फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   news and update today Tuesday, maharashtra, uttar pradesh, bengaluru, north east, crime news

Updates: पालघर में पति से झगड़ा होने के बाद गुस्साई महिला ने चार साल की बेटी का गला घोंटा, फिर की खुदकुशी

Tue, 09 Jul 2024 07:01 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 09 Jul 2024 07:01 PM IST
विज्ञापन
news and update today Tuesday, maharashtra, uttar pradesh, bengaluru, north east, crime news
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala

महाराष्ट्र के पालघर जिले में 23 वर्षीय एक आदिवासी महिला ने अपने पति के साथ झगड़े के बाद अपनी चार साल की बेटी की कथित तौर पर हत्या कर दी और फिर आत्महत्या कर ली। यह घटना सोमवार को दहानु इलाके के सिसने गांव में हुई।

विज्ञापन


कासा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि महिला का पति एक मछुआरा है और वह परिवार से अक्सर दूर रहता था। शख्स रविवार को घर लौटा और अपने दोस्तों के साथ बाहर चला गया था। उसकी पत्नी उससे नाराज थी क्योंकि वह उसे अपने साथ नहीं ले गया था और इसी वजह से उनके बीच झगड़ा हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सोमवार को महिला ने कथित तौर पर अपनी बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पड़ोसियों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

तमिलनाडु की एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका, दो की गई जान 
तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के शिवकाशी के पास एक पटाखे की फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। इससे दो लोगों की जान चली गई। वहीं दो अन्य घायल हो गए। दमकल कर्मचारियों ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

कतर एयरवेज के एक विमान को दृश्यता कम होने के कारण बंगलूरू किया डायवर्ट
देशभर में जमकर भारी बारिश हो रही है। इस बीच, मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एमआईए) पर कम दृश्यता के चलते मंगलवार तड़के दोहा से गोवा आ रही कतर एयरवेज की एक उड़ान को बंगलूरू लाया गया। 

गोवा में सोमवार को भारी बारिश हुई। एमआईए के एक अधिकारी ने बताया कि कतर एयरवेज के विमान (क्यूआर 522) को उत्तरी गोवा के मोपा स्थित मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देर रात एक बजकर 50 मिनट पर खराब दृश्यता के कारण उतरने की मंजूरी नहीं मिल सकी। दोहा से आया विमान करीब 15-20 मिनट तक हवाई अड्डे के ऊपर उड़ान भरता रहा और बाद में इसे कर्नाटक के बंगलूरू के केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को 'रेड अलर्ट' जारी किया है, जिसमें कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। मंगलवार को उत्तरी गोवा और दक्षिण गोवा जिलों में तेज हवाओं के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

डीआरआई ने केरल में केन्याई नागरिक से जब्त की 13 करोड़ रुपये की कोकीन

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक केन्याई नागरिक को 13 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के नशीले पदार्थों की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया गया, जब उसके मलाशय में लगभग 200 ग्राम कोकीन कैप्सूल मिले। उसके चेक-इन बैगेज में शराब की बोतल से लगभग 1,100 ग्राम तरल रूप में कोकीन भी बरामद की गई। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब केरल में तरल रूप में कोकीन जब्त की गई है। जब्त किए गए नशीले पदार्थों का बाजार मूल्य 13 करोड़ रुपये से अधिक है, जो डीआरआई के लिए एक महत्वपूर्ण जब्ती है। विदेशी नागरिक को मंगलवार को रिमांड के लिए मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed