Updates: रूस के पहले डिप्टी पीएम से सीतारमण ने की मुलाकात; गोवा स्पीकर का भाजपा विधायकों पर बड़ा आरोप
पीएम मोदी ने किया पोस्ट
प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा, "इगास पर्व के अवसर पर सभी नागरिकों, विशेषकर उत्तराखंड में मेरे परिवार के सदस्यों को ढेर सारी शुभकामनाएं। आज दिल्ली में, मुझे इस पर्व में भाग लेने का सौभाग्य मिला। मैं कामना करता हूं कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाए। बता दें कि इगास, जिसे बुढ़ी दिवाली भी कहा जाता है, दीवाली के 11 दिन बाद उत्तराखंड में मनाया जाता है। इस दिन लोग आग जलाकर उसके चारों ओर नृत्य करते हैं और अपने घरों को दीपों से सजाते हैं।
ओडिशा के आपदा तैयारियों को और मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने राज्य के अग्नि और आपातकालीन सेवाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए 201.10 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माजी ने सोमवार को यह घोषणा की।
सीएमओ ने दी जानकारी
मुख्यमंत्री कार्यालय ने X पर जानकारी देते हुए लिखा, "भारत सरकार ने ओडिशा की आपदा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 201.10 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री श्री अमित शाह का आभार। यह राशि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (NDRF) से आवंटित की गई है।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को बताया कि उसने चेन्नई में 12 करोड़ रुपये की एक भूमि को उसके वास्तविक मालिक को वापस कर दिया है, जिसे भू-माफियाओं ने धोखाधड़ी से बेच दिया था। जानकारी के अनुसार ED ने यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के तहत की।
Enforcement Directorate (ED) tweets, "In a significant move to restore the Proceeds of Crime to rightful claimants, the ED, Chennai has successfully restituted property valued at Rs. 12.73 Crore to victim and rightful claimant in an illegal land grabbing case." pic.twitter.com/qp8owKjK88
— ANI (@ANI) November 11, 2024
जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि भू-माफियाओं ने चेन्नई के सैदापेट तालुक की जमीन पर कब्जा कर उसे फर्जी दस्तावेजों के आधार पर तीसरे पक्ष को बेच दिया था। संपत्ति की वर्तमान मूल्य 12.73 करोड़ रुपये है, और इसे उसके वास्तविक मालिक को वापस करना ED की चल रही कोशिशों का हिस्सा है ताकि अपराध से अर्जित संपत्ति को असल पीड़ितों तक पहुंचाया जा सके।
ओडिशा के केन्द्रापड़ा जिले में एक मध्य प्रदेश के दंपत्ति को "बच्चा चोर" होने के संदेह में भीड़ ने मारपीट की। यह दंपत्ति गांव में प्लास्टिक सामान बेच रहा था। पुलिस ने बताया कि संतोष बंजारा (48) और उनकी पत्नी ममता सिंह बंजारा (45) को भीड़ ने इस संदेह में पीटा कि वे बच्चे चुराने वाले हैं।
पुलिस अधिकारी ने की अपील
पुलिस ने दंपत्ति को बचाकर पास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दंपत्ति से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारी पद्मलया प्रधान ने कहा, "गांवों में अफवाह फैल रही थी कि बच्चा चोर घूम रहे हैं। हम लोगों से अपील करते हैं कि किसी भी संदिग्ध को देखकर पुलिस से संपर्क करें, खुद कानून अपने हाथ में न लें।
अवैध रेत खनन मामले में एक्शन में ईडी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अवैध रेत खनन और बिक्री से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 29 अक्टूबर 2024 को पटना की विशेष अदालत में तीन आरोपियों पुंज कुमार सिंह, अशोक कुमार और सुदामा कुमार के खिलाफ पूरक अभियोजन शिकायत दायर की है। अदालत ने 11 नवंबर 2024 को इस शिकायत का संज्ञान लिया है। बता दें कि इस मामले में ईडी द्वारा पहली अभियोजन शिकायत 10 नवंबर 2023 को दायर की गई थी।
Enforcement Directorate (ED) tweets, "ED, Patna Zonal Office has filed Supplementary Prosecution Complaint (PC) in connection with money laundering case related to illegal sand mining and sale of sand against 3 accused namely Punj Kumar Singh, Ashok Kumar, and Sudama Kumar before… pic.twitter.com/HPTXNKKPAO
— ANI (@ANI) November 11, 2024
गुजरात के वडोदरा जिले के कोयली इलाके में इंडियन ऑयल लिमिटेड (IOCL) की रिफाइनरी में भीषण विस्फोट की खबर सामने आ रही है। जहां सोमवार को IOCL रिफाइनरी के बेंजीन टैंक में विस्फोट हुआ। विस्फोट के बाद रिफाइनरी में भीषण आग लग गई। कई किलोमीटर दूर तक धुआं देखा गया।
एसीपी ने दी जानकारी
इस मामले में एसीपी डीजे चावड़ा ने कहा कि बेंज़ीन टैंक में विस्फोट हुआ, जो बगल के टैंक के संपर्क में आया। एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
#WATCH | Gujarat | Vadodara IOCL refinery blast | ACP DJ Chavda says, "A blast erupted in the benzene tank, which came in contact with the adjoining tank. One person has lost his life and two are injured. They are hospitalised..." pic.twitter.com/Q6oHtpf6PV
— ANI (@ANI) November 11, 2024
तेलंगाना के निर्मल जिले में राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ नॉलेज टेक्नोलॉजीज (आरजीयूकेटी) की 17 वर्षीय छात्रा ने सोमवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि छात्रा के परिवार के सदस्यों ने उसकी मौत पर संदेह जताया और आरोप लगाया कि इस घटना के लिए छात्रावास के कर्मचारी जिम्मेदार हैं।
पुलिस अधिकारी ने दी जानकारी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्री-यूनिवर्सिटी कोर्स-2 की छात्रा को बसर कस्बे में संस्थान के परिसर में उसके छात्रावास के कमरे में उसके रूममेट ने फांसी पर लटका हुआ पाया। प्रारंभिक जांच के अनुसार लड़की के पारिवारिक मुद्दों के कारण आत्महत्या करने का संदेह है। इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि छात्रा द्वारा कथित तौर पर अपने माता-पिता और भाई को संबोधित करते हुए लिखा गया एक सुसाइड नोट मिला है। वह निजामाबाद जिले की रहने वाली थी।
नवी मुंबई के नेरुल के सेक्टर 16 में 2.5 करोड़ रुपये से ज़्यादा की नकदी जब्त की गई। नेरुल पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ब्रम्हानंद नाइकवाड़ी ने कहा कि विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है अभी जांच जारी है।
बॉम्बे हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार की 2020 की उस अधिसूचना को खारिज कर दिया, जिसमें हैंड सैनिटाइजर को कीटाणुनाशक के रूप में वर्गीकृत किया गया था और इस पर 18 फीसदी जीएसटी था। कोर्ट ने कहा कि वर्गीकरण का अधिकार न्यायिक और अर्ध न्यायिक अधिकारियों के पास है।
इस मामले में कार्यपालिका न्यायिक या अर्ध न्यायिक प्राधिकारियों के विशेष अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कार्यों का अतिक्रमण नहीं कर सकती।
जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस जितेंद्र जैन की पीठ ने कहा कि वित्त मंत्रालय की ओर से न्यायिक और अर्ध न्यायिक प्राधिकरण के लिए जुलाई, 2020 में जारी आदेश में अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइजर को औषधि के रूप में नहीं, बल्कि कीटनाशक के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
सड़क पर बहस कर रहे दो लोगों की सड़क हादसे में मौत
सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
पुलिस ने बताया कि हादसे का शिकार हुआ परिवार बिहार का रहने वाला है और यह परिवार डिब्रूगढ़ से एक विवाह समारोह में शामिल होने तिनसुकिया जा रहा था, लेकिन रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गया। मृतकों की पहचान मोहन शाह, राजेश गुप्ता, मोंटू शाह और अर्थव गुप्ता (बच्चे) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे की वजह घना कोहरा हो सकता है। कोहरे की वजह से दृश्यता कम होने के कारण और सड़क पर उचित संकेतक न लगे होने की वजह से यह हादसा हुआ होगा। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
यह ईमेल सोमवार शाम पांच बजे के बाद भेजा गया था। स्कूल के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को तुरंत परिसर छोड़कर घर जाने को कहा। कई अभिभावक अपने बच्चों को लेने के लिए स्कूल पहुंचे। इरोड तालुका पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्कूल परिसर और उसके आस-पास की गहन छानबीन की हालांकि कोई विस्फोटक नहीं मिला। पुलिस ने खुलासा किया कि परिसर में बम रखे होने की धमकी इस स्कूल को दूसरी बार मिली है। पुलिस अब इस नये ईमेल की जांच में जुटी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह किस स्रोत से भेजा गया है।
कर्नाटक में लोकायुक्त ने 11 सरकारी अधिकारियों के खिलाफ की छापेमारी
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मंगलवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी रोकने और जब्त मछली पकड़ने वाली नौकाओं की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए श्रीलंका के साथ तत्काल कूटनीतिक प्रयास शुरू करने का आग्रह किया। श्रीलंकाई अधिकारियों की तरफ ले भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी की बढ़ती घटनाओं की ओर विदेश मंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए सीएम स्टालिन ने कहा कि ये घटनाएं न केवल आजीविका को बाधित करती हैं, बल्कि प्रभावित लोगों के परिवारों को भी भारी परेशानी का कारण बनती हैं।
सीएम स्टालिन ने विदेश मंत्री को लिखे अपने पत्र में कहा, 9 नवंबर को, श्रीलंकाई नौसेना ने दो मशीनीकृत मछली पकड़ने वाली नौकाओं और एक अपंजीकृत पोत पर सवार रामेश्वरम के 23 मछुआरों को हिरासत में लिया। इसके अलावा, 12 नवंबर को, नागापट्टिनम से एक और मछली पकड़ने वाली नाव को 12 मछुआरों के साथ पकड़ा गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि 2024 में श्रीलंकाई नौसेना की तरफ से पकड़े गए तमिलनाडु के मछुआरों की संख्या पिछले सात वर्षों में सबसे अधिक रही है। स्टालिन ने अपने पत्र में कहा, मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि हमारे मछुआरों की आगे और गिरफ्तारी रोकने के लिए तत्काल कूटनीतिक प्रयास करें और हिरासत में लिए गए सभी मछुआरों और उनकी मछली पकड़ने वाली नौकाओं की शीघ्र रिहाई सुनिश्चित करें।
मणिपुर के जिरीबाम जिले में मंगलवार सुबह एक विशेष समुदाय के दो बुजुर्गों के शव बरामद किए गए, जहां एक दिन पहले संदिग्ध उग्रवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई थी। मामले में आईजीपी (ऑपरेशन) आई के मुइवा ने बताया कि तीन महिलाओं और तीन बच्चों का पता लगाने के लिए अभियान जारी है, जो सोमवार को जिरीबाम में हिंसा भड़कने के बाद से लापता बताए गए हैं।
एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दो लोगों - लैशराम बालेन और मैबाम केशो - के शव जकुरादोर करोंग इलाके में तलाशी अभियान के दौरान मलबे में पाए गए, जहां सोमवार को संदिग्ध उग्रवादियों ने कुछ दुकानों में आग लगा दी थी। उन्होंने कहा, दो बुजुर्गों की मौत जकुरादोर करोंग इलाके में उग्रवादियों की तरफ से कुछ दुकानों में आग लगाने के बाद हुई। अधिकारी ने बताया कि जिरीबाम जिला प्रशासन ने इलाके में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए निषेधाज्ञा लागू कर दी है। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों के साथ गोलीबारी में संदिग्ध उग्रवादियों के मारे जाने के विरोध में कुकी-जो बहुल पहाड़ी इलाकों में मंगलवार सुबह पांच बजे से बंद रखा गया है।
पुलिस ने बताया कि सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ भीषण गोलीबारी में 10 संदिग्ध उग्रवादी मारे गए, जब नकली वर्दी पहने उग्रवादियों ने अत्याधुनिक हथियारों से लैस होकर जिरीबाम जिले में एक पुलिस थाने और सीआरपीएफ के एक निकटवर्ती शिविर पर अंधाधुंध गोलीबारी की। हालांकि, एक वरिष्ठ अधिकारी ने मृतकों की संख्या 11 बताई है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि बोरोबेक्रा में भारी गोलीबारी के दौरान सीआरपीएफ के दो जवान भी घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई गई है।
राजधानी गंगटोक में अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार दोपहर सिक्किम के कुछ हिस्सों में 3.5 तीव्रता का हल्का भूकंप आया। उन्होंने बताया कि किसी भी तरह की संपत्ति या जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि हल्के भूकंप का केंद्र गंगटोक से 16 किमी पश्चिम में 5 किमी की गहराई पर मौजूद था।
उपराष्ट्रपति ने योजना बोर्ड में नामित किए तीन नाम
केरल के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता एमटी पद्मा का मंगलवार को मुंबई में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। वह 81 वर्ष की थीं और उनके दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी हैं। वह पिछले तीन वर्षों से अपनी बेटी के साथ मुंबई में रह रही थीं। उन्होंने बताया कि उनका पार्थिव शरीर बुधवार को कोझिकोड लाया जाएगा और उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा।
कोइलांडी विधानसभा क्षेत्र से दो बार निर्वाचित पद्मा ने 1991-96 के दौरान यूडीएफ सरकार में मत्स्य पालन, ग्रामीण विकास और पंजीकरण विभाग की मंत्री के रूप में कार्य किया। कला में मानद डिग्री के साथ विधि स्नातक पद्मा ने कांग्रेस की छात्र शाखा केरल छात्र संघ (केएसयू) के माध्यम से राजनीति में प्रवेश किया। हालांकि उन्होंने 1999 में पलक्कड़ से और 2004 में वडकारा से लोकसभा का चुनाव लड़ा, लेकिन वे असफल रहीं। 2013 में, वे कोझीकोड निगम में कांग्रेस पार्षद के रूप में चुनी गईं और पार्टी की संसदीय दल की नेता बनीं।
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने पद्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया। सतीशन ने एक बयान में कहा कि पद्मा का निधन कांग्रेस परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव की अपनी दो दिवसीय यात्रा शुरू की। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि अपनी यात्रा के पहले दिन राष्ट्रपति दोपहर में दमन पहुंचीं और दमन हवाई अड्डे पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि शाम को उन्होंने दमन के जामपोर इलाके में हाल ही में उद्घाटन किए गए पक्षीशाला का दौरा किया और दमन के वरकुंड इलाके में एक सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज तथा राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) परिसर का भी दौरा किया।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को रूस के पहले उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के उपायों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।इसे लेकर एक्स पर एक पोस्ट में वित्त मंत्रालय ने कहा कि सीतारमण और मंटुरोव ने द्विपक्षीय और बहुपक्षीय हितों के मुद्दों पर चर्चा की। मंत्रालय ने कहा, उन्होंने दोनों देशों के बीच वित्तीय और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उपायों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
गोवा विधानसभा अध्यक्ष रमेश तावड़कर ने मंगलवार को पद से इस्तीफा देने की धमकी दी, उन्होंने सत्तारूढ़ बेंच के सदस्यों पर लगातार अपमान का आरोप लगाया। दक्षिण गोवा के मडगांव में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, उन्होंने प्रमोद सावंत के नेतृत्व वाली कैबिनेट में कुछ मंत्रियों पर उनके खिलाफ बयान देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, मैंने हमेशा स्पीकर के पद की पवित्रता को बनाए रखा है। मैं चाहता हूं कि अन्य सदस्य भी इसका सम्मान करें। अगर ऐसा नहीं होता है, तो मैं पद से इस्तीफा दे दूंगा। स्पीकर ने कहा कि सावंत के नेतृत्व वाली कैबिनेट के कुछ मंत्री उनके स्पीकर पद पर होने के बावजूद उनके खिलाफ अकारण बयानबाजी कर रहे हैं। वह भाजपा विधायक के रूप में कैनाकोना विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। तावड़कर ने कहा कि पहले भी उन्होंने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से शिकायत की थी कि कुछ मंत्री उनका फोन कॉल भी नहीं उठा रहे हैं।
कोलकाता पुलिस ने बताया कि मंगलवार को कोलकाता के पास साल्ट लेक में एक तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से चौथी कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। सुबह करीब 11.30 बजे हुए इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने भारी विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सड़क जाम कर दिया, जिससे साल्ट लेक और उसके आसपास और ईएम बाईपास पर यातायात जाम हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के समय दो बच्चे अपनी मां के साथ स्कूल से घर लौट रहे थे। उन्होंने बताया, तीनों बच्चे स्कूटर से गिर गए और घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर दो बच्चों में से एक की मौत हो गई।
सुप्रीम कोर्ट ने 29 फरवरी, 2024 के उस फैसले के खिलाफ वेदांता लिमिटेड की पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी है जिसमें पर्यावरण मानदंडों के कथित उल्लंघन के कारण तमिलनाडु के तूतीकोरिन में 2018 में इसके कॉपर स्मेल्टिंग प्लांट को बंद करने को बरकरार रखा गया था।
भारत के मुख्य न्यायाधीश (अब सेवानिवृत्त) डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ ने फैसले की समीक्षा करने के लिए रिकॉर्ड में कोई त्रुटि नहीं पाई। अपने 22 अक्टूबर के पारित अपने आदेश में, अदालत ने खुली अदालत में सुनवाई के लिए आवेदन को भी खारिज कर दिया। मालूम हो कि पुनर्विचार याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के नियमों के अनुसार न्यायाधीशों द्वारा चैंबर में विचार किया जाता है। अपने फरवरी के फैसले में पीठ ने कहा था कि क्षेत्र के निवासियों का स्वास्थ्य और कल्याण अत्यंत चिंता का विषय है।
पंजाब में हवा की गुणवत्ता खराब होने के कारण उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लिए बिना ही लौटना पड़ा। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के खराब श्रेणी में पहुंचने की वजह से लुधियाना के हलवाड़ा हवाईअड्डे पर दृश्यता बहुत कम हो गई थी, जिसकी वजह से उपराष्ट्रपति का विमान नहीं उतर पाया।
बाद में उपराष्ट्रपति का विमान अमृतसर हवाईअड्डे पर उतरा। उन्हें लुधियाना में पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में कृषि खाद्य प्रणाली पर सम्मेलन में हिस्सा लेना था। वह करीब 40 मिनट तक अमृतसर हवाईअड्डे पर इंतजार करते, लेकिन जब लुधियाना में दृश्यता में कोई सुधार नहीं हुआ तो दूसरे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश चले गए। सम्मेलन में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल हुए।
कर्नाटक वन विभाग ने सुपरस्टार यश अभिनीत फिल्म 'टॉक्सिक' की शूटिंग के लिए बेंगलुरु में सैकड़ों पेड़ों को काटने की घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की है। अदालत से सहमति मिलने के बाद एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में केवीएन प्रोडक्शंस, केनरा बैंक के महाप्रबंधक और एचएमटी के महाप्रबंधक को आरोपी बनाया गया है। कर्नाटक के वन मंत्री ईश्वर खांडरे ने कहा कि फिल्म सुपरस्टार यश अभिनीत 'टॉक्सिक' की शूटिंग के लिए बेंगलुरु में एचएमटी की जमीन पर पेड़ों की कटाई के संबंध में कार्रवाई शुरू की जाएगी।
मंत्री खांडरे ने कहा, फिल्म 'टॉक्सिक' की शूटिंग के लिए एचएमटी के कब्जे वाली वन भूमि पर सैकड़ों पेड़ों की अवैध कटाई ने गंभीर चिंता पैदा कर दी है। उन्होंने कहा कि सैटेलाइट इमेज से यह अवैध काम साफ तौर पर दिखाई दे रहा है।