{"_id":"65ee9404fe768ab8cc01a8ad","slug":"news-and-updates-east-west-north-south-northeast-india-news-national-incidents-and-updates-2024-03-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Updates: तमिलनाडु में 400 किलो मादक पदार्थ जब्त; मिजोरम में तीन म्यांमारी नागरिक समेत सात गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Updates: तमिलनाडु में 400 किलो मादक पदार्थ जब्त; मिजोरम में तीन म्यांमारी नागरिक समेत सात गिरफ्तार
Mon, 11 Mar 2024 06:34 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Mon, 11 Mar 2024 06:34 PM IST
सार
कस्टम अधिकारी श्रीलंका में मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर तट के किनारे मछली पकड़ने वाले गावों की लगातार जांच कर रहे हैं। इस मामले में वे सुल्तान नाम के व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें
- फोटो : amar ujala graphics
विस्तार
त्रिची सेंट्रल इंटेलिजेंस डिवीजन ने पुदुकोट्टई जिले के मिमिसल समुद्र तट के पास इराल पन्नई में कस्टम अधिकारियों ने छापेमारी की। इस छापेमारी में उन्होंने 876 किलो से अधिक मादक पदार्थ जब्त किया। इसक कीमत करीब 1.05 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा उन्होंने 110 करोड़ रुपये कीमत की 100 किलो हाशीश भी जब्त की है। कस्टम अधिकारी श्रीलंका में मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर तट के किनारे मछली पकड़ने वाले गावों की लगातार जांच कर रहे हैं। इस मामले में वे सुल्तान नाम के व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
#WATCH | UPDATE | Tamil Nadu: Trichy Customs Preventive seizes 100 kilograms of Hashish worth Rs 110 Crores and 876 kilograms of Ganja worth Rs 1.05 Crores at Mimisal. The goods were seized under the provisions of Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act, 1985 and Customs… pic.twitter.com/fWYk6Dr61I
— ANI (@ANI) March 11, 2024विज्ञापन
मिजोरम के लॉन्गतलाई जिले में तीन म्यांमार के नागरिक समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन पर बेहिसाब नकदी रखने का आरोप है। असम राइफल्स ने इस घटना की जानकारी दी है। एक खुफिया सूचना के आधार पर रविवार को आरडीएस बंगतलांग जंक्शन के पास एक पिकअप ट्रक में सवार सात लोगों को पकड़ा गया।
गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से कुल 2.86 लाख रुपये की भारतीय मुद्रा तथा 4.7 करोड़ म्यांमार क्यात जब्त किए गए हैं। नकदी लाने-ले जाने में इस्तेमाल किए गए पिकअप ट्रक को भी जब्त किया गया है।
गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से कुल 2.86 लाख रुपये की भारतीय मुद्रा तथा 4.7 करोड़ म्यांमार क्यात जब्त किए गए हैं। नकदी लाने-ले जाने में इस्तेमाल किए गए पिकअप ट्रक को भी जब्त किया गया है।
विज्ञापन
पकिस्तानी महिला के साथ संवेदनशील जानकारी साझा करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव के साथ संवेदनशील जानकारी साझा करने के मामले में मुंबई एटिएस ने 31 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। महिला के खिलाफ ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
कुछ महीनों से व्यक्ति एक महिला से सोशल मीडिया पर बात कर रहा था। उनकी बातचीत इतनी आगे बढ़ गई थी कि व्यक्ति उस महिला की सारी बातें सुनने लगा। व्यक्ति पर आरोप है कि वह एक ऐसी जगह पर काम कर रहा था , जो देश के लिए संवेदनशील है। व्यक्ति ने पैसे के बदले महिला के साथ जरूरी जानकारी साझा की थी।
कुछ महीनों से व्यक्ति एक महिला से सोशल मीडिया पर बात कर रहा था। उनकी बातचीत इतनी आगे बढ़ गई थी कि व्यक्ति उस महिला की सारी बातें सुनने लगा। व्यक्ति पर आरोप है कि वह एक ऐसी जगह पर काम कर रहा था , जो देश के लिए संवेदनशील है। व्यक्ति ने पैसे के बदले महिला के साथ जरूरी जानकारी साझा की थी।
असम में 3.24 करोड़ की सोने की 29 बिस्किट जब्त
गुवाहटी कस्टम ने सोमवार को सोने की 29 बिस्किट बरामद की है। इसकी कीमत करीब 3.24 करोड़ रुपये बताई जा रही है। कामाख्या रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति अपने कमर में इसे छिपाकर अवध असम एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश कर रहा था।
मराठा आरक्षण हिंसा: आईपीएस अधिकारी संदीप कार्णिक होंगे एसआईटी प्रमुख
महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को आईपीएस अधिकारी संदीप कार्णिक को विशेष जांच दल (एसआईटी) का प्रमुख नियुक्त किया है। इनका नाम 2011 में किसानों पर हुई गोलीबारी की रिपोर्ट में आया था। अब उनकी अध्यक्षता में टीम मराठा आरक्षण हिंसा की जांच करेगी। कार्णिक और तीन अन्य अधिकारियों पर अगस्त 2011 में पुणे जिले की मावल तहसील में किसानों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान गोलीबारी का आरोप लगाया गया था, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। राज्य के गृह विभाग ने एक आदेश जारी कर कहा कि कार्णिक एसआईटी का नेतृत्व करेंगे, जो कुछ महीने पहले मराठा आरक्षण विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा की गहन जांच करेगी। बता दें कि अक्तूबर 2023 में प्रदर्शन के दौरान हिंसा की सूचना मिली थी, जिसमें बीड में दो विधायकों के घरों और अन्य संपत्तियों में तोड़फोड़ और आग लगा दी गई थी।