्म हत्या मामला: दो डॉक्टरों ने अदालत में दी गवाही

आरजी कर अस्पताल में डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले में बुधवार को सीबीआई की विशेष अदालत में दो जूनियर डॉक्टरों ने गवाही दी। अब इस मामले में गवाही देने वाले कुल संख्या छह हो गई है। बुधवार को रॉय को भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच सियालदह कोर्ट में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिरबन दास की अदालत में पेश किया गया। इस दौरान दो जूनियर डॉक्टरों ने दास के समक्ष अपनी गावाही दी। बता दें कि बीते सोमवार से अदालत की कार्यवाही रोजाना बंद कमरे में हो रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed