फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News and Updates road accident in Chikkaballapur National Highway

News and Updates: चिकबल्लपुर के नेशनल हाईवे में टैंकर से टकराई एसयूवी, चार महिलाओं समेत 12 की मौत

Thu, 26 Oct 2023 10:21 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 26 Oct 2023 10:21 PM IST
सार

कर्नाटक में चिकबलपुर के नेशनल हाईवे 44 में ट्रैफिक पुलिस स्टेशन के पास सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद पांचों को अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाया गया। ये सभी बागेपल्ली से चिकबल्लपुर जा रहे थे। 
 

विज्ञापन
News and Updates road accident in Chikkaballapur National Highway
News Updates - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

कर्नाटक में चिकबलपुर के नेशनल हाईवे 44 में ट्रैफिक पुलिस स्टेशन के पास एक एसयूवी और टैंकर के बीच टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई। एसयूवी बागेपल्ली से चिक्काबल्लापुर की ओर जा रही थी, तभी वाहन चालक ने खड़े टैंकर में टक्कर मार दी।

विज्ञापन


मरने वाले 12 यात्रियों में चार महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं इस हाजसे में एक यात्री बुरी तरह से घायल भी हुआ है। फिलहाल उसका इलाज पास के अस्पताल में जारी है। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अग्निवीर गावते अक्षय लक्ष्मण के परिजनों को सीएम शिंदे देंगे मुआवजा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अग्निवीर गावते अक्षय लक्ष्मण की मौत के बाद उनके परिजनों को मुआवजा देने का एलान किया है। मुख्यमंत्री सचिवालय ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सीएम शिंदे अक्षय लक्ष्मण के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजे के तौर पर देंगे। गावते अक्षय लक्ष्मण पहले अग्निवीर हैं जिन्होंने सेवा के दौरान अपनी जान गवां दी। उन्हें दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर में तैनात किया गया था।


बता दें कि अग्निवीरों की शर्तों में निधन की स्थितियों के बारे में भी जिक्र है। ऐसे में युद्ध में हताहत अग्निवीर के मृतक के निकटतम परिजन को कई तरह की सहायता दी जाएगी। इनमें 48 लाख रुपये गैर-अंशदायी बीमा, 44 लाख रुपये की अनुग्रह राशि, सरकार के समान योगदान और ब्याज के साथ अग्निवीर द्वारा योगदान की गई सेवा निधि (30%) शामिल है। परिजनों को मृत्यु की तारीख से चार साल पूरे होने तक शेष कार्यकाल के लिए वेतन (13 लाख रुपये से अधिक) भी मिलेगा। उन्हें सशस्त्र बल युद्ध हताहत निधि से आठ लाख रुपये का योगदान भी दिया जाएगा।

पत्नी की हत्या करने के बाद व्यक्ति ने अस्पताल में तोड़ा दम
केरल के पथानामथिट्टा जिले में एक 43 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। व्यक्ति के शरीर पर भी चोट के निशान थे, जिसका इलाज करान के दौरान ही उसने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। यह घटना गुरुवार की सुबह की है। 

पुलिस के अनुसार, मृतक वेनुकुट्टन ने अपनी 40 वर्षीय पत्नी पर अपने ही आवास में चाकू स हमला कर दिया। बाद में व्यक्ति के शरीर में 13 चोट के निशान मिले, जिसका इलाज कराने के लिए वह अस्पताल पहुंचा था। अब केवल जांच से ही व्यक्ति के मौत के कारणों का पता चल सकता है। पुलिस ने बताया कि पति और पत्नि के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था।

गिनी की खाड़ी में भारत और ईयू के बीच संयुक्त नौसेना अभ्यास
भारत और यूरोपियन यूनियन (ईयू) संघ के जाहाजों ने गिनी की खाड़ी में संयुक्त अभ्यास किया। यह नौसैनिक समुद्री सुरक्षा सहयोग को सुदृढ़ करने का एक प्रयास है। 24 अक्तूबर को भारत और ईयू ने गिनी की खाड़ी में पहला संयुक्त नौसेना अभ्यास किया। इस अभ्यास में भारतीय नौसेना की तरफ से सुमेधा और ईयू संघ के तीन सदस्य देश इटली, फ्रांस और स्पेन के जाहाजों ने हिस्सा लिया। 

गुजरात: पंचमहल के पूर्व सांसद प्रभात सिंह चौहान का निधन 
गुजरात के पंचमहल से पूर्व लोकसभा सांसद प्रभात सिंह चौहान का गुरुवार को 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके परिजनों ने बताया कि पंचमहल जिले के गोधरा तालुका में उनके पैतृक गांव माहेलोल में दोपहर में उनका निधन हो गया और उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा।

चौहान पंचमहल की कलोल सीट से पांच बार भारतीय जनता पार्टी के विधायक और 2009 से 2019 तक पंचमहल सीट से दो बार भाजपा सांसद रहे। उन्होंने 2004 और 2007 के बीच भाजपा शासित गुजरात सरकार में आदिवासी विकास राज्य मंत्री के रूप में भी कार्य किया था।  उन्होंने 1975 में महलोल ग्राम पंचायत के सरपंच के रूप में चुने जाने के बाद अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी और वह 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा का टिकट नहीं दिए जाने से नाखुश थे। 2022 के राज्य विधानसभा चुनावों से पहले चौहान नवंबर में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उन्होंने कलोल सीट से 2022 का राज्य चुनाव लड़ा लेकिन भाजपा के फतेसिंह चौहान से एक लाख से अधिक मतों के अंतर से हार गए।

बांग्लादेश सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने किया अस्पताल का दौरा
बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम मामलों के मंत्री एम हक और बांग्लादेश सरकार के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में सेना अस्पताल (अनुसंधान और रेफरल) का दौरा किया। मंत्री ने अस्पताल में भर्ती मुक्ति जोधा और सेना अस्पताल की टीम के साथ बातचीत की। वर्तमान में आरआर अस्पताल में कुल तीन मुक्ति जोधा भर्ती हैं। भारतीय सेना के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 
 

बीएसएफ ने बुलाई टीएसयू की 43वीं वार्षिक शासी निकाय की बैठक
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने आंसू गैस के गोले छोड़ने वाली इकाई (टीएसयू) की 43वीं वार्षिक शासी निकाय की बैठक बुलाई है। बीएसएफ के महानिदेशक नितिन अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में बीपीआर एंड डी, डीआरडीई, सीआरपीएफ, गृह मंत्रालय, दिल्ली पुलिस, एमपी पुलिस, म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड और वित्त मंत्रालय सहित विभिन्न संगठनों का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

ओडिशा: निजी बस मालिक 30 अक्टूबर को हड़ताल का आह्वान करेंगे
ऑल ओडिशा प्राइवेट बस ओनर्स एसोसिएशन ने गुरुवार को कहा कि वह अपनी प्रस्तावित हड़ताल के संबंध में अब 30 अक्तूबर को फैसला लेगा, क्योंकि उसके प्रतिनिधियों और राज्य सरकार के बीच बैठक बेनतीजा रही। ओडिशा में शीर्ष निजी बस मालिकों का संघ, लोकेशन एक्सेसिबल मल्टीमॉडल इनिशिएटिव (एलएसीसीएमआई) और एमओ बस स्कीम के तहत कुछ मार्गों पर राज्य संचालित बसों के चलने का विरोध कर रहा है।

निजी बस मालिकों के संगठन ने 20 अक्तूबर को 'अनिश्चितकालीन' हड़ताल शुरू की थी, लेकिन बाद में राज्य सरकार के साथ बातचीत के बाद अपनी हड़ताल 31 अक्तूबर तक के लिए स्थगित कर दी थी। गुरुवार को निजी बस ऑपरेटरों और परिवहन विभाग के मंत्री तुकुनी साहू के नेतृत्व में उनके बीच एक और दौर की बैठक हुई।


वाईएसआरसी ने आंध्र प्रदेश में बहु-क्षेत्रीय सामाजिक सदिकारा बस यात्रा शुरू  
सत्तारूढ़ वाईएसआरसी ने गुरुवार को अपनी 'सामाजिक सदिकारा' (सामाजिक समानता) बस यात्रा शुरू की है। इसका उद्देश्य पिछले चार वर्षों में आंध्र प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा हासिल की गई सामाजिक प्रगति के बारे में जनता को जानकारी देना है। एकीकृत मोर्चे के तहत पिछड़ा वर्ग (बीसी), अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अल्पसंख्यकों को एक साथ लाने के लिए भी यह अभियान चलाया जा रहा है। वाईएसआरसीपी के वरिष्ठ नेता और शिक्षा मंत्री बोत्चा सत्यनारायण ने इस बारे में जानकारी दी। 

कोतुलपुर के भाजपा विधायक तृणमूल में शामिल
पश्चिम बंगाल के कोतुलपुर से भाजपा विधायक हरकाली प्रोतिहेर गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की उपस्थिति में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये। प्रोतिहेर 2021 के बाद से तृणमूल में शामिल होने वाले राज्य के सातवें भाजपा विधायक हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed