फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News and Updates chhagan Bhujbal resignation shivsena ubt leader reacts know more related news here

Updates: छगन भुजबल के इस्तीफे पर संजय राउत का महाराष्ट्र सरकार पर निशाना, कहा- वे हमें बेवकूफ बना रहे

Mon, 05 Feb 2024 02:40 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 05 Feb 2024 02:40 PM IST
सार

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि छगन भुजबल को अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को देना चाहिए था। अगर उन्होंने देवेंद्र फडवीस को अपना इस्तीफा दिया है तो यह अवैध है। 

विज्ञापन
News and Updates chhagan Bhujbal resignation shivsena ubt leader reacts know more related news here
आज की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

छगन भुजबल के इस्तीफे पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि छगन भुजबल ने देवेंद्र फडणवीस को अपना इस्तीफा दिया है जो कि अवैध है। 
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए संजय राउत ने कहा, 'इस्तीफा मुख्यमंत्री को देना चाहिए। अगर छगन भुजबल ने देवेंद्र फडवीस को अपना इस्तीफा दिया है तो यह अवैध है। वे लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं।'
विज्ञापन


शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के बयान पर उन्होंने कहा, 'हम किसी के दुश्मन नहीं हैं। हम यहां लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए हैं। प्रधानमंत्री राज्य का दौरा करने आए, जो कि अच्छी बात है। लेकिन आप महाराष्ट्र में क्या लेकर आ रहे हैं? जब वे यहां आए, तो महाराष्ट्र के लोग डर गए।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

नवी मुंबई से पांच नाबालिग लड़कियां लापता

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में दो अलग-अलग परिवार की पांच नाबालिग लड़कियां शनिवार को लापता हो गई थी। पुलिस ने बताया कि उन्होंने लड़कियों को ढूंढने के लिए तलाशी अभियान चलाया है। शनिवार की सुबह 14 और 16 वर्ष की दो बहनें स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन बाद में घर वापस नहीं लौटी। 

एक अन्य घटना में तीन बहन अपने ही घर से लापता हो गया। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बच्चियों को ढूंढने की कोशिश जारी है। 

गुजरात विधानसभा ने राम मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री की सराहना की

भाजपा शासित गुजरात विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान सोमवार को अयोध्या में नए राम मंदिर के सफल अभिषेक समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए एक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल द्वारा पेश किया गए इस प्रस्ताव को विपक्षी कांग्रेस के सदस्यों के साथ-साथ आम आदमी पार्टी (आप) के सदस्यों ने भी अपना समर्थन दिया।


 
 

त्रिपुरा सीएम ने दिल्ली में शाह, नड्डा से लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने सोमवार को नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की और आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। साहा ने सोशल मीडिया पर लिखा, नई दिल्ली के नए संसद भवन में गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से से मिलकर खुशी हुई। हमने आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा की। मोदी अगेन 2024 के तहत हम त्रिपुरा में फिर से दो कमल खिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पूर्वोत्तर राज्य में दो लोकसभा क्षेत्र पश्चिमी त्रिपुरा और पूर्वी त्रिपुरा हैं।

नासिकः क्रेन की रस्सी टूटी, कुएं में गिरने से तीन मजदूरों की मौत
 महाराष्ट्र के नासिक जिले में तीन मजदूरों की कुएं में गिरने से मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब गाद हटाने के काम में लगे श्रमिकों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला जा रहा था। तभी अचानक क्रेन की रस्सी टूट गई और तीनों उसमें जा गिरे। मामला सताना तालुका के मुलान गांव का है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि हादसा रविवार शाम करीब चार बजे हुआ। क्रेन का इस्तेमाल मजदूरों को नीचे उतारने और बाहर लाने के लिए किया जा रहा था। एक अधिकारी ने बताया कि मजदूर दोपहर के भोजन के लिए बाहर आ रहे थे तभी क्रेन की रस्सी टूट गई, जिससे वे 50 फीट गहरे कुएं में गिर गए। तीनों को गंभीर चोटें आई थीं। जब क्रेन से उन्हें दोबारा बाहर निकालने का प्रयास किया गया तो फिर से रस्सी टूट गई। उन्होंने बताया कि जब तक स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकाला, तब तक गणेश तुलसीराम नाडेकर (26), नितिन रामदास अहिरे (27) और गणेश विनायक नाडेकर (28) की मौत हो चुकी थी।

संजय जाजू ने ग्रहण किया पदभार
संजय जाजू ने आज सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव का पदभार ग्रहण किया। वह तेलंगाना कैडर से 1992 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उनके कार्यभार संभालने पर निवर्तमान सचिव अपूर्व चंद्रा और मंत्रालय के अन्य अधिकारियों और विभिन्न मीडिया इकाइयों ने उनका स्वागत किया। अपूर्व चंद्रा को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय: सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव का प्रभार सौंपा गया है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed