फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   news roundup of day 130316

बदलेगी संघ की हाफ पैंट, LOC पर चीनी सेना की दस्तक और दिनभर की बड़ी खबरें

Sun, 13 Mar 2016 08:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 13 Mar 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
news roundup of day 130316
- फोटो : getty images
राजस्‍थान के नागौर में चल रही संघ की बैठक में रविवार को महत्वपूर्ण घोषणा हुई। संघ के सह सरकार्यवाह भैया जी जोशी ने घोषणा की संघ कार्यकर्ता अब खाकी निक्कर के बजाय भूरे रंग की पैंट पहनेंगे। जोशी ने कहा समय के साथ हम खुद में बदलाव करते रहते हैं यह बदलाव भी उसी कड़ी में है।
विज्ञापन


इस दौरान प्रेसवार्ता में उन्होंने कई मुद्दों पर अपने विचार रखे। आरक्षण के मुद्दे पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि संपन्न लोगों को आरक्षण नहीं मांगना चाहिए। आरक्षण उसे मिले जिसे इसकी असलियत में जरूरत है, जो आर्थिक रूप से कमजोर है और सामाजिक रूप से भी पिछड़ा हुआ है। उनका साफ इशारा हाल ही में आरक्षण के लिए संघर्ष करने वाली जाट और पाटीदार बिरादरी की तरफ था।
विज्ञापन


जोशी ने कांग्रेस नेता गुलाब नबी आजाद के उस बयान का भी जवाब दिया जिसमें उन्होंने संघ और आईएस की तुलना की थी। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की घटना पर जोशी ने कहा कि कानून अपना काम करेगा और गिरफ्तारी हुई है। लेकिन यह सोचने का विषय है कि आखिर ऐसे नारे लगाने वालों का पोषण कौन करता है? जोशी ने कहा कि ऐसे मुद्दों पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर उन्होंने कहा कि ऐसे मुद्दों पर आंदोलन करके कुछ हासिल नहीं किया जा सकता है। ऐसे मुद्दों को संवाद और विचार विमर्श के जरिए हल करना चाहिए।

पाक में दिखी चीनी सेना, पीओके में होगी तैनात

news roundup of day 130316
चीन जल्द ही पाकिस्तान में अपने सैनिकों की तैनाती करने जा रहा है। ये सैनिक चीन-पाकिस्तान के करीब 3,000 किमी लंबे आर्थिक मार्ग पर तैनात किए जाएंगे जो बलुचिस्तान के ग्वादर पोर्ट से चीन के शिनजियांग प्रांत को जोड़ता है।

एनडीटीवी के मुताबिक भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने केंद्र सरकार के इस विषय से अवगत करा दिया है। एजेंसियों ने दावा किया है कि इस आर्थिक मार्ग पर चीन के सैनिकों के अलावा पाकिस्तानी सेना के जवान भी तैनात रहेंगे। इस हाइवे पर पाकिस्तान अपने तीन स्वतंत्र इंफैंट्री बिग्रेड और दो अतिरिक्त आर्टिलरी रेजीमेंट की तैनाती करेगा। इनमें एक ब्रिगेड में तीन रेजीमेंट होंगे और हर रेजीमेंट में करीब 1,000 सैनिक हो सकते हैं।

जिस आर्थिक राजमार्ग पर इन सैनिकों की तैनाती की जा रही है वह पाकिस्तान के बलुचिस्तान के ग्वादर पोर्ट से शुरू होकर मकरन, लाहौर और इस्लामाबाद होते हुए पाक शासित कश्मीर के गिलगित-बाल्टिस्तान को जोड़ती हुई चीन के शिनजियांग प्रांत के काशगर में जाकर खत्म होती है। यह मार्ग करीब 3,000 किमी लंबा है।

मुझे ढूंढने की कोशिश न करे मीडियाः माल्या

news roundup of day 130316
vijay mallya

उद्योगपति विजय माल्या ने कहा कि मीडिया उनका पीछा कर रहा है, लेकिन अफसोस कि वे उनकी सही जगह तलाश नहीं कर रहे हैं। माल्या ने रविवार को ट्वीट किया, "यूके में मीडिया मेरा पीछा कर रहा है। लेकिन अफसोस है कि वे सही जगह तलाश नहीं कर रहे हैं। मैं मीडिया से बात नहीं करूंगा, इसलिए अपनी मेहनत बेकार मत करो।"

अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने 9 मार्च को सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि माल्या 2 मार्च को ही देश छोड़ चुके हैं। बैंकों ने माल्या का पासपोर्ट जब्त करने संबंधी याचिका सुप्रीम कोर्ट में दी थी। भारतीय स्टेट बैंक के नेतृत्व वाले कंसोर्शियम ने 9000 करोड़ रुपए से अधिक का कर्ज नहीं चुका पाने के मामले में माल्या के खिलाफ कोर्ट और ट्रिब्यूनल में अपील की है।

इस बीच, शनिवार को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने विलफुल डिफॉल्टर यानी जानबूझकर कर्ज नहीं चुकाने वालों पर सख्ती करते हुए उनके फंड जुटाने पर रोक लगा दी थी। उद्योगपति विजय माल्या के कर्ज नहीं चुकाने के विवाद के बीच सेबी का ये फैसला बेहद अहम माना जा रहा है। भारतीय स्टेट बैंक ने विजय माल्या को विलफुल डिफॉल्टर घोषित किया है।

अफरीदी बोले भारत में मिलता है पाक से ज्यादा प्यार

news roundup of day 130316

वर्ल्ड कप के लिए भारत की सरजमीं पर कदम रखने के बाद पाक टीम के कप्तान अफरीदी ने बड़ा बयान दे दिया है जो भारतीय प्रशंसकों को तो खुश कर सकता है लेकिन यह बात उनके अपने देश के लोगों को भड़का सकता है।

पाकिस्तान का 27 सदस्यीय दल अबुधाबी से लंबी उड़ान के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार की रात कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा। पाकिस्तानी दल में 15 खिलाड़ियों के अलावा 12 अधिकारी और सपोर्ट स्टाफ शामिल है।

कप्तान अफरीदी की अगुआई में पाकिस्तान टीम का जोरदार अंदाज में स्वागत किया गया। भारत में काफी लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक अफरीदी ने भी हाथ हिलाकर वहां मौजूद क्रिकेटप्रेमियों का अभिवादन स्वीकार किया। फिर टीम के खिलाड़ी दो बसों में सवार होकर सीधे टीम होटल रवाना हो गए। इस दौरान सीआईएसएफ के सैकड़ों जवानों के अलावा कमांडो भी तैनात किए गए थे।

अफरीदी के अलावा टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी शोएब मलिक का भी कहना है कि हमें भारत में काफी प्यार मिला न कि सुरक्षा को लेकर धमकी। उन्हें कभी नहीं लगा कि यह देश उनके लिए असुरक्षित है। अफरीदी का कहना है कि उन्हें दुनिया में कहीं भी खेलने से ज्यादा मजा भारत में आया। उन्हें यहां पर खेलने में काफी आनंद आया है।

शाहिद अफरीदी ने कहा, "मैं अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हूं और कह सकता हूं कि हमें इस देश में काफी प्यार मिला। पाकिस्तान की तुलना में हमें यहां ज्यादा प्यार मिला है।"

श्रीलंका ने 28 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

news roundup of day 130316
अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा पार करने एवं श्रीलंकाई जलक्षेत्र में मछली पकडने के आरोप में श्रीलंकाई नौसेना ने आज 28 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया।  मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक गोपीनाथ ने बताया कि पुडुकोट्टई, पंबन और तूतीकोरिन से ताल्लुक रखने वाले इन मछुआरों को कंगेसंतुरई तट ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि मछुआरों की एक यांत्रिक नौका और दो देसी नौकाओं को भी श्रीलंकाई नौसेना के कर्मियों ने जब्त कर लिया। मछुआरों को पकड़े जाने के बाद उनके घरवालों में हड़कंप मच गया है। परिजनों ने स्‍थानीय प्रशासन से उन्हें छुड़वाने की गुहार लगाई है।

वहीं, पिछले कुछ समय में ये पहली बार है जब श्रीलंका ने भारतीय मछुआरों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed