फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News and Updates east west north south india accident smuggling news and many updates

Updates: मुंबई में नड्डा ने किया शिवाजी महाराज की मूर्ति का उद्घाटन; दिल्ली में अमित शाह से मिले कुमारस्वामी

Thu, 22 Feb 2024 06:01 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 22 Feb 2024 06:01 PM IST
सार

मुंबई के गिरगांव में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति का उद्घाटन किया। 

विज्ञापन
News and Updates east west north south india accident smuggling news and many updates
रविवार की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

मुंबई के गिरगांव में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति का उद्घाटन किया। 
विज्ञापन

मॉल में देह व्यापार रैकेट चलाने के आरोप में महिला गिरफ्तार

महाराष्ट्र के नवी मुंबई के वाशी इलाके में लोकप्रिय मॉल में संचालित स्पा केंद्र से देह व्यापार का रैकेट चलाने के आरोप में 40 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है गया है। मानव तस्करी रोधी इकाई के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पृथ्वीराज घोरपड़े ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मगलवार शाम को एक नकली ग्राहक को स्पा केंद्र में भेजा। वहां उन्हें 20 वर्ष की दो महिलाएं मिलीं। दोनों को देह व्यापार के लिए बाध्य किया जा रहा था। 

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा  370, और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नवी मुंबई में 500 ग्राम मेफेड्रोन के साथ एक गिरफ्तार

नवी मुंबई में 28 वर्षीय व्यक्ति के पास से 500 ग्रीम मेफेड्रोन बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। इसकी कुल कीमत 50 लाथ रूपये बताई जा रही है। एक गुप्त सूचना के आधार पर नवी मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने आरोपी को पकड़ा। आरोपी की पहचान अरशद करार खान के तौर पर की गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

चंद्रबाबू नायडू ने पत्रकारों पर हमला करने वाले लोगों को गिरफ्तार करने का आग्रह किया

तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश पुलिस के महानिदेशक केवी राजेंद्रनाथ को एक चिट्ठी लिखी है। उन्हंने इस चिट्ठी के माध्यम से कुछ पत्रकारों और अखबार के एक कार्यालय पर हमला करने वाले लोगों को तुरंत गिरफ्तार करने का आग्रह किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने वाईएसआरसीपी पर आरोप लगाया कि उन्होंने (वाईएसआरसीपी) मीडिया के खिलाफ हमलों की एक श्रृंखला शुरू कर दी है। नायडू ने कहा, "मैं आपसे दोषियों को पकड़ने और इस जघन्य अपराध के साजिशकर्ताओं को दंडित करने के लिए तत्काल कदम उठाने का अनुरोध करता हूं।"

नायडू ने पुलिस से समूहों के बीच नफरत तथा दुश्मनी फैलाने और हिंसा भड़काने के लिए कथित तौर पर झूठे बयान देने के लिए मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के लिए भी कहा।

कुमारस्वामी और उनके बेटे ने की अमित शाह से मुलाकात

जेएस(एस) नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और उनके बेटे निखिल कुमारस्वामी ने आज दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। 

शरद पवार के सुप्रीम कोर्ट जाने पर राहुल नार्वेकर ने दी प्रतिक्रिया

राकांपा नेता शरद पवार के सुप्रीम कोर्ट जाने पर महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "मैं उन्हें अदालत में अपील करने से नहीं रोक सकता। मैंने तथ्यों और सबूतों के आधार पर फैसला दिया। अगर मेरा फैसला गलत है या किसी के प्रभाव में लिया गया है तो वे इसे साबित करें।"

उन्होंने आगे कहा, "मेरे द्वारा लिया गया फैसला सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के मुताबिक है। लेकिन बेबुनियाद आरोप लगाना जारी है। मेरा निर्णय सही है और इसमें कोई बदलाव नहीं होगा।"

कलकत्ता हाई कोर्ट ने संदेशखालि में गिरफ्तार पत्रकार को जमानत दी

कलकत्ता हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा संदेशखाली से गिरफ्तार किये गये एक टीवी पत्रकार को गुरुवार को जमानत दे दी। अदालत ने संदेशखाली पुलिस थाने में शांतु पान के खिलाफ दर्ज मामले में आगे की कार्यवाही पर भी रोक लगाने का आदेश दिया है।

पुलिस ने सोमवार को पत्रकार को गिरफ्तार किया था। उत्तर 24 परगना जिले की एक स्थानीय अदालत ने मंगलवार को उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था। उन्हें एक महिला की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। महिला ने आरोप लगाया था कि पत्रकार उसके घर पर जबरन घुस गया था। 

मिजोरम के चम्पाई में मेथमफेटामाइन गोलियां और हेरोइन जब्त

मिजोरम के चम्पाई जिले में कुल 35 करोड़ रुपये मूल्य की मेथमफेटामाइन गोलियां और हेरोइन जब्त की गई। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। असम राइफल्स के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। 

अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर मिजोरम पुलिस के साथ मिलकर असम राइफल्स की टीम ने डुंगटलांग गांव में बुधवार को छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने 11.39 किलो मेथमफेटामाइन गोलियां और 218 ग्राम हेरोइन जब्त की। असम के सिलचल के एक व्यक्ति और चम्पाई जिले के जोटलांग की दो महिला को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed