फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News roundup: President is not king, we will bring Ramrajya

न्यूज राउंडअप: हाईकोर्ट ने कहा 'राष्ट्रपति राजा नहीं', केशव बोले ‘रामराज’स्थापित करेंगे

Wed, 20 Apr 2016 08:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 20 Apr 2016 08:54 PM IST
सार

  • एक मई को पुणे में ही होगा मैच
  • घूस के लिए पूड़ीवाले को पीटने पर चौकी इंचार्ज और सिपाही सस्पेंड

विज्ञापन
News roundup: President is not king, we will bring Ramrajya
प्राइमटाइम न्‍यूूज

विस्तार

नैनीताल हाईकोर्ट में राष्ट्रपति शासन पर दोनों पक्षों की दलीलें पूरी हो गई। अब कल यानी गुरुवार को दलीलें पूरी होने पर यह संभावना जताई जा रही है। साथ ही गुरुवार को फैसला आ सकता है। सुनवाई के लिए कोर्ट ने गुरुवार को दोपहर दो बजे का समय दिया है।

विज्ञापन


बुधवार को सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने उत्तराखंड में लगे राष्ट्रपति शासन पर कड़ा रुख अख्तियार किया। कोर्ट ने कहा कि राष्ट्रपति राजा नहीं हैं। हाईकोर्ट के इस रवैये से उत्तराखंड में लगे राष्ट्रपति शासन को गलत ठहराए जाने की संभावना प्रबल हो गई है।
विज्ञापन


सुनवाई में मुख्य न्यायाधीश ने कहा की पूर्ण शक्ति किसी को भी भ्रष्ठ कर सकती है और राष्ट्रपति भी गलत हो सकते हैं। ऐसे में उनके फैसलों की समीक्षा हो सकती है। उन्होंने कहा की सभी न्यायालयों के आदेशों के न्यायिक रिव्यू का अधिकार भारत के न्यायालयों को है। बहस के दौरान जजों की सख्ती और तथ्यों से ऐसी संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, याचिकाकर्ता हरीश रावत के अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने न्यायलय से कहा की विधानसभा अध्यक्ष के बिल स्वीकृत कहने और राज्यपाल के विवादित कहने से राष्ट्रपति शासन नहीं लगाया जा सकता।

बुधवार को सुनवाई में अपनी दलील पेश करते हुए हाईकोर्ट में असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कहा की गोपनीय कागजों के अनुसार नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट द्वारा राज्यपाल को लिखे ख़त में कहा गया था की 27 विधायकों ने फ्लोर टेस्ट की मांग की थी जबकि 9 बागी विधायकों का नाम उसमें नहीं था।

तुषार मेहता ने कहा की 18 मार्च 2016 की रात 11:30 बजे अजय भट्ट ने 35 विधायकों के साथ राजभवन में राज्यपाल को पत्र देकर वित्त विधेयक गिरने का
हवाला देकर हालातों से अवगत कराया था। उन्होंने यह भी कहा की विधेयक गिरने के बावजूद स्पीकर द्वारा विधेयक को पास बताकर संविधान का मजाक
उड़ाया गया।

बीसीसीआई को कोर्ट से राहत, एक मई को पुणे में ही होगा मैच

News roundup: President is not king, we will bring Ramrajya
ipl - फोटो : pti

आईपीएल को लेकर बीसीसीआई को बॉम्‍बे हाईकोर्ट ने राहत दे दी है। हालांकि बोर्ड की मुश्किलें अभी खत्म नहीं हुई हैं। बुधवार को एक फैसला लेते हुए कोर्ट
ने एक मई को पुणे में होने वाले आईपीएल मैच की अनुमति दे दी है। यह मुकाबला मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे के बीच खेला जाना है।

हाईकोर्ट की डिविजन ए ने यह फैसला बीसीसीआई के जनरल मैनेजर (खेल विकास) रत्नाकर शेट्टी की याचिका पर सुनाया। रत्नाकर ने एक मई को पुणे में होने वाले मैच के संबंध में याचिका दायर की थी। उन्होंने याचिका में ‌कोर्ट से दरख्वास्त की थी कि यह मैच पूर्वनिर्धारित पुणे में रखा गया है। लिहाजा एक दिन में वह मैच का स्‍थान परिवर्तित करने में असमर्थ हैं।

आईपीएल के तय शेड्यूल के मुताबिक, राइजिंग पुणे की टीम गुजरात लायंस के खिलाफ 29 अप्रैल को पुणे में ही भिड़ेगी। इसलिए एक दिन में मैच का स्‍थान
परिवर्तित करना असभंव है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में सूखे के चलते कोर्ट ने 30 अप्रैल के बाद आईपीएल मैचों को महाराष्ट्र में न करवाने का फैसला सुनाया था।

राम मंदिर नहीं बनवाएंगे बल्कि ‘रामराज’ स्थापित करेंगे: केशव मौर्य

News roundup: President is not king, we will bring Ramrajya
भाजपा कार्यालय पर केशव प्रसाद मौर्य

राम मंदिर का मुद्दा कभी बीजेपी का चुनावी मुद्दा नहीं रहा। राम मंदिर आस्था की बात है, कहना है बीजेपी के नए यूपी अध्यक्ष केशव मौर्य का। केशव मौर्य ने बुधवार को कहा, हमारा मुद्दा मंदिर नहीं विकास होगा। उन्होंने कहा, भगवान राम मेरी आस्था हैं, मेरा मुद्दा विकास है।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, देश की सबसे पुरानी पार्टी अयोध्या में राम मंदिर बनवाने के लिए स्वतंत्र है। यूपी बीजेपी चीफ ने ये भी दोहराई कि पार्टी विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से जीतेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद हम रामराज स्थापित करेंगे। 

बता दें कि बीजेपी ने कुछ ही दिन पहले केशव मौर्य को यूपी बीजेपी की कमान सौंपी है। उन्हें लक्ष्मीकांत वाजपेई की जगह मिली है। मौर्य लंबे वक्त विश्व हिंदू
परषिद में रह चुके हैं। केशव मौर्य का बचपन संघर्ष भरा रहा है। उन्होंने अपनी पढ़ाई के ल‌िए बचपन में चाय और अखबार तक बेचा है। मौर्य का आपराधिक
इतिहास है, उन पर 11 मुकदमे हैं। केशव मौर्य से बीजेपी को काफी उम्मीदें हैं वहीं केशव का दावा है क‌ि बीजेपी को कम से कम 265 सीटें म‌िलेंगी।

बीसीसीआई के नए सीईओ होंगे राहुल जौहरी 

News roundup: President is not king, we will bring Ramrajya
राहुल
बीसीसीआई ने राहुल जौहरी को नया सीईओ नियुक्त किया है। वह एक जून से अपना पद संभालेंगे। बुधवार को बीसीसीआई के अधिकारियों ने मुंबई में हुई बैठक में यह फैसला लिया। राहुल इससे पहले डिस्कवरी नेटवर्क एशिया पैसेफिक के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रैसिडेंट पद पर थे, इसके अलावा वह साऊथ एशिया के जनरल मैनेजर भी रह चुके हैं।

बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर ने कहा, वह आशा करते हैं कि राहुल अपने अनुभव और ज्ञान से अपने पद के साथ न्याय करेंगे और इंडियन स्पोर्ट्स को और ऊंचाईंयों में पहुंचाएंगे।

मनोहर ने आगे कहा, उन्हें खुशी है कि राहुल जौहरी जैसे अनुभवी और टेलेंटेड व्यक्ति बोर्ड के साथ जुड़े। बैठक में उपस्थित बीसीसीआई सचिव अनुराग
ठाकुर ने राहुल जौहरी को बोर्ड में ‌मिली जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

इस मौके पर राहुल जौहरी ने भी पत्रकारों से बात की। कहा कि उन्हें खुशी है कि करोड़ों भारतीयों क्रिकेट फैंस के लिए कुछ करने का मौका मिला है। मीडिया
इंडस्ट्री में 20 साल के अनुभव के अलावा राहुल जोहरी डिस्कवरी नेटवर्क के साथ 15 साल तक काम कर चुके हैं।

भूकंप ने फिर इक्वाडोर को हिलाया

News roundup: President is not king, we will bring Ramrajya
इक्वाडोर में फिर आया भूकंप

दक्षिण अमेरिका के पश्चिमी तट पर स्थित इक्वाडोर में कुछ दिन पहले ही तबाही मचाने के बाद एक बार फिर से भूकंप आया है। इसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल
पर 6.1 मापी गई है। फिलहाल किसी जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

इससे पहले स्थानीय समय के मुताबिक शनिवार की रात करीब 8 बजे भी भूकंप आया था। (भारतीय समयानुसार रविवार की सुबह करीब 6 बजे) जिसने पूरे
देश को हिलाकर रख दिया था।

रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई थी, जिसकी वजह से कई मकान धराशायी हो गए थे। इस भूकंप से इक्वाडोर के 500 से भी अधिक लोगों
की मौत हो गई और हजारों लोग घायल हो गए।

छोटू गैंग ने डाले हथियार, 24 पुलिसवाले भी हुए रिहा

News roundup: President is not king, we will bring Ramrajya
पाकिस्तानी सेना - फोटो : बीबीसी

पाकिस्तान में कई हफ्तों से सेना से लोहा ले रहे छोटू गैंग ने हथियार डाल दिए हैं। साथ ही उसने 24 अगवा पुलिसवालों को भी रिहा कर दिया है। पाकिस्तानी
सैन्य अफसरों ने बीबीसी को बताया कि इन पुलिसकर्मियों के साथ गैंग के कुछ सदस्य भी आए हैं और उन्होंने सेना के सामने हथियार डाल दिए हैं।

बताया जाता है कि सेना की तरफ से अंतिम कार्रवाई की चेतावनी दिए जाने के बाद गैंग ने हथियार डाले हैं। सूत्रों का कहना है कि पुलिसवालों को बुधवार सुबह रिहा कराया गया और अब वो सेना के पास हैं। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि गिरोह के सरगना गुलाम रसूल उर्फ छोटू ने हथियार डाले हैं या नहीं। उन लोगों की रिहाई के बारे में भी कोई सूचना नहीं है जिन्हें फिरौती के लिए अलग अलग इलाकों से अगवा किया गया था।

पाकिस्तानी सेना कई हफ्तों से छोटू गैंग के खिलाफ अभियान चला रही थी। उसने 24 पुलिसवालों को अगवा करने के अलावा सात पुलिसकर्मियों की हत्या भी कर दी थी। इसके बाद सेना ये अभियान शुरू किया था। इसमें हेलीकॉप्टरों का भी सहारा लिया जा रहा था। सिंध नदी में एक टापू पर इस गिरोह का कब्जा है और उसके पास अत्याधुनिक हथियार और गोला बारूद हैं।

पाक जेल में मारे गए किरपाल सिंह का अंतिम संस्कार

News roundup: President is not king, we will bring Ramrajya
गुरदासपुर के किरपाल सिंह की पाक जेल में मौत - फोटो : amar ujala

लाहौर की कोट लखपत जेज में संदिग्ध हालात में मरे गुरदासपुर के गांव मुस्ताबाद सैंदा के किरपाल सिंह को अंतिम विदाई दे दी गई।इस मौके पर किरपाल के परिजन और गांव भर के लोग मौजूद रहे।

किरपाल को मुखग्नि उनके भतीजे अश्विनी ने दी। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर प्रदीप सभ्रवाल, तहसीलदार नवतेज सिंह सोढ़ी और एसएसपी फुंदल श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

गौरतलब है कि लाहौर की कोट लखपत राय जेल में बंद भारतीय कैदी किरपाल सिंह उर्फ दीन मोहम्मद की 11 अप्रैल को मौत हो गई थी। बताया जाता है कि किरपाल सिंह 1992 में शराब के नशे में सीमा पार करने पर पाकिस्तानी फोर्स के हाथ लग गया था। पाकिस्तान ने किरपाल सिंह को बम धमाकों के केस में फांसी की सजा दे दी थी। मंगलवार को किरपाल का शव अटारी सीमा पर उसके परिजनों की मौजूदगी में भारतीय अधिकारियों को सौंपा गया। 

घूस के लिए पूड़ीवाले को पीटने पर चौकी इंचार्ज और सिपाही सस्पेंड

News roundup: President is not king, we will bring Ramrajya
पूड़ीवाला

लखनऊ के नरही क्षेत्र में पूड़ी वाले से हुए विवाद के मामले में जांच के बाद चौकी इंचार्ज अंकित त्रिपाठी और सिपाही नवीन कुमार को तत्काल प्रभाव से
निलंबित कर दिया गया साथ ही सारे चौकी स्टाफ को लाइन हाजिर कर दिया गया है। 

एसएसपी राजेश पांडेय ने इस मामले की जांच एसपी पूर्वी को सौंपी थी। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ ये एक्शन लिया गया। बता दें कि टाइप‌िस्ट क‌ृष्ण कुमार के साथ बदसुलूकी का कलंक झेल रही हजरतगंज पुलिस ने मंगलवार को पूड़ी का ठेला लगाने वाले रवि कश्यप से बर्बरता की थी। रवि कैसरबाग के घसियारी मंडी में रहता है और 15 दिन से मीराबाई मार्ग पर सेल्स टैक्स ऑफिस के पास पूड़ी का ठेला लगा रहा था। 

उसका आरोप है कि पुलिस सड़क पर ठेला लगाने के बदले रोज 200 रुपये देने का दबाव डाल रही थी। रुपये न देने पर पुलिस ने बेरहमी से उसकी पिटाई की। उसकी पत्नी मंजू ने नरही चौकी इंचार्ज अंकित त्रिपाठी और सिपाही नवीन के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए हजरतगंज कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। 

बकौल रवि, मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे नरही चौकी इंचार्ज अंकित त्रिपाठी और सिपाही नवीन उसके पास आये और रुपये की मांग करने लगे।
इन्कार करने पर उसे सड़क पर पीटना शुरू कर दिया। यहां मजमा लगने लगा तो पुलिसकर्मी रवि को घसीटते हुए नरही चौकी ले गए और वहां पीटा। 

सिर पकड़कर शीशे के दरवाजे पर भिड़ा दिया। कांच टूट गया और टुकड़े रवि के सिर, चेहरे, हाथ व कमर में घुस गए। खून का फव्वारा फूट पड़ा। चौकी के
बाहर लोगों की भीड़ लग गई। गुस्साये लोग हंगामा करने लगे। 

घबराई पुलिस आनन-फानन रवि को सिविल अस्पताल ले गई। जानकारी पाकर नरही सब्जी मंडी के दुकानदार और कैसरबाग से रवि के परिवारीजन व
परिचित अस्पताल आ गए और हंगामा व विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। 

इस दौरान पुलिसकर्मी रवि को छोड़कर भाग निकले। सीओ हजरतगंज अशोक कुमार वर्मा और इंस्पेक्टर विजयमल यादव फोर्स लेकर सिविल अस्पताल
पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed