फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates 10th july North East West South India Politics Crime National News In Hindi

Updates: स्वास्थ्य मंत्रालय में प्रधान सलाहकार बनीं डॉ. स्वामीनाथन; ओडिशा में बदमाशों ने 12 लाख लूटे

Wed, 10 Jul 2024 02:04 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 10 Jul 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
News Updates 10th july North East West South India Politics Crime National News In Hindi
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala

स्वास्थ्य मंत्रालय में प्रधान सलाहकार बनीं डॉ. स्वामीनाथन

विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की पूर्व मुख्य वैज्ञानिक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन को भारत सरकार ने प्रधान सलाहकार के तौर पर नियुक्त किया है। उन्हें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी है। 2015 से 2017 तक नई दिल्ली स्थित भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की महानिदेशक रहीं डॉ. सौम्या स्वामीनाथन बाल रोग विशेषज्ञ होने के साथ साथ टीबी और एचआईवी संक्रमण को लेकर उनका करीब 30 वर्ष से भी अधिक अनुभव है।

महाराष्ट्र विधानसभा में सात रेलवे स्टेशनों का नाम बदलने का प्रस्ताव पारित 
महाराष्ट्र विधानसभा में मंगलवार को सर्वसम्मति से मुंबई लोकल ट्रेन नेटवर्क पर सात स्टेशनों का नाम बदलने का प्रस्ताव पारित किया गया। इनमें करी रोड स्टेशन का नाम लालबाग, सैंडहर्स्ट रोड का नाम डोंगरी, मरीन लाइन्स का नाम मुंबादेवी और चर्नी रोड का नाम गिरगांव रखा जाएगा। इसके अलावा, कॉटन ग्रीन स्टेशन का नाम कालाचौकी, डॉकयार्ड रोड का नाम मझगांव और किंग्स सर्कल का नाम तीर्थंकर पार्श्वनाथ रखा जाएगा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के नेतृत्व वाली राकांपा की महायुति सरकार अब नए नामों को मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को सौंपेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

झारखंड: भाजपा महिला मोर्चा प्रवक्ता के घर में चोरी 
मेदिनीनगर (झारखंड): झारखंड के पलामू जिले में भाजपा की महिला मोर्चा की राज्य इकाई की प्रवक्ता लवली गुप्ता के घर से चोरों ने 20 लाख रुपये से अधिक के गहने और एक लाख रुपये नकद चुरा लिए। घटना मेदिनीनगर में हुई जब गुप्ता और उनका परिवार रविवार को रांची में था। मेदिनीनगर के एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद ने कहा कि चोरों का पता लगाने में सहायता के लिए खोजी कुत्तों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

विज्ञापन

स्कूल नौकरी घोटाला: सीबीआई ने ओएमआर शीट की तलाश में खंगाला कंपनी कार्यालय
पश्चिम बंगाल के स्कूल भर्ती घोटाले में सीबीआई के अधिकारियों ने मंगलवार को कोलकाता स्थित एक निजी कंपनी के कार्यालय में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान कंप्यूटर और साइबर विशेषज्ञों के साथ सीबीआई जासूसों की एक टीम ने 2014 के शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में इस्तेमाल की गई ऑप्टिकल मार्क रिकॉग्निशन (ओएमआर) शीट और कुछ दस्तावेजों की तलाश की। अधिकारी ने कहा, कुछ दस्तावेज जब्त किए गए हैं, जिनका विवरण हमारी जांच के लिए साझा नहीं किया जा सकता है।

ओडिशा: बदमाशों ने फायरिंग कर पेट्रोल पंप कर्मचारी से 12 लाख लूटे
ओडिशा के बालासोर जिले में मंगलवार को बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप कर्मचारी पर गोली चलाकर उससे 12 लाख रुपये नकदी से भरा बैग छीन लिया। कर्मचारी के पैर में गोली लगी, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि घटना जिले के खैरा थाना क्षेत्र के बरटाना में उस समय घटी जब पेट्रोल पंप के दो कर्मचारी बैंक में पैसा जमा करने मोटरसाइकिल से बरटाना गए थे। उन्होंने बताया कि बैंक के सामने कुछ बदमाशों ने उन पर गोली चलाई और बैग छीन लिया। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। शुरुआती जांच में पता चला है कि छह बदमाश दो मोटरसाइकिलों पर आए थे। उन्हें बैंक में जमा कराने के लिए ले जाए जा रहे पैसे की पहले से जानकारी थी। पुलिस ने अपराधियों की तलाश में अभियान शुरू कर दिया है।

आंध्र प्रदेश: सीएम नायडू ने सिंचाई परियोजनाओं के लिए विश्व बैंक से समर्थन मांगा
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को अमरावती में विश्व बैंक के अधिकारी ब्रेटन वुड्स इंस्टीट्यूशंस की सुमिला गुलयानी, जोप स्टौटजेसडिज्क, राजगोपाल सिंह और अन्य से मुलाकात की। उनसे राज्य में कई सिंचाई परियोजनाओं के लिए समर्थन देने का अनुरोध किया।

सीएम नायडू ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, एक सार्थक बैठक हुई। लंबित सिंचाई परियोजनाओं, नदी बेसिन योजना, बांध सुरक्षा, ग्रामीण क्षेत्रों में दीर्घकालिक जल सुरक्षा, जल आपूर्ति और स्वच्छता के लिए बाढ़ प्रबंधन को पूरा करने में विश्व बैंक से मदद के लिए अनुरोध किया गया। उन्होंने कहा कि विश्व बैंक टीम ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

शौर्य डोभाल प्रतिष्ठित वर्ल्ड एकेडमी ऑफ आर्ट एंड साइंस के फेलो चुने गए
 वर्ल्ड एकेडमी ऑफ आर्ट एंड साइंस ने शौर्य डोभाल को फेलो चुना है। यह सम्मान डोभाल को वैश्विक विचार नेतृत्व और नीति नवाचार में उनके महत्वपूर्ण योगदान को ध्यान में रखते हुए दिया गया है।

अल्बर्ट आइंस्टीन, रॉबर्ट ओपेनहाइमर और जोसेफ रोटब्लाट जैसी प्रख्यात हस्तियों की ओर से स्थापित एकेडमी अंतरराष्ट्रीय थिंक टैंक है, जो मानवता के सामने आने वाली जटिल चुनौतियों का समाधान करने के लिए समर्पित है। उल्लेखनीय है कि पूर्व सदस्यों में भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, जिन्हें मानद फेलो के रूप में चुना गया था और भारतीय परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विक्रम साराभाई शामिल हैं। शौर्य ने कहा, वर्ल्ड एकेडमी ऑफ आर्ट एंड साइंस के फेलो के रूप में नामित होना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं मानवता की बेहतरी के लिए अंतःविषय संवाद को बढ़ावा देने और स्थायी समाधान खोजने के एकेडमी के मिशन में योगदान देने के लिए तत्पर हूं।  

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को तिलापिया मछली खाने से कैंसर होने वाली अफवाहों को खारिज कर दिया। उन्होंने लोगों से बिना किसी डर के इसे खाने का आग्रह किया। वहीं, सीएम ने अधिकारियों की भी क्लास लगाई। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि इस अफवाह को फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई? इसके अलावा, सीएम बनर्जी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 'जल भरो, जल धरो' योजना के तहत तिलापिया मछली को तालाबों में छोड़ा जाए। 

पीएचडी स्कॉलर को नाबालिगों के यौन शोषण में पांच उम्रकैद
तमिलनाडु के तंजावुर की विशेष अदालत ने नाबालिगों का यौन उत्पीड़न करने और पैसा कमाने के लिए इनके वीडियो इंटरनेट पर डालने के जुर्म में पीएचडी स्कॉलर को पांच आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पांचों उम्रकैद की सजाएं एकसाथ चलेगी।

तमिलनाडु के पीएचडी स्कॉलर विक्टर जेम्स राजा (35) को यौन अपराध बाल संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत यौन उत्पीड़न के पांच मामलों में सजा के साथ 6,54,000 रुपये का जुर्माना भी देना होगा। विशेष पॉक्सो अदालत ने दोषी को हर पीड़ित को चार लाख रुपये हर्जाना देने का निर्देश दिया। अधिकारियों के अनुसार, सीबीआई ने 14 महीने पहले राजा के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। बीते साल मई में सीबीआई ने राजा को आठ बच्चों का यौन शोषण करने और उनके अश्लील वीडियो इंटरनेट पर बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। वह चार साल से बच्चों का यौन शोषण कर रहा था। वह 12 साल से कम उम्र के बच्चों को ही निशाना बनाता था। सीबीआई ने इंटरपोल से बच्चों के अश्लील वीडियो की जानकारी मिलने के बाद उसे गिरफ्तार किया था।

हिंसाग्रस्त मणिपुर में पिछले 24 घंटों में चलाए गए महत्वपूर्ण अभियान में पांच संदिग्ध कुकी उग्रवादियों को हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटकों के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस बीच कुकी बहुल इलाके में बुधवार को 12 घंटे के बंद की घोषणा की गई है।

अधिकारियों ने मंगलवार को पुष्टि की कि कार्रवाई में केंद्रीय और राज्य सुरक्षा बल दोनों शामिल थे। सूत्रों के मुताबिक खुफिया जानकारी के आधार पर, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), असम राइफल्स और राज्य सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने मंगलवार सुबह करीब 4.30 बजे मणिपुर के कांगपोकपी जिले के न्यू कीथेल्मनबी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हेंगजोल गांव में एक अभियान शुरू किया। छापेमारी में तीन संदिग्ध उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed