फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates 13th Dec North East West South India Elections 2024 Politics Crime National News In Hindi

Updates: मल्लिकार्जुन खरगे को दिल्ली की अदालत से बड़ी राहत, एफआईआर दर्ज करने का निर्देश देने से किया इनकार

Fri, 13 Dec 2024 09:53 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 13 Dec 2024 09:53 AM IST
विज्ञापन
News Updates 13th Dec North East West South India Elections 2024 Politics Crime National News In Hindi
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala

दिल्ली की एक अदालत ने कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश देने से इनकार कर दिया है। हालांकि, अदालत ने अप्रैल 2023 में कर्नाटक में एक चुनावी रैली में भाजपा और आरएसएस के खिलाफ घृणास्पद भाषण देने का आरोप लगाते हुए शिकायत का संज्ञान लिया है।

विज्ञापन


 

कार-ट्रक की टक्कर में दंपत्ति की मौत
कर्नाटक के कलबुर्गी जिला मुख्यालय में शहर के बाहरी इलाके में गुरुवार शाम को एक व्यक्ति और उसकी पत्नी की कार की ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें उनकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मरने वालों की पहचान मोहम्मद शकीब जिल्हानी (32) और शेरिन शकीब (28) के रूप में हुई है। वे दोनों हुमानाबाद से कलबुर्गी जा रहे थे। उसी समय स्वामी समर्थ मंदिर के पास ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। कलबुर्गी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात : डिजिटल गिरफ्तारी में शामिल गिरोह से जुड़ा एमबीए छात्र गिरफ्तार
कंबोडिया स्थित एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह के लिए कॉल करने वाले एमबीए छात्र चेतन कोकरे (26) को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया।

गुजरात पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह गिरोह मुंबई के एक व्यक्ति को डिजिटल गिरफ्तारी के माध्यम से अहमदाबाद निवासी एक व्यक्ति से 4 करोड़ रुपये की उगाही में शामिल था। छात्र को कंबोडिया से लौटने के बाद गिरफ्तार कर लिया। साइबर अपराध सेल से जुड़े पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि पता चला कि आरोपी चेतन मुंबई में एमबीए की पढ़ाई करता है। वह कुछ महीने पहले जल्दी पैसा कमाने के लिए कंबोडिया गया था। वहां पर वह चीनी और कंबोडियाई नागरिकों की ओर से चलाए जा रहे एक गिरोह में शामिल हो गया। यह गिरोह भारत, पाकिस्तान और नेपाल के लोगों को ईडी, सीबीआई, पुलिस अधिकारियों के रूप में पेश कर डिजिटल गिरफ्तारी के नाम पर लोगों से पैसे की उगाही करता है। गुजरात सीआईडी क्राइम ने मुंबई पुलिस की मदद से उसे कोलाबा इलाके से पकड़ लिया।

विज्ञापन

इस बीच, पुडुचेरी में भारी बारिश के कारण पुडुचेरी और कराईकल में सभी स्कूल और कॉलेज 13 दिसंबर को बंद रहेंगे। पुडुचेरी के शिक्षा मंत्री नामचिवयम ने इस बारे में जानकारी दी। 

मुंबई के भिंडी बाजार में 6 मंजिला इमारत ढही 
दक्षिण मुंबई के भिंडी बाजार इलाके में शुक्रवार तड़के एक छह मंजिला खाली इमारत आंशिक रूप से ढह गई। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारी ने बताया कि यह घटना निशानपाड़ा रोड पर देर रात करीब 12.30 बजे हुई। इमारत जर्जर हालत में होने के कारण खाली थी। फिलहाल तलाशी एवं बचाव अभियान के लिए अग्निशमन विभाग की पांच गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया है।

वहीं, कांग्रेस विधायक अमीन पटेल ने बताया कि यह नूर विला नाम की एक इमारत है, इसमें बहुत सारी दरारें थीं, धन की व्यवस्था की जा रही थी, लेकिन मरम्मत का काम नहीं हुआ और इस इमारत का एक हिस्सा आज ढह गया।  

हिंदुस्तान कोका-कोला के खिलाफ कार्यवाही रद्द करने से इन्कार
 बॉम्बे हाईकोर्ट ने मिलावट के मामले में जालना जिले की एक मजिस्ट्रेट कोर्ट की तरफ से हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेज प्रा.िल. के खिलाफ शुरू की गई कार्यवाही रद्द करने से इन्कार कर दिया।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने वर्ष 2001 में महाराष्ट्र के जालना जिले में एक निरीक्षण के दौरान कंपनी के उत्पाद कनाडा ड्राई की सीलबंद बोतलों में रेशेदार पदार्थ और मकड़ी के जाले पाए थे। उसके बाद उत्पाद की 321 बोतलों का स्टॉक जब्त कर लिया गया था। जांच के बाद प्रशासन ने जालना मजिस्ट्रेट की कोर्ट में खाद्य मिलावट निषेध अधिनियम के कथित उल्लंघन के लिए कंपनी की शिकायत दर्ज कराई। जस्टिस वाईजी खोबरागडे ने कहा कि शीतल पेय विनिर्माता ने कार्यवाही रद्द करने का कोई ठोस आधार नहीं बताया है।  

आंध्र प्रदेश : आईआईटी के छात्र ने हॉस्टल की तीसरी मंजिल से कूदकर दे दी जान
आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम आईआईटी के सिविल इंजीनियरिंग छात्र ने आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार की सुबह 18 साल का यह छात्र छात्रावास की इमारत की तीसरी मंजिल से कूद गया। श्रीकाकुलम जिले के पुलिस अधीक्षक केवी महेश्वर रेड्डी के मुताबिक, मृतक छात्र प्रकाशम जिले का रहने वाला था। रेड्डी ने बताया कि घटना सुबह करीब 2.30 बजे हुई। छात्र के छात्रावास से कूदने के बाद साथी छात्रों और कर्मचारियों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन छात्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, बीएनएसएस की धारा 194 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आत्महत्या प्रेम प्रसंग से जुड़ी हो सकती है। 

माओवादियों को मदद मामले में तीन राज्यों में एनआईए के छापे, आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने माओवादियों को मदद मुहैया कराने के मामले में बृहस्पतिवार को तीन राज्यों में छापे मारे। केंद्रीय जांच एजेंसी ने बताया कि छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में तलाशी के दौरान कई डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए हैं। एनआईए ने यह छापे उस मामले के सात आरोपियों से जुड़े ठिकानों पर मारे जिसे मूलरूप से दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आंध्र प्रदेश के चिंतूरु पुलिस ने दर्ज किया था। एनआईए ने सितंबर 2024 में जांच का जिम्मा अपने हाथों में ले लिया था और पाया कि प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के भूमिगत कैडर को विस्फोटक सामग्री और रसद सहायता मुहैया करने में एक बड़ा नेटवर्क शामिल है। ब्यूरो

जांच एजेंसी ने कहा कि चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों की हत्या सहित विभिन्न हिंसात्मक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए साजिश रची गई थी।

महिला अपराध : एनसीडब्ल्यू ने जांच के लिए राज्यों में 49 प्रतिनिधिमंडल भेजे
 राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने महिलाओं के सामने आने वाले विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए जनवरी, 2021 और अक्तूबर, 2024 के बीच विभिन्न राज्यों में 49 तथ्यों की जांच के लिए प्रतिनिधिमंडल तैनात किए। सबसे ज्यादा टीमें राजस्थान भेजी गईं। महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने राज्यसभा में  यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि 12 प्रतिनिधिमंडलों ने राजस्थान का दौरा किया। उत्तर प्रदेश, प. बंगाल और तमिलनाडु में हाई-प्रोफाइल मामलों ने भी आयोग का ध्यान आकर्षित किया, जहां कई जांच की गईं। 

मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार  
मणिपुर में सुरक्षाबलों ने थौबाल जिले में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपल्स रेवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलेइपाक (प्रेपाक-प्रो) के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान नमब्राम इंद्रजीत सिंह, राजकुमार मोहन साना और वरेपाम अल्बर्ट मीतेई थोई के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि उग्रवादियों से एक ग्रेनेड, प्रेपाक (प्रो) के मांग पत्र, तीन मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान उग्रवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने यह स्वीकार किया कि वे थौबाल जिले के स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी कार्यालयों से उगाही में शामिल थे। वहीं सुरक्षा बलों ने चुराचांदपुर और चंदेल जिलों में अलग-अलग तलाशी अभियानों के दौरान 10 हथियार और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया। 

बंगाल में जंगली हाथियों ने 3 महिलाओं को मार डाला
प. बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में बृहस्पतिवार को जंगली हाथियों ने तीन महिलाओं को कुचलकर मार डाला। हमले में एक अन्य महिला घायल हो गई। अधिकारियों ने बताया कि कालचीनी ब्लॉक के दक्षिण मेंदाबारी गांव की 10 महिलाएं दोपहर में जलाऊ लकड़ी इकट्ठा करने के लिए चिलपाटा जंगल में गई थीं। रास्ते में उनका सामना जंगली हाथियों के झुंड से हो गया। समूह की 6 महिलाएं जंगल से भागकर अपने गांव की ओर चल गईं, लेकिन 4 नहीं जा सकीं। अधिकारियों ने बताया कि जब वे गांव के लोगों और वन कर्मियों के साथ जंगल में लौटे तो तीन महिलाओं के क्षत-विक्षत शव मिले। घायल महिला को अलीपुरद्वार के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मणिपुर: जबरन वसूली के आरोप में चुराचांदपुर में चार हथियारबंद लोग गिरफ्तार

मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में जबरन वसूली के आरोप में चार हथियारबंद लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि जिला पुलिस और असम राइफल्स ने संयुक्त अभियान के तहत बृहस्पतिवार की रात सोंगपी गांव के निकट से ये गिरफ्तारियां कीं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग स्थानीय लोगों से जबरन धन वसूली का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान तुइबोंग गांव के डौजैथांग, माटा गांव के कम्मिनलियन, मुख्यालय वेंग के माल्सोम और एस तोलजांग गांव के थांगसियाम हाओकिप के रूप में हुई है।

उनके पास से जब्त किए गए हथियारों और गोला-बारूद में एक एमए1 एमके.आई असॉल्ट राइफल, एक एयर गन, 10 मैगजीन के साथ एक एके राइफल, आठ मैगजीन के साथ एक 7.62 एमएम एसएलआर, 20 मैगजीन के साथ एक 5.56 एमएम राइफल और एक 12 बोर की बंदूक शामिल है। इसके साथ बिना नंबर प्लेट वाली एक एसयूवी भी जब्त की गई। चुराचांदपुर पुलिस थाने में बीएनएस और शस्त्र अधिनियम की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

राज्यसभा उपचुनाव: टीएमसी के ऋतब्रत बनर्जी को निर्विरोध विजेता घोषित

राज्यसभा उपचुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार ऋतब्रत बनर्जी को शुक्रवार को निर्विरोध विजेता घोषित किया गया। शुक्रवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा सचिवालय के एक अधिकारी ने बनर्जी को विजेता के तौर पर प्रमाण पत्र सौंपा।

राज्य के विधायी कार्य मंत्री सोवनदेब चटर्जी ने बताया, 'ऋतब्रत बनर्जी को विजेता घोषित किया गया और किसी अन्य पार्टी से कोई उम्मीदवार नहीं था।' तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने एक्स पर एक पोस्ट में ऋतब्रत बनर्जी को संसद के ऊपरी सदन का सदस्य चुने जाने पर बधाई दी। टीएमसी ने पोस्ट के साथ प्रमाणपत्र की एक तस्वीर भी साझा की। टीएमसी ने पोस्ट में कहा, 'सार्वजनिक सेवा के प्रति उनका समर्पण देश के विधायी ढांचे को और मजबूती देगा।'

ऋतब्रत बनर्जी 2017 तक मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) में थे और 2014 से इसके राज्यसभा सांसद रहे। माकपा से निष्कासित होने के बाद वह टीएमसी में शामिल हो गए थे। राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाए जाने से पहले वह राज्य में टीएमसी की 'ट्रेड यूनियन' शाखा के प्रमुख थे।

16 दिसंबर को कोच्चि पहुंचेगा वियतनाम तटरक्षक जहाज CSB 8005

वियतनाम तटरक्षक जहाज CSB 8005 भारत में चल रही विदेशी तैनाती के एक भाग के रूप में 16 दिसंबर को कोच्चि पहुंचने वाला है। चार दिवसीय यात्रा का उद्देश्य दोनों बलों के बीच समुद्री सहयोग और अंतर-संचालन को बढ़ाना है। यात्रा के दौरान, वीसीजी जहाज का चालक दल समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया (एमपीआर), समुद्री खोज और बचाव (एम-एसएआर), और समुद्री कानून प्रवर्तन पर ध्यान केंद्रित करते हुए पेशेवर बातचीत में संलग्न होगा। गतिविधियों में क्रॉस-डेक प्रशिक्षण, विषय वस्तु विशेषज्ञ आदान-प्रदान, सामाजिक संपर्क, पैसेज अभ्यास (PASSEX), प्रमुख अग्निशमन अभ्यास, विजिट बोर्ड सर्च एंड सीज़र (VBSS), काउंटर ड्रग इंटरडिक्शन, भारतीय तटरक्षक के साथ तेल प्रदूषण प्रतिक्रिया प्रदर्शन शामिल हैं। इस यात्रा का उद्देश्य न केवल वियतनाम तटरक्षक और भारतीय तटरक्षक के बीच संबंधों को मजबूत करना है, बल्कि जहाज निर्माण में भारत की तकनीकी उन्नति को प्रदर्शित करना है।



भारतीय तटरक्षक बल और वियतनाम तटरक्षक बल के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पहले से ही है, जिसने दो समुद्री एजेंसियों के बीच सहकारी संबंधों को संस्थागत रूप दिया है। वीसीजी जहाज का यह दौरा एमओयू के प्रावधानों के अनुरूप है और इसलिए, यह विदेशी मित्र देशों (एफएफसी) के साथ अंतर्राष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने के लिए भारतीय तटरक्षक बल की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। वीसीजी जहाज का दौरा प्रमुख समुद्री साझेदारों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण है, जो समकालीन समुद्री चुनौतियों का समाधान करते हुए क्षेत्र में समुद्रों की सुरक्षा, संरक्षा और पर्यावरणीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है। समुद्री सुरक्षा पहलू पर आईसीजी का बढ़ता फोकस भारत के माननीय प्रधान मंत्री के 'क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास, यानी सागर' के दृष्टिकोण के अनुरूप भारत की वैश्विक नेतृत्व स्थिति को मजबूत करने में एक लंबा रास्ता तय करेगा।

भारतीय वायुसेना के कई परियोजनाओं की समीक्षा
डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी कामत की अध्यक्षता में और भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख एयर मार्शल एसपी धारकर की सह-अध्यक्षता में आज उच्च स्तरीय संयुक्त शीर्ष बोर्ड की बैठक आयोजित की गई, जिसमें भारतीय वायुसेना की कई परियोजनाओं के डिजाइन और विकास की स्थिति की समीक्षा की गई। डीआरडीओ अधिकारी ने बताया कि, इ बैठक में दोनों संगठनों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया और प्रमुख एयरोस्पेस परियोजनाओं की स्थिति पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed