फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates 1 January PM Modi North East West South India Politics Crime Latest National Hindi News

Updates: पीएम वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन; कर्नाटक में बर्थडे संदेश भेजने पर हत्या

Thu, 01 Jan 2026 10:21 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 01 Jan 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
News Updates 1 January PM Modi North East West South India Politics Crime Latest National Hindi News
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 जनवरी को राजकोट शहर में वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन (वीजीआरसी) का उद्घाटन करेंगे। राज्य के कृषि मंत्री एवं सरकार के प्रवक्ता जीतू वाघाणी ने बताया कि कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र पर केंद्रित यह दो दिवसीय सम्मेलन 11 और 12 जनवरी को राजकोट स्थित मारवाड़ी विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


वाघाणी ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य क्षेत्र में उभरते आर्थिक, औद्योगिक और सांस्कृतिक अवसरों को प्रदर्शित करना और उन पर प्रकाश डालना है। इस आयोजन के लिए 6,000 से अधिक लोगों ने पंजीकरण करा लिया है और 21 देशों के प्रतिनिधियों एवं व्यापारिक हस्तियों के भाग लेने की उम्मीद है।
विज्ञापन


कर्नाटक: महिला को बर्थडे मैसेज भेजने पर युवक की चाकू मारकर हत्या
कर्नाटक में एक 28 साल के युवक की एक महिला को बर्थडे मैसेज भेजने पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक उडेवा गांव के रहने वाले मंजूनाथ पर बुधवार शाम को तारिकेरे तालुक के अत्तिगनालु गांव में किरण, वेणु, अप्पू और मनु ने कथित तौर पर हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकमंगलूर एसपी ने पत्रकारों को बताया, "हमें पता चला है कि किरण, वेणु, अप्पू और मनु ने किरण की बहन को उसके जन्मदिन पर बधाई देने के लिए मंजूनाथ को चाकू मारा।" अधिकारी ने बताया कि किरण ने मंजूनाथ को अत्तिगनालु अंडरपास पर मिलने के लिए बुलाया था, जहां झगड़ा हुआ और मंजूनाथ को चाकू मार दिया गया।

अमाथे ने कहा, "किरण ने मंजूनाथ से अपनी बहन को मैसेज भेजने के बारे में पूछा। किरण की बहन और मंजूनाथ एक-दूसरे को जानते थे, और किरण ने पहले भी उसे उससे बात न करने की चेतावनी दी थी।" उन्होंने आगे कहा कि सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फ्लाइट में दो महिला क्रू से अभद्रता...हंगामा, इमरजेंसी गेट खोलने का भी प्रयास
इंदौर एयरपोर्ट पर इंडिगो की एक फ्लाइट में एक यात्री की ओर से महिला क्रू मेंबर और अन्य यात्रियों के साथ बदतमीजी करने का मामला सामने आया है। यात्री ने इमरजेंसी गेट खोलने का प्रयास भी किया। क्रू मेंबर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। मामला सोमवार रात का बताया जा रहा है, जब इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6ई-6002 इंदौर एयरपोर्ट पर खड़ी थी। इसी दौरान सीट नंबर 29 पर बैठे यात्री ने दो महिला क्रू मेंबर याशी और रिया के साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। महिला क्रू मेंबर ने ड्यूटी ऑफिसर शरीफ कुरैशी को बुलाकर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचने पर यात्री ने कहा कि फ्लाइट पहले ही दो घंटे लेट है और वह अब फ्लाइट से उतरना चाहता है। समझाने के प्रयास पर यात्री गाली-गलौज करने लगा।

ऑपरेशन सिंदूर में सेवा पदक से सम्मानित एयर मार्शल नागेश होंगे नए उप-प्रमुख
भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के शीर्ष नेतृत्व में अहम बदलाव हो रहा है। अनुभवी और जांबाज फाइटर पायलट एयर मार्शल नागेश कपूर बृहस्पतिवार को वायु सेना के नए उप-प्रमुख का पदभार संभालेंगे। वर्तमान में वे गांधीनगर स्थित दक्षिण-पश्चिमी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

एयर मार्शल कपूर का कॅरियर उपलब्धियों से भरा रहा है। इसी वर्ष ऑपरेशन सिंदूर में उनकी उत्कृष्ट भूमिका के लिए उन्हें सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया गया। उनके नेतृत्व में ही मई में पाकिस्तानी एयर बेसों पर सटीक और प्रभावी कार्रवाई की गई थी, जिससे दुश्मन को भारी नुकसान पहुंचा था। 6 दिसंबर 1986 को वायु सेना के फाइटर स्ट्रीम में कमीशन पाने वाले एयर मार्शल कपूर को 3400 घंटों से अधिक उड़ान का अनुभव है। वे पाकिस्तान में डिफेंस अटैचे की कूटनीतिक जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। प्रशिक्षण कमान और वायु सेना मुख्यालय के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए उन्होंने वायु सेना के आधुनिकीकरण में अहम भूमिका निभाई है। उनकी नियुक्ति से वायु सेना की परिचालन क्षमताओं को नई धार मिलने की उम्मीद है।

इसरो का एसएसएलवी के तीसरे चरण का सफल ग्राउंड परीक्षण
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) की सॉलिड मोटर स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी में लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान (एसएसएलवी) के तीसरे चरण के उन्नत संस्करण का सफल ग्राउंड परीक्षण किया। एसएसएलवी इसरो की ओर से विकसित तीन-चरणीय, पूर्णत: ठोस-ईंधन प्रक्षेपण यान है, जिसे औद्योगिक उत्पादन के अनुकूल बनाया गया है। यह दो प्रक्षेपणों के बीच कम समय में तैयारी पूरी कर मांग के अनुसार प्रक्षेपण की जरूरतें पूरी कर सकता है। इसरो के मुताबिक, ऊपरी चरण या तीसरे चरण की ठोस मोटर, प्रक्षेपण यान को चार किलोमीटर प्रति सेकंड तक का वेग प्रदान करती है और चरण के निष्क्रिय द्रव्यमान को सीमित करने के लिए इसमें मोनोलिथिक कंपोजिट मोटर केस और फ्री-स्टैंडिंग नोजल डाइवर्जेंट का उपयोग किया गया है।

इसरो ने कहा कि ग्राउंड परीक्षण ने लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान के चरण-तीन (एसएस3) के उस उन्नत संस्करण को मान्य किया जिसमें कार्बन-एपॉक्सी मोटर केस लगाया गया है। इससे चरण का द्रव्यमान उल्लेखनीय रूप से कम हुआ है और इसके परिणामस्वरूप एसएसएलवी की पेलोड क्षमता 90 किलोग्राम बढ़ी है।

असम में जादू-टोने के संदेह में दंपती को जिंदा जलाकर मार डाला
असम के कार्बी आंगलोंग जिले में जादू- टोना करने के संदेह में ग्रामीणों ने एक जोड़े को जिंदा जला दिया। यह घटना मंगलवार की रात हावराघाट इलाके के नंबर 1 बेलोगुड़ी मुंडा गांव में हुई। मारे गए दंपती की पहचान 43 वर्षीय गार्डी बिरोवा और मीरा बिरोवा (33) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, गांव के कुछ लोगों ने पहले दोनों पर धारदार हथियारों से हमला किया और फिर उनके घर में आग लगा दी, जिससे दोनों की मौत हो गई।  एक अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। उन्होंने कहा, यह इलाका अब भी अंधविश्वास की चपेट में है। लोग अफवाहों पर विश्वास कर लेते हैं और दूसरों को नुकसान पहुंचाते हैं। आरोपियों की धर-पकड़ के प्रयास जारी हैं।

मणिपुर के काकचिंग में हथियार और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि मणिपुर के काकचिंग जिले में छह हथियार और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि यह सामान बुधवार को जिले के वाबागई नातेखोंग तुरेनमेई इलाके से बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि जब्त किए गए हथियारों में एक एम-16 राइफल, एक एसएलआर, एक सिंगल-बैरल बंदूक, दो सिंगल-बैरल बोल्ट-एक्शन राइफलें और एक 7.65 मिमी पिस्तौल शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि बरामद विस्फोटकों और गोला-बारूद में 10 ग्रेनेड, चार डेटोनेटर, दो बाजूबंद, लगभग 3 किलोग्राम वजन का एक आईईडी, एक गोला, एक 51 मिमी मोर्टार बम, छह आंसू गैस के गोले और 71 जिंदा कारतूस शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान एक क्वाडकॉप्टर ड्रोन और उससे संबंधित सहायक उपकरण भी जब्त किए गए। पुलिस ने कहा कि सुरक्षा बल जिलों के सीमावर्ती और संवेदनशील क्षेत्रों में तलाशी और क्षेत्र नियंत्रण अभियान जारी रखे हुए हैं।

बिहार के बेगूसराय जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक वांछित नक्सली मारा गया। मृतक की पहचान दयानंद मलाकर के रूप में हुई है, जिस पर 50 हजार रुपये का इनाम था। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान उसके दो साथी गिरफ्तार किए गए। मौके से हथियार और कारतूस भी बरामद हुए हैं।

नकली बीज बेचने वालों पर सख्त कानून लाएगी सरकार
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सरकार जल्द ही नकली बीज और कीटनाशकों के खिलाफ सख्त कानून लाएगी। इस कानून के तहत फसल खराब होने पर कंपनियों को किसानों को पूरा मुआवजा देना होगा। उन्होंने महाराष्ट्र को कृषि विकास के लिए 367 करोड़ रुपये जारी करने की भी घोषणा की।

ओडिशा में गैराज से दो युवकों के शव बरामद
ओडिशा के कटक जिले में एक गैराज से दो युवकों के शव मिले हैं। दोनों के शरीर पर चोट के निशान हैं और शव रस्सी से बंधे हुए थे। पुलिस को शक है कि दोनों को यातना देकर मार डाला गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

अल्पसंख्यकों पर हमले गंभीर चिंता का विषय
गोवा और दमन के आर्चबिशप फेलिप नेरी कार्डिनल फेराओ ने कहा कि देश में अल्पसंख्यक समुदायों में असुरक्षा बढ़ रही है। उन्होंने क्रिसमस के दौरान ईसाइयों पर हुए हमलों पर चिंता जताते हुए कहा कि यह घटनाएं संविधान और देश की सांस्कृतिक मूल्यों के खिलाफ हैं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

भक्तों ने दान की टीटीडी को 78 लाख रुपये की दवाएं
हैदराबाद के भक्तों ने बृहस्पतिवार को तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) को 78 लाख रुपये की दवाएं दान कीं। टीटीडी तिरुपति में मशहूर हिंदू मंदिरों में से एक श्री वेंकटेश्वर मंदिर का आधिकारिक संरक्षक है। यह दवाइयां चक्रधर और शिवरंजनी ने टीटीडी के अध्यक्ष बीआर नायडू को सौंपीं। अब इन दान की दवाओं का इस्तेमाल टीटीडी के चलाए जा रहे अस्पतालों में तीर्थयात्रियों और मरीजों को दी जाने वाली मेडिकल सेवाओं में किया जाएगा। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम तिरुपति में श्री वेंकटेश्वर मंदिर का आधिकारिक संरक्षक है, जो दुनिया के सबसे अमीर हिंदू मंदिरों में से एक है।

एयर मार्शल नागेश कपूर ने संभाला वायुसेना उपप्रमुख का पदभार
एयर मार्शल नागेश कपूर ने गुरुवार को भारतीय वायु सेना के उपप्रमुख के रूप में कार्यभार संभाल लिया। इस नियुक्ति से पहले वे दक्षिण पश्चिमी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में सेवाएं दे रहे थे। उन्होंने एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी का स्थान लिया है, जो देश की चार दशकों तक सेवा करने के बाद बुधवार को सेवानिवृत्त हुए।

वायु सेना ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जानकारी दी कि दिसंबर 1986 में फ्लाइंग ब्रांच में नियुक्त हुए कपूर को विभिन्न लड़ाकू और प्रशिक्षक विमानों को उड़ाने का व्यापक अनुभव है। वायु भवन में कार्यभार संभालने के बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

डीजे पार्टी के दौरान पुलिस और वामपंथी संगठनों के युवा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प
तिरुवनंतपुरम के शंकुमुगहम इलाके में नए साल के मौके पर आयोजित एक डीजे पार्टी के दौरान पुलिस और वामपंथी संगठनों के युवा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। पुलिस के अनुसार, यह कार्यक्रम एक निजी कंपनी की ओर से आयोजित किया गया था, जिसमें स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया के कार्यकर्ता भीड़ नियंत्रित करने के लिए वालंटियर के रूप में मौजूद थे। सुरक्षा कारणों से आधी रात के बाद सभी कार्यक्रम बंद करने के निर्देश दिए गए थे और पुलिस बल तैनात किया गया था। बावजूद इसके कार्यक्रम जारी रहा, जिसके बाद पुलिस ने आयोजकों से डीजे पार्टी रोकने को कहा।

पुलिस के हस्तक्षेप के बाद कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच बहस बढ़ गई, जो बाद में झड़प में बदल गई। पुलिस का कहना है कि जब कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम बंद करने से इनकार किया, तो उन्हें वहां से हटाया गया। वहीं, डीवाईएफआई नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कई युवक घायल हुए। दोनों संगठनों ने तिरुवनंतपुरम के पुलिस आयुक्त से शिकायत करने का फैसला किया है। वलियाथुरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed