फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   news updates 10 march west bengal mamata banerjee pm modi crime politics

News Updates: इफ्तार के बहाने साथ दिखे इंडिया ब्लॉक के नेता, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे हुए शामिल

Tue, 10 Mar 2026 10:12 PM IST
Nitin Gautam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitin Gautam Updated Tue, 10 Mar 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
news updates 10 march west bengal mamata banerjee pm modi crime politics
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इफ्तार पार्टी में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के घर पर आयोजित हुआ। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम की जानकारी साझा की। इस खास मौके पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और इंडिया (INDIA) गठबंधन के साथी दलों के नेता भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में विभागों का फेरबदल, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कानून विभाग की जिम्मेदारी संभाली
पश्चिम बंगाल में विभागों का फेरबदल हुआ है। इस फेरबदल के तहत मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के कानून विभाग का अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया है। सोमवार को जारी एक अधिसूचना के अनुसार, मुख्यमंत्री अब कानून विभाग की जिम्मेदारी भी देखेंगी। अभी तक बंगाल सरकार के मंत्री मलय घटक श्रम विभाग के साथ-साथ कानून विभाग का कार्यभार संभाल रहे थे। अब घटक पूरी तरह से श्रम विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन


यह फेरबदल राज्य सचिवालय द्वारा जारी एक संशोधित आवंटन के तहत किया गया है। इस बीच, तृणमूल कांग्रेस के नेता बाबुल सुप्रियो, जिन्हें हाल ही में राज्यसभा के लिए चुना गया है, अब राज्य मंत्रिमंडल का हिस्सा नहीं रहेंगे। उनके मंत्रिमंडल से हटने के साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी, औद्योगिक पुनर्निर्माण और सार्वजनिक उद्यम जैसे विभाग खाली हो गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि इन विभागों का कार्यभार तब तक मुख्यमंत्री के पास रहेगा जब तक कि नए सिरे से आवंटन नहीं हो जाता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

IDFC: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में एक और घोटाला, 116 करोड़ रुपये की फर्जी एफडी का खुलासा

हरियाणा में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का एक और घोटाला सामने आया है। मामला चंडीगढ़ नगर निगम के नाम से 116.84 करोड़ रुपये की फर्जी फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) रसीद जारी करने का है। नगर निगम की शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लि. से निगम को फंड ट्रांसफर करते समय आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में विशेष खाता खोला गया था। इस खाते के आधार पर बैंक मैनेजर ऋभव ऋषि की ओर से कुछ एफडीआर जारी की गई थीं। जांच में एफडीआर फर्जी पाई गईं। इनकी राशि 116.84 करोड़ रुपये बताई गई है।

जांच के दौरान आईडीएफसी बैंक ने पुलिस को बताया कि निगम के खाते में पूरी राशि वापस जमा कर दी गई है। बताया जा रहा है कि करीब दो महीने पहले यह गड़बड़ी हुई थी। इसके बाद निगम प्रशासन ने हाल ही में पुलिस को शिकायत दी, जिस पर सोमवार को मामला दर्ज किया गया। पुलिस अब बैंक और निगम के कर्मचारियों व अधिकारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। मामले में बैंक के कुछ कर्मचारी और अधिकारी भी रडार पर हैं। संवाद

590 करोड़ के घोटाले में पहले से केस दर्ज
  • पुलिस अधिकारियों ने बताया, हरियाणा में आईडीएफसी बैंक से जुड़े 590 करोड़ रुपये के घोटाले में पहले ही एफआईआर दर्ज हो चुकी है।
  • इसमें बैंक के पूर्व मैनेजर ऋभव ऋषि को गिरफ्तार किया गया था।
  • मौजूदा मामले में भी ऋभव का नाम सामने आ रहा है।

सैन्य अभ्यास : पूर्वी अफ्रीका में भारतीय सेनाएं दिखाएंगी पराक्रम

भारत और पूर्वी अफ्रीका के देश सेशेल्स के बीच सैन्य संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए संयुक्त सैन्य अभ्यास 'लामितिये' का आगाज हो गया। 20 मार्च तक चलने वाला यह अभ्यास सेशेल्स के मुख्य द्वीप माहे स्थित सेशेल्स रक्षा अकादमी में आयोजित किया जा रहा।

रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार इस बार का युद्धाभ्यास बेहद खास है, क्योंकि इसमें भारतीय सशस्त्र बलों की तीनों सेवाएं (थल सेना, नौसेना और वायु सेना) भाग ले रही हैं। क्रेओल भाषा में लामितिये का अर्थ दोस्ती होता है। इस 11वें संस्करण में भारतीय दल का प्रतिनिधित्व असम रेजिमेंट के जवानों के साथ-साथ नौसेना का आईएनएस त्रिकंड और वायु सेना का सी-130 विमान कर रहे हैं। मंत्रालय ने बताया कि इस साझा अभ्यास का मुख्य उद्देश्य अर्ध-शहरी वातावरण में शांति अभियानों व उप-पारंपरिक अभियानों के दौरान दोनों देशों के बीच समन्वय और तालमेल को बढ़ाना है।

प्रशिक्षण में फील्ड ट्रेनिंग, कॉम्बैट चर्चा और केस स्टडीज शामिल
12 दिवसीय इस प्रशिक्षण में फील्ड ट्रेनिंग, कॉम्बैट चर्चा और केस स्टडीज शामिल होंगी। अभ्यास के दौरान दोनों सेनाएं नई पीढ़ी के उपकरणों और तकनीक का प्रदर्शन करते हुए सामरिक खतरों से निपटने के लिए संयुक्त ड्रिल करेंगी। 2001 से हर दो वर्ष में आयोजित होने वाला यह अभ्यास न केवल दोनों देशों के सैन्य कौशल को साझा करने का मंच है, बल्कि यह हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा और आपसी विश्वास को भी मजबूत करता है।

गुलाम नबी आजाद ने किया एक देश एक चुनाव का समर्थन

कांग्रेस के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद ने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के एक साथ चुनाव कराने के प्रस्ताव का सोमवार को पुरजोर समर्थन किया और कहा कि ऐसा कदम देश के हित में होगा, समय बचाएगा, शासन व्यवस्था में सुधार लाएगा और विकास को गति देगा। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के एक साथ चुनाव कराने से संबंधित विधेयकों की जांच कर रही संसद की संयुक्त समिति (जेपीसी) के समक्ष पेश हुए आजाद ने यह भी कहा कि वे 1983 से ही एक साथ चुनाव के समर्थक रहे हैं, जब इंदिरा गांधी सरकार सत्ता में थी। जेपीसी की सोमवार को संसद भवन एनेक्सी में हुई बैठक के बाद समिति के अध्यक्ष पीपी चौधरी ने कहा कि एक देश एक चुनाव राष्ट्रीय हित में है। एजेंसी
इसका राजनीतिक हित से कोई लेना-देना नहीं है।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने पुराने अनुभव का हवाला देते हुए कहा कि समय के साथ चुनावों की संख्या कई गुना बढ़ गई। उस समय कांग्रेस के कई राज्यों के प्रभारी महासचिव के तौर पर उन्हें राज्यों में होने वाले चुनावों की प्रक्रिया में शामिल होना पड़ता था। उन्होंने कहा, अक्सर ऐसा होता था कि एक चुनाव समाप्त होते ही दूसरा चुनाव आ जाता था। चुनाव प्रक्रिया कभी खत्म नहीं होती थी। यह बहुत मुश्किल था।
 

थल सेना प्रमुख का फर्जी वीडियो प्रसारित

पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल द्वारा भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी का एक डीपफेक वीडियो प्रसारित किया जा रहा है। पीआईबी फैक्ट चेक ने सोमवार को इस वीडियो को पूरी तरह फर्जी बताते हुए जनता को आगाह किया है। भ्रामक वीडियो में दावा किया गया है कि जनरल द्विवेदी ने ईरानी जहाज और इस्राइल के साथ रणनीतिक सौदे को लेकर कोई बयान दिया है। पीआईबी ने स्पष्ट किया कि सेना प्रमुख ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। यह वीडियो एआई तकनीक का उपयोग कर दुर्भावनापूर्ण तरीके से तैयार किया गया है ताकि जनता को गुमराह किया जा सके। 

हैदराबाद : सेवानिवृत्त जज को डिजिटल अरेस्ट कर एक करोड़ रुपये ठगे

साइबर ठगों ने एक 69 वर्षीय सेवानिवृत जिला जज को डिजिटल अरेस्ट कर एक करोड़ रुपये से अधिक की रकम ठग ली। पुलिस ने सोमवार को बताया कि मलकाजगिरि निवासी 69 वर्षीय पूर्व जज को करीब एक सप्ताह पहले ठगों ने डिजिटल अरेस्ट की धमकी दी थी। जालसाजों ने दावा किया कि उनका मोबाइल नंबर महिला तस्करी और अन्य अपराधों में लिप्त पाया गया है। कानूनी कार्रवाई के डर से पीड़ित ने ठगों के खातों में एक करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर कर दी। तीन दिन पहले ठगी का अहसास होने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार, इस स्कैम में अपराधी कानून प्रवर्तन अधिकारी बनकर लोगों को डराते हैं और दबाव बनाकर पैसे ऐंठ लेते हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed