Updates: 22 अगस्त को होगी वक्फ बोर्ड पर बनी JPC की पहली बैठक; क्रिप्टोकरेंसी-जबरन वसूली में गुजराती गिरफ्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को बताया कि 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की क्रिप्टोकरेंसी सहित अपहरण और जबरन वसूली के मामलों में कथित तौर पर शामिल गुजरात के शैलेश बाबूलाल भट्ट को धन शोधन रोधी कानून के तहत मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है। मनी-लॉन्ड्रिंग की जांच ईडी द्वारा सूरत पुलिस-सीआईडी द्वारा सतीश कुंभानी के खिलाफ दर्ज की गई दो एफआईआर पर संज्ञान लेने के बाद शुरू हुई। एजेंसी ने कहा कि कुंभानी बिटकनेक्ट कॉइन नामक कंपनी के प्रमोटर थे, जिसने 2017-18 के दौरान निवेशकों को अपनी योजनाओं में पैसा लगाने का लालच दिया था। आरोप लगाया कि कुंभानी ने जनवरी 2018 में बिटकनेक्ट कॉइन की बिक्री अचानक बंद कर दी। अपना प्लेटफॉर्म बंद कर जनता को धोखा देकर पैसे लेकर भाग गए। शैलेश ने कंपनी की योजनाओं में पैसा लगाया था। अपने निवेश को वापस पाने के लिए भट्ट ने कुंभानी के दो कर्मचारियों का अपहरण किया और फिरौती के रूप में 2091 बिटकॉइन, 11000 लाइटकॉइन और 14.50 करोड़ रुपये नकद जबरन वसूली की। एजेंसी ने कहा, मौजूदा विनिमय दरों के अनुसार इन क्रिप्टो फंडों की कीमत 1232.50 करोड़ रुपये है।
22 अगस्त को होगी जेपीसी की पहली बैठक
दिल्ली में संसद भवन एनेक्सी में वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की पहली 22 अगस्त को बैठक होगी। जिसमें केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और विधि एवं न्याय मंत्रालय के प्रतिनिधि सदस्यों को विधेयक के बारे में जानकारी देंगे।
कोलकाता में ब्लू लाइन की मेट्रो सेवाएं 40 मिनट तक रही बाधित
महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश
ठाणे पुलिस ने यूपी के वांछित दो हत्यारे भाइयों को दबोचा
हैदराबाद के कुछ हिस्सों में बारिश
#WATCH | Rain lashes parts of Telangana's Hyderabad pic.twitter.com/0k6xNoEQWS
— ANI (@ANI) August 17, 2024
'एक राखी देश के जवानों के नाम' कैंपेन
#WATCH | Gandhinagar: Gujarat Chief Minister Bhupendra Patel held a meeting regarding the 'Ek Rakhi Desh Ke Jawanon Ke Naam' campaign.
— ANI (@ANI) August 17, 2024
(Source: IDPR Gandhinagar) pic.twitter.com/SUCHwMxLO5
कांग्रेस अध्यक्ष ने की तमाम नियुक्तियां
Congress President Mallikarjun Kharge approved the proposal of the AICC Law, Human Rights, and RTI Department with immediate effect.
— ANI (@ANI) August 17, 2024
Dr Abhishek Manu Singhvi appointed as chairman pic.twitter.com/1nKgtVvddW
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग में नियुक्ति
Congress President Mallikarjun Kharge has appointed Omair Khan as the Chairman of the Minority Department of Bihar Pradesh Congress Committee and Ruhul Amin as the Chairman of the Minority Department of Tripura Pradesh Congress Committee pic.twitter.com/O1QRn4d0yN
— ANI (@ANI) August 17, 2024
महाराष्ट्र, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में वॉर रूम के अध्यक्ष की नियुक्ति
Congress President Mallikarjun Kharge has appointmented Challa Vamshi Chand Reddy as the chairperson for Maharashtra war room, Naveen Sharma as the chairperson for Haryana war room and Gokul Butail as the chairperson for Jammu and Kashmir war room for the upcoming assembly… pic.twitter.com/j9h2pplX4w
— ANI (@ANI) August 17, 2024
पीएम मोदी से मिले आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और कर्ज में डूबे दक्षिणी राज्य के लिए वित्तीय सहायता बढ़ाने की मांग की। सूत्रों ने बताया कि आम बजट के बाद दोनों नेताओं की यह पहली बैठक थी। इसमें नायडू ने आंध्र के लिए की गई प्रमुख घोषणाओं के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। बजट में आंध्र की नई राजधानी के विकास के लिए 15,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। तेलुगूदेशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख ने राज्य की वित्तीय स्थिति पर विस्तार से चर्चा की और राजकोषीय चुनौतियों से निपटने, आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और राज्य के सकल घरेलू उत्पाद को बढ़ाने के लिए अधिक केंद्रीय सहायता का अनुरोध किया। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार कि आंध्र प्रदेश का सार्वजनिक ऋण 2019-20 में सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) के 31.02 प्रतिशत से बढ़कर 2023-24 में 33.32 प्रतिशत हो गया है, जो पिछले पांच वर्षों में राजकोषीय स्वास्थ्य के बिगड़ने का संकेत देता है। नायडू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और राज्य के मसलों पर चर्चा की। इससे पहले नायडू केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू से भी मिले थे।