{"_id":"6551c497ac74ef65080f7d73","slug":"news-and-updates-road-accident-in-tamil-nadu-gold-bangles-seized-in-cochin-airport-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Updates: तमिलनाडु में पेड़ से टकराई कार, चार मरे; कोचिन एयरपोर्ट से सोने के कंगन जब्त, आंध्र में पांच लोग डूबे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Updates: तमिलनाडु में पेड़ से टकराई कार, चार मरे; कोचिन एयरपोर्ट से सोने के कंगन जब्त, आंध्र में पांच लोग डूबे
Mon, 13 Nov 2023 12:15 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Mon, 13 Nov 2023 12:15 PM IST
सार
केरल के कोचिन एयरपोर्ट पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट के अधिकारियों ने एक यात्री के पास क्रीम के डिब्बों से 640.39 ग्राम वजन की चार कच्ची सोने की चूड़िया बरामद की।
विज्ञापन
News Updates
- फोटो : AMAR UJALA
विस्तार
तमिलनाडु के इरोड जिले में सत्यमंगलम के पास एक कार पेड़ से टकरा गई। इस गटना में चार की मौत तो वहीं एक अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
क्रीम के डिब्बों से मिली सोने की चूड़ियां
केरल के कोचिन एयरपोर्ट पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट के अधिकारियों ने एक यात्री के पास क्रीम के डिब्बों से 640.39 ग्राम वजन की चार कच्ची सोने की चूड़िया बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक अन्य मामले में पुलिस और सीआरपीएफ ने कछार जिले के सिलचर कलैन रोड पर बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने एक बैग के भीतर 97 डेटोनेटर और 96 फ्यूज जब्त किया।
इलेक्ट्रिक शोरूम में लगी आग
हैदराबाद के शालीबंदा में एक इलेक्ट्रिक शोरूम में भीषण आग लग गई। यह घटना सोमवार की सुबह करीब एक बजे घटी। आग को बुझाने के लिए छह दमकल की गाड़ियां और करीब 30 कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे।
एक अन्य घटना में कर्नाटक बंगलूरू के राममूर्ति नगर के एक चार मंजिला इमारत में आग लग गई। आग को बुझाने के लिए चार दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची।
कीसरा मुनेती में पांच लोग डूब गए
आंध्र प्रदेश में NTR जिले के कांचीकाचेरला मंडल के कीसरा मुनेती में पांच लोग डूब गए। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। अन्य तीन को स्थानीय लोगों द्वारा नंदीगामा क्षेत्र के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। ACP नंदीगाम जनार्दन ने इसकी जानकारी दी है।
आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में तीन की मौत
आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में सोमवार को बाइक के एक खड़े ट्रैक्टर से टकराने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों के मुताबिक, हादसा जिले के तल्लारेवु मंडल के एक गांव में हुआ। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के समय बाइक पर चार लोग सवार थे। पीछे बैठे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया और उसकी स्थिति गंभीर है।
दोहा जाने वाली कतर एयरलाइंस की उड़ान तकनीकी कारणों से रद्द
केरल के कालीकट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दोहा जाने वाली कतर एयरलाइंस की एक उड़ान सोमवार को तकनीकी कारणों से रद्द कर दी गई। हवाई अड्डा के सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विमान संख्या क्यूआर 537 तड़के करीब चार बजे प्रस्थान करने वाली थी। सूत्रों के मुताबिक, दोहा जाने वाले 135 यात्रियों को होटलों में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि या तो यात्रियों को लेने के लिए कतर से एक वैकल्पिक विमान आएगा या तकनीकी समस्या को ठीक किया जाएगा।
रेलवे के पूर्व डिप्टी चीफ इंजीनियर के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आय से अधिक मामले में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे, मालीगांव, गुवाहाटी (असम) के तत्कालीन डिप्टी चीफ इंजीनियर (सर्वेक्षण/निर्माण) रंजीत दास के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है। दास के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में 30 नवंबर 2021 को मामला दर्ज किया गया था। दास पर आरोप है कि 1 जनवरी 2013 से 31 दिसंबर 2019 की अवधि के दौरान उन्होंने आय के ज्ञात स्रोत से 2,15,28,395 रुपये की संपत्ति अर्जित की थी।
फोन पर नहीं भेजी फोटो तो घोंप दिया चाकू, मौत
दीपावली के दिन यहां बल्लापुरा के पास एक ढाबे में मामूली कहासुनी में कुछ लोगों ने फोटोशूट कर रहे एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने वारदात को इसलिए अंजाम दिया क्योंकि सूर्या (18) ने फोटो को तुरंत उनके फोन पर भेजने से मना कर दिया था। सूर्या और उसके दोस्त अपनी तस्वीरें खींच रहे थे, तो एक अन्य समूह भी वहां पहुंचा और उनसे अपनी तस्वीरें लेने के लिए कहा। इसी बात पर विवाद बढ़ा।
नौ बार सांसद रहे माकपा नेता वासुदेव आचार्य का निधन
वयोवृद्ध माकपा नेता और बांकुड़ा से नौ बार सांसद रहे वासुदेव आचार्य का सोमवार को हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में देहावसान हो गया। 81 वर्षीय आचार्य लंबे समय कई बीमारियों से परेशान थे। उनकी मौत पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख जताया है। उधर, सीपीआईएम की तेलंगाना राज्य समिति के सदस्य डीजी नरसिम्हा राव ने कहा कि वासुदेव अपने परिवार के सदस्यों के साथ हैदराबाद में रह रहे थे। पार्थिव देह को पश्चिम बंगाल ले जाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार होगा।
कर्नाटक के मंगलूरू में एमबीबीएस की छात्रा ने की आत्महत्या
एक निजी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्रा प्रकृति शेट्टी (20) ने सोमवार को आत्महत्या कर ली। शहर के पुलिस आयुक्त अनुपम अग्रवाल ने बताया कि छात्रा ने सुबह करीब तीन बजे छात्रावास की छठी मंजिल से छलांग लगा दी। पुलिस को उसके हॉस्टल के कमरे से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि वह अपनी जिंदगी से निराश है।
असम में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
असम के कछार जिले में पुलिस और सीआरपीएफ ने एक संयुक्त अभियान में बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया, एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। सुरक्षाकर्मियों ने उसके पास से 97 डेटोनेटर और 96 फ्यूज बरामद किए। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान नाजिम उद्दीन (22) के रूप में हुई है।
केंद्र ने जारी की हाईकोर्ट के पांच जजों के तबादले की अधिसूचना
कानून एवं न्याय मंत्रालय ने विभिन्न हाईकोर्ट में जजों के तबादलों की अधिसूचना जारी की है। इसके मुताबिक इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस विवेक कुमार को मद्रास हाईकोर्ट भेजा गया है। वहीं कलकत्ता हाईकोर्ट के जस्टिस शेखर बी सराफ और जस्टिस बिबेक चौधरी का तबादला क्रमश: इलाहाबाद हाईकोर्ट व पटना हाईकोर्ट में किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक तेलंगाना हाईकोर्ट से जस्टिस एम सुधीर कुमार और जस्टिस सी सुमनलता को क्रमश: मद्रास व कर्नाटक हाईकोर्ट भेजा गया है। सीजेआई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के नेतृत्व वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इन तबादलों की सिफारिश की थी।
भुवनेश्वर में पूर्व वन अधिकारी की 40 लाख रुपये की संपत्ति ईडी ने की अटैच
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व वन अधिकारी बिराज मोहन मोहंती और उनकी पत्नी सिबानी मोहंती की 40.20 लाख रुपये कीमत की संपत्ति अटैच की। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति (डीए) मामले में धनशोधन निवारण अधिनियम, 2002 के तहत की गई। ईडी ने जिला वन कार्यालय, वन्य जीवन प्रभाग, जिला भद्रक के पूर्व सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) बिराज मोहन मोहंती और उनकी पत्नी सिबानी मोहंती के खिलाफ दर्ज एक प्राथमिकी के आधार पर जांच शुरू की थी। ईडी ने बिराज और उनकी पत्नी के बैंक बैलेंस के साथ भुवनेश्वर स्थित 40.20 लाख रुपये की अचल संपत्ति के रूप में चल संपत्ति को अटैच किया है। ईडी ने आरोपपत्र भी विशेष न्यायाधीश, सतर्कता, बालासोर की अदालत के समक्ष दायर किया गया है। ईडी की जांच से पता चला कि बिराज मोहन मोहंती ने अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से 57.60 लाख रुपये से अधिक संपत्ति अर्जित करके खुद को और अपने परिवार को अवैध रूप से समृद्ध किया।