Updates: तमिलनाडु में परंदूर हवाई अड्डे के विरोध में उतरे ग्रामीण; आंध्र प्रदेश में लागू होगी नई आईटी नीति
News Updates: तमिलनाडु सरकार की ओर से परंदूर हवाई अड्डे के लिए भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी करने के बाद ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उधर आंध्र प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नारा लोकेश ने राज्य में नई आईटी नीति लागू करने का एलान किया है।
विस्तार
तमिलनाडु सरकार की ओर से परंदूर हवाई अड्डे के लिए भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी करने के बाद ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है परियोजना से उनकी आजीविका प्रभावित होगी। ग्रामीणों ने कहा कि हवाई अड्डे के निर्माण के लिए उनकी अधिकांश कृषि भूमि छिन जाएगी। बता दें कि कांचीपुरम जिले में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के खिलाफ स्थानीय निवासी लगभग दो वर्ष से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि, राज्य सरकार ने आश्वासन दिया है कि ग्रामीणों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। वर्ष 2022 में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने परंदूर में 20,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से हवाई अड्डा तैयार होगा। परंदूर हवाईअड्डा आंदोलन के कार्यकर्ता जी सुब्रमण्यम ने कहा ‘हम चाहते हैं कि तमिलनाडु सरकार हमें बातचीत के लिए आमंत्रित करे। सरकार को यह प्रस्ताव वापस लेना चाहिए।’
आंध्र प्रदेश में लागू होगी नई आईटी नीति- नारा लोकेश
आंध्र प्रदेश के आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री नारा लोकेश ने कहा कि राज्य में नई सूचना प्रौद्योगिकी नीति लागू की जाएगी। नारा लोकेश ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में यह बात कही। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द एक ब्यौरा प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इस तरह से जल्द ही एक नई निवेशकों के अनुकूल आईटी नीति लाई जाएगी। उन्होंने विशाखापत्तनम को आईटी हब बनाने और तिरुपति को इलेक्ट्रॉनिक्स हब बनाने की योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि आंध्र प्रदेश में प्रमुख आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों को आमंत्रित किया जाए।
ओडिशा सरकार करेगी दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बच्चे की मदद
असम के करीमगंज में दो तस्कर गिरफ्तार
सूरत एयरपोर्ट पर यात्री के पास से मिला 2.19 करोड़ का हीरा
Yesterday at about 0830 hours, a passenger namely Sanjaybhai Moradiya travelling to Dubai reported at International SHA of the Surat airport for Pre-Embarkation security checks. During the frisking, on-duty CISF personnel observed some doubtful items in both the ankle areas of… pic.twitter.com/uxStsYJIMF
— ANI (@ANI) June 16, 2024
गोवा में मिले नवजात शिशु क शरीर के अंग
गोवा पुलिस ने स्लुइस गेट के पास एक नवजात शिशु के अंग बरामद किए हैं। पुलिस को अंदेशा है कि अंगों को किसी जानवर द्वारा काटा गया है। पुलिस का कहना है कि उत्तरी गोवा के मंडूर-डोंगरी गांव में शिशु के शरीर के अंग मिले। स्थानीय लोगों द्वारा मिली सूचना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया ऐसा संदेह है कि किसी ने नवजात के शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की है। इस मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 318 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गृहमंत्री अमित शाह ने आईटीबीपी की प्रशंसा की
आईटीबीपी की माउंटेन रेस्क्यू टीम ने हाल ही में लाहौल और स्पीति में ऊंची पहाड़ी चट्टानों पर एक चुनौतीपूर्ण खोज अभियान चलाया। इस दौरान एक अमेरिकी नागरिक का शव बरामद किया। अमेरिकी नागरिक ने एक दुर्घटना में अपनी जान गंवा दी थी। स्थानीय प्रशासन के अनुरोध पर, आईटीबीपी टीम के सदस्यों ने अपनी जान जोखिम में डाली और शवों को निकालने के लिए 14,800 फीट की ऊंचाई पर चढ़ गए। गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर आईटीबीपी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि आईटीबीपी जवानों पर देश को गर्व है।