फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates 11th Nov North East West South India Elections 2025 Politics Crime Delhi Blast Latest Hindi News

News Updates: दिल्ली में धमाके के बाद गृह मंत्रालय में बड़ी बैठक आज; सेंट्रल रेलवे के नए GM विजय कुमार का निधन

Tue, 11 Nov 2025 03:13 PM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: लव गौर Updated Tue, 11 Nov 2025 03:13 PM IST
विज्ञापन
News Updates 11th Nov North East West South India Elections 2025 Politics Crime Delhi Blast Latest Hindi News
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में सोमवार शाम को लाल किले के पास कार में धमाके के बाद राजधानी दिल्ली सहित देशभर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों अलर्ट मोड पर हैं। दिल्ली में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि यूपी सहित अन्य राज्यों में हाई अलर्ट है। वहीं दिल्ली के लाल किले मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुए धमाके के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने जांच की कमान संभाल ली है। धमाके में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हैं।
विज्ञापन


दिल्ली ब्लास्ट को लेकर गृह मंत्रालय में बड़ी बैठक आज
दिल्ली कार विस्फोट के बाद  रिपोर्ट्स के मुताबिक लालकिले ब्लास्ट को लेकर मंगलवार को गृह मंत्रालय में बड़ी बैठक हो सकती है। बैठक की अध्यक्षता गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। इस हाई लेवल बैठक में सुरक्षा से जुड़े तमाम आला अधिकारियों के मौजूद रहेंगे। देश की शीर्ष एजेंसियां कार विस्फोट की पूरी गहनता से जांच में जुटी है। 
विज्ञापन

वैष्णो देवी मंदिर और जम्मू शहर में सुरक्षा बढ़ाई गई
राजधानी दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर, इसके आधार शिविर कटरा और जम्मू शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "जम्मू क्षेत्र के महत्वपूर्ण इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वैष्णो देवी गुफा मंदिर और कटरा स्थित आधार शिविर में सुरक्षा उपायों को तत्काल मजबूत कर दिया गया है।"

उन्होंने बताया कि जम्मू शहर और उसके आसपास भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रेलवे पटरियों और जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।शीर्ष पुलिस अधिकारियों ने सोमवार रात कटरा में सुरक्षा जांच की। डीआईजी जम्मू-कठुआ शिव कुमार शर्मा ने जम्मू शहर में रात में सुरक्षा निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सेंट्रल रेलवे के नए जीएम विजय कुमार का निधन
सेंट्रल रेलवे के महाप्रबंधक विजय कुमार का मंगलवार तड़के मुंबई में निधन हो गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में नींद के दौरान हार्ट अटैक की आशंका जताई गई है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही कारण पता चलेगा। विजय कुमार को तुरंत जसलोक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह 1988 बैच के इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ मैकेनिकल इंजीनियर्स के अधिकारी थे और उन्होंने 1 अक्तूबर को सेंट्रल रेलवे के महाप्रबंधक का कार्यभार संभाला था।

तमिलनाडु में एलपीजी सिलिंडर लदे ट्रक में भीषण विस्फोट
मंगलवार सुबह अरियालूर जिले के वरनावासी गांव के पास एक एलपीजी सिलिंडर से लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे भीषण आग और धमाके हुए। ट्रक तिरुचिरापल्ली से अरियालूर की ओर जा रहा था। घटना के बाद कई सिलिंडर फट गए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। ट्रक चालक कनकराज (35 वर्ष) घायल हो गया और उसे अरियालूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

तमिलनाडु के CM स्टालिन ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए वेलनेस सेंटर की शुरुआत की
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने राज्य भर में वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल और खुशहाली के लिए 25 ‘अनबुचोलै’ वेलनेस सेंटर की शुरुआत की है। इन सेंटरों का उद्देश्य बुजुर्गों को साथ, स्वास्थ्य सेवाएं और मनोरंजन की सुविधाएं प्रदान करना है। यह पहल मुख्यमंत्री के 10 नवंबर को तिरुचिरापल्ली दौरे के दौरान शुरू की गई।

लॉन्च के बाद मुख्यमंत्री स्टालिन ने स्थानीय लोगों के साथ कैरम खेला, वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत की और महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार पौष्टिक पूरक आहार भी वितरित किए। सरकार की ओर से जारी बयान में बताया गया कि इन सेंटरों में योग, पुस्तकालय, मनोरंजन सुविधाएं और स्किल डेवलपमेंट सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

बंगलूरू एयरपोर्ट पर पकड़ा गया 6.77 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा
10 नवंबर को बंगलूरू कस्टम विभाग के अधिकारियों ने केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बैंकॉक से आए एक यात्री को रोककर उसके पास से 6.77 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया। जब्त किए गए नशीले पदार्थ की कीमत करीब 2.37 करोड़ रुपये बताई गई है। अधिकारियों ने बताया कि यात्री को एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

दिल्ली धमाके के बाद बंगलूरू एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई सुरक्षा
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार धमाके के बाद देशभर के हवाई अड्डों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बंगलूरू के केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी उड़ान से पहले समय पर एयरपोर्ट पहुंचें ताकि सभी सुरक्षा जांच पूरी की जा सके। एयरपोर्ट प्रबंधन ने कहा देशभर में सुरक्षा उपायों को कड़ा किया गया है, इसलिए सभी यात्री अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और समय से एयरपोर्ट पहुंचें।

उन्होंने यह भी सलाह दी कि यात्री अपनी उड़ानों से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क बनाए रखें। एयरपोर्ट प्रशासन ने कहा अगर यात्री समय से पहले पहुंचेंगे तो सुरक्षा जांच और यात्रा की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सकेगी। आपकी सहयोग और समझदारी से हम आपकी यात्रा को सुरक्षित और सुगम बना सकते हैं।

विज्ञापन

डेटिंग ऐप पर मिली महिला ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर को बेहोश कर लूटा
बंगलूरू में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ डेटिंग ऐप पर हुई दोस्ती महंगी पड़ गई। पुलिस के अनुसार, 26 वर्षीय युवक को एक महिला ने बेहोश कर करीब 6.89 लाख रुपये के गहने और नकदी लूट ली। दोनों की मुलाकात करीब दो महीने पहले एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। 1 नवंबर को दोनों इंडिरानगर स्थित एक रेस्टोरेंट में मिले, जहां उन्होंने साथ में शराब पी। देर रात होने पर महिला ने कहा कि वह अपने पीजी वापस नहीं जा सकती, इसलिए युवक से होटल बुक करने को कहा।

होटल पहुंचने के बाद दोनों ने खाना ऑनलाइन ऑर्डर किया। इस दौरान महिला ने उसे ऐसा पानी दिया जिसमें नशीला पदार्थ मिलाया गया था। युवक के बेहोश होते ही महिला सोने की चेन, कंगन और नकदी लेकर फरार हो गई। जब युवक को होश आया तो महिला और उसका सामान गायब था। बाद में उसने इंडिरानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और महिला की पहचान कर ली गई है। आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed