{"_id":"57671e434f1c1bd37411be4b","slug":"news-paper-came-from-pakistan-after-49-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक विभाग का हैरान करने वाला कारनामा, 49 साल में पाकिस्तान से पहुंचा अखबार ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
डाक विभाग का हैरान करने वाला कारनामा, 49 साल में पाकिस्तान से पहुंचा अखबार
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद (सहारनपुर)
Updated Mon, 20 Jun 2016 05:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसे डाक विभाग की लापरवाही कहा जाए या उसकी तारीफ की जाए। पाकिस्तान के लाहौर से एक साप्ताहिक समाचार पत्र 49 साल के बाद देवबंद पहुंचा है। जबकि यह समाचार पत्र को पाकिस्तान में बंद हुए भी कई बरस गुजर चुके हैं।
विज्ञापन
आमतौर पर सरकारी महकमों में कुछ न कुछ कमाल तो होते रहते हैं लेकिन इस बार का कारनामा वाकई में हैरान करने वाला है। इस बार कारनामे को करने वाला डाक विभाग है लेकिन जो कारनामा डाक विभाग ने किया वह आश्चर्यचकित करने वाला है।
विज्ञापन
शनिवार को पाकिस्तान के लाहौर से प्रकाशित होने वाला एक साप्ताहिक समाचार पत्र खुद्दामुद्दीन डाक द्वारा नगर के नईमिया कुतुबखाने पर पहुंचा। जिसे देख कुतुबखाना के मालिक ख्वाजा अनस सिद्दीकी एक बार तो हैरान रह गए।
विज्ञापन
अनस सिद्दीकी के मुताबिक उक्त अखबार देखने पर पता चला कि यह 10 नवंबर 1967 का छपा हुआ 275वां अंक है। उस समय में उसकी वार्षिक कीमत 11 रुपये और अर्द्धवार्षिक 6 रुपये थी। उन्होंने बताया कि पता उनकी दुकान का ही है और समाचार पत्र पर दो डाक टिकट भी लगे हुए हैं।
अनस सिद्दीकी ने बताया कि उनके पिता ख्वाजा बिलाल के पास बहुत पहले यह समाचार पत्र आया करता था। अब उन्हें यह प्राप्त हुआ तो इसके बारे में जानकारी की तो पता चला कि इस अखबार को पाकिस्तान में बंद हुए बरसो गुजर चुके हैं।
उनका कहना था न तो उन्होंने इस अखबार को किसी से मंगाया और न ही वह इसके बारे में कुछ जानते हैं। यह डाक विभाग की लापरवाही का नतीजा हो सकता है कि 49 साल पहले भेजा गया अखबार उन तक अब पहुंचा है।
Published by Sandeep Bhatt