फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News and updates east west north south northeast india and national news in hindi

Updates: कर्नाटक हाईकोर्ट परिसर में आत्महत्या की कोशिश, ड्राइविंग लाइसेंस नवीनीकरण पर बॉम्बे हाईकोर्ट का फैसला

Wed, 03 Apr 2024 03:27 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 03 Apr 2024 03:27 PM IST
विज्ञापन
News and updates east west north south northeast india and national news in hindi
आज की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
महाराष्ट्र के औरंगाबाद के छत्रपति संभाजीनगर में एक कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। पुलिस आयुक्त मनोज लोहिया ने बताया कि यह घटना सुबह के चार बजे की है। इस हादसे में सात लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
मीडिया से बात करते हुए औरंगाबाद के पुलिस आयुक्त मनोज लोहिया ने कहा, "छत्रपति संभाजीनगर में सुबह के चार बजे एक कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। आग दूसरे मंजिल तक नहीं पहुंच पाई, लेकिन प्राथमिकी जांच के बाद हमें लगता है कि इस हादसे में दम घुटने के कारण करीबन सात की मौत हुई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेनावाइस एडमिरल मार्क हैमंड को गार्ड ऑफ ऑनर

रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के वाइस एडमिरल मार्क हैमंड ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। वाइस एडमिरल मार्क हैमंड और रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना प्रमुख को दिल्ली के साउथ ब्लॉक लॉन्स में गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया।

आरजेडी नेता और केंद्रीय मंत्री ने ली राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली

News and updates east west north south northeast india and national news in hindi
मनोज झा और एल मुरुगन - फोटो : ANI
आरजेडी नेता मनोज झा और केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने आज राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। 

कर्नाटक हाईकोर्ट के परिसर में व्यक्ति ने की आत्महत्या की कोशिश

कर्नाटक हाईकोर्ट के परिसर में  बुधवार को एक व्यक्ति ने चाकू से अपना गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। सुरक्षा कर्मियों ने उसे तुरंत पास के अस्पताल में ले गए, जहां उसका इलाज जारी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसने ऐसा क्यों किया, इसके बारे में किसी को भी मालूम नहीं है। वह कोर्ट हॉल नंबर-1 में घुसा और चाकू निकालकर अपना गला काट लिया। सुरक्षा कर्मियों ने उसे देख लिया और अस्पताल ले गए। 

तेलंगाना: केमिकल फैक्टरी में विस्फोट से पांच लोग घायल
तेलंगाना के संगारेड्डी में एक केमिकल फैक्टरी में आग लगने से हुए विस्फोट में बुधवार को पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

मालेगांव विस्फोट मामला: अदालत ने एनआईए को दिए निर्देश
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत ने 2008 के मालेगाव विस्फोट मामले में मुंबई एनआईए टीम को भोपाल एनआईए टीम के संपर्क में रहने का निर्देश दिया। अदालत ने आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की स्वास्थ्य की स्थिति का सत्यापन करने को भी कहा। अदालत ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ही उन्हें आज पेशी से छूट दी। अदालत ने कहा कि दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 313 दर्ज करने में गैर मौजूदगी से अदालत की कार्यवाही बाधित हो रही है और मुकदमे में देरी हो रही है। अदालत ने एनआईए को 8 अप्रैल, 2024 को ठाकुर के स्वास्थ्य को लेकर एक विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने को कहा।

पीएम मोदी की यात्रा का वीडियो बनाने के लिए 'जबरन घर में घुसने' का आरोप, पत्रकार पर मामला दर्ज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई दौरे के दौरान एक समाचार चैनल के संवाददाता और वीडियो पत्रकार पर जबरन घर में घुसकर वीडियो बनाने की कोशिश करने का आरोप लगा है। हवाई अड्डे के पास एक घर में जबरन घुसने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि शिकायतकर्ता का फ्लैट मुंबई के उपनगर पूर्वी विले पार्ले में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास है। उसने आरोप लगाया है पेवाडी एसआरए सहकारी सोसायटी में 11वीं मंजिल पर उसके घर में खुद को पत्रकार बताने वाले दो लोग उसके फ्लैट में जबरन घुस आए।

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी सोमवार मुंबई के दौरे पर आए थे। 61 वर्षीय शिकायतकर्ता महेश पटेल के मुताबिक, संवाददाता और वीडियो पत्रकार ने उन्हें बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री की यात्रा का वीडियो बनाने के लिए हाउसिंग सोसाइटी के सचिव और सुरक्षा गार्ड ने अनुमति दे दी है। वे दोनों ऐसा कहते हुए शिकायतकर्ता की सहमति के बिना उसके फ्लैट में घुस गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि विले पार्ले थाने में दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया है।

तेलंगाना: पानी की टंकी में 20 बंदर मृत पाए गए

तेलंगाना के नलगोंडा जिले में एक पानी की टंकी में 20 बंदरों के शव पाए गए। पुलिस ने बताया कि जिले के नंदीकोंडा नगर पालिका में पानी की टंकी में पानी पीने की कोशिश के दौरान बंदर गिर गए और डूब गए। उन्होंने बताया कि पानी की टंकी टिन की छत वाली है। टैंक से दुर्गंध आने के बाद आसपास रहने वाले लोगों ने अधिकारियों को सूचित किया। नगर पालिका कर्मचारियों ने टैंक के अंदर बंदरों को मृत पाया और शवों को हटा दिया।

चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप, बीजद-भाजपा ने चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपा

ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (BJD) और मुख्य विपक्षी भाजपा ने एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के उल्लंघन के आरोप लगाए हैं। दोनों दलों ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को ज्ञापन सौंपे हैं। बीजद ने भाजपा के बरगढ़ सांसद उम्मीदवार प्रदीप पुरोहित और बीजेपुर विधायक पद के उम्मीदवार सनत गडतिया पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। दोनों नेताओं ने कथित तौर पर सभा को संबोधित किया। बीजद का दावा है कि यह एमसीसी मानदंडों के खिलाफ है। पार्टी ने इस कृत्य में शामिल नेताओं और अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

दूसरी तरफ बीजेपी ने आरोप लगाया कि बीजेडी विधायक नृसिंह साहू ने ढेंकनाल जिले में एक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान महिला मतदाताओं को साड़ियां बांटीं। भाजपा ने दावा किया कि बीजद सरकार ने पार्टी के चुनावी चिह्न वाले नबीन मैजिक कार्ड बांटे जो एमसीसी का उल्लंघन है। भाजपा ने चुनाव हारने के डर से युवाओं और कॉलेज के छात्रों को पैसे बांटने का आरोप भी लगाया है।

ड्राइविंग लाइसेंस नवीनीकरण के लिए अतिरिक्त शुल्क जुर्माना नहीं

बॉम्बे हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया है कि ड्राइविंग लाइसेंस को नवीनीकृत करने और निर्धारित समय सीमा से परे मोटरसाइकिलों के लिए पंजीकरण प्रमाण पत्र जारी करने के लिए अतिरिक्त शुल्क लगाना कोई जुर्माना नहीं है। इसके साथ ही हाईकोर्ट की खंडपीठ ने मंगलवार को केंद्रीय मोटर वाहन अधिनियम के तहत बनाए गए नियमों को बरकरार रखा।

मुख्य न्यायाधीश डी के उपाध्याय और न्यायमूर्ति आरिफ डॉक्टर की पीठ ने नियमों की वैधता को चुनौती देने वाली परिवहन क्षेत्र से संबंधित दो ट्रस्टों (सावकाश ऑटोरिक्शा संघ और मुंबई बस मालक संगठन) की दायर याचिकाओं को खारिज कर दिया। पीठ ने कहा, यह स्पष्ट है कि इस मामले में अतिरिक्त शुल्क लगाना किसी भी तरह से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुर्माना नहीं है। पीठ ने अपने आदेश में कहा कि अधिनियम के प्रावधान के अनुसार, सरकार को अतिरिक्त शुल्क लगाने का अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed