Updates: अवैध रूप से भारत में घुसने वाले चीनी गिरफ्तार; TDP का उत्पात, YSRCP नेता वाम्सी के घर बरसाए पत्थर
हिमाचल में भी चीनी गिरफ्तार, भारतीय महिला से की है शादी
बिहार के अलावा हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भारत-चीन सीमा क्षेत्र में बिना इनर लाइन परमिट के प्रवेश करने के आरोप में पुलिस ने एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया। शख्स की पहचान युडोंग गो के रूप में हुई है। गुरुवार को उसे गिरफ्तार करने के बाद किन्नौर के रिकांग पियो में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि उसे 10 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। युडोंग के पास विवाह के दस्तावेज थे। इनके मुताबिक वह भारतकर नाम की भारतीय महिला से शादी कर चुका है। वह डुबिंग के रास्ते सुमडो पहुंचा। उसके पास इनर-लाइन परमिट नहीं था, इसलिए स्थानीय अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि डबलिंग से आगे यात्रा करने वाले सभी विदेशियों के लिए इनर-लाइन परमिट अनिवार्य है। यह पता नहीं लगाया जा सका है कि उसने गलती से इनर लाइन पार की थी या फिर इसका कोई और उद्देश्य था।
होर्डिंग हादसे पर सुप्रीम कोर्ट ने रेलवे और BMC से पूछे सवाल, हादसे रोकने पर सख्ती
घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद सुप्रीम कोर्ट में दाखिल एक याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत ने रेलवे और ग्रेटर मुंबई नगर निगम (एमसीजीएम) से कई सवाल किए। शीर्ष अदालत ने यह सुनिश्चित करने को कहा कि शहर में होर्डिंग गिरने की कोई अप्रिय घटना न हो। न्यायमूर्ति संजय कुमार और न्यायमूर्ति पीबी वराले की अवकाश पीठ ने घाटकोपर में होर्डिंग गिरने की घटना पर संज्ञान लिया है। इस हादसे में 16 लोगों की जान चली गई थी। दो जजों की खंडपीठ ने कहा, रेलवे सहित सभी संबंधित पक्ष यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी होर्डिंग के संबंध में कोई अप्रिय घटना न घटे। भले ही होर्डिंग रेलवे की जमीन पर हो या नगर निगम की जमीन पर। पीठ ने मामले की अगली सुनवाई 14 जून के लिए तय की।
वाईएसआरसीपी नेता के घर पथराव
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में तेदेपा कार्यकर्ताओं ने वाईएसआरसीपी के नेता वल्लभानेनी वाम्सी के घर पर पथराव किया। इस दौरान पुलिस और उपद्रवियों के बीच झड़प भी हुई और दोनों तरफ से पथराव हुआ। तेदेपा कार्यकर्ताओं ने वाम्सी के घर के बाहर खड़ी कारों में भी तोड़फोड़ की। घटना के बाद वाईएसआरसीपी के कई अन्य नेताओं के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
#WATCH | Vijayawada, Andhra Pradesh: TDP workers vandalised YSRCP leader Vallabhaneni Vamsi's house and pelted stones at the cars. pic.twitter.com/EAbqNMDxvZ
— ANI (@ANI) June 7, 2024
#WATCH | Vijayawada, Andhra Pradesh: Heavy police force and security force deployed outside YSRCP leader Devineni Avinash's residence.
— ANI (@ANI) June 7, 2024
Security has been stepped up here after TDP workers allegedly attacked the residence of Vallabhaneni Vamsi in Vijayawada. https://t.co/hmYTYobwEQ pic.twitter.com/GAGw7YTsGG
महाराष्ट्र के पुणे शहर के शनिपर इलाके में गुरुवार को एक लड़की के पीजी आवास में आग लग गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे में 42 लोगों को बचा लिया गया है। मृतक की पहचान बिल्डिंग के चौकीदार के रूप में की गई है। आग लगने के बाद अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने दूसरी मंजिल पर मौजूद लड़कियों को बचाया। हालांकि, आग पर काबू पा लिया गया है।
पुणे पोर्श मामले में नाबालिग आरोपी के पिता-दादा पर एक और केस दर्ज
तमिलनाडु में एक मछली व्यापारी समेत दो की हत्या
Tamil Nadu: Two people, including a fishmonger, were hacked to death in Kovilpatti, Thoothukudi last night, Police investigation is underway.
— ANI (@ANI) June 7, 2024
Kovilpatti West Police Station has registered a case and is investigating the double murder. pic.twitter.com/pdwD8YgbuI
असम-मिजोरम की सीमा पर हेरोइन के साथ पकड़ा गया व्यक्ति
#WATCH | Assam: Police seized 1.7 kg of heroin worth Rs 8.5 crores in Cachar district. Police also apprehended one drug peddler.
— ANI (@ANI) June 7, 2024
Cachar SP Numal Mahatta says, "Cachar police conducted a special operation along the Assam-Mizoram border at Dholaikhal area near Dholaikhal Border… pic.twitter.com/j9kIAQBAii
पुरानी रंजिश के चलते व्यापारी की हत्या मामला: अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने चार लोगों को गिरफ्तार किया
कर्नाटक के मंत्री बी. नागेंद्र का इस्तीफा
भवानी रेवन्ना एसआईटी के सामने हुईं पेश
हाईकोर्ट के जस्टिस कृष्ण एस दीक्षित ने भवानी रेवन्ना को अंतरिम अग्रिम जमानत दी और साथ ही निर्देश दिया कि वह शुक्रवार को दोपहर 1 बजे तक एसआईटी के जांच अधिकारी के समक्ष पेश हों और जांच में पूरा सहयोग करें। इस बीच, सूत्रों ने बताया कि एसआईटी ने अपहरण मामले के भवानी के कार चालक को हिरासत में लिया है।
उत्तराखंड में ट्रैकिंग के दौरान जान गंवाने वाले ट्रैकर्स के शव बंगलूरू पहुंचे
नीरभ कुमार बने आंध्र प्रदेश के नए मुख्य सचिव
उपराष्ट्रपति ने पीएम मोदी की तारीफ की
#WATCH | At the closing ceremony of the Rajya Sabha Internship Programme at Vice-President's Enclave, Vice President Jagdeep Dhankhar says, "The government is in the third term... It is after how many years that a Prime Minister has got a third term? It was in 1962 that Pandit… pic.twitter.com/Drf5M8d2hp
— ANI (@ANI) June 7, 2024