फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News that primarily under focus today, updates on amar ujala dot com

आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अमर उजाला डॉट कॉम पर मिलेगा अपडेट

Wed, 09 Jan 2019 06:31 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Wed, 09 Jan 2019 06:31 AM IST
विज्ञापन
News that primarily under focus today, updates on amar ujala dot com

10 फीसदी आरक्षण विधेयक लोकसभा से पास, राज्यसभा में असल परीक्षा आज

विज्ञापन


सभी धर्मों के सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को दस फीसदी आरक्षण देने के लिए 124वां संविधान संशोधन विधेयक मंगलवार को लोकसभा में पास हो गया। इसके पक्ष में 323 और विरोध में केवल तीन वोट पड़े। इसके साथ ही लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। 

पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन



'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर रोक लगाने की मांग, हाईकोर्ट में सुनवाई आज

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पर बनी फिल्म एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर पर रोक लगाने की मांग पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से की गई है। इस संबंध में फिरोजपुर निवासी अनुमित सिंह द्वारा दायर जनहित याचिका पर आज सुनवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर



आलोक वर्मा दर्ज कर सकते हैं नई एफआईआर, तबादले पर ले सकते हैं फैसले  

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर निदेशक की कुर्सी पर बहाल हुए आलोक वर्मा का भविष्य दरअसल प्रधानमंत्री, चीफ जस्टिस और सबसे बड़े विपक्षी दल के नेता वाली सलेक्ट कमेटी तय करेगी। अब वर्मा समेत सभी की नजर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक एक हफ्ते के भीतर बैठने वाली उसी कमेटी पर होगी।

पढ़ें पूरी खबर


अयोध्या मामले पर 5 जजों की संविधान पीठ का गठन, कल होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले की सुनवाई के लिए पांच सदस्यीय संविधान पीठ का गठन कर दिया। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ 10 जनवरी से मामले की सुनवाई करेगी। 

पढ़ें पूरी खबर


खतरे में इसरो की सुरक्षा, एलआईयू ने भेजी खुफिया रिपोर्ट

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) के राजधानी के कुर्सी रोड स्थित केंद्र की सुरक्षा खतरे में है। एलआईयू ने डीएम व एसएसपी को रिपोर्ट भेजकर इस संस्थान में आतंकी घुसपैठ की आशंका जताई है। यही नहीं, संस्थान की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ ने भी नगर निगम को पत्र लिखकर संस्थान के सामने और आसपास बाउंड्रीवॉल के किनारे से अवैध कब्जे हटवाने का आग्रह किया है।

पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed