फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News and Updates east west north south northeast india national incidents news in hindi

Updates: तीन दवा कंपनियों ने US से वापस मंगाए उत्पाद; झारखंड में बुजुर्ग को निर्वस्त्र कर बाइक से घसीटा

Sun, 19 May 2024 09:40 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 19 May 2024 09:40 PM IST
विज्ञापन
News and Updates east west north south northeast india national incidents news in hindi
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala
भारतीय दवा निर्माता कंपनी डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, सन फार्मा और अरबिंदो फार्मा ने विनिर्माण मुद्दों के कारण अमेरिकी बाजार से अपने उत्पाद वापस मंगा रहे हैं। यह खुलासा अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) की रिपोर्ट में किया गया है। यूएसएफडीए ने कहा कि प्रिंसटन (न्यू जर्सी) स्थित डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज इंक जेवीगेटर पाउडर फॉर ओरल सॉल्यूशन (100 मिलीग्राम) को सब-पोटेंशियल ड्रग होने के कारण 20,000 डिब्बों को वापस ले रही है। कंपनी इसी कारण से सैप्रोप्टेरिन डाइहाइड्रोक्लोराइड की एक और खेप भी वापस ले रही है। इसी तरह सन फार्मा ने अमेरिकी बाजार में फंगल संक्रमण के इलाज के लिए इस्तेमाल एम्फोटेरिसिन बी लिपोसोम फॉर इंजेक्शन की 11,016 शीशियों को वापस मंगाया है। वहीं, अरबिंदो फार्मा ने तनाव का इलाज करने के लिए उपयोग की जाने वाली क्लोराजेपेट डिपोटेशियम टैबलेट की 13,605 बोतलें वापस ले रही है। कंपनियों ने इस साल अप्रैल माह में क्लास-टू रिकॉल की शुरुआत की थी।
विज्ञापन


झारखंड : गोतस्करी के शक में बुजुर्ग को निर्वस्त्र कर बाइक से घसीटा
झारखंड के गढ़वा जिले में तीन बदमाशों ने गोतस्करी के शक में एक बुजुर्ग को निर्वस्त्र कर बाइक से बांध दिया और उन्हें घसीट ले गए। इस दौरान बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि सरस्वती राम शुक्रवार को मवेशी लेकर उंटारी जा रहा था, तभी बाइक सवार राहुल दुबे, राजेश दुबे और काशीनाथ भुइयां ने उन्हें रोका और गोतस्करी में शामिल होने का आरोप लगाकर मारपीट की। पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मनी लॉन्ड्रिंग : छत्तीसगढ़ के कारोबारी को अंतरिम जमानत
कोयला ढुलाई पर अवैध उगाही से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के व्यवसायी सुनील कुमार अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति विश्वनाथन की पीठ ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को जांच की स्थिति का पता लगाने और संबंधित सामग्री के साथ अतिरिक्त हलफनामा रिकॉर्ड पर रखने के लिए छह सप्ताह का समय दिया। शीर्ष अदालत ने कहा कि आज की तारीख में याचिकाकर्ता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 384 या आईपीसी के किसी अन्य प्रावधान के तहत कोई अपराध नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र : कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रतापराव भोसले का निधन
कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रतापराव भोसले का रविवार तड़के सतारा जिले में उनके पैतृक निवास पर निधन हो गया। पार्टी ने इसकी जानकारी दी। वह 89 वर्ष के थे। पार्टी ने एक बयान में कहा कि भोसले ने भुइंज गांव स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने भोसले के निधन पर दुख व्यक्त किया।

ओडिशा के बारासात में गरजे सीएम हिमंत, कहा- शाहजहां शेख का हिसाब दस मिनट में कर देता
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को पश्चिम बंगाल के बारासात में कहा है बंगाल में तुष्टीकरण की राजनीति के कारण शाहजहां जैसे लोग पैदा हो रहे हैं। हिमंत ने कहा, जिस देश में पहले छत्रपति शिवाजी, खुदीराम बोस, स्वामी विवेकानंद जैसे लोग पैदा होते थे लेकिन आज ममता दीदी जैसे नेताओं के कारण शाहजहां जैसे लोग पैदा हो रहे हैं।  हिमंत ने कहा, अगर संदेशखाली मेरे असम में होता तो मैं शाहजहां शेख का हिसाब दस मिनट में कर देता। मुझे केवल दस मिनट चाहिए। मैं दस मिनट में शाहजहां का हिसाब ऐसे कर देता कि फिर दूसरा शाहजहां जन्म लेने का हिम्मत भी नहीं कर पाता। लेकिन दुख है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केवल तुष्टिकरण की राजनीति करती हैं।

पश्चिम बंगाल: भाजपा सांसद हेम्ब्रम तृणमूल कांग्रेस में शामिल
बंगाल में भाजपा को झटका, सांसद टीएमसी में शामिल पश्चिम बंगाल में भाजपा को झटका लगा है। झाड़ग्राम के निवर्तमान सांसद कुनार हेम्ब्रम ने मतदान के ठीक पहले भाजपा छोड़ दी। झाड़ग्राम में शनिवार को मतदान होना है। इससे पहले भाजपा को एक बार फिर झटका लगा है। रविवार को हेम्ब्रम ने तृणमूल के महासचिव अभिषेक बनर्जी की उपस्थिति में तृणमूल में शामिल हो गए। इस बार पार्टी ने उनको यहां से टिकट नहीं दिया था। 

बीजद विधायक समीर रंजन दास भाजपा में शामिल
ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजद) के नीमपारा से विधायक समीर रंजन दास रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन समल, पार्टी के ओडिशा प्रभारी विजय पाल सिंह तोमर और अन्य नेताओं ने यहां पार्टी मुख्यालय में दास का स्वागत किया। तीन बार के विधायक 2024 के विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी का टिकट नहीं दिए जाने के बाद नाराज थे। 

महाराष्ट्र में पुणे-सोलापुर राजमार्ग के पास गिरा होर्डिंग
महाराष्ट्र के पुणे में तूफान के कारण एक होर्डिंग गिरने से एक घोड़ा घायल हो गया। इस हादसे में कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। पुणे-सोलापुर राजमार्ग पर कवडी पाट टोल बूथ के पास एक विवाह हॉल के बाहर शनिवार की शाम पांच से छह बजे के बीच बिलबोर्ड जमीन पर गिर गया। इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि शनिवार को तेज हवाओं के कारण होर्डिंग गिर गया। यह गुलमोहर लॉन विवाह हॉल के बाहर एक घोड़े और एक बैंड पार्टी द्वारा लाए गए कुछ वाहनों पर गिरा। घायल घोड़े को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बता दें कि यह घटना हाल ही में मुंबई के घाटकोपर में एक विशाल बिलबोर्ड के गिरने के बाद घटी। इस हादसे में 16 लोगों की जान चली गई थी।

मुंबई में मैक्डोनाल्ड्स को बस से उड़ाने की धमकी

मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को एक धमका भरा कॉल मिला, जिसमें खोन करने वाले ने बताया कि मुंबई के दादर इलाके में स्थित मैकडोनाल्ड्स में धमाका होगा। उसने बताया कि बस में यात्रा करने के दौरान उसने दो लोगों को मैकडोनाल्ड्स को बम से उड़ाने के बारे में बात करते हुए सुना। इस पोन कॉल के बाद पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन उन्हें कुछ भी नहीं मिला। फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है। 

पुणे में तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल में टक्कर

महाराष्ट्र के पुणे शहर में रविवार को एक तेज रफ्तार लग्जरी कार और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। यह घटना कल्याणी नगर में सुबह के 3:15 बजे घटी। पुलिस ने कार चला रहे 17 वर्षीय चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कल्याणी नगर के एक रेस्तरां में पार्टी के बाद दोस्तों का एक ग्रुप अपनी मोटरसाइकिल पर घर लौट रहा था। जब वे कल्याणी नगर जंक्शन पहुंचे तो एक तेज रफ्तार लक्जरी कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।  इस टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 

सोने की तस्करी मामले में त्रिपुरा से एक व्यक्ति गिरफ्तार

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पश्चिमी त्रिपुरा के निश्चिंतपुर इलाके में सोने की तस्करी मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को इसकी जानकारी दी। एक गुप्त सूचना के आधार पर बीएसएफ के जवानों ने विभिन्न स्थानों पर जाल बिछाया। उन्होंने जदो संदिग्ध को भारतीय सीमा में घुसते देखा। 

बीएसएफ के जवानों ने विशेष सूचना के आधार पर शनिवार को निश्चिंतपुर सीमा चौकी के अंतर्गत आने वाले विभिन्न स्थानों पर जाल बिछाया और सीमा के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को भारतीय सीमा में घुसते देखा। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''वे बांग्लादेश से भारत की सीमा में घुस रहे थे। सीमा बाड़ को लांघते हुए पास के वन क्षेत्र में आ गए, लेकिन बीएसएफ के सतर्क जवानों ने उनमें से एक संदिग्ध तस्कर को पकड़ लिया जबकि दूसरा घने वन का फायदा उठाकर फरार हो गया।''

तलाशी के दौरान 36.6 लाख रुपये मूल्य की सोने की चार छड़ जब्त की गईं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति ने स्वीकार किया कि वह सोने की तस्करी करता था।

मणिपुर में अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत

मणिपुर के पश्चिमी इंफाल के नाओरेमथोंग इलाके में अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस गोलीबारी में दो अन्य लोग घायल भी हुए। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि अज्ञात हमलवारों ने पीड़ितों के किराए के मकान के बाहर शनिवार की रात करीब आठ बजे गोलीबारी की। गोलीबारी में मरे गए व्यक्ति की पहचान 41 वर्षीय श्रीराम हंगसदा के तौर पर की गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बंदूक चलने से सीआईएसएफ जवान की मौत
कर्नाटक के रहने वाले 37 साल के एक सीआईएसएफ कर्मी की बंदूक चलने से मौत हो गई। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक का नाम रवि किरण है। वह कर्नाटक का रहने वाला है। उन्होंने कहा कि हथियार की स्थिति पर हमें जो रिपोर्ट मिलेगी, उस आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। 
 

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर एसआईपीसीओटी औद्योगिक एस्टेट गुम्मिडिपोंडी क्षेत्र में चल रही एक निजी फैक्ट्री के कचरा डंप यार्ड में आग लग गई।
 

वडोदरा में हाउसिंग सोसायटी में बुजुर्ग महिला से लूटपाट 
गुजरात के वड़ोदरा शहर में रविवार को एक बुजुर्ग महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने उनसे लूटपाट भी की। महिला की उम्र 71 वर्ष थी। पुलिस उपायुक्त लीना पाटिल ने कहा कि पुलिस ने मामले में 20 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सुबह करीब पांच बजे अलर्ट किया गया था।


 

दुनिया के 11 देश 21 मई से मनाएंगे मासिक धर्म का मासिका महोत्सव
मासिक धर्म को लेकर शर्म, अपमान और झिझक दूर करने के लिए दुनिया के 11 देश 21 मई से मासिका महोत्सव मनाने जा रहे हैं। इसका उद्देश्य खेल, कला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए नारीत्व का सम्मान और उसका उत्सव मनाना है। ठाणे स्थित एनजीओ म्यूज़ फाउंडेशन के मुताबिक, इस उत्सव के 8वें संस्करण में भारत के 15 राज्यों में 33 संगठन कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रहे हैं। इस उत्सव का उद्देश्य मासिक धर्म संबंधी वर्जनाओं को चुनौती देना, इससे जुड़ी गरीबी खत्म करना और दुनिया भर में इसे लेकर सार्थक बातचीत को बढ़ावा देना है।म्यूज़ फाउंडेशन के संस्थापक निशांत बंगेरा ने बताया कि पुडुचेरी, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में पहली बार यह उत्सव मनाया जाएगा। वहीं, पाकिस्तान में यह दूसरी बार मनाया जा रहा है। 
 

गुजरात में कैंसर को मात देने वाली 80 महिलाओं ने किया रैंप वॉक
गुजरात के राजकोट में कैंसर को मात देने वाली 80 महिलाओं ने रैंप वॉक किया। जिले में कैंसर क्लब की ओर से आयोजित फैशन शो में भाग लेने वाली महिलाओं में 19 से लेकर 70 वर्ष तक की आयु की महिलाएं शामिल थीं। इसमें कई महिलाएं ऐसी थी जिन्हें आखिरी स्टेज का कैंसर था। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और उसे हरा दिया। सभी महिलाओं ने ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर,ओवरी कैंसर और गले का कैंसर जैसे अलग अलग प्रकार के कैंसर का सामना किया है। इन महिलाओं को रैंप पर वॉक करते हुए देखकर कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने इन महिलाओं को खूब सराहा और लगातार तालियों से उनका मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम के आयोजक रूपल कोटक ने बताया कि ये कार्यक्रम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी रिकॉर्ड के रूप में दर्ज होगा। इससे पहले ऐसे कैंसर वॉरियर महिलाओं के फैशन शो का आयोजन दिल्ली और बंगलूरू में हुआ था। इनमें 22 से ज्यादा महिलाओं ने भाग लिया था।

 

आंध्र प्रदेशः चलती बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं
आंध्र प्रदेश में तिरुपति से श्रीकालाहस्ती जा रही एक निजी बस में बीती रात भीषण आग लग गई। हालांकि, गनीमत यह रही कि इसके भड़कने से पहले सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया। अधिकारियों ने कहा, यह हादसा तिरुपति-रेनिगुंटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

तेलंगाना में तीन लोगों की मौत
रविवार को तेलंगाना के विकाराबाद जिले में बिजली गिरने से अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की जान चली गई। एक कृषि क्षेत्र में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हुई, जबकि पेड़ के नीचे खड़ा एक व्यक्ति बिजली गिरने से मर गया। मृतकों की उम्र 26 से 40 साल के बीच थी।

आईएमडी ने आशंका जताई कि भद्राद्री कोठागुडेम, खम्मम, नलगोंडा, सूर्यापेट, सिद्दीपेट, यदाद्री भुवनगिरी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और तेज हवाओं के साथ तूफान आ सकता है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed