फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   news and update today, maharashtra, uttar pradesh, bengaluru, north east, crime news

Updates: कर्नाटक विधानसभा में गरमाया आपातकाल का मुद्दा; केरल- निपाह के पीड़ित के रिश्तेदारों की जांच निगेटिव

Tue, 23 Jul 2024 09:43 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 23 Jul 2024 09:43 AM IST
सार

कर्नाटक विधानसभा में सत्तारूढ़ कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के विधायकों के बीच आपातकाल और सविंधान के मुद्दे पर गरमा गरम बहस हो गई। उधर, अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में दो विधेयकों पर मुहर लग गई है। 

विज्ञापन
news and update today, maharashtra, uttar pradesh, bengaluru, north east, crime news
बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

 

विज्ञापन

कर्नाटक विधानसभा में सत्तारूढ़ कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के विधायकों के बीच आपातकाल और सविंधान के मुद्दे पर गरमा गरम बहस हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच लंबी बहस चली। दोनों पक्षों के विधायकों ने एक दूसरी पार्टियों पर संविधान की हत्या करने का आरोप लगायाय़। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही को कुछ समय स्थगित कर दिया गया।  सबसे पहले विधानसभा में उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने नेता प्रतिपक्ष आर अशोक पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘हमें सबसे पहले अशोक और उनकी पार्टी को संविधान की सुरक्षा के प्रति अपनी चिंता जताने के लिए शुभकामनाएं देनी चाहिए।’ इसके जवाब में अशोक ने कांग्रेस पर आपातकाल के दौरान संविधान को खत्म करने का आरोप लगाया। इसके बाद धीरे धीरे दोनों पक्षों के बीच बहस बढ़ने लगी। नौबत यहां तक आ गई कि विधानसभा अध्यक्ष को सदन की कार्यवाही कुछ समय के लिए स्थगित करनी पड़ी। 
 

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में दो विधेयकों पर मुहर

 

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को दो महत्वपूर्ण विधेयकों पर मुहर लगाई गई है। सदन में ध्वनिमत से अरुणाचल प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों को रोकने के उपाय) विधेयक पारित किया गया। सदन में मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने इस विधेयक को पेश किया था। इसके अलावा सदन में अरुणाचल प्रदेश संशोधन विधेयक 2024 को भी संशोधित प्रपत्र के साथ पारित किया गया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: नकली नोटों के कारोबारी को पांच वर्ष की सजा

पश्चिम बंगाल में नकली भारतीय मुद्रा का कारोबार करने के आरोप में एनआईए की अदालत ने एक आरोपी को पांच वर्ष  की सख्त सजा सुनाई है। एनआईए की अदालत ने पश्चिम बंगाल के मालदा के गोपालगंज के निवासी फैजुल को पांच वर्ष की सजा सुनाने के साथ पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना जमा न करने पर फैजुल की जेल की सजा तीन महीने के लिए बढ़ा दी जाएगी। एनआईए का कहना है कि इस मामले में तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई चल रही है। इनमें से बांग्लादेश का रहने वाला एक आरोपी फरार है। 

 

विज्ञापन

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने रूस की रोसोबोरोनएस्पोर्ट और एमकेएस बिजनेस प्राइवेट लिमिटेज के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। यह एमओयू स्वदेशी 30 मिमी गोला-बारूद, 40 मिमी गोला-बारूद और 30 मिमी ग्रेनेड गोला-बारूद के लाइसेंस प्राप्त उत्पादन और आपूर्ति के लिए किया गया है। 

महाराष्ट्र: फर्जी दस्तावेज के जरिए महिला ने की पाकिस्तान की यात्रा

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पुलिस ने एक 23 वर्षीय महिला के खिलाफ जाली दस्तावेजों के आधार पर फर्जी पासपोर्ट और वीजा हासिल कर कथित तौर पर पाकिस्तान की यात्रा करने का मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला के अलावा पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भी फर्जी दस्तावेज मुहैया कराने का मामला दर्ज किया है। वर्तक नगर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला की पहचान नगमा नूर मकसूद अली उर्फ सनम खान के रूप में हुई है, जिसने लोकमान्य नगर के एक केंद्र से अपना नाम बदल लिया और आधार कार्ड, पैन कार्ड और अपनी बेटी का जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त किया और फिर इन दस्तावेजों को पासपोर्ट आवेदन में संलग्न कर दिया। उन्होंने बताया कि इन दस्तावेजों के आधार पर महिला ने पाकिस्तान के लिए पासपोर्ट और वीजा हासिल किया और पड़ोसी देश की यात्रा की। दोनों के खिलाफ भारतीय पासपोर्ट अधिनियम और अन्य के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा कि अपराध मई 2023 और 2024 के बीच हुआ था। इसकी जांच चल रही थी।
 

निपाह के पीड़ित के करीबी रिश्तेदारों की जांच रिपोर्ट निगेटिव- स्वास्थ्य मंत्री
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने मंगलवार को कहा कि निपाह से मरने वाले 14 साल लड़के के करीबी रिश्तेदारों और उसके सीधे संपर्क में आए अन्य लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं मलप्पुरम में एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के बाद मंत्री जॉर्ज ने कहा निगेटिव आई है। हालांकि, उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगाए गए प्रतिबंध जारी रहेंगे और उन्हें अभी हटाया नहीं जा सकता। मंत्री ने लोगों से सतर्क रहने और सार्वजनिक स्थानों पर अनिवार्य रूप से मास्क पहनने का आग्रह किया।

पांच दिन बाद मर्चेंट नेवी के जहाज में लगी आग पर पाया काबू
भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने आखिरकार पांच दिनों बाद कर्नाटक के कारवार तट के पास मर्चेंट नेवी के एक जहाज में लगी भीषण आग पर काबू पा लिया है। तट पर संभावित खतरे के मद्देनजर अब यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि यह जहाज गहरे समुद्र में ही रहे। आईसीजी ने मंगलवार को बताया कि जहाज फिलहाल न्यू मंगलूरू से 13 समुद्री मील पश्चिम में है और तट से दूर जा रहा है। तटरक्षक बल के एक अधिकारी ने बताया था कि एमवी मेर्सक फ्रैंकफर्ट नाम के इस जहाज में 1,154 कंटेनर लदे हैं, जिनमें से कुछ में बेंजीन और सोडियम साइनेट जैसे खतरनाक रसायन हैं। उन्होंने बताया कि जहाज में शुक्रवार को गोवा के तट से लगभग 102 समुद्री मील दूर गुजरात के मुंद्रा से श्रीलंका के कोलंबो जाते समय आग लगी। इस घटना में चालक दल के एक सदस्य की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed