फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News primarily under focus today, updates on amar ujala dot com

आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अमर उजाला डॉट कॉम पर मिलेगा अपडेट

Tue, 08 Jan 2019 07:13 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Tue, 08 Jan 2019 07:13 AM IST
विज्ञापन
News primarily under focus today, updates on amar ujala dot com
सवर्ण आरक्षण: आज लोकसभा में पेश हो सकता है संविधान संशोधन विधेयक
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी सरकार ने सवर्णों की नाराजगी दूर करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय कैबिनेट ने सोमवार को आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन



बैंक कर्मचारी आज और कल हड़ताल पर, बढ़ेंगी मुश्किलें, प्रभावित होगा कामकाज

बैंकों के विलय के विरोध में आठ और नौ जनवरी को प्रदेश में हजारों बैंक कर्मचारी हड़ताल करेंगे। कई बैंक यूनियनें हड़ताल के समर्थन में हैं। ऐसे में मंगलवार और बुधवार को कई बैंकों पर ताले लटक सकते हैं जबकि कई बैंकों में स्टाफ की कमी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर
 

सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा की याचिका पर फैसला आज

सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा की याचिका पर फैसला सुनाएगा। वर्मा ने केंद्र सरकार द्वारा उनके अधिकार छीनने और जबरन छुट्टी पर भेजने के खिलाफ याचिका दायर की थी। सरकार ने वर्मा और सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के बीच विवाद सार्वजनिक होने के बाद यह कार्रवाई की थी।


पढ़ें पूरी खबर


आज से रायसीना संवाद, 92 देशों के स्पीकर होंगे शामिल

अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई, ईरान के विदेश मंत्री जावद जरीफ समेत 92 से अधिक देशों के स्पीकर मंगलवार से शुरू हो रहे रायसीना संवाद में शामिल होंगे। चौथे संस्करण की थीम ‘ए वर्ल्ड रिऑर्डर : न्यू जियोमेट्रीज, फ्लूइड पार्टनरशिप, अनसर्टेन रिजल्ट्स’ है। 2015 में इसकी शुरुआत की गई थी। 


पढ़ें पूरी खबर


आज लोकसभा में पेश किया जाएगा नागरिकता संशोधन बिल, विरोध में जदयू और शिवसेना

पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से भारत आकर बसे गैर मुस्लिमों को यहां की नागरिकता देने के प्रस्ताव वाले नागरिकता संशोधन बिल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केबिनेट की बैठक में मंजूरी दे दी गई। 

पढ़ें पूरी खबर


भाजपा में जल्द शामिल हो सकते हैं अल्पेश, गुजरात के उपमुख्यमंत्री ने किया स्वागत

लोकसभा चुनावों के करीब आते ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ ओबीसी नेता और ठाकोर सेना अध्यक्ष अल्पेश ठाकोर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने सोमवार को इस संभावना की पुष्टि कर दी।

पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed