फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   news round up of day 110316

न्यूज राउंड अप: विवादों के बीच शुरू हुआ श्रीश्री का मेगा शो, पढ़ें जरूरी खबरें

Fri, 11 Mar 2016 07:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 11 Mar 2016 07:00 PM IST
विज्ञापन
news round up of day 110316
- फोटो : ANI

आखिर तमाम उतार चढ़ावों के बीच अध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर का धार्मिक आयोजन आज से शुरू हो गया। हालांकि बारिश के कारण इसके शुभारंभ में कुछ खलल पड़ा, लेकिन बारिश थमने के बाद अंतराराष्ट्रीय कलाकारों और भारी भीड़ की मौजूदगी में पूरे धूमधाम से कार्यक्रम शुरू हुआ।

विज्ञापन


यमुना किनारे हो रहे इस बड़े सांस्कृतिक समारोह में एंट्री के लिए कुल 13 गेट बनाए गए हैं। जिनमें से काले खां की ओर से 4 गेट, डीएनडी फ्लाई ओवर की ओर से 4 गेट और मयूर विहार की ओर से 5 गेट बनाए गए हैं। जिनकी ओर जाने के लिए लोगों को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


बता दें कि आर्ट ऑफ लिविंग की 35वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में तमाम विवादों के बीच विश्व सांस्कृतिक महोत्सव मना रहा है। महोत्सव के लिए सात एकड़ में मंच मनाया गया है। विश्व के सबसे बड़े मंच पर देश-विदेश के 35 हजार कलाकार अति आधुनिक तकनीक और अपने देशों की संस्कृति से ओतप्रोत कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले आज श्रीश्री रविशंकर की संस्‍था आर्ट ऑफ लिविंग (एओएल) के कार्यक्रम पर लगे पांच करोड़ के जुर्माने पर राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) में आज हुई सुनवाई में आखिरकार एओएल को राहत मिल गई।

एओएल ने पांच करोड़ के जुर्माने की राशि में से 25 लाख की राशि आज जमा कर दी है। शेष 4.75 करोड़ की राशि को जमा करने के ‌लिए संस्‍था ने तीन हफ्ते का समय मांगा जिसे एनजीटी ने स्वीकार कर लिया है। 

एनजीटी ने भी कहा है कि एओएल जो राशि देगा उसे इस कार्यक्रम से पर्यावरण को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इससे पहले एओएल ने एनजीटी को जवाब देते हुए कहा कि वह एक चैरिटेबल संस्‍था है जिसके लिए दो दिन के अंदर पांच करोड़ का इंतजाम करना आसान नहीं है।

news round up of day 110316

वहीं इस आयोजन को लेकर दिनभर घमासान देखने को मिला। राज्यसभा में भी यह मुद्दा जोर शोर से उठा। जेडीयू के अध्यक्ष शरद यादव ने एनजीटी द्वारा लगाए गए जुर्माने को भरने से इंकार करने पर श्रीश्री की आलोचना की। 

 

श्रीश्री द्वारा एनजीटी द्वारा लगाया गया जुर्माना न भरने की घोषणा के बाद जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव ने उन पर जमकर निशाना साधा। शरद ने इस मुद्दे को राज्यसभा में उठाते हुए कहा कि क्या क्या श्रीश्री कानून और सिस्टम से भी ऊपर हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर सरकार से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि श्रीश्री को जेल भेजा जाना चाहिए। 

वहीं कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि यमुना किनारे इकोलॉजिकल सिस्टम को श्रीश्री के कार्यक्रम से नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इस पर संसदीय कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि विपक्षी सदस्य पूर्वाग्रह से ग्रस्त हैं। उन्होंने अपील की कि इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।

वहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने तो एक तरह से इस पूरे विवाद पर श्रीश्री को क्लीन चिट ही दे दी। उन्होंने कहा श्रीश्री के आयोजन को किया गया सारा विवाद निराशाजनक है, श्रीश्री विवाद पैदा नहीं करते वो तो विवादों को सुलझाते हैं। 

वहीं वैंकया नायडू ने इस कार्यक्रम को ग्लोरी ऑफ इंडिया कहकर संबोधित किया। कहा यह आयोजन पूरे विश्व में भारत की एक सकारात्मक पहचान बनाने का एक मौका है।

news round up of day 110316
माल्या के मुद्दे पर भी राज्यसभा में जमकर खींचतान देखने को मिली। विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने इस मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगा। कांग्रेस का कहना था कि जब बैंकों ने माल्या को डिफाल्टरों की सूची में डाल दिया और उसके खिलाफ कई मुकदमे चल रहे हैं तब कैसे वह देश से बाहर चला गया। सरकार ने उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस क्यों नहीं जारी किया।

कांग्रेस नेता रणदीप सूरजेवाला ने आरोप लगाया कि माल्या भागे नहीं जानबूझकर भगाया गया है। सरकार ने पिछले दरवाजे से उन्हें भागने का मौका दिया। सूरजेवाला ने कहा कि सरकार माल्या पर सारा सच देश के सामने लगना चाहिए। सरकार को बताना चाहिए कि उनका माल्या से क्या करार हुआ है।

वहीं इन सबके बीच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विजय माल्या को बैंक लोन धोखाधड़ी मामले में समन जारी किया है। ईडी ने आईडीबीआई बैंक से लोन लेने और धोखाधड़ी करने के मामले में यह समन जारी करते हुए उन्हें जांच में सहयोग करने को कहा है। ईडी के समन पर किंगफिशर एयरलाइंस के चीफ फाइनेंस ऑफिसर ए रघुनाथन मुंबई में ईडी ऑफिस पहुंचे। ईडी के अधिकारियों ने उनसे काफी देर तक पूछताछ की।

इससे पहले माल्या ने मीडिया में लगातार आ रही खबरों के बाद ट्वीट कर सफाई दी भी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि वह एक अंतरराष्ट्रीय व्यापारी हैं, भगोड़ा नहीं हैं। शुक्रवार को माल्या ने ट्वीट कर कहा कि मैं एक अंतरराष्ट्रीय कारोबारी हूं। इसलिए मैं भारत के साथ-साथ दूसरे देशों में भी यात्रा कर सकता हूं। भारत से भागा नहीं हूं और न ही मैं भगोड़ा हूं।

कांग्रेस जमा करे वित्तीय लेनदेन की जानकारी

news round up of day 110316
दिल्‍ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने भाजपा नेता सुब्रमणयम स्वामी की याचिका को स्वीकार करते हुए नेशनल हेराल्ड मामले में इंडियन नेशनल कांग्रेस से साल 2010-2011 के वित्तीय लेनदेन की जानकारी मांग ली है।

मेट्रोपोलिटीन मजिस्ट्रेट लवलीन ने स्वामी की उस याचिका को स्वीकार कर लिया है जिसमें उन्होंने मांग की थी कि कांग्रेस पार्टी से नेशनल हेराल्ड से जुड़े एसोसिएटड जनरल्स प्राइवेट लिमिटेड और यंग इंडियन के समस्त वित्तीय खातों की जानकारी कोर्ट से साझा करने के लिए समन जारी किया जाए।

याचिका पर कोर्ट ने कांग्रेस के साल 2010-2011 के वित्तीय खातों के अलावा एजेएल से जुड़े कागजात की जानकारी भी मांग ली है। मजिस्ट्रेट ने अपने आर्डर में लिखा है कि कोर्ट आपकी याचिका स्वीकार करती है। स्वामी ने अपनी याचिका में इन दस्तावेजों के लिए कांग्रेस को समन जारी करने की मांग की थी, जिससे नेशनल हेराल्ड मामले की जांच में तेजी आ सके।

कन्हैया को चैलेंज करने वाली छात्र को मिली धमकी

news round up of day 110316

जेएनयू स्टूडेंट लीडर कन्हैया कुमार को खुले तौर पर डिबेट के लिए चैलेंज देने वाली छात्रा जाह्नवी को ट्विटर पर लगातार मारने की धमकियां मिल रही हैं। रक्षा फाउंडेशन की युवा सदस्य और डीएवी स्कूल की 10वीं क्लास में पढ़ने वाली लुधियाना की जाह्नवी बहल इससे पहले भी कई सार्वजनिक मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद कर चुकी हैं। 

धमकियां मिलने के बाद रक्षा फाउंडेशन के सदस्यों और जाह्नवी ने पंजाब पुलिस के डीजीपी सुरेश अरोड़ा से मुलाकात की। उन्होंने डीजीपी को सारी बात बता कर उन्हें कुछ कागजात भी सौंपे। डीजीपी ने पुलिस कमिश्नर परमराज सिंह उमरानंगल से जाह्नवी को सहयोग देने के लिए कहा।

गौर हो कि जाह्नवी ने ही पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में फिल्म 'क्या सुपर कूल हैं हम-3' के एडल्ट कंटेट के खिलाफ एक याचिका दाखिल की थी। वह अपनी स्‍कूल यूनीफॉर्म में ही कोर्ट तक पहुंच गई थी। कोर्ट ने सेंसर बोर्ड को फटकार लगाते हुए कहा था कि जब सेंसर बोर्ड के मेंबर खुद ऐसी फ़िल्में परिवार के साथ नहीं देख सकते, तो इसे लोगों के लिए रिलीज क्यों किया? उसकी उम्र अभी काफी कम है, इसलिए उसने एक एनजीओ की मदद से ये पिटीशन डाली थी।

छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ पर नक्सली हमला, पांच जवान घायल

news round up of day 110316

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने शुक्रवार को फिर सुरक्षाबलों पर हमला किया। नक्सलियों ने आईईडी से विस्फोट कर सीआरपीएफ के एक वाहन को निशाना बनाया। जिसमें दो अधिकारियों समेत पांच जवान घायल हो गए। 

पीटीआई की खबर के अनुसार घटना बांद कोटा के जंगलों में हुई, जहां सीआरपीएफ की 217 बटालियन की पेट्रोलिंग टीम मुरलीगुडा और बांदा में बन रही सड़क के लिए कर्मचारियों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए निकली थी। 

सुकमा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि टीम पर उस समय हमला हुआ जब वह गश्त पर थी। हमले में डिप्टी कमांडेट रैंक के दो अधिकारी एस निवास और प्रभात त्रिपाठी घायल हो गए। इसके अलावा तीन अन्य जवान भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। नक्सलियों ने विस्फोटक को रास्ते में छुपाकर रखा हुआ था।

हमले के बाद अतिरिक्त पुलिस को बल को घटनास्‍थल के लिए रवाना कर दिया गया है, वहीं घायलों को एयर लिफ्ट कर भद्रचलम से इलाज के लिए रांची लाया जा रहा है।

बीसीसीआई ने पाकिस्तान को लिखित में दी सुरक्षा की गारंटी

news round up of day 110316

भारत-पाक वर्ल्ड कप मैच सुरक्षा के लिहाज से धर्मशाला से दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में से एक कोलकाता शिफ्ट कर दिया गया। लेकिन पाक का अपनी टीम को भारत भेजने पर ना-नुकुर बरकरार रहा। अब पाक क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की सुरक्षा की लिखित गांरटी की मांग को भी मान लिया गया है।

बड़ी खबर यह है कि कोलकाता सरकार और प्रादेशिक पुलिस ने लिखित में सुरक्षा की गारंटी बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरव गांगुली के जरिए आईसीसी के पास जमा कर ली। पाक के आंतरिक सुरक्षा मामलों के मंत्री चौधरी निसार खान के अनुसार, सुरक्षा की गारंटी को लेकर उन्हें दो पत्र मिले हैं, पहला ममता बनर्जी सरकार और दूसरा कोलकाता कमिश्नर राजीव कुमार की ओर से।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा था कि पाकिस्तान हो या किसी और देश की टीम सरकार की प्राथमिकता सभी सुरक्षा इंतजाम करना है। उन्होंने भरोसा दिया कि क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए फूल प्रूफ इंतजाम किए गए हैं और पाक को इस पर भरोसा करना चाहिए।

पीसीबी द्वारा मांगे जा रहे सुरक्षा के लिखित आश्वासन पर उन्होंने कहा था कि वह किसी एक देश के बारे में बात नहीं कर सकते। सरकार को पाकिस्तान समेत सभी को सुरक्षा उपलब्ध करानी है। रिजिजू के मुताबिक यदि पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को स्पेशल सिक्योरिटी की जरूरत होगी तो उन्हें वह मुहैया कराई जाएगी।

चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस के प्रधान की हादसे में मौत

news round up of day 110316
चंडीगढ़ के यूथ कांग्रेस के प्रधान मनिंदर ढिल्लो की देहरादून से लौटते समय हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा, चंडीगढ़-देहरादून रोड पर स्थित पाउंटा साहिब के पास हुआ। वह अपने परिवार के साथ देहरादून गए थे। देहरादून से लौटते समय ढिल्लो हादसे का शिकार हो गए। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा समेत कई दिग्गज नेताओं ने यूथ कांग्रेस के प्रधान मनिंदर ढिल्लो  के निधन पर गहरा दुःख जताया है।

गौतलब है कि मनिंदर ढिल्लो इस समय पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी के कोर ग्रुप में शामिल थे। वह तिवारी को आने वाले लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार के तौर पर प्रचारित कर रहे थे। इस संबंध में वे कई पब्लिक मीटिंग भी करवा चुके थे, जबकि दो साल पहले तक ढिल्लो पूर्व रेलमंत्री पवन बंसल के करीबी थे और पवन बंसल ने की यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

पिछले नगर निगम चुनाव में ढिल्लो एक बार पार्षद उम्मीदवार की टिकट लेने में कामयाब रहे, लेकिन किसी कारणवश उनसे टिकट वापस लेकर चितरंजन चंचल को दे दी गई थी।

बारामुला में पांच किलो आईईडी बरामद

news round up of day 110316
श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र लसजन में सेना द्वारा शुक्रवार की सुबह एक आईईडी बरामद की। इस आईईडी को सेना और अन्य सुरक्षाबलों को न‌िशान बनाने के ल‌िए प्लांट किया गया था। इससे पहले क‌ि कोई इस बड़ा हादसा होता उससे पहले ही इसे न‌िष्क्र‌िय कर द‌िया गया।

सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रोज़ाना की तरह आज सुबह करीब 8 बजे सेना की रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) नियमित तौर पर इलाके से गुज़रने वाले श्रीनगर-बारामुल्ला राष्ट्रिय राजमार्ग पर गश्त कर रही थी कि उन्हे इस दौरान पीक्स ऑटोमोबाइल (मारुती शोरूम) से कुछ ही दूरी पर एक नवनिर्माण पुल के नीचे आईडी बरामद हुई। 

आईडी को आरओपी में शामिल स्निफ्फर डॉग द्वारा खोजा गया। इस आईडी को एक प्रेशर कुकर में प्लांट किया गया था और यह एक रिमोट कंट्रोल्ड ऑपरेटिव आईडी थी। मिली जानकारी के अनुसार इस आईडी का वज़न 5 किलो था जिसके फटने से बहुत बड़ा नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed