फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Broadcasters Association strongly condemns attack on journalists due to farmers tractor rally

न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिशन ने किसानों की ट्रैक्टर रैली में पत्रकारों पर हमले की कड़ी निंदा की

Thu, 28 Jan 2021 01:53 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 28 Jan 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
News Broadcasters Association strongly condemns attack on journalists due to farmers tractor rally
प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : PTI

‘न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिशन’ (एनबीए) ने नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों द्वारा निकाली गई ट्रैक्टर रैली के कवरेज के दौरान मीडियाकर्मियों पर कथित हमले और उनके उपकरणों को तोड़ने की बुधवार को कड़ी निंदा की।

विज्ञापन


एनबीए ने एक बयान में कहा कि प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों ही पिछले दो महीनों के दौरान 'निष्पक्ष, संतुलित और वस्तुनिष्ठ तरीके' से दिल्ली के बाहरी इलाके में किसानों के विरोध प्रदर्शन को कवर कर रहे हैं।
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि एनबीए नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में किसानों द्वारा कल निकाली गई ट्रैक्टर रैली के कवरेज के दौरान मीडियाकर्मियों पर हमले और उनके उपकरणों को तोड़ने की कड़ी निंदा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि मंगलवार की ट्रैक्टर रैली को कवर करने वाले मीडियाकर्मी सूचना एकत्र करने और उन्हें जनता के लिए प्रसारित करने के अपने पेशेवर कर्तव्य का निर्वहन कर रहे थे और उनके खिलाफ बल और हिंसा का कोई भी उपयोग लोकतंत्र की आवाज और मीडिया की स्वतंत्रता का गला घोंटने के समान है ।


एनबीए ने मांग की कि पत्रकारों पर हमले के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों या बदमाशों की पहचान की जानी चाहिए और कानून के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए क्योंकि ये तत्व मीडियाकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने से बाधित कर रहे थे और संविधान में निहित उनके अधिकारों को रौंद रहे थे ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed