Updates: अवैध खनन मामले में BRS नेता जी मधुसूदन रेड्डी की गिरफ्तारी; राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति का तेलंगाना दौरा
बीजद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद प्रसन्ना आचार्य शुक्रवार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। दरअसल, ओडिशा के संबलपुर में उनकी कार की टक्कर एक ट्रक से हो गई थी। राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति हैदराबाद में वैश्विक आध्यात्मिकता महोत्सव में शामिल होंगे। एक अन्य मामला केरल की महिला से दुष्कर्म का है। जानिए दिन की बड़ी खबरें
विस्तार
नवी मुंबई में रिश्वत लेने वाले राजस्व अधिकारी गिरफ्तार
गोरे ने एक व्यक्ति से उसके दो पैतृक भूमि पार्सल को श्रेणी-II से श्रेणी-I में बदलने के लिए एक लाख रुपये की मांग की थी। उस व्यक्ति ने कुछ बातचीत की और बाद में रिश्वत की रकम घटाकर 80,000 रुपये कर दी गई। राजस्व अधिकारी को गुरुवार को 40,000 रुपये रिश्वत के तौर पर लेते हुए पकड़ा गया। फिलहाल उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
सड़क दुर्घटना में बीजद के वरिष्ठ नेता घायल
आचार्य और अनके पीएसओ को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि कार चालक को मामूली चोट आई है। संबलपुर के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूर्व सांसद और पीएसओ दोनों फिलहाल खतरे से बाहर हैं। आचार्य को सिर, नाक और ठुड्डी पर चोट लगी है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया है।
संदेशखाली की पीड़ितों ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात
एससी-एसटी सहायता एवं अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. पार्थ विश्वास ने कहा, "संदेशखाली मुद्दे को लेकर पीड़ितों ने आज राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा है। राष्ट्रपति ने पूरे मामले को बहुत सहानुभूति के साथ सुना। 11 पीड़ित यहां राष्ट्रपति मुर्मू से मिलने आए, जिनमें पांच महिलाएं और छह पुरुष शामिल हैं।"
#WATCH | Delhi | 11 victims of violence including five women from West Bengal's Sandeshkhali met President Droupadi Murmu, in Rashtrapati Bhawan, today
— ANI (@ANI) March 15, 2024
Dr. Partha Biswas, Director of the Center for SC/ST Support and Research says, "Regarding the issue of Sandeshkhali, the… pic.twitter.com/3lqQ9R0QFr
भारतीय नौसेना के पूर्व प्रमुख एडमिरल एल. रामदास का निधन
वैश्विक आध्यात्मिकता महोत्सव: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दो दिवसीय दौरे पर हैदराबाद जाएंगे
केरल की महिला का आरोप- दुबई में रहने वाल शख्स ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
शिकायत के मुताबिक, महिला का परिचित व्यक्ति उससे दुबई में मिला था। पुलिस ने कहा कि यह घटना तब हुई जब वह एक बिजनेस ट्रिप के सिलसिले में दुबई में थी। पीड़िता के मुताबिक उसके हाथ-पैर बांध कर बलात्कार किया गया। मामला दर्ज कर लिया गया है। कानून के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।
प्रसार भारती के अध्यक्ष का चुनाव; उपराष्ट्रपति धनखड़ की अध्यक्षता में बैठकउपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को देश के सार्वजनिक प्रसारक प्रसार भारती के अध्यक्ष के चयन के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। फरवरी 2020 में ए सूर्य प्रकाश का कार्यकाल पूरा होने के बाद से प्रसार भारती के अध्यक्ष का पद खाली है। उपराष्ट्रपति, जो राज्यसभा के सभापति भी हैं, प्रसार भारती के अध्यक्ष पद के लिए चयन पैनल के प्रमुख होते हैं। भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष और राष्ट्रपति द्वारा नामित एक व्यक्ति तीन सदस्यीय पैनल को पूरा करते हैं। बैठक में प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की अध्यक्ष न्यायमूर्ति रंजना देसाई (सेवानिवृत्त) और सूचना एवं प्रसारण सचिव संजय जाजू ने भाग लिया। प्रसार भारती के अध्यक्ष पद का कार्यकाल तीन वर्ष या व्यक्ति के 70 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक होता है।
गौरतलब है कि उपराष्ट्रपति राज्यसभा के सभापति भी होते हैं। प्रसार भारती का अध्यक्ष चुनने के लिए बने चयन पैनल के प्रमुख भी उपराष्ट्रपति ही होते हैं। इस तीन सदस्यीय पैनल में भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष और राष्ट्रपति की तरफ से नामित व्यक्ति भी शामिल होते हैं।
रेल मंत्री वैष्णव से केरल पर विशेष ध्यान देने की अपील; सीपीआई सांसद ने लिखा पत्र
हैदराबाद में राष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत; राज्यपाल और सीएम रेवंत रेड्डी रहे मौजूद
अवैध खनन मामले में BRS नेता की गिरफ्तारी
#WATCH | Sangareddy, Telangana: Police arrest BRS Party leader Gudem Madhusudhan Reddy in an illegal Mining case. More details awaited.
— ANI (@ANI) March 15, 2024
(Source: Patancheru SHO) pic.twitter.com/OUZpklzjif
रेलवे में अब तक का सर्वश्रेष्ठ माल ढुलाई व्यवसाय; राजस्व सृजन और ट्रैक बिछाने में भी नए कीर्तिमान
एक साल में अर्जित कुल राजस्व में 17,000 करोड़ रुपये का उछाल
15 मार्च तक के आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान, भारतीय रेलवे का कुल राजस्व 2.40 लाख करोड़ रुपये रही। पिछले साल 15 मार्च को, कुल राजस्व 2.23 लाख करोड़ रुपये दर्ज किया गया था। यानी एक साल में 17,000 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गई।
सूरज चव्हाण के खिलाफ ED ने दाखिल की चार्जशीट
मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की एक एफआईआर से उपजा है। जांच एजेंसी के अनुसार, बृहन्मुंबई नगर निगम ने महामारी के दौरान प्रवासियों के बीच 'खिचड़ी' (चावल, दाल और सब्जियों से युक्त एक पॉट डिश) पैकेट के वितरण के लिए फोर्स वन मल्टी सर्विसेज के बैंक खाते में 8.64 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे
'गोवा सरकार की इमारत में मिला खजाना'
सीएम ने कहा, हमें 2.23 किलोग्राम वजन के सोने के टुकड़े, 5,000 प्राचीन सिक्के, 3.15 किलोग्राम वजन वाले 307 तांबे के सिक्के मिले। इसका अलावा अरबी में शिलालेख वाले 4.78 किलोग्राम वजन वाले 814 सिक्के, महारानी विक्टोरिया लिखे हुए 786 तांबे के सिक्के, घरेलू सामान भी मिला। उन्होंने कहा, गोवा की मुक्ति के बाद यह दूसरी बार है जब स्ट्रांगबॉक्स खोला गया है। इसे आखिरी बार 1991 में खोला गया था।
सीजीएसटी के सहायक आयुक्त, इंस्पेक्टर 1.5 लाख की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार
केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के साझेदार को सर्विस टैक्स से संबंधित कारण बताओ नोटिस मिला था। आरोपी सहायक आयुक्त ने मामले को निपटाने के लिए उससे 6 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। हालांकि, पीड़ित के आग्रह पर रिश्वत की रकम घटाकर 1.50 लाख रुपये कर दी गई।
इस मामले में शिकायतकर्ता ट्रांसपोर्ट कंपनी के साझेदार को रिश्वत की रकम सीजीएसटी इंस्पेक्टर को देने के लिए कहा गया था। सीबीआई ने जाल बिछाकर सीएसजीएसटी इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते धर दबोचा। इसके बाद सहायक आयुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया गया। बयान में कहा गया है कि आरोपियों के आवासीय और आधिकारिक परिसरों की तलाशी भी ली गई।
1.46 करोड़ रुपये ठगने वाले आरोपी गिरफ्तार
मुंबई के एक व्यक्ति और उसके रिश्तेदार से 1.46 करोड़ रुपये ठगने के आरोप में पश्चिम बंगाल से सात लोग गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सिलीगुड़ी से पकड़े गए सातों लोगों ने चर्चगेट स्थित एक व्यक्ति के कार्ड और बैंक की जानकारी जुटाई थी। इसके अलावा, यूएसए में रहने वाली उसकी बेटी की कार का विवरण प्राप्त किया था और फिर 1.46 करोड़ रुपये का ऑनलाइन लेनदेन किया था।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रेयान शाहदास (22), अरुणभा हलदर (22), रितम मंडल (23), तमोजीत सरकार (22), राजीब शेख (24), सुजॉय नस्कर (23) और रोहित बैद्य (23) के रूप में हुई है।
साइबर अपराध सेल के अधिकारी ने कहा कि आरोपियों पर आईपीसी और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम प्रावधानों के तहत धोखाधड़ी और अन्य अपराधों के लिए मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आगे की जांच के लिए ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लाया गया है।
सोने की तस्करी के घोटाले के सिलसिले में नेपाल पुलिस ने शुक्रवार को पूर्व उपराष्ट्रपति नंद बहादुर पुन के बेटे दीपेश पुन को गिरफ्तार कर लिया।
सीआईबी ने पिछले साल सितंबर में 60.716 किलोग्राम सोने की तस्करी के संबंध में दीपेश पुन से पूछताछ की थी। इसे जुलाई 2023 में काठमांडो में त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के सीमा शुल्क कार्यालय की ओर से बिना जांच जारी किया गया था और बाद में इसे जब्त कर लिया गया था। पुलिस प्रवक्ता भीम प्रसाद ढकाल के अनुसार, नेपाल पुलिस की एक विशेष टीम ने दीपेश पुन को काठमांडो के बाहरी इलाके धापसी स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया। दीपेश सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी की छात्र शाखा ऑल नेपाल नेशनल फ्री स्टूडेंट्स यूनियन (रिवोल्यूशनरी) के महासचिव हैं। उनके सोना तस्करी मामले के मुख्य संदिग्ध दावा छिरिंग के साथ घनिष्ठ संबंध हैं। छिरिंग वर्तमान में जांच के उद्देश्य से हिरासत में है। दीपेश सूर्यदर्शन बचत और क्रेडिट सहकारी समितियों में धन के गबन में भी शामिल था।
देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो ट्रेन का आम जनता के लिए परिचालन शुक्रवार को कोलकाता में शुरू हो गया। एक ट्रेन सुबह सात बजे कोलकाता के ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर पर हावड़ा मैदान स्टेशन से चली, जबकि दूसरी ट्रेन उसी समय एस्प्लेनेड स्टेशन से चली। यहां स्टेशन पर कुछ यात्रियों ने ट्रेन में चढ़ते ही ‘जय श्री राम’ और ‘ये मोदी की गांरटी है’ के नारे लगाए। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्ै छह मार्च को कोलकाता मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड खंड का उद्घाटन किया था। यह भारत में पानी के नीचे मेट्रो सेवाओं की शुरुआत थी।