फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   news round of day 080316

पीपीएफ पर जेटली की घोषणा, नहीं कटेगा टैक्स

Tue, 08 Mar 2016 06:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 08 Mar 2016 06:44 PM IST
सार

  • पीपीएफ पर बैकफुट पर आई सरकार
  • राहुल ने कहा मेरे दबाव में हुआ निर्णय
  • संसद में महिलाओं के हाथों में रही कमान
  • केजरीवाल के कर्मियों को सीबीआई का नोटिस

विज्ञापन
news round of day 080316
अरुण जेटली - फोटो : amar ujala

विस्तार

हाल ही में आए बजट में कर्मचारी भविष्य निधि खाते (ईपीएफ) पर लगने वाले टैक्स और उस पर हो रहे विवाद के बाद अरुण जेटली ने इस फैसले को वापस लेने की घोषणा की है। सरकार ने यह फैसला ईपीएफ पर लगने वाले टैक्स पर चौतरफा दबाव के वापस वापस ले लिया।

विज्ञापन


हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अरुण जेटली को यह निर्देश दिया था कि वह इस मामले को जल्द से जल्द निपटा लें जिसका बाद इस बात की संभावना जताई जा रही थी कि सरकार अपने इस फैसले को वापस ले सकती है। बजट सत्र से बाद ईपीएफ टैक्स पर सरकार के बयान लगातार बदल रहे थे जिसके बाद जेटली ने इस मुद्दे पर संसद में अपना पक्ष स्पष्ट करने की बात कही थी।
विज्ञापन


मंगलवार को संसद में सरकार का पक्ष रखते हुए अरुण जेटली ने ईपीएफ निकासी पर लगने वाले टैक्स को वापस लेने का ऐलान किया। जेटली के इस ऐलान के बाद नौकरीपेशा लोगों में खुशी की लहर है। वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया कि सरकार ने उनके बनाए दबाव की वजह से ही इस निर्णय को वापस लेने का ऐलान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहबुद्दीन से जेल में मिलने पहुंचे नीतीश के मंत्री

news round of day 080316
शाहबुद्दीन - फोटो : ani

बिहार में कानून व्यवस्‍था पर लगातार उठ रही उंगलियों ने पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुश्किलें बढ़ा रखी थी अब एक नए घटनाक्रम से वह और उनकी सरकार और घिरती नजर आ रही है। 

इस बार शर्मिदंगी की वजह बने हैं उनकी सरकार के मंत्री अब्दुल गफूर, जो हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कुख्यात शाहबुद्दीन से मिलने सीवान जेल पहुंच गए। इस दौरान मंत्री और शाहबुद्दीन ने जेल में अच्छा खासा समय बिताया और एक साथ नाश्ता पानी भी ‌किया। 

मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व सांसद शाहबुद्दीन की इस मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद अब हंगामा खड़ा हो गया है। विपक्षी दलों ने इसको लेकर नीतीश कुमार और उनकी सरकर पर हमला बोल दिया है। 

बताया जा रहा है तस्वीर छह मार्च की है जब नीतीश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री अब्दुल गफूर अपने एक सहयोगी के साथ शाहबुद्दीन से मिलने सीवान जेल पहुंच गए। मुलाकात की ये तस्वीरें बाहर आई तो मंत्री को जवाब देना मुश्किल हो रहा है। 

11 लाख की बाइक से संसद पहुंची सांसद रंजीता रंजन 

news round of day 080316
बाइक से संसद आती रंजीता रंजन - फोटो : pti

महिला दिवस के मौके पर कांग्रेस सांसद रंजीता रंजन बेहद अलग अंदाज में नजर आई। वह हर्ले डेविडसन बाइक से संसद पहुंची। बाइक चलाने के दौरान उनका अंदाज बेहद खास रहा। उन्होंने चश्मा और हेलमेट लगा रखा था। 

रंजीता रंजन का ये अंदाज बेहद लोकप्रिय हो रहा है। कांग्रेस सांसद की ये तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। बता दें कि कांग्रेस सांसद रंजीता रंजन बिहार के सुपौल से सांसद हैं। जिस बाइक से रंजीता रंजन सांसद पहुंची बताया जा रहा है ‌उसकी कीमत 11 लाख रुपये के करीब है।

कांग्रेस सांसद रंजीता रंजन जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष और सांसद पप्पू यादव की पत्नी हैं। पति पत्नी की यह जोड़ी संसद में काफी लोकप्रिय है। रंजीता रंजन भी अपने पति पप्पू यादव की तरह बेलौस अंदाज में बात रखने के लिए चर्चित हैं।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संसद में रहा अलग नजारा

news round of day 080316
संसद भवन के बाहर फोटो खिंचवाती सांसद जया बच्चन - फोटो : PTI
अतंर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मंगलवार को संसद में अलग ही नजारा दिखा। लोकसभा में चर्चा की कमान महिला सद्स्यों के हाथों में थी। सभी महिला सदस्यों ने सशक्तिकरण, समानता, नारी शिक्षा और उनकी सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अपनी राय दी और बालात्कार एवं भ्रूण हत्या सरीखे मामलों पर कड़े कानून बनाने की मांग की।

इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष और रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक जल्द पारित किया जाए। उन्होंने कड़े लहजे में कहा कि हमें हमारा जायज हक दो। इस दौरान भी वो सरकार पर हमला करने से चूकी नहीं और कहा कि अधिकतम सुशासन का मतलब प्रतिशोध की भावना को परे रखकर असहमति को विस्तार प्रदान करना चाहिए।

इस दौरान सोनिया ने महिलाओं के उत्थान में कांग्रेस की भूमिका बताते हुए कहा कि पार्टी ने देश को पहली महिला प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष दिया।

तृणमूल कांग्रेस से सांसद शताब्दी ने कहा कि मुझे बस एक सीट नहीं चाहिए, बल्कि मुझे पूरी बस चलानी है। मुझे आयकर में छूट नहीं चाहिए बल्कि पांच करोड़ रुपए कमाने हैं ताकि मैं पूरा आयकर भर सकूं।

आईसीसीआई ने दिया तोहफा, घर से काम कर सकेंगी कर्मचारी

news round of day 080316
आईसीआईसीआई बैंक - फोटो : amarujala
दिग्गज बैंकिंग कंपनी आईसीआईसीआई ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला कर्मियों को खास तोहफे देते हुए इस बात का एलान किया है कि वे अब घर से भी बैंक के काम कर सकेंगी।

बैंक ने महिला कर्मियों को यह सुविधा देने के लिए फेस रेकिग्निशन तकनीक की मदद से महिलाएं घर से ही लैपटॉप पर लॉगिन कर सकेंगी और इससे बैंक का नेटवर्क भी सुरक्षित रहेगा। ऐसा पहली बार हो रहा है कि कोई बैंक अपने कोर बैंकिंग सिस्टम में लगे कर्मियों को घर से काम करने देने की पहल की है।

इस संबंध में iWork@Home की लॉंचिंग के मौके पर आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ चंदा कोचर ने कहा कि सर्वे में पता चला है कि महिलाएं मातृत्व अवकाश, बच्चों की देखभाल और दूर से आने की वजह से काम करना छोड़ देती हैं। ऐसी दशा में महिलाएं काम न छोड़े इसलिए यह योजना शुरु की गई है।

कोचर के मुताबिक 50 महिला कर्मी पहले से ही घर से काम कर रही हैं और 125 निवेदन उन्हें और मिल हैं। बैंक की माने तो करीब 500 महिला कर्मी जल्दी ही घर से काम करना शुरु करेंगी।

केजरीवाल के कर्मियों को सीबीआई ने जारी किया समन

news round of day 080316
Arvind Kejriwal

सीबीआई ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दफ्तर के कर्मचारियों को पूछताछ के लिए समन दिया है। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने नोटिस जारी किए बगैर फोन कर ही कर्मचारियों को बुलाया है।

बता दें कि सीबीआई ने दिल्ली सचिवालय पर सीएम अरविंद केजरीवाल के प्रमुख सचिव राजेश कुमार के दफ्तर पर छापा मारा था। इसी मामले में सीबीआई दफ्तर के कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।

केजरीवाल ने एक समाचार पत्र की खबर को ट्वीट करते हुए जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि सीबीआई ने सीएम केजरीवाल के स्टाफ को नोटिस दिए बिना फोन पर समन दिया है। हालांकि सीबीआई ने केजरीवाल के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके दफ्तर के स्टाफ को नहीं बुलाया गया है।

मेसी और रोनाल्डो के समर्थकों में खूनी जंग

news round of day 080316
लियोनल मेसी

अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी और पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो के बीच रिकॉर्ड को लेकर जंग चलती ही रहती है, लेकिन इस बार मुम्बई में दो दोस्तों के बीच चली इसी बहस ने खूनी रंग ले लिया।

हुआ यूं कि दो दोस्त मेसी और रोनाल्डो के फैन हैं। 6 मार्च को दोनों के बीच इस बात को लेकर बहस हो गई कि दोनों फुटबॉलरों में कौन बेस्ट है? एक ने मेसी का पक्ष लिया तो दूसरे ने रोनाल्डो का। बस फिर क्या था गुस्‍से में आकर एक ने कांच का ग्लास दूसरे के मुंह पर दे मारा।

कांच लगने से मुंह चोटिल हो गया। आरोपी दोस्त को अभी भी दया नहीं आई। उसने टूटा हुआ कांच उठाया और अबकी बार पेट में घोंप दिया। ज्यादा खून बहने से पीड़ित युवक की मौत हो गई। मरने वाले युवक की उम्र 34 साल बताई गई है।

मुंबई पुलिस के अनुसार, दोनों युवक एक ही देश नाइजीरिया के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed