फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates 12th March North East West South India Elections 2025 Politics Crime National News In Hindi

Update: तेजस लड़ाकू विमान ने 'अस्त्र' मिसाइल का किया परीक्षण; सीएम पिनरई विजयन ने सीतारमण से की मुलाकात

Wed, 12 Mar 2025 06:46 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 12 Mar 2025 06:46 AM IST
विज्ञापन
News Updates 12th March North East West South India Elections 2025 Politics Crime National News In Hindi
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

जादवपुर विश्वविद्यालय में आजाद कश्मीर की तस्वीर मामले में विवाद बढ़ता ही जा रहा है। जहां बुधवार को पुलिस ने बुधवार को जादवपुर विश्वविद्यालय परिसर में आजाद कश्मीर के तस्वीर के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, तस्वीर में संलिप्तता के लिए अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2) (आपराधिक साजिश) और 152 (संप्रभुता और एकता को खतरे में डालने वाले कृत्य) के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

बता दें कि बीते सोमवार को विश्वविद्यालय के गेट नंबर तीन के पास एक दीवार पर आजाद कश्मीर और फ्री फलस्तीन के नारे वाले काले रंग के तस्वीर देखे गए। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह भित्तिचित्र किसने और क्यों बनवाए। मामले में पुलिस ने कहा कि इन तस्वीर में ऐसे संदेश थे जो देश की एकता को नुकसान पहुंचा सकते हैं, और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने यह भी बताया कि जांच के दौरान विश्वविद्यालय के छात्रों की सूची तैयार की गई है, जिनसे पूछताछ की जा सकती है।

विज्ञापन

केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की मुलाकात
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के साथ बैठक की। इस बैठक में केरल और केंद्र सरकार के बीच वायनाड में आई आपदा के बाद राहत पैकेज और केंद्रीय कोष समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

केरल सरकार ने केंद्र से मांदी मदद
केरल सरकार ने राज्य के वित्तीय संकट को देखते हुए केंद्र से विभिन्न सहायता की मांग की है। बैठक में केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और केरल सरकार के विशेष प्रतिनिधि के वी थॉमस भी शामिल थे। वित्त मंत्री सीतारमण के कार्यालय ने इस बैठक की तस्वीर एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की, हालांकि बैठक के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

News Updates 12th March North East West South India Elections 2025 Politics Crime National News In Hindi
एमके स्टालिन, सीएम, तमिलनाडु - फोटो : ANI
वनतारा में पशु निर्यात पर द. अफ्रीकी संगठन ने उठाए सवाल
दक्षिण अफ्रीका में वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी संस्था वाइल्डलाइफ एनिमल प्रोटेक्शन फोरम ऑफ साउथ अफ्रीका ने भारत के ग्रीन्स जूलॉजिकल, रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर (वनतारा) में बड़ी संख्या में तेंदुए, चीते, बाघ और शेरों के निर्यात पर चिंता व्यक्त की है। विशेषज्ञों ने वनतारा के भौगोलिक स्थान को लेकर भी सवाल उठाए हैं। गुजरात में स्थित यह केंद्र 3,000 एकड़ में फैला है, लेकिन राज्य की गर्म जलवायु कई वन्यजीवों के लिए उपयुक्त नहीं है। वाइल्डलाइफ एनिमल प्रोटेक्शन फोरम ऑफ साउथ अफ्रीका ने मंत्रालयों को पत्र भेजकर अपनी चिंताओं से अवगत कराया।

स्वस्थ, ऑर्गेनिक खानपान अपना रहे भारतीय उपभोक्ता; ई-कॉमर्स मंचों पर ऑर्डर में 60% उछाल
भारतीय उपभोक्ता अब सेहतमंद और पौष्टिक खाद्य पदार्थों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। यूनिकॉमर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले एक साल में ई-कॉमर्स मंचों पर ऑर्गेनिक और स्वस्थ खाद्य उत्पादों की ऑर्डर संख्या में 60% की वृद्धि दर्ज की गई है। इसमें टियर-3 शहरों ने 90% का उछाल देखा गया है। रिपोर्ट में ऑर्गेनिक दालें, पत्थर पर पिसे मसालों, कुंदल से निकाला तेल, ए2 घी, ऑर्गेनिक दूध उत्पाद, अंडे, मल्टीग्रेन पास्ता, ओट्स, प्लांट-बेस्ड कुकीज, प्रोटीन बार, मखाना, रागी और ज्वार से बने स्नैक्स जैसे उत्पादों की मांग में बड़ा उछाल देखा गया। सितंबर 2024 से फरवरी 2025 के दौरान टियर-3 शहरों कोलार (कर्नाटक), रोहतक (हरियाणा), सोनीपत (हरियाणा) सबसे आगे हैं। 

सीएम स्टालिन बोले- एनईपी विनाशकारी नागपुर योजना; चाहे केंद्र 10 हजार करोड़ दे दे... योजना स्वीकार नहीं
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के नई शिक्षा नीति को विनाशकारी नागपुर योजना करार दिया। कहा कि भले ही केंद्र 10,000 करोड़ क्यों न प्रदान करे, प्रदेश इसे स्वीकार नहीं करेगा। चेन्नई के पास चेंगलपेट में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्टालिन ने मंगलवार को कहा, कल आपने टेलीविजन पर संसदीय कार्यवाही देखी होगी। वह (केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान) अहंकार से कह रहे हैं कि तमिलनाडु को 2,000 करोड़ तभी दिए जाएंगे, जब हिंदी और संस्कृत को स्वीकार किया जाएगा। उन्होंने कहा, राज्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) का विरोध कर रहा है क्योंकि यह तमिलनाडु में शिक्षा के विकास को पूरी तरह से नष्ट कर देगा। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि एनईपी में छात्रों को शिक्षा के दायरे में लाने के बजाय, उन्हें शिक्षा से दूर करने की कार्ययोजना बनाई गई है। 

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अन्य मंत्रियों और विधायकों ने आज गांधीनगर में राज्य विधानसभा परिसर में होली मनाई।

रबिंद्र श्रीकांतन सीआईआई कर्नाटक के अध्यक्ष नियुक्त
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) कर्नाटक ने बुधवार को अपने नए पदाधिकारियों की घोषणा की, जिसमें रबिंद्र श्रीकांतन को अध्यक्ष और गुरुप्रसाद मुदलापुर को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह घोषणा 2024-25 के लिए आयोजित सालाना बैठक में की गई। सीआईआई के मुताबिक, श्रीकांतन सार्वजनिक क्षेत्र की सूचीबद्ध कंपनी एएसएम टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के संस्थापक और प्रबंध निदेशक हैं। 

प्रवासी भारतीय सहायता केंद्र ने लॉन्च किया व्हाट्सएप चैनल 
सुरक्षित और वैध प्रवासन के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने प्रवासी भारतीय सहायता केंद्र व्हाट्सएप चैनल लॉन्च किया है। चैनल का मकसद आम जनता को वैध और सुरक्षित तरीके से विदेश जाने के बारे में जानकारी प्रदान करना है। 

विदेश विभाग की ओर से बुधवार को जारी बयान के अनुसार, 11 मार्च को सुषमा स्वराज भवन में विदेश मंत्रालय (एमईए) की ओर से पंजीकृत भर्ती एजेंट संघों के प्रतिनिधियों के साथ एक दिवसीय सम्मेलन के दौरान यह चैनल लॉन्च किया गया। सम्मेलन का आयोजन विदेश मंत्रालय के प्रवासी रोजगार और प्रवासी जनरल संरक्षक (ओई और पीजीई) प्रभाग द्वारा किया गया था। इसमें 14 प्रवासी संघों, 13 राज्य संचालित प्रवासी संगठनों, 16 प्रवासी संरक्षकों, श्रम और रोजगार मंत्रालय, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय, विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों, विभिन्न राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के निवासी आयुक्तों और मीडिया कर्मियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कर्नाटक के कोडाकु जिले में 1.6 तीव्रता का भूकंप
कर्नाटक के कोडागु जिले में बुधवार को 1.6 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। राज्य के प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (केएसएनडीएमसी) ने एक बयान में बताया कि भूकंप का केंद्र मदिकेरी तालुका से 2.4 किलोमीटर दूर उत्तर-पश्चिम में था, जो मदिकेरी शहर से लगभग चार किलोमीटर दूर है। 

वित्त मंत्री सीतारमण से मिले केरल के मुख्यमंत्री विजयन, राज्यपाल अर्लेकर भी थे साथ
केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने बुधवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से राजधानी दिल्ली में मुलाकात की। केरल हाउस में हुई इस बैठक में राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर भी मौजूद थे। वाम शासित राज्य केरल के मुख्यमंत्री विजयन ने इसे नई शुरुआत करार दिया।

वित्त मंत्री सीतारमण से मुलाकात के दौरान केरल से संबंधित मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में राष्ट्रीय राजधानी में केरल सरकार के विशेष प्रतिनिधि केवी थॉमस भी मौजूद थे। प्रदेश सरकार ने इसे अनौपचारिक बैठक बताया है। मुख्यमंत्री विजयन ने कहा, यह बहुत खुशी और उत्साह की बात है कि राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर केरल की टीम के साथ हैं और यह एक नई शुरुआत है। आइए हम इसी भावना के साथ आगे बढ़ें। एक दिन पहले मंगलवार को राज्यपाल आर्लेकर ने दिल्ली में केरल के सांसदों की बैठक बुलाई थी। इसमें राज्यपाल ने सांसदों से राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर 'राष्ट्र प्रथम' और 'केरल भी महत्वपूर्ण' के नारे के साथ मिलकर आगे बढ़ने का आग्रह किया था।

बता दें कि, वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) शासित केरल और भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के बीच आपदा प्रभावित वायनाड के लिए राहत पैकेज और केंद्रीय कोष सहित विभिन्न मुद्दों पर मतभेद हैं।

पुडुचेरी: मुख्यमंत्री रंगास्वामी ने 2025-26 के लिए पेश किया बजट
पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी ने बुधवार को प्रादेशिक विधानसभा में 2025-26 के लिए बजट पेश किया। उन्होंने 'विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना' के तहत सालाना आवंटन दो करोड़ रुपये से बढ़ाकर तीन करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार अभी बीपीएल परिवारों की महिला मुखियाओं को एक हजार रुपये हर महीने प्रदान करती है और वित्त वर्ष 2025-26 में इसे बढ़ाकर 2,500 रुपये करने का प्रस्ताव रखा है। 

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को एम्स से छुट्टी मिली
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के स्वास्थ्य में सुधार के बाद उन्हें बुधवार को यहां स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल ने एक बयान में बताया कि उन्हें हृदय संबंधी बीमारियों के कारण नौ मार्च को एम्स में भर्ती कराया गया था। एम्स-दिल्ली ने कहा, चिकित्सा दल से आवश्यक उपचार व देखभाल मिलने के बाद उपराष्ट्रपति की हालत में संतोषजनक सुधार हुआ। 12 मार्च को उन्हें छुट्टी दे दी गई। उन्हें अगले कुछ दिन तक पर्याप्त आराम करने की सलाह दी गई है।

धनखड़ ने सोशल मीडिया मंच पर पोस्ट कर एम्स की चिकित्सा टीम का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, नौ मार्च को भर्ती होने से लेकर 12 मार्च को छुट्टी मिलने तक नई दिल्ली एम्स की मेडिकल टीम की अनुकरणीय देखभाल और पेशेवर रवैये की मैं तहे दिल से सराहना करता हूं। उनके समर्पण के कारण मैं जल्द से जल्द ठीक हो पाया। उपराष्ट्रपति ने कहा, मैं भारत और इसके बाहर के शुभचिंतकों की ओर से मेरे स्वास्थ्य के प्रति चिंता जताने और जल्द स्वस्थ होने की कामना करने के लिए उनका आभारी हूं।

संभल में किसी धार्मिक स्थल पर कब्जा नहीं किया गया: जिया उर रहमान बर्क
उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क ने कहा, संभल में किसी धार्मिक स्थल या निजी स्थल पर कोई कब्जा नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री ने गलत जानकारी दी है और वह उस पर भरोसा कर रहे हैं। संभल में बीते तीस वर्षों में कोई दंगा नहीं हुआ है। सियासत को छोड़कर हमने राज्य और देश की प्रगति पर फोकस किया है। यह प्रगति तभी संभव होगी जब सभी धर्मों के लोग साथ रहेंगे। 

तेलंगाना: मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने पर दो महिला पत्रकार गिरफ्तार
तेलंगाना पुलिस ने बुधवार को एक ऑनलाइन न्यूज चैनल की महाप्रबंधक (एमडी) और उसकी एक रिपोर्टर गिरफ्तार कर लिया। न्यूज चैनल की एमडी और महिला रिपोर्टर पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री परोसने का आरोप है।

हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस के मुताबिक, पी रेवती और बी संध्या पर तेलंगाना सरकार और मुख्यमंत्री रेड्डी की सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग करने के मामले में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने महिल पत्रकार और न्यूज चैनल की एमडी की गिरफ्तारी के लिए राज्य की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है। राव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल गांधी को टैग करते हुए पूछा, क्या यही है आपकी मोहब्बत की दुकान? दो महिला पत्रकारों को गिरफ्तार किया गया, उनका अपराध क्या है?

उस्मानिया यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में भोजन में मिली ब्लेड और कीड़े
उस्मानिया यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में परोसे गए भोजन में ब्लेड और मरे हुए कीड़े मिलने का मामला सामने आया है। इसके विरोध में छात्रों पर प्रदर्शन किया और ठोस कार्रवाई की मांग की। यूनिवर्सिटी के प्राधिकारियों ने मामले की जांच के लिए एक समिति गठित कर दी है।

घटना मंगलवार रात की उस वक्त हुई, जब न्यू गोदावरी हॉस्टल के छात्रों को भोजन परोसा गया। भोजन में रेजर ब्लेड मिलने पर आक्रोशित छात्रों ने बर्तन लेकर परिसर में जमकर नारेबाजी की। एबीवीपी के एक नेता ने दावा किया कि छात्रों को परोसी गई करी में कीड़े, टूटी चूड़ियों के टुकड़े और धागा मिला। मेस कर्मियों ने पहले छात्रों को आश्वासन दिया था कि ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं होंगी, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने कुलपति से इस मुद्दे पर उनकी चिंताओं का समाधान करने की अपील की।

सुधा मूर्ति ने किया तीन भाषा के फॉर्मूले का समर्थन, बोलीं-मुझे 7-8 भाषाएं आती हैं
 राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) में त्रिभाषा नीति का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मेरा हमेशा से मानना रहा है कि कोई भी व्यक्ति कई भाषाएं सीख सकता है। मैं खुद 7-8 भाषाएं जानती हूं। मुझे सीखने में मजा आता है और बच्चे बहुत कुछ सीख सकते हैं।
कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने त्रिभाषा नीति के मुद्दे पर केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में दो भाषा फार्मूले यानी अंग्रेजी और तमिल पर बेहतर शिक्षा दी जा रही है। तीसरी भाषा को अनिवार्य बनाना पूरी तरह से अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी हमें वाणिज्य और विज्ञान की दुनिया से जोड़ती है और तमिल हमारी संस्कृति तथा पहचान को बचाती है। अगर कोई तीसरी भाषा सीखना चाहता है तो वह अपनी मर्जी से सीख सकता है। इसे अनिवार्य बनाने का कोई कारण नहीं है। हम पर तीसरी भाषा थोपना पूरी तरह से अस्वीकार्य है और केंद्र सरकार को अपनी नीतियों को लागू करने में लचीला होना चाहिए।

कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने कहा कि भाजपा को यह समझना चाहिए कि भाषा का मुद्दा संवेदनशील भावनात्मक मामला है। लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली किसी भी चीज को बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए। धर्मेंद्र प्रधान समाज में अनावश्यक रूप से विभाजन पैदा कर रहे हैं। हम विपक्ष में एकता के पक्षधर हैं,और इसीलिए हमने संसद से वॉकआउट किया था। एनईपी (राष्ट्रीय शिक्षा नीति) में भाजपा का छिपा एजेंडा है।

बंगाल सरकार ने शांतिनिकेतन सोनाझुरी हाट में होली आयोजन पर लगाया प्रतिबंध

पश्चिम बंगाल सरकार ने इस साल बीरभूम जिले के शांतिनिकेतन में लोकप्रिय सोनाझुरी हाट पर होली समारोह के आयोजन पर प्रतिबंध लगा दिया है, ताकि वन क्षेत्र में हरियाली को कोई नुकसान न पहुंचे। ए

सोनाझुरी हाट विश्व भारती के शांतिनिकेतन परिसर के पास स्थित है, जो यूनेस्को धरोहर स्थल है। बोलपुर प्रभागीय वन अधिकारी राहुल कुमार ने बुधवार को बताया कि इलाके में कई बैनर लगाए गए हैं, जिनमें लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे वहां न तो वाहन खड़ा करें और न ही रंगों का त्योहार मनाएं। उन्होंने कहा कि आगंतुकों से होली उत्सव का वीडियो न बनाने का भी अनुरोध किया गया है।

कुमार ने कहा कि विभाग प्रतिबंध लागू करने के लिए पुलिस और प्रशासन से सहयोग मांगेगा, लेकिन बेहतर होगा कि लोग खुद ही यहां होली न खेलें। केंद्रीय विश्वविद्यालय विश्वभारती के प्रवक्ता ने कहा कि यूनेस्को धरोहर स्थल के दर्जे को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय के अधिकारी होली पर लाखों लोगों के लिए परिसर क्षेत्र को नहीं खोल सकते।

तेजस लड़ाकू विमान ने 'अस्त्र' मिसाइल का किया परीक्षण
भारत के स्वदेश निर्मित तेजस हल्के लड़ाकू विमान ने बुधवार को स्वदेशी हवा से हवा में मार करने वाली 'अस्त्र' मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, मिसाइल का परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर तट पर किया गया। मंत्रालय ने कहा, सभी प्रणालियों ने सभी मिशन मापदंडों और उद्देश्यों को पूरा करते हुए सटीक प्रदर्शन किया। अस्त्र मिसाइल को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा डिजाइन और विकसित किया है। यह 100 किलोमीटर से अधिक की दूरी पर लक्ष्यों को भेदने में सक्षम है। यह मिसाइल उन्नत मार्गदर्शन और नेविगेशन प्रणालियों से लैस है, जो इसे अधिक सटीकता के साथ लक्ष्यों को तबाह करने में सक्षम बनाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed