Updates: केरल की विजयन सरकार के दो मंत्रियों का इस्तीफा, महाराष्ट्र के सीएम ने लिया स्वच्छता अभियान में हिस्सा
केरल के परिवहन मंत्री एंटनी राजू और बंदरगाह मंत्री अहमद देवरकोविल ने मुख्यमंत्री पिनरई विजयन को अपना इस्तीफा सौंपा। उनकी जगह अब केबी गणेश और कडन्नप्पल्ली रामाचंद्रन नए मंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वच्छता अभियान में शामिल हुए सीएम शिंदे
#WATCH | Maharashtra CM Eknath Shinde participates in a cleanliness drive at Worli Naka, in Mumbai.
— ANI (@ANI) December 24, 2023
(Source: CMO Social Media) pic.twitter.com/WshQijbopF
पुलिस हिरासत से फरार होने की कोशिश कर रहे तीन युवक घायल
पुलिस ने तीनों युवकों को अरुणाचल प्रदेश के खरसांग से पकड़ा। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि वे ढोला इलाके में एक बैठक में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही तीनों को पुलिस वाहन में बैठाया गया, वे पुलिसवालों से हथियार छीनने की और अंधेरे की आड़ में जाकर छिपने की कोशिश करने लगे। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिसकर्मी ने गोलीबारी की, जिसमें तीनों युवक घायल हो गए। फिलहाल तीनों का इलाज जारी है।